Shuru
Apke Nagar Ki App…
गैस की किल्लत और कालाबाजारी की खबर पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, शहर के कई होटलों पर की छापेमारी। दी सख्त हिदायत।
Shambhu sharan
गैस की किल्लत और कालाबाजारी की खबर पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, शहर के कई होटलों पर की छापेमारी। दी सख्त हिदायत।
More news from बिहार and nearby areas
- गैस की किल्लत और कालाबाजारी की खबर पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, शहर के कई होटलों पर की छापेमारी। दी सख्त हिदायत।1
- मझौलिया। प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद डॉ० संजय जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर 36 दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राई साइकिल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ० राजीव रंजन कुमार, थानाध्यक्ष अमर कुमार, भाजपा नेता संदीप श्रीवास्तव सहित प्रखंड कार्यालय के कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के सम्मान से हुई, जिसमें बीडीओ द्वारा शॉल ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में सांसद डॉ० संजय जायसवाल ने कहा कि यह योजना दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने बताया कि बिहार के सभी प्रखंडों में इस तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभ मिल सके। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रखंड प्रशासन की सराहना की। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ० राजीव रंजन कुमार ने जानकारी दी कि इस चरण में 36 दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल वितरित की गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिन लाभुकों का चयन अभी नहीं हो सका है, उनके आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं और मेडिकल जांच के बाद उन्हें भी जल्द ही ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम से लाभान्वित दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी, जिससे यह पहल समाज में सकारात्मक बदलाव की ओर एक मजबूत कदम साबित हो रही है।4
- पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव निवासी स्वर्गीय इदरीश के पुत्र अजीम, चकिया से कल्याणपुर जा रहे थे। इसी दौरान वृंदावन अब्बू माट के समीप दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ग्लैमर बाइक पर सवार अजीम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत चकिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही चकिया पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। वहीं, घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनके परिजनों ने मीडिया को पूरी घटना की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।1
- नौतन थाना क्षेत्र के पूर्वी नौतन पंचायत अंतर्गत खैरा टोला गांव में शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस हादसे में ओम प्रकाश यादव का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन कर्मियों रवि रंजन कुमार, वीरेश कुमार और निशु कुमारी ने बताया कि आग से घर में रखी सिलाई मशीन, गैस चूल्हा, बर्तन, फर्नीचर, कपड़े, अनाज समेत करीब 10 हजार रुपये नकद जलकर नष्ट हो गए। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।1
- Post by Talk On Chair1
- हर शाल की भांति इस वर्ष भी बेतिया मां काली धाम से निकला भगवान श्री राम का शोभा रथ यात्रा। जय श्री राम। 28.03.2026.1
- पहाड़पुर प्रखंड क्षेत्र के कोटवा पंचायत के दक्षिण दिशा में वर्ष 2023 में मनरेगा योजना के तहत लाखों रुपये की लागत से एक भवन का निर्माण कराया गया था, लेकिन आज तक उसका समुचित उपयोग नहीं हो सका है। यह भवन वीरान और उपेक्षित पड़ा हुआ है, जिससे सरकारी धन के सही उपयोग पर सवाल खड़े हो रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस भवन का सही तरीके से संचालन किया जाए तो इससे पंचायत के लोगों को काफी लाभ मिल सकता है।बावजूद इसके, संबंधित विभाग की उदासीनता के कारण यह भवन केवल शोपीस बनकर रह गया है।अब ग्रामीणों ने प्रशासन से इसकी जांच कर उपयोग सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।1
- *माधोपुर, पश्चिम चंपारण:* कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर द्वारा मज्हौलिया ब्लॉक के जौकटिया गाँव में गेहूँ (बायोफोर्टिफाइड किस्म) पर सीएफएलडी के तहत फील्ड डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. एपी सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर ने किया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. हर्षा बी आर, वैज्ञानिक (फसल उत्पादन), कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर और डॉ. चेल्पुरी रामुलू, वैज्ञानिक (कृषि अभियांत्रिकी) द्वारा किया गया। इस अवसर पर 100 से अधिक किसानों और महिला किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राजेन्द्र गेहूँ-3 किस्म का प्रदर्शन किया गया, जो बायोफोर्टिफाइड है और जिसमें अधिक पोषक तत्व होते