logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झींझक में सैनिक की संदिग्ध मौत, मामले में पत्नी समेत तीन पर हत्या का आरोप एफआईआरदर्ज झींझक में सैनिक की संदिग्ध मौत, मामले में पत्नी समेत तीन पर हत्या का आरोप एफआईआरदर्ज मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे के सुभाष नगर में किराये के मकान में रह रहे सेना के जवान का शव मिलने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक के भाई ने इसे हत्या बताते हुए पत्नी सहित तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार औरैया जनपद के दिबियापुर थाना क्षेत्र के मुरली पुरवा निवासी राजेन्द्र प्रताप सिंह ने थाना मंगलपुर में दी गई तहरीर में बताया कि उनके बड़े भाई सुवेन्द्र प्रताप सिंह (34) सेना में कार्यरत थे और पत्नी व बच्चों के साथ झींझक के वार्ड नंबर 11 सुभाष नगर में किराये के मकान में रह रहे थे। वह करीब 15 दिन पहले छुट्टी पर घर आए थे। परिजनों का कहना है कि मृतक और उनकी पत्नी के बीच पैसों को लेकर अक्सर विवाद होता था। बताया गया कि मृतक ने करीब दो माह पहले फंड से लगभग 30 लाख रुपये निकाले थे और एक प्लॉट भी बेचा था। आरोप है कि 26-27 अप्रैल की रात सुवेन्द्र प्रताप सिंह को चोट पहुंचाकर उनकी हत्या की गई। मौके पर कई जगह खून के धब्बे मिलने और साक्ष्य मिटाने की नीयत से फर्श धोने की भी बात तहरीर में कही गई है। मृतक के भाई ने भाभी निधि देवी, उनके भाई कुलदीप सिंह और मामा नवीन सिंह समेत अन्य अज्ञात लोगों पर हत्या में शामिल होने का शक जताया है। आरोप है कि पैसों को लेकर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मृतक के साले ने फोन पर दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना मंगलपुर पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

2 hrs ago
user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

झींझक में सैनिक की संदिग्ध मौत, मामले में पत्नी समेत तीन पर हत्या का आरोप एफआईआरदर्ज झींझक में सैनिक की संदिग्ध मौत, मामले में पत्नी समेत तीन पर हत्या का आरोप एफआईआरदर्ज मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे के सुभाष नगर में किराये के मकान में रह रहे सेना के जवान का शव मिलने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक के भाई ने इसे हत्या बताते हुए पत्नी सहित तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार औरैया जनपद के दिबियापुर थाना क्षेत्र के मुरली पुरवा निवासी राजेन्द्र प्रताप सिंह ने थाना मंगलपुर में दी गई तहरीर में बताया कि उनके बड़े भाई सुवेन्द्र प्रताप सिंह (34) सेना में कार्यरत थे और पत्नी व बच्चों के साथ झींझक के वार्ड नंबर 11 सुभाष नगर में किराये के मकान में रह रहे थे। वह करीब 15 दिन पहले छुट्टी पर घर आए थे। परिजनों का कहना है कि मृतक और उनकी पत्नी के बीच पैसों को लेकर अक्सर विवाद होता था। बताया गया कि मृतक ने करीब दो माह पहले फंड से लगभग 30 लाख रुपये निकाले थे और एक प्लॉट भी बेचा था। आरोप है कि 26-27 अप्रैल की रात सुवेन्द्र प्रताप सिंह को चोट पहुंचाकर उनकी हत्या की गई। मौके पर कई जगह खून के धब्बे मिलने और साक्ष्य मिटाने की नीयत से फर्श धोने की भी बात तहरीर में कही गई है। मृतक के भाई ने भाभी निधि देवी, उनके भाई कुलदीप सिंह और मामा नवीन सिंह समेत अन्य अज्ञात लोगों पर हत्या में शामिल होने का शक जताया है। आरोप है कि पैसों को लेकर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मृतक के साले ने फोन पर दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना मंगलपुर पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल आगरा विवाद में घायल विश्वराज महोत्रा अस्पताल से डिस्चार्ज DPS आगरा मामले में राहत, चोटिल छात्र विश्वराज महोत्रा की छुट्टी स्कूल विवाद के बाद घायल हुए विश्वराज महोत्रा अब स्वस्थ, अस्पताल से घर वापसी DPS आगरा केस: उपचार के बाद विश्वराज महोत्रा को मिली छुट्टी आगरा के दिल्ली पब्लिक स्कूल विवाद में घायल छात्र की हालत में सुधार विश्वराज महोत्रा को अस्पताल से डिस्चार्ज, परिवार ने जताई राहत DPS आगरा विवाद में नया अपडेट, घायल छात्र की छुट्टी इलाज के बाद स्वस्थ हुए विश्वराज महोत्रा, अस्पताल से हुए रवाना स्कूल विवाद के बाद भर्ती छात्र को मिली राहत, डिस्चार्ज आगरा DPS केस में बड़ा अपडेट, घायल विश्वराज महोत्रा घर लौटे
    1
    दिल्ली पब्लिक स्कूल आगरा विवाद में घायल विश्वराज महोत्रा अस्पताल से डिस्चार्ज
DPS आगरा मामले में राहत, चोटिल छात्र विश्वराज महोत्रा की छुट्टी
