Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र में बालखंडी रेलवे फाटक के पास एक 27 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान ग्राम देवीपुर निवासी शिवम यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, शिवम यादव पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। उनकी पत्नी काफी समय से मायके में रह रही थी और वापस नहीं आ रही थी, जिसके कारण वह लगातार परेशान और अवसादग्रस्त रहते थे। शनिवार शाम करीब 7 बजे स्थानीय लोगों ने कालपी क्षेत्र के बालखंडी रेलवे फाटक के पास युवक को अचेत अवस्था में देखा। नजदीक जाकर देखने पर युवक की मौत हो चुकी थी
Bheem rajawat 9628800458
जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र में बालखंडी रेलवे फाटक के पास एक 27 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान ग्राम देवीपुर निवासी शिवम यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, शिवम यादव पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। उनकी पत्नी काफी समय से मायके में रह रही थी और वापस नहीं आ रही थी, जिसके कारण वह लगातार परेशान और अवसादग्रस्त रहते थे। शनिवार शाम करीब 7 बजे स्थानीय लोगों ने कालपी क्षेत्र के बालखंडी रेलवे फाटक के पास युवक को अचेत अवस्था में देखा। नजदीक जाकर देखने पर युवक की मौत हो चुकी थी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- संगीत जगत को बड़ा झटका — सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन भारतीय संगीत जगत से रविवार को बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर प्लेबैक सिंगर Asha Bhosle का निधन हो गया। इस खबर के सामने आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई और उनके चाहने वालों में गहरा दुख छा गया। सुरों की मलिका के नाम से मशहूर Asha Bhosle ने अपने करियर में हजारों गाने गाकर संगीत की दुनिया में इतिहास रच दिया। उनकी आवाज़ में ऐसी जादूगरी थी कि हर गीत लोगों के दिलों में बस जाता था। रोमांटिक, ग़ज़ल, भजन या फिर फिल्मी गीत—हर अंदाज़ में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने कई दशकों तक संगीत जगत पर राज किया और अनगिनत सुपरहिट गाने दिए, जो आज भी लोगों की जुबां पर जिंदा हैं। उनकी गायकी ने न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी खास पहचान बनाई। उनके निधन की खबर मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री, संगीतकारों और देशभर के प्रशंसकों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। 🕯️ भावभीनी श्रद्धांजलि: आज भले ही Asha Bhosle हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन उनकी अमर आवाज़ और गीत हमेशा दिलों में गूंजते रहेंगे। संगीत जगत की यह क्षति कभी पूरी नहीं हो सकेगी। आवाज न्यूज 24 ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह जालौन।1
- माधौगढ़ में लापरवाही पर एसपी ने दिखाए कड़े तेवर गुमशुदा युवक का शव मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित कोतवाली माधौगढ़ क्षेत्र में गुमशुदा युवक के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर होने के बाद विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 को कोतवाली माधौगढ़ में मु0अ0सं0 29/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मामला ग्राम रूद्रपुरा निवासी कमल प्रताप सिंह उर्फ कुक्के पुत्र परमाल सिंह के लापता होने से संबंधित था। परिजनों का आरोप है कि युवक की गुमशुदगी के बाद पुलिस द्वारा उसकी तलाश में कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसी बीच 8 अप्रैल 2026 को युवक का शव गांव के ही आरोपी रोहित याज्ञिक के बाड़े में मिट्टी के नीचे दबा हुआ बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पूरे मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जालौन ने तत्काल कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कोतवाली माधौगढ़ में तैनात प्रभारी निरीक्षक विकेश बाबू, उप निरीक्षक रामऔतार तथा मुख्य आरक्षी सुनील कुमार को अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की आर्यन पब्लिक स्कूल में जिला की बैठक सम्पन्न -अनिवार्य टीईटी से मुक्ति के लिए एबीआरएसएम कर रहा निर्णायक संघर्ष उरई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जालौन की बैठक आर्यन पब्लिक स्कूल उरई में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान की अध्यक्षता में रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री इलयास मंसूरी ने किया। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती जी व श्री गणेश जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन के साथ हुआ। जिलाध्यक्ष ने कहा कि टीईटी के मुद्दे पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने संगठन को आश्वासन दिया है कि सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी पैरवी करके पूर्व से सेवारत शिक्षकों को टीईटी से मुक्ति दिलाई जाएगी। सेवानिवृत्त होने पर उन्होंने आश्वासन दिया कि भले ही वो विभागीय पद से मुक्त हो गए हों लेकिन संगठन के लिए सदैव समर्पित रहेंगे। जिला महामंत्री ने पदाधिकारियों द्वारा बताई गई शिक्षक समस्याओं के निराकरण की रणनीति पर चर्चा की। प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव ने प्रांतीय अभ्यास वर्ग में हुए सत्रवार विषयों- वैचारिक अधिष्ठान, कार्यकर्ता विकास, कार्य पद्धति, पंच परिवर्तन, 'मेरा विद्यालय, मेरा तीर्थ' पर प्रकाश डाला। जिला कोषाध्यक्ष राकेश कुमार ने विगत सदस्यता अभियान पर चर्चा की और शीघ्र जिला इकाई का निर्वाचन कराने का सुझाव दिया। बैठक में जिला संगठन मंत्री तनवीर अहमद ने संगठन विस्तार व कार्यकर्ता निर्माण पर चर्चा की। बैठक को जिला मंत्री राजा सिंह, जिला संघर्ष समिति अध्यक्ष राजदेवर, जिला सदस्यता प्रभारी रियायत बेग, विनय मिश्रा, नवनीत श्रीवास्तव, छुन्ना प्रसाद, राजेंद्र सेंगर, विनयदीप तिवारी, देवीचरण प्रजापति, पवन प्रजापति, दशरथ पाल, सत्यपाल, उमेश कुमार, हरेंद्र ने भी अपने विचार रखे। बैठक में जिला महिला उपाध्यक्ष सरला कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष मुहम्मद अय्यूब, सौरभ श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, अनूप निगम, प्रदीप प्रजापति, अभिषेक पुरवार, आलोक गुप्ता, कप्तान सिंह, सौरभ सोनी, बृजेन्द्र शेखर, बृजेन्द्र पाठक, मुकेश सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- नंगे पूरा गांव खेड़ा चौकी के पास जिला जालौन कोंच1
- Post by मुजीब आलम पत्रकार1
- Post by दिलीप कुमार4
- शंभू धाम के पास सड़क हादसा, व्यापारी की मौत 📍 जालौन। जालौन-बागरा मार्ग पर शंभू धाम के पास रविवार को हुए एक सड़क हादसे में माधौगढ़ निवासी व्यापारी नीरज गुप्ता की मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ किसी कार्य से जालौन आ रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल नीरज गुप्ता को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक “चंदन कारपोरेशन” के नाम से व्यवसाय संचालित करते थे और क्षेत्र के जाने-माने व्यापारी थे। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।1