आसमानी बिजली गिरने से 28 बकरियों की मौत, चरवाहा गंभीर रूप से घायल.. अमित कुमार यादव (एनसीआर हरियाणा हेड) .... नारनौल/नंगल सिरोही। क्षेत्र के नंगल सिरोही के समीप स्थित खेड़की गांव में शाम अचानक मौसम बिगड़ने के दौरान आसमानी बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में एक ही स्थान पर चर रही 28 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के समय मौसम अचानक बदला और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान खेतों में चर रही बकरियों के झुंड पर बिजली गिर गई। तेज धमाके के साथ हुई इस घटना से आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत मौके की ओर दौड़े, जहां बड़ी संख्या में बकरियां मृत पड़ी मिलीं। हादसे के समय बकरियों के साथ मौजूद चरवाहा गौरव भी बिजली की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे उठाकर नंगल सिरोही के अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए। पशुपालक ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की प्राकृतिक आपदा में पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिए, ताकि उनके नुकसान की भरपाई हो सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मौके का निरीक्षण कर प्रभावित पशुपालक को राहत राशि प्रदान की जाए। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

- Post by Mahendragarh 24 News live1
- मौसम में परिवर्तन। अन्नदाता की परेशानी बढ़ी। खेतों में पड़ी सरसों की फसल। गेहूं भी पककर तैयार।1
- अमनराज गिल के लाईव शो में एक लड़की सृटेज पर चढ़ गई आगे देखो जो हुआ वायरल हुआ वीडियो।1
- Post by Mahendergarh live1
- Post by Arvind1
- Post by User44841
- नीमराना कस्बे के अंबेडकर मोहल्ले की रहने वाली ओमप्रकाश सामरिया की पुत्री सुनील सामरिया के नर्सिंग ऑफिसर पद पर चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी अपनी टीम के साथ सुनील सामरिया के निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं मोमेंटो भेंट कर उनका सम्मान किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। नगर अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी ने कहा कि सुनील सामरिया की मेहनत, लगन और संघर्ष अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। इस दौरान नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, किरण सामरिया, महावीर चर्खिया, संजय कुमार, प्रशांत शर्मा, एडवोकेट मनजीत सामदिया, देवेंद्र कुमार दोसोदिया, प्रवीण यादव, एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष गिरिराज सामरिया, जितेंद्र गुर्जर सहित कई गणमान्य लोग एवं परिजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सुनील सामरिया को शुभकामनाएं दीं और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता समाज के लिए प्रेरणादायक है। अंत में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।4
- Post by Om Parkash1