स्कूल विवाद के बाद घायल हुए विश्वराज महोत्रा अब स्वस्थ, अस्पताल से घर वापसी
DPS आगरा केस: उपचार के बाद विश्वराज महोत्रा को मिली छुट्टी
आगरा के दिल्ली पब्लिक स्कूल विवाद में घायल छात्र की हालत में सुधार
विश्वराज महोत्रा को अस्पताल से डिस्चार्ज, परिवार ने जताई राहत
DPS आगरा विवाद में नया अपडेट, घायल छात्र की छुट्टी
इलाज के बाद स्वस्थ हुए विश्वराज महोत्रा, अस्पताल से हुए रवाना
स्कूल विवाद के बाद भर्ती छात्र को मिली राहत, डिस्चार्ज
आगरा DPS केस में बड़ा अपडेट, घायल विश्वराज महोत्रा घर लौटे
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शिव मंदिर पर सीएम योगी का ध्वजारोहण, एकता का दिया संदेश योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम जन्मभूमि मंदिर परिसर के परकोटे में बने छह मंदिरों में से एक भगवान शिव मंदिर के शिखर पर विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण किया। यह कार्यक्रम शाम 5:45 बजे सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सनातन धर्म की एकता पर जोर देते हुए कहा कि भारत की मजबूती समाज की एकजुटता में निहित है। उन्होंने कहा कि हमारे देवताओं ने समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है, जिसे समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया ने भी स्वीकार किया था। सीएम योगी ने बिना नाम लिए कुछ लोगों पर महापुरुषों को जातीय आधार पर बांटने का आरोप लगाया और इसे “महापाप” बताया। उन्होंने कहा कि राम, कृष्ण और शिव के संदेश जब तक समाज में जीवित रहेंगे, तब तक देश को कोई विभाजित नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी विरासत को सहेजते हुए समाज की एकता को मजबूत बनाए रखें। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के वैभव को देखकर वे लोग भी सबक लें, जिन्होंने समाज को बांटने का प्रयास किया। उन्होंने आगे कहा कि जिस दिन देश के 140 करोड़ लोग अपने नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे, उस दिन दुनिया की कोई ताकत भारत को रोक नहीं सकेगी। “नए भारत” के निर्माण के लिए इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।
    2
    शिव मंदिर पर सीएम योगी का ध्वजारोहण, एकता का दिया संदेश
योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम जन्मभूमि मंदिर परिसर के परकोटे में बने छह मंदिरों में से एक भगवान शिव मंदिर के शिखर पर विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण किया। यह कार्यक्रम शाम 5:45 बजे सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सनातन धर्म की एकता पर जोर देते हुए कहा कि भारत की मजबूती समाज की एकजुटता में निहित है। उन्होंने कहा कि हमारे देवताओं ने समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है, जिसे समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया ने भी स्वीकार किया था।
सीएम योगी ने बिना नाम लिए कुछ लोगों पर महापुरुषों को जातीय आधार पर बांटने का आरोप लगाया और इसे “महापाप” बताया। उन्होंने कहा कि राम, कृष्ण और शिव के संदेश जब तक समाज में जीवित रहेंगे, तब तक देश को कोई विभाजित नहीं कर सकता।
मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी विरासत को सहेजते हुए समाज की एकता को मजबूत बनाए रखें। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के वैभव को देखकर वे लोग भी सबक लें, जिन्होंने समाज को बांटने का प्रयास किया।
उन्होंने आगे कहा कि जिस दिन देश के 140 करोड़ लोग अपने नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे, उस दिन दुनिया की कोई ताकत भारत को रोक नहीं सकेगी। “नए भारत” के निर्माण के लिए इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, मचा हड़कम्प। औरैया जिले के कस्बा बिधूना में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया और पुलिस क्षेत्राधिकारी पी. पुनीत मिश्रा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में जेसीबी की मदद से फीडर रोड, लोहा मंडी, बेला रोड और बाईपास रोड पर नाली से नाली तक अवैध रूप से कब्जाए गए टीन, तख्त, पटिया और अन्य सामान हटवाया गया। अभियान की भनक लगते ही अधिकांश व्यापारियों ने स्वयं ही अपना सामान समेट लिया, हालांकि एक-दो व्यापारियों और प्रशासन के बीच कहासुनी भी हुई। उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया और क्षेत्राधिकारी पी. पुनीत मिश्रा ने व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर न केवल रिपोर्ट दर्ज की जाएगी, बल्कि सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। इस अभियान में नायब तहसीलदार हर किशोर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान, इंस्पेक्टर क्राइम अनिल तिवारी, कस्बा प्रभारी सुहेलखान, उपनिरीक्षक मेवालाल, योगेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह, जेडी सिंह तथा अधिशाषी अधिकारी राजकमल सहित नगर पंचायत प्रशासन और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन के इस कदम से व्यापारियों में स्पष्ट संदेश गया है कि सड़कों पर अतिक्रमण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    1
