Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के डिकौली गांव में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां कक्षा 6 में पढ़ने वाले 13 वर्षीय किशोर ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। डिकोली गांव के निवासी मनीष का 13 वर्षीय पुत्र प्रदुम घर के एक कमरे में था। काफी देर तक उसके बाहर न निकलने पर परिजनों को संदेह हुआ। जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो प्रदुम फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। यह दृश्य देख परिजनों में हड़कंप मच गया और घर में चीख-पुकार मच गई।
Bheem rajawat 9628800458
जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के डिकौली गांव में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां कक्षा 6 में पढ़ने वाले 13 वर्षीय किशोर ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। डिकोली गांव के निवासी मनीष का 13 वर्षीय पुत्र प्रदुम घर के एक कमरे में था। काफी देर तक उसके बाहर न निकलने पर परिजनों को संदेह हुआ। जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो प्रदुम फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। यह दृश्य देख परिजनों में हड़कंप मच गया और घर में चीख-पुकार मच गई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र की ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जो कि मार्ग दुर्घटना से जुड़ी हुई है देखें खास खबर देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- थाना आटा पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तों को 7.6 कि0ग्रा0 गांजा एवं 01 अदद मोटर साइकिल के साथ गिऱफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।1
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के घसमऊ गांव में शनिवार देर रात घर में घुसकर महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला घायल हो गई, जिसे परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार घसमऊ गांव निवासी नीरज प्रभा पत्नी भगवान स्वरूप ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे सहजपुर निवासी सोहित, अंकित समेत चार अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और उनके पुत्र आनंद कुमार के साथ मारपीट करने लगे। बेटे को बचाने पहुंची महिला के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने रविवार को करीब 6बजे बताया कि मामले की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- इटावा- स्कूल के लिए निकली 15 वर्षीय छात्रा का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, इलाके में सनसनी,भरथना में तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत, मौके पर पहुंची पुलिस, परिवार में मचा कोहराम, छात्रा के इस कदम के पीछे कारणों की जांच जारी…!!1
- जिलाधिकारी औरैया के निर्देश पर उपज़िलाधिकारी, सदर, औरैया अजय आनन्द वर्मा द्वारा आज फफूंद स्थित कटरा मनेपुर तथा दिबियापुर के निकट स्थित नियामतपुर बिहारी में गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में चारा व पानी व छाया व साफ सफाई की उचित व्यवस्था पायी गयी। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सुविधाओं को और बढ़ाने तथा गौवंशों की विशेष देखभाल किये जाने हेतु केयर टेकर को निर्देश दिए गए।4
- उरई में बड़ा खुलासा: रेस्टोरेंट में चल रहा देह व्यापार पकड़ा गया, 8 गिरफ्तार उरई (जालौन) जिले में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। कोतवाली उरई पुलिस ने झांसी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में छापेमारी कर अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में चार महिलाओं समेत कुल आठ लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, उन्हें लंबे समय से रेस्टोरेंट में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा, जहां मौके से आपत्तिजनक व संदिग्ध सामग्री भी बरामद हुई, जिससे अवैध कारोबार की पुष्टि हुई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, इस पूरे नेटवर्क के मुख्य संचालक की तलाश जारी है। पुलिस लगातार दबिश देकर उसे जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है। एसपी ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और संभावित नेटवर्क की भी गहन जांच कर रही है, जिससे पूरे मामले का खुलासा हो सके। आवाज न्यूज़ 24 ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह, जालौन1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहजादपुरा निवासी भानु प्रताप सिंह पुत्र जानकी प्रसाद ने बताया कि उनके पास एक लोडर (छोटा हाथी) है। इसको चलाकर वह परिवार का भरण पोषण करता था।वह लोडर को गांव के शहीद पुत्र कासिम के प्लाट में खड़ा करता था। 23 नवंबर 2025 की रात्रि में लोडर प्लाट में खड़ा था। रात में डेढ़ बजे गांव के नवीबक्स पुत्र मुमताज ने घर आकर बताया कि तुम्हारे लोडर में आग लगी हुयी है। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचा तो लोडर धू-धू करके जल रहा है।ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया किन्तु उसे बुझाया नहीं जा सका। आग लगने के कारण लोडर जल कल बेकार हो गया जिससे उसे लगभग 2 लाख 50 हजार का नुकसान हो गया है। पीड़ित ने बताया कि जब वह लोडर प्लाट में खड़ा करता था तो गांव के रसीद व डालचन्द्र पुत्र देवीदीन मना करते थे। घटना के समय घटना स्थल पर आधी बोतल पैट्रोल से भरी मिली थी जिससे उन्हें अंदेशा है कि लोडर में आग लगायी है। उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस से की थी किन्तु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की ।पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने पर पीड़ित न्यायालय की शरण ली थी। न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस ने संदिग्ध रसीद व डालचन्द्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा विवेचना शुरू कर दी है।1