ग्वालियर मे थाना थाटीपुर पुलिस की चोर के खिलाफ कार्यवाही सूने मकान में सोने-चांदी के जेवरात की चोरी करने वाले पूर्व किरायेदार को थाटीपुर पुलिस ने चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार ग्वालियर। 25.08.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर चोरांे को पकड़ने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देशों के अनुक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) ग्वालियर श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी सत्येन्द्र याज्ञिक निवासी गोपालपुरा थाना थाटीपुर ग्वालियर ने थाना पर रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 23.08.2026 को दोपहर के समय वह घर का ताला लगा कर बाजार चला गया था। शाम करीवन 06.00 बजे जब वह वापस घर आया तो मेरे मकान के जंगला का सरिया टूटा देखा, तो मैंने कमरे के अंदर जाकर देखा तो सामान विखरा पड़ा था। जब मैने अपने दीवान बैड में रखे बॉक्स को चेक किया तो उसमें रखे सोने की चेन, झुमकी, अंगूठी तीन चाँदी की पायल, बिछिया नही मिले, मेरे मकान में तीन माह पूर्व से किरायेदार दीपक दुबे रह रहा था। मुझे अपने किरायेदार दीपक दुबे पर संदेह है कि मेरी चोरी दीपक दुबे द्वारा की गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर अप0क्र. 300/26 धारा 305(ए),331(3) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक विपेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा थाना बल की टीम को थाना थाटीपुर के अप0क्र0 300/26 धारा 305(ए),331(3) बीएनएस में वांछित चोरों की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये। दौराने विवेचना थाना थाटीपुर पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण के संदही किरायेदार दीपक दुबे की तलाश की गई, तभी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त संदेही दीपक दुबे गोपालपुरा फरियादी के मकान के पास में देखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे हमराह घेरकर पकड़ा और नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम दीपक दुबे पुत्र पंचमलाल दुबे उम्र 27 साल निवासी नेनागढ रोड सिद्धनगर कालोनी थाना सिटी कोतवाली जिला मुरैना का होना बताया। संदेही दीपक दुबे को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की तो उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही पर चोरी गये माल में से 1.50 लाख रूपये कीमती के जेवरात बरामद किये गये हैं। आरोपी को उक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया और पुलिस रिमाण्ड लेकर चोरी के शेष माल के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी:- दीपक दुबे पुत्र पंचमलाल दुबे उम्र 27 साल निवासी नेनागढ रोड सिद्धनगर कालोनी थाना सिटी कोतवाली जिला मुरैना जप्त मशरूका: आरोपी के कब्जे से चोरी गये सोने चांदी के जेवरात में से 1.50 लाख रूपये के जेवरात बरामद किये गये। सराहनीय भूमिका*: थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक विपेन्द्र सिंह चौहान, निरीक्षक प्रवीण शर्मा, प्रआर. शिरोमणि सिंह, प्र.आर. जितेन्द्र बरैया, आर. विजय गुर्जर, आर. अविनाश की सराहनीय भूमिका रही।

- ग्वालियर की चर्चित ‘किसिंग कार’ का एक और वीडियो सामने आया है, ग्वालियर की चर्चित ‘किसिंग कार’ का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें गर्लफ्रेंड कार को किस करते हुए नजर आ रही है। कार पर करीब 900 रुपये की लिपस्टिक से लगभग 3400 किस के निशान बनाए गए थे। बताया जा रहा है कि विदेशी ट्रेंड से प्रभावित होकर गर्लफ्रेंड ने कार को यह अनोखा डिजाइन दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार को पकड़ा और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की। गोला का मंदिर ट्रैफिक थाना पुलिस ने कार चालक का 5,500 रुपये का चालान किया। #socialmediaviralvedio #KissingCar #traficpolice #TrafficChallan1