    प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, मचा हड़कम्प। औरैया जिले के कस्बा बिधूना में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया और पुलिस क्षेत्राधिकारी पी. पुनीत मिश्रा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में जेसीबी की मदद से फीडर रोड, लोहा मंडी, बेला रोड और बाईपास रोड पर नाली से नाली तक अवैध रूप से कब्जाए गए टीन, तख्त, पटिया और अन्य सामान हटवाया गया।
अभियान की भनक लगते ही अधिकांश व्यापारियों ने स्वयं ही अपना सामान समेट लिया, हालांकि एक-दो व्यापारियों और प्रशासन के बीच कहासुनी भी हुई। उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया और क्षेत्राधिकारी पी. पुनीत मिश्रा ने व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर न केवल रिपोर्ट दर्ज की जाएगी, बल्कि सामान भी जब्त कर लिया जाएगा।
इस अभियान में नायब तहसीलदार हर किशोर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान, इंस्पेक्टर क्राइम अनिल तिवारी, कस्बा प्रभारी सुहेलखान, उपनिरीक्षक मेवालाल, योगेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह, जेडी सिंह तथा अधिशाषी अधिकारी राजकमल सहित नगर पंचायत प्रशासन और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन के इस कदम से व्यापारियों में स्पष्ट संदेश गया है कि सड़कों पर अतिक्रमण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में ग्राम जैतापुर में अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई की गई। खसरा संख्या 194 की भूमि पर बिना अनुमति विकसित प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। कार्रवाई से पहले नोटिस भी दिया गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मौके पर पुलिस बल, नगर पालिका और राजस्व टीम मौजूद रही। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध प्लाटिंग करने वालों पर आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में ग्राम जैतापुर में अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई की गई। खसरा संख्या 194 की भूमि पर बिना अनुमति विकसित प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। कार्रवाई से पहले नोटिस भी दिया गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मौके पर पुलिस बल, नगर पालिका और राजस्व टीम मौजूद रही। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध प्लाटिंग करने वालों पर आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गोहानी खुर्द गांव में गुरुवार सुबह ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। बताया कि मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोटों को निशाना नहीं थे। उनका आपसी पुराना मामला चल रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
    1
    अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गोहानी खुर्द गांव में गुरुवार सुबह ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। बताया कि मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोटों को निशाना नहीं थे। उनका आपसी पुराना मामला चल रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • वृद्ध महिला के कान से सोने का बाला नोचकर भागे थे बदमाश, एक आरोपी से बाला बरामद *कानपुर देहात:* थाना मूसानगर पुलिस ने झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लूटी गई पीली धातु की बाली भी बरामद हुई है। *क्या था मामला:* दिनांक 15.04.2026 को वादी रेशू कुमार पुत्र रामप्रकाश निषाद निवासी वार्ड नं-13 गौसगंज, मूसानगर ने थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी दादी गेहूं काटकर खिरियनपुरवा से मूसानगर लौट रही थीं। रास्ते में सरकारी ट्यूबवेल के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी दादी को रोक लिया और कान से सोने के बाले नोचकर फरार हो गए। इस दौरान वृद्ध महिला के कान से खून बहने लगा था। इस संबंध में थाना मूसानगर में मु0अ0सं0 0038/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। *ऐसे पकड़ा गया आरोपी:* थाना मूसानगर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 30.04.2026 को चांदपुर तिराहे के पास से आरोपी रोहित पुत्र बलवान, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम जिगनीपुरवा, थाना गजनेर को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उसके पास से एक पीली धातु की बाली - 1.5 ग्राम बरामद हुई। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स UP78HM2852 को भी धारा 207 MV ACT में सीज किया गया। *पूछताछ में उगला सच:* पूछताछ में आरोपी रोहित ने बताया कि 15 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे वह अपने साथी श्याम सिंह पुत्र राजनारायण निवासी चैनपुरवा, थाना रेऊना, कानपुर नगर के साथ बाइक से जा रहा था। खिरियनपुरवा-मूसानगर मार्ग पर श्याम सिंह ने बाइक से उतरकर वृद्ध महिला के कान से दोनों बाले झपट लिए। एक बाला श्याम सिंह ने उसे दे दिया था। डर की वजह से उसने बाला बेचा नहीं था। *एक आरोपी फरार:* पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार आरोपी रोहित को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं दूसरे आरोपी श्याम सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।
    1
    वृद्ध महिला के कान से सोने का बाला नोचकर भागे थे बदमाश, एक आरोपी से बाला बरामद
*कानपुर देहात:* थाना मूसानगर पुलिस ने झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लूटी गई पीली धातु की बाली भी बरामद हुई है।
*क्या था मामला:*
दिनांक 15.04.2026 को वादी रेशू कुमार पुत्र रामप्रकाश निषाद निवासी वार्ड नं-13 गौसगंज, मूसानगर ने थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी दादी गेहूं काटकर खिरियनपुरवा से मूसानगर लौट रही थीं। रास्ते में सरकारी ट्यूबवेल के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी दादी को रोक लिया और कान से सोने के बाले नोचकर फरार हो गए। इस दौरान वृद्ध महिला के कान से खून बहने लगा था। इस संबंध में थाना मूसानगर में मु0अ0सं0 0038/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
*ऐसे पकड़ा गया आरोपी:*
थाना मूसानगर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 30.04.2026 को चांदपुर तिराहे के पास से आरोपी रोहित पुत्र बलवान, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम जिगनीपुरवा, थाना गजनेर को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उसके पास से एक पीली धातु की बाली - 1.5 ग्राम बरामद हुई। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स UP78HM2852 को भी धारा 207 MV ACT में सीज किया गया।
*पूछताछ में उगला सच:*
पूछताछ में आरोपी रोहित ने बताया कि 15 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे वह अपने साथी श्याम सिंह पुत्र राजनारायण निवासी चैनपुरवा, थाना रेऊना, कानपुर नगर के साथ बाइक से जा रहा था। खिरियनपुरवा-मूसानगर मार्ग पर श्याम सिंह ने बाइक से उतरकर वृद्ध महिला के कान से दोनों बाले झपट लिए। एक बाला श्याम सिंह ने उसे दे दिया था। डर की वजह से उसने बाला बेचा नहीं था।
*एक आरोपी फरार:*
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार आरोपी रोहित को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं दूसरे आरोपी श्याम सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।
    user_Journalist Sagar Bhartiy
    Journalist Sagar Bhartiy
    डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • महिला आरक्षण पर सिकंदरा नगर पंचायत का निंदा प्रस्ताव, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई एकजुटता आदर्श नगर पंचायत सिकंदरा में गुरुवार को करीब 1:30 बजे आयोजित बैठक में महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल ने की, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे। बैठक में कहा गया कि संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय देश की माताओं, बहनों और बेटियों को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। साथ ही आरोप लगाया गया कि इस कानून में बाधा डालने के प्रयास महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाते हैं। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में प्रस्ताव का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर किए। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारी सहित कई सदस्यों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ के कारण इस महत्वपूर्ण कानून को रोकने का प्रयास लोकतंत्र और महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ है। सभी ने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने निंदा प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर एकजुटता दिखाई तथा नगर के अन्य सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों द्वारा हस्तलिखित समर्थन पत्र भी प्रस्तुत किया गया।
