logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कर उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ाया कदम* *196 मेधावी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता एवं शिक्षकों का हुआ सम्मान* केवलारी/पलारी, 6 सितंबर 2026। अखिल विश्व गायत्री परिवार, पलारी तहसील केवलारी, जिला सिवनी के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह एवं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के मेरिट में स्थान प्राप्त छात्रों के सम्मान समारोह की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रविवार, 6 सितंबर 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर, पलारी के इंडोर हॉल में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न 10 विद्यालयों के कक्षा 10वीं, एवं 12वीं में 80 % प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 196 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही उनके माता-पिता एवं शिक्षकों के योगदान को भी सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों को मंचासीन होने हेतु आग्रह कर देवपूजन एवं गायत्री महामंत्र तथा वैदिक मंत्रों के सामूहिक उच्चारण से वातावरण आध्यात्मिक एवं ऊर्जामय हो गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों के तिलक-वंदन एवं अभिनंदन किया गया। मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक श्री गजेंद्र बोपचे श्री विनोद वर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की भूमिका एवं उद्देश्य से उपस्थित जनसमुदाय को अवगत कराया। सरस्वती शिशु मंदिर की प्रतिभाशाली शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा मां सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे कार्यक्रम की शोभा बढ़ गई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण का पुनीत कार्य भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. ठाकुर सर, बीआरसी केवलारी से श्री संतीश साहू, शिक्षक श्री मुकेश चौरसिया, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समिति अध्यक्ष आदरणीय अग्रवाल जी, श्री धर्मेश्वर झाड़े, सहायक प्रबंध ट्रष्टि श्री अमरचंद साहू , विद्यालय प्रधानाचार्य श्री परसराम विश्वकर्मा जी, श्री कमलेश ठाकुर सुनवारा, आदि सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार, सामाजिक मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही आने वाले भारत के निर्माता हैं। आधुनिक समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ चरित्र, अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना आवश्यक है। वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा, वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों तथा आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों के साथ उनके माता-पिता एवं शिक्षकों का भी अभिनंदन किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह और गौरव की भावना स्पष्ट दिखाई दी। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को सम्मानित करना नहीं, बल्कि मेहनत करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन, अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगदान का सम्मान तथा युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना है। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक, गायत्री परिवार के परिजन एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संचालन में सभी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर कार्यक्रम के संयोजक शिवचरण ठाकुर जी, घनश्याम ठाकुर जी, तुलसीराम ठाकुर, (गाज्जु भैया) केवलारी मुख्यप्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र साहू जी सहायक ट्रस्टी मंत्री अमरचंद साहू जी, शिवकुमार विश्वकर्मा ट्रस्टी रमेश विशन जी ट्रस्टी जवाहरलाल चौधरी जी उगली ट्रस्टी गणेश लाल झारिया जी एवं तहसील समन्वयक विनोद बर्मन , श्री शिवराज राहंगडाले, जितेंद्र क्षीरसागर, संजय चौरे, राजेश नामदेव, गणेश बिसेन, राजेश ठाकुर जी, घंसौर ओमकार ठाकुर जी घंसौर, अभिषेक चंदेल तहसील युवा प्रकोष्ठ समन्वयक, संदीप राय, छवि चौधरी, अर्चना जंघेला ,प्रदीप अंभोरे, के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे

12 hrs ago
user_बिहारीलाल सोनी
बिहारीलाल सोनी
पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago
620df7a5-53d6-4961-93c4-ea795a8441ab

*मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कर उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ाया कदम* *196 मेधावी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता एवं शिक्षकों का हुआ सम्मान* केवलारी/पलारी, 6 सितंबर 2026। अखिल विश्व गायत्री परिवार, पलारी तहसील केवलारी, जिला सिवनी के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह एवं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के मेरिट में स्थान प्राप्त छात्रों के सम्मान समारोह की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रविवार, 6 सितंबर 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर, पलारी के इंडोर हॉल में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न 10 विद्यालयों के कक्षा 10वीं, एवं 12वीं में 80 % प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 196 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही उनके माता-पिता एवं शिक्षकों के योगदान को भी सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों को मंचासीन होने हेतु आग्रह कर देवपूजन एवं गायत्री महामंत्र तथा वैदिक मंत्रों के सामूहिक उच्चारण से वातावरण आध्यात्मिक एवं ऊर्जामय हो गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों के तिलक-वंदन एवं अभिनंदन किया गया। मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक श्री गजेंद्र बोपचे श्री विनोद वर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की भूमिका एवं उद्देश्य से उपस्थित जनसमुदाय को अवगत कराया। सरस्वती शिशु मंदिर की प्रतिभाशाली शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा मां सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे कार्यक्रम की शोभा बढ़ गई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण का पुनीत कार्य भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. ठाकुर सर, बीआरसी केवलारी से श्री संतीश साहू, शिक्षक श्री मुकेश चौरसिया, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समिति अध्यक्ष आदरणीय अग्रवाल जी, श्री धर्मेश्वर झाड़े, सहायक प्रबंध ट्रष्टि श्री अमरचंद साहू , विद्यालय प्रधानाचार्य श्री परसराम विश्वकर्मा जी, श्री कमलेश ठाकुर सुनवारा, आदि सहित अनेक गणमान्य अतिथि

उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार, सामाजिक मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही आने वाले भारत के निर्माता हैं। आधुनिक समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ चरित्र, अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना आवश्यक है। वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा, वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों तथा आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों के साथ उनके माता-पिता एवं शिक्षकों का भी अभिनंदन किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह और गौरव की भावना स्पष्ट दिखाई दी। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को सम्मानित करना नहीं, बल्कि मेहनत करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन, अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगदान का सम्मान तथा युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना है। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक, गायत्री परिवार के परिजन एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संचालन में सभी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर कार्यक्रम के संयोजक शिवचरण ठाकुर जी, घनश्याम ठाकुर जी, तुलसीराम ठाकुर, (गाज्जु भैया) केवलारी मुख्यप्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र साहू जी सहायक ट्रस्टी मंत्री अमरचंद साहू जी, शिवकुमार विश्वकर्मा ट्रस्टी रमेश विशन जी ट्रस्टी जवाहरलाल चौधरी जी उगली ट्रस्टी गणेश लाल झारिया जी एवं तहसील समन्वयक विनोद बर्मन , श्री शिवराज राहंगडाले, जितेंद्र क्षीरसागर, संजय चौरे, राजेश नामदेव, गणेश बिसेन, राजेश ठाकुर जी, घंसौर ओमकार ठाकुर जी घंसौर, अभिषेक चंदेल तहसील युवा प्रकोष्ठ समन्वयक, संदीप राय, छवि चौधरी, अर्चना जंघेला ,प्रदीप अंभोरे, के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कुरई - *NH-44 कुरई में बायपास की मांग तेज, ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी* कुरई- राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों और स्वीकृत बायपास रोड का निर्माण शुरू नहीं होने से कुरई क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बायपास रोड लंबे समय से स्वीकृत होने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को रोजाना जान जोखिम में डालकर व्यस्त हाईवे पार करना पड़ता है। स्कूली बच्चे, मरीज, बुजुर्ग और आम नागरिक स्वास्थ्य सुविधाओं, शासकीय कार्यालयों तथा अन्य जरूरी कार्यों के लिए प्रतिदिन NH-44 पार करते हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पार करने के दौरान हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार शासन-प्रशासन को पत्राचार और मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। लगातार हो रहे हादसों से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बायपास रोड निर्माण को लेकर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। आंदोलन की स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
    1
    कुरई - *NH-44 कुरई में बायपास की मांग तेज, ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी*
कुरई- राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों और स्वीकृत बायपास रोड का निर्माण शुरू नहीं होने से कुरई क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बायपास रोड लंबे समय से स्वीकृत होने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को रोजाना जान जोखिम में डालकर व्यस्त हाईवे पार करना पड़ता है।
स्कूली बच्चे, मरीज, बुजुर्ग और आम नागरिक स्वास्थ्य सुविधाओं, शासकीय कार्यालयों तथा अन्य जरूरी कार्यों के लिए प्रतिदिन NH-44 पार करते हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पार करने के दौरान हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार शासन-प्रशासन को पत्राचार और मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। लगातार हो रहे हादसों से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बायपास रोड निर्माण को लेकर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। आंदोलन की स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सिमरिया में मंदिर से लगी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने थाने में की शिकायत सिमरिया में मंदिर से लगी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने थाने में की शिकायत गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और मारपीट की धमकी देने का आरोप, महिलाओं सहित ग्रामीण पहुंचे थाना सिवनी। लखनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खेरी के ग्राम सिमरिया में मंदिर से लगी भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कब्जे का विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज एवं अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की धमकी दी गई। ग्रामीणों ने जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, विवाद की स्थिति निर्मित होने पर उन्होंने डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया था। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम के सामने भी संबंधित व्यक्ति द्वारा कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने लखनवाड़ा थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। इसी मामले में ग्राम की एक महिला ने भी गाली-गलौज, अपशब्दों के साथ मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। महिला सहित दर्जनों ग्रामीण महिला-पुरुष लखनवाड़ा थाना पहुंचे और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। मंदिर से लगी भूमि पर मांस बिक्री का आरोप ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मंदिर से लगी भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर मांस की बिक्री की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर मंदिर परिसर एवं उससे लगी भूमि को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। हल्का पटवारी की लापरवाही भी सामने आई मामले में उप पुलिस अधीक्षक सी.के. सिरामे ने बताया कि इस मामले में हल्का पटवारी की लापरवाही सामने आई है। उन्होंने कहा कि कल तहसीलदार सहित राजस्व विभाग एवं पुलिस बल की उपस्थिति में मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी। मंदिर परिसर को भी कब्जा मुक्त कराया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने मंदिर परिसर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की उम्मीद जताई है।
    1
    सिमरिया में मंदिर से लगी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने थाने में की शिकायत
सिमरिया में मंदिर से लगी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने थाने में की शिकायत
गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और मारपीट की धमकी देने का आरोप, महिलाओं सहित ग्रामीण पहुंचे थाना
सिवनी। लखनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खेरी के ग्राम सिमरिया में मंदिर से लगी भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कब्जे का विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज एवं अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की धमकी दी गई। ग्रामीणों ने जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया है।
ग्रामीणों के अनुसार, विवाद की स्थिति निर्मित होने पर उन्होंने डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया था। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम के सामने भी संबंधित व्यक्ति द्वारा कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने लखनवाड़ा थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।
इसी मामले में ग्राम की एक महिला ने भी गाली-गलौज, अपशब्दों के साथ मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। महिला सहित दर्जनों ग्रामीण महिला-पुरुष लखनवाड़ा थाना पहुंचे और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।
मंदिर से लगी भूमि पर मांस बिक्री का आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मंदिर से लगी भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर मांस की बिक्री की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर मंदिर परिसर एवं उससे लगी भूमि को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।
हल्का पटवारी की लापरवाही भी सामने आई
मामले में उप पुलिस अधीक्षक सी.के. सिरामे ने बताया कि इस मामले में हल्का पटवारी की लापरवाही सामने आई है। उन्होंने कहा कि कल तहसीलदार सहित राजस्व विभाग एवं पुलिस बल की उपस्थिति में मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी। मंदिर परिसर को भी कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
प्रशासन की इस कार्रवाई की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने मंदिर परिसर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की उम्मीद जताई है।
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ‘सिवनी की उड़ान’ से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को नई दिशा, 555 अभ्यर्थी ले रहे निःशुल्क प्रशिक्षण सिवनी। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की पहल ‘सिवनी की उड़ान’ के तहत पुलिस, सशस्त्र सेना सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जा रही है। वर्तमान में 335 युवतियों और 220 युवकों सहित कुल 555 अभ्यर्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं। तीन केंद्रों पर पांच बैचों में संचालित प्रशिक्षण में लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता की तैयारी भी कराई जा रही है। कलेक्टर ने नियमित मॉक टेस्ट, एमसीक्यू अभ्यास और परीक्षा-केंद्रित तैयारी के निर्देश दिए हैं।
    1
    ‘सिवनी की उड़ान’ से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को नई दिशा, 555 अभ्यर्थी ले रहे निःशुल्क प्रशिक्षण
सिवनी। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की पहल ‘सिवनी की उड़ान’ के तहत पुलिस, सशस्त्र सेना सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जा रही है। वर्तमान में 335 युवतियों और 220 युवकों सहित कुल 555 अभ्यर्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं। तीन केंद्रों पर पांच बैचों में संचालित प्रशिक्षण में लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता की तैयारी भी कराई जा रही है। कलेक्टर ने नियमित मॉक टेस्ट, एमसीक्यू अभ्यास और परीक्षा-केंद्रित तैयारी के निर्देश दिए हैं।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अवैध शराब के खिलाफ जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद सिवनी जिले में भी ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देश पर मंगलवार को ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान कलारबाकी में 4 गांव के ग्रामीणों ने अवैध शराब के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव को लिखित आवेदन सौंपकर कान्हीवाड़ा और बंडोल थाना क्षेत्रों में धड़ल्ले से हो रही अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस और प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
    1
    अवैध शराब के खिलाफ जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद सिवनी जिले में भी ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देश पर मंगलवार को ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान कलारबाकी में 4 गांव के  ग्रामीणों ने अवैध शराब के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव को लिखित आवेदन सौंपकर कान्हीवाड़ा और बंडोल थाना क्षेत्रों में धड़ल्ले से हो रही अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस और प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
    user_BRMG SEONI
    BRMG SEONI
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शिक्षक केवल ज्ञान नहीं, जीवन की दिशा भी देते हैं | चौरई में शिक्षक सम्मान समारोह चौरई में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नगरपालिका चौरई एवं जनपद पंचायत चौरई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में चौरई विकासखंड के उत्कृष्ट शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, सांसद विवेक (बंटी) साहू, विधायक पं. रमेश दुबे सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि शिक्षकों को अपने विषय का विशेषज्ञ होना चाहिए, क्योंकि शिक्षा ही राष्ट्र और सुदृढ़ समाज के निर्माण की आधारशिला है।
    1
    शिक्षक केवल ज्ञान नहीं, जीवन की दिशा भी देते हैं | चौरई में शिक्षक सम्मान समारोह
चौरई में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
नगरपालिका चौरई एवं जनपद पंचायत चौरई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में चौरई विकासखंड के उत्कृष्ट शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, सांसद विवेक (बंटी) साहू, विधायक पं. रमेश दुबे सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि शिक्षकों को अपने विषय का विशेषज्ञ होना चाहिए, क्योंकि शिक्षा ही राष्ट्र और सुदृढ़ समाज के निर्माण की आधारशिला है।
    user_CTV LIVE
    CTV LIVE
    Advertising agency चौरई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • लूट के 7 आरोपियों का बंडोल पुलिस ने निकाला जुलूस...?(६९२६-८९२६)
    1
    लूट के 7 आरोपियों का बंडोल पुलिस ने निकाला जुलूस...?(६९२६-८९२६)
    user_Naresh Kumar Yadav
    Naresh Kumar Yadav
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Seoni News: बाथरूम में घुसते ही उड़ गए होश! कुंडली मारकर बैठा था विशालकाय अजगर
    1
    Seoni News: बाथरूम में घुसते ही उड़ गए होश! कुंडली मारकर बैठा था विशालकाय अजगर
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कर उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ाया कदम* *196 मेधावी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता एवं शिक्षकों का हुआ सम्मान* केवलारी/पलारी, 6 सितंबर 2026। अखिल विश्व गायत्री परिवार, पलारी तहसील केवलारी, जिला सिवनी के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह एवं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के मेरिट में स्थान प्राप्त छात्रों के सम्मान समारोह की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रविवार, 6 सितंबर 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर, पलारी के इंडोर हॉल में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न 10 विद्यालयों के कक्षा 10वीं, एवं 12वीं में 80 % प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 196 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही उनके माता-पिता एवं शिक्षकों के योगदान को भी सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों को मंचासीन होने हेतु आग्रह कर देवपूजन एवं गायत्री महामंत्र तथा वैदिक मंत्रों के सामूहिक उच्चारण से वातावरण आध्यात्मिक एवं ऊर्जामय हो गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों के तिलक-वंदन एवं अभिनंदन किया गया। मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक श्री गजेंद्र बोपचे श्री विनोद वर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की भूमिका एवं उद्देश्य से उपस्थित जनसमुदाय को अवगत कराया। सरस्वती शिशु मंदिर की प्रतिभाशाली शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा मां सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे कार्यक्रम की शोभा बढ़ गई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण का पुनीत कार्य भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. ठाकुर सर, बीआरसी केवलारी से श्री संतीश साहू, शिक्षक श्री मुकेश चौरसिया, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समिति अध्यक्ष आदरणीय अग्रवाल जी, श्री धर्मेश्वर झाड़े, सहायक प्रबंध ट्रष्टि श्री अमरचंद साहू , विद्यालय प्रधानाचार्य श्री परसराम विश्वकर्मा जी, श्री कमलेश ठाकुर सुनवारा, आदि सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार, सामाजिक मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही आने वाले भारत के निर्माता हैं। आधुनिक समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ चरित्र, अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना आवश्यक है। वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा, वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों तथा आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों के साथ उनके माता-पिता एवं शिक्षकों का भी अभिनंदन किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह और गौरव की भावना स्पष्ट दिखाई दी। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को सम्मानित करना नहीं, बल्कि मेहनत करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन, अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगदान का सम्मान तथा युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना है। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक, गायत्री परिवार के परिजन एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संचालन में सभी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर कार्यक्रम के संयोजक शिवचरण ठाकुर जी, घनश्याम ठाकुर जी, तुलसीराम ठाकुर, (गाज्जु भैया) केवलारी मुख्यप्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र साहू जी सहायक ट्रस्टी मंत्री अमरचंद साहू जी, शिवकुमार विश्वकर्मा ट्रस्टी रमेश विशन जी ट्रस्टी जवाहरलाल चौधरी जी उगली ट्रस्टी गणेश लाल झारिया जी एवं तहसील समन्वयक विनोद बर्मन , श्री शिवराज राहंगडाले, जितेंद्र क्षीरसागर, संजय चौरे, राजेश नामदेव, गणेश बिसेन, राजेश ठाकुर जी, घंसौर ओमकार ठाकुर जी घंसौर, अभिषेक चंदेल तहसील युवा प्रकोष्ठ समन्वयक, संदीप राय, छवि चौधरी, अर्चना जंघेला ,प्रदीप अंभोरे, के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे
    2
    *मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कर उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ाया कदम*
*196 मेधावी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता एवं शिक्षकों का हुआ सम्मान*
केवलारी/पलारी, 6 सितंबर 2026।
अखिल विश्व गायत्री परिवार, पलारी तहसील केवलारी, जिला सिवनी के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह एवं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के मेरिट में स्थान प्राप्त छात्रों के सम्मान समारोह की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रविवार, 6 सितंबर 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर, पलारी के इंडोर हॉल में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न 10 विद्यालयों के कक्षा 10वीं, एवं 12वीं में 80 % प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 196 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही उनके माता-पिता एवं शिक्षकों के योगदान को भी सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ  सभी अतिथियों को मंचासीन होने हेतु आग्रह कर देवपूजन एवं गायत्री महामंत्र तथा वैदिक मंत्रों के सामूहिक उच्चारण से वातावरण आध्यात्मिक एवं ऊर्जामय हो गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों के तिलक-वंदन एवं अभिनंदन किया गया।  मंच संचालन  कार्यक्रम संयोजक श्री गजेंद्र बोपचे श्री विनोद वर्मा   द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की भूमिका एवं उद्देश्य से उपस्थित जनसमुदाय को अवगत कराया।
सरस्वती शिशु मंदिर की प्रतिभाशाली शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा मां सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे कार्यक्रम की शोभा बढ़ गई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण का पुनीत कार्य भी संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. ठाकुर सर, बीआरसी केवलारी से श्री संतीश साहू, शिक्षक श्री मुकेश चौरसिया, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समिति अध्यक्ष आदरणीय अग्रवाल जी, श्री धर्मेश्वर झाड़े, सहायक प्रबंध ट्रष्टि श्री अमरचंद साहू , विद्यालय प्रधानाचार्य श्री परसराम विश्वकर्मा जी, श्री कमलेश ठाकुर सुनवारा, आदि सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार, सामाजिक मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही आने वाले भारत के निर्माता हैं। आधुनिक समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ चरित्र, अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना आवश्यक है।
वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा, वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों तथा आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों के साथ उनके माता-पिता एवं शिक्षकों का भी अभिनंदन किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह और गौरव की भावना स्पष्ट दिखाई दी।
आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को सम्मानित करना नहीं, बल्कि मेहनत करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन, अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगदान का सम्मान तथा युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक, गायत्री परिवार के परिजन एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संचालन में सभी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर कार्यक्रम के संयोजक  शिवचरण ठाकुर जी, घनश्याम ठाकुर जी, तुलसीराम ठाकुर, (गाज्जु भैया) केवलारी मुख्यप्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र साहू जी सहायक ट्रस्टी मंत्री अमरचंद साहू जी, शिवकुमार विश्वकर्मा ट्रस्टी रमेश विशन जी ट्रस्टी जवाहरलाल चौधरी जी उगली ट्रस्टी  गणेश लाल झारिया जी एवं तहसील समन्वयक विनोद बर्मन , श्री शिवराज राहंगडाले, जितेंद्र क्षीरसागर, संजय चौरे, राजेश नामदेव, गणेश बिसेन, राजेश ठाकुर जी, घंसौर ओमकार ठाकुर जी घंसौर, अभिषेक चंदेल तहसील युवा प्रकोष्ठ समन्वयक, संदीप राय, छवि चौधरी, अर्चना जंघेला ,प्रदीप अंभोरे, के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.