- नाली की सफाई के बजाय सड़क खोदने का आरोप, ग्रामीणों ने सरपंच-सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग शिवपुरी/नरवर। जनपद पंचायत नरवर के ग्राम पंचायत जैतपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम काशीपुर में नाली की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नरवर को शिकायत सौंपकर सरपंच और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम काशीपुर में लंबे समय से बंद पड़ी नाली को खुलवाकर साफ कराने के बजाय सड़क को खोदकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। शिकायत के अनुसार नाली का गंदा पानी खेतों में पहुंचने लगा, जिससे ग्रामीणों की फसलों को नुकसान होने की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों ने बताया कि नाली का पानी चौक होकर सड़क पर जमा हो रहा है और आसपास रहने वाले लोगों के घरों के सामने भी गंदा पानी भर रहा है। इससे गांव में गंदगी फैलने के साथ बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। सड़क पर पानी भरने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत में कहा गया है कि ग्रामीणों ने मौके पर पंचायत के सरपंच एवं सचिव से नाली की सफाई कराने की बात कही थी, लेकिन आरोप है कि नाली की सफाई कराने के बजाय सड़क को खोद दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इससे समस्या का समाधान होने के बजाय स्थिति और खराब हो गई। ग्रामीणों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मामले की जांच कराने, बंद नाली को खुलवाकर पानी की निकासी की व्यवस्था कराने, क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने तथा ग्राम पंचायत जैतपुर की सरपंच ममता सोलंकी एवं सचिव देवेंद्र शर्मा के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों की ओर से यह शिकायत 24 अगस्त 2026 को जनपद पंचायत नरवर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दी गई है।1
- इंदरगढ़: अंदर बस्ती रोड सफाई अभियान पर उठे सवाल, व्यापारी हनी खान बोले— "सिर्फ हमारी ही पटिया और नाली क्यों हटाई गई, बाकी दुकानदारों पर मेहरबानी क्यों?" इंदरगढ़: अंदर बस्ती रोड सफाई अभियान पर उठे सवाल, व्यापारी हनी खान बोले— "सिर्फ हमारी ही पटिया और नाली क्यों हटाई गई, बाकी दुकानदारों पर मेहरबानी क्यों?" इंदरगढ़ (दतिया/विशेष रिपोर्ट): नगर परिषद इंदरगढ़ द्वारा अंदर बस्ती रोड पर जल भराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए चलाए जा रहे सफाई अभियान के दौरान प्रशासनिक कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस अभियान के तहत स्थानीय व्यापारी हनी खान (बबलू) ने नगर परिषद के कर्मचारियों और अमले पर स्पष्ट रूप से पक्षपात करने के आरोप लगाए हैं। हनी खान का कहना है कि प्रशासन द्वारा केवल उनकी ही दुकान के सामने की नाली साफ की गई और उनकी ही दुकान की पटियां हटाई गईं, जबकि पूरी सड़क पर अन्य कई दुकानदारों ने भी नाली पर अतिक्रमण या पटियां डाली हुई हैं, जिन्हें छुआ तक नहीं गया। मुख्य बिंदु और विवाद के केंद्र: चुनिंदा कार्रवाई (Selective Action) का आरोप: पीड़ित व्यापारी हनी खान का सवाल है कि यदि जल भराव की समस्या पूरे अंदर बस्ती रोड पर है, तो नगर परिषद की टीम ने केवल उनकी ही दुकान के सामने कार्रवाई क्यों की? आसपास के अन्य दुकानदारों के अतिक्रमण और नालियों को जस का तस क्यों छोड़ दिया गया? पटिया हटाने पर आक्रोश: व्यापारी का कहना है कि प्रशासनिक अमले ने मनमाने तरीके से उनकी दुकान की पटियां हटाईं, जिससे उनके व्यापार और आवागमन पर बुरा असर पड़ा है। इस दौरान लापरवाही के चलते उनका नल भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।1
- पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने जारी किया वीडियो.... कहा किसी भी समाज के प्रति गलत टिप्पणी या अपमानजनक बयान देने वाले व्यक्ति से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे व्यक्ति अपने कृत्य के लिए स्वयं जिम्मेदार हैं और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए सभी स्वतंत्र हैं। पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने जारी किया वीडियो.... कहा किसी भी समाज के प्रति गलत टिप्पणी या अपमानजनक बयान देने वाले व्यक्ति से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे व्यक्ति अपने कृत्य के लिए स्वयं जिम्मेदार हैं और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए सभी स्वतंत्र हैं।1
- अंगूरी बैराज से 7.0 क्यूमेक्स पानी नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से नदी के तटबंधों से दूर रहने की अपील की जा रही है। सुरक्षा का ध्यान रखें और सतर्क रहें1
