कार्यों में लापरवाही बरतने पर चला पुलिस अधीक्षक का कानूनी हंटर माधौगढ़ में लापरवाही पर एसपी ने दिखाए कड़े तेवर गुमशुदा युवक का शव मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित कोतवाली माधौगढ़ क्षेत्र में गुमशुदा युवक के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर होने के बाद विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 को कोतवाली माधौगढ़ में मु0अ0सं0 29/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मामला ग्राम रूद्रपुरा निवासी कमल प्रताप सिंह उर्फ कुक्के पुत्र परमाल सिंह के लापता होने से संबंधित था। परिजनों का आरोप है कि युवक की गुमशुदगी के बाद पुलिस द्वारा उसकी तलाश में कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसी बीच 8 अप्रैल 2026 को युवक का शव गांव के ही आरोपी रोहित याज्ञिक के बाड़े में मिट्टी के नीचे दबा हुआ बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पूरे मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जालौन ने तत्काल कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कोतवाली माधौगढ़ में तैनात प्रभारी निरीक्षक विकेश बाबू, उप निरीक्षक रामऔतार तथा मुख्य आरक्षी सुनील कुमार को अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र की ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जो कि मार्ग दुर्घटना से जुड़ी हुई है देखें खास खबर देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- थाना आटा पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तों को 7.6 कि0ग्रा0 गांजा एवं 01 अदद मोटर साइकिल के साथ गिऱफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।1
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के घसमऊ गांव में शनिवार देर रात घर में घुसकर महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला घायल हो गई, जिसे परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार घसमऊ गांव निवासी नीरज प्रभा पत्नी भगवान स्वरूप ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे सहजपुर निवासी सोहित, अंकित समेत चार अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और उनके पुत्र आनंद कुमार के साथ मारपीट करने लगे। बेटे को बचाने पहुंची महिला के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने रविवार को करीब 6बजे बताया कि मामले की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- इटावा- स्कूल के लिए निकली 15 वर्षीय छात्रा का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, इलाके में सनसनी,भरथना में तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत, मौके पर पहुंची पुलिस, परिवार में मचा कोहराम, छात्रा के इस कदम के पीछे कारणों की जांच जारी…!!1
- जिलाधिकारी औरैया के निर्देश पर उपज़िलाधिकारी, सदर, औरैया अजय आनन्द वर्मा द्वारा आज फफूंद स्थित कटरा मनेपुर तथा दिबियापुर के निकट स्थित नियामतपुर बिहारी में गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में चारा व पानी व छाया व साफ सफाई की उचित व्यवस्था पायी गयी। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सुविधाओं को और बढ़ाने तथा गौवंशों की विशेष देखभाल किये जाने हेतु केयर टेकर को निर्देश दिए गए।4
- उरई में बड़ा खुलासा: रेस्टोरेंट में चल रहा देह व्यापार पकड़ा गया, 8 गिरफ्तार उरई (जालौन) जिले में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। कोतवाली उरई पुलिस ने झांसी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में छापेमारी कर अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में चार महिलाओं समेत कुल आठ लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, उन्हें लंबे समय से रेस्टोरेंट में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा, जहां मौके से आपत्तिजनक व संदिग्ध सामग्री भी बरामद हुई, जिससे अवैध कारोबार की पुष्टि हुई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, इस पूरे नेटवर्क के मुख्य संचालक की तलाश जारी है। पुलिस लगातार दबिश देकर उसे जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है। एसपी ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और संभावित नेटवर्क की भी गहन जांच कर रही है, जिससे पूरे मामले का खुलासा हो सके। आवाज न्यूज़ 24 ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह, जालौन1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहजादपुरा निवासी भानु प्रताप सिंह पुत्र जानकी प्रसाद ने बताया कि उनके पास एक लोडर (छोटा हाथी) है। इसको चलाकर वह परिवार का भरण पोषण करता था।वह लोडर को गांव के शहीद पुत्र कासिम के प्लाट में खड़ा करता था। 23 नवंबर 2025 की रात्रि में लोडर प्लाट में खड़ा था। रात में डेढ़ बजे गांव के नवीबक्स पुत्र मुमताज ने घर आकर बताया कि तुम्हारे लोडर में आग लगी हुयी है। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचा तो लोडर धू-धू करके जल रहा है।ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया किन्तु उसे बुझाया नहीं जा सका। आग लगने के कारण लोडर जल कल बेकार हो गया जिससे उसे लगभग 2 लाख 50 हजार का नुकसान हो गया है। पीड़ित ने बताया कि जब वह लोडर प्लाट में खड़ा करता था तो गांव के रसीद व डालचन्द्र पुत्र देवीदीन मना करते थे। घटना के समय घटना स्थल पर आधी बोतल पैट्रोल से भरी मिली थी जिससे उन्हें अंदेशा है कि लोडर में आग लगायी है। उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस से की थी किन्तु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की ।पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने पर पीड़ित न्यायालय की शरण ली थी। न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस ने संदिग्ध रसीद व डालचन्द्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा विवेचना शुरू कर दी है।1