    1
    महिला आरक्षण पर सिकंदरा नगर पंचायत का निंदा प्रस्ताव, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई एकजुटता
आदर्श नगर पंचायत सिकंदरा में गुरुवार को करीब 1:30 बजे आयोजित बैठक में महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल ने की, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे।
बैठक में कहा गया कि संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय देश की माताओं, बहनों और बेटियों को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। साथ ही आरोप लगाया गया कि इस कानून में बाधा डालने के प्रयास महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाते हैं।
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में प्रस्ताव का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर किए। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारी सहित कई सदस्यों की उपस्थिति रही।
वक्ताओं ने कहा कि संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ के कारण इस महत्वपूर्ण कानून को रोकने का प्रयास लोकतंत्र और महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ है। सभी ने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने निंदा प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर एकजुटता दिखाई तथा नगर के अन्य सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों द्वारा हस्तलिखित समर्थन पत्र भी प्रस्तुत किया गया।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अमेठी पुलिस की बड़ी सफलता, 5 चोरी की बाइक के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार थाना मोहनगंज पुलिस ने खोला चोरी का राज, संगठित गिरोह का भंडाफोड़ अमेठी पुलिस का एक्शन: वाहन चोरी करने वाले 4 अभियुक्त दबोचे, 5 मोटरसाइकिल बरामद क्षेत्राधिकारी तिलोई ने दी जानकारी, आरोपियों पर विधिक कार्रवाई जारी ऑपरेशन चक्रव्यूह में बड़ी कामयाबी, चोरी की वारदातों पर पुलिस का कड़ा प्रहार
    1
    ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अमेठी पुलिस की बड़ी सफलता, 5 चोरी की बाइक के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
थाना मोहनगंज पुलिस ने खोला चोरी का राज, संगठित गिरोह का भंडाफोड़
अमेठी पुलिस का एक्शन: वाहन चोरी करने वाले 4 अभियुक्त दबोचे, 5 मोटरसाइकिल बरामद
क्षेत्राधिकारी तिलोई ने दी जानकारी, आरोपियों पर विधिक कार्रवाई जारी
ऑपरेशन चक्रव्यूह में बड़ी कामयाबी, चोरी की वारदातों पर पुलिस का कड़ा प्रहार
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरायनपुर में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार की शाम 5 बजे तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित सुरेन्द्र प्रताप पुत्र तुलसीराम निवासी नारायनपुर ने आरोप लगाया है कि उसके ही मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसे घेरकर मारपीट की। उसने बताया कि आरोपियों ने बिना किसी ठोस कारण के उसके साथ गाली-गलौज की और फिर हमला कर दिया। इस दौरान उसे गंभीर चोटें भी आई हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है और आरोपी पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। पीड़ित ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की भी मांग की है, क्योंकि उसे आरोपियों से जान का खतरा महसूस हो रहा है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरायनपुर में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार की शाम 5 बजे तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित सुरेन्द्र प्रताप पुत्र तुलसीराम निवासी नारायनपुर ने आरोप लगाया है कि उसके ही मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसे घेरकर मारपीट की। उसने बताया कि आरोपियों ने बिना किसी ठोस कारण के उसके साथ गाली-गलौज की और फिर हमला कर दिया। इस दौरान उसे गंभीर चोटें भी आई हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है और आरोपी पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। पीड़ित ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की भी मांग की है, क्योंकि उसे आरोपियों से जान का खतरा महसूस हो रहा है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.