- दतिया। कोतवाली थाना क्षेत्र में क्रेडिट कार्ड से 29,500 रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज पुलिस लाइन मस्जिद रामनगर कॉलोनी निवासी रविन्द्र कुमार शर्मा (35) ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार 3 अगस्त की रात करीब 10:08 बजे उनके मोबाइल पर दो OTP आए। OTP खुलते ही उनके HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से 29,500 रुपए अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर निकाल लिए गए। फरियादी ने तत्काल कस्टमर केयर से संपर्क कर क्रेडिट कार्ड बंद कराया। शिकायत के आधार दतिया। कोतवाली थाना क्षेत्र में क्रेडिट कार्ड से 29,500 रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज पुलिस लाइन मस्जिद रामनगर कॉलोनी निवासी रविन्द्र कुमार शर्मा (35) ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार 3 अगस्त की रात करीब 10:08 बजे उनके मोबाइल पर दो OTP आए। OTP खुलते ही उनके HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से 29,500 रुपए अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर निकाल लिए गए। फरियादी ने तत्काल कस्टमर केयर से संपर्क कर क्रेडिट कार्ड बंद कराया। शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- गोवंशो की बढ़ती मोते प्रशासनिक व्यवस्था पर उठते सवाल, आज हुआ बबाल परशुरामचौराहे पर गोसेवकों वी एच पी बजरंगदल के सदस्यों की नाराजगी से बनी जाम की स्तिथि,1
- इस बिस्तर पर अपनी इज्जत छुपाए एक शादीशुदा महिला बैठी है और इस बिस्तर पर बिना कोई शर्ट टी-शर्ट के उसका बॉयफ्रेंड यानी प्रेमी बैठा है महिला की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी लेकिन बॉयफ्रेंड का जुनून इस कदर तड़पा रहा था कि उसने अपने बॉयफ्रेंड को अपनी ससुराल में अपने ही पति के बेडरूम में बुला लिया और वहीं पर इश्क के साथ रंगरलियां करने लगी लेकिन तभी पति वहां पर पहुंच जाता है तो उसकी आंखे फटी की फटी रह जाती हैं मानो पैरों तले से जमीन खिसक गई हो लेकिन यह महिला इतनी शातिर है इतना सब कुछ होने के बावजूद भी पति के अनुसार पत्नी ने पति के हाथ पकड़े और बॉयफ्रेंड ने गला दबा दिया जब पति ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आए और पति की जान बच पाई मामला यूपी के झांसी जिले का है पीड़ित पति का कहना है कि 24 जून को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मध्य प्रदेश के दतिया जिले के भांडेर की रहने वाली लड़की से उसकी शादी हुई थी पति का आरोप है की शादी के दो तीन हफ्ते के बाद से ही उसकी पत्नी उसे कभी चाय तो कभी दूध तो कभी खाने में नींद की गोलियां मिलाकर देने लगी ताकि वह आराम से अपने बॉयफ्रेंड से रात में बातें कर सके जब पति की हालत खराब हुई तो उसे शक हुआ कि उसे खाने में कुछ दिया जा रहा है सुने क्या कुछ कहा उस महिला के पीड़ित पति ने। इस बिस्तर पर अपनी इज्जत छुपाए एक शादीशुदा महिला बैठी है और इस बिस्तर पर बिना कोई शर्ट टी-शर्ट के उसका बॉयफ्रेंड यानी प्रेमी बैठा है महिला की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी लेकिन बॉयफ्रेंड का जुनून इस कदर तड़पा रहा था कि उसने अपने बॉयफ्रेंड को अपनी ससुराल में अपने ही पति के बेडरूम में बुला लिया और वहीं पर इश्क के साथ रंगरलियां करने लगी लेकिन तभी पति वहां पर पहुंच जाता है तो उसकी आंखे फटी की फटी रह जाती हैं मानो पैरों तले से जमीन खिसक गई हो लेकिन यह महिला इतनी शातिर है इतना सब कुछ होने के बावजूद भी पति के अनुसार पत्नी ने पति के हाथ पकड़े और बॉयफ्रेंड ने गला दबा दिया जब पति ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आए और पति की जान बच पाई मामला यूपी के झांसी जिले का है पीड़ित पति का कहना है कि 24 जून को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मध्य प्रदेश के दतिया जिले के भांडेर की रहने वाली लड़की से उसकी शादी हुई थी पति का आरोप है की शादी के दो तीन हफ्ते के बाद से ही उसकी पत्नी उसे कभी चाय तो कभी दूध तो कभी खाने में नींद की गोलियां मिलाकर देने लगी ताकि वह आराम से अपने बॉयफ्रेंड से रात में बातें कर सके जब पति की हालत खराब हुई तो उसे शक हुआ कि उसे खाने में कुछ दिया जा रहा है सुने क्या कुछ कहा उस महिला के पीड़ित पति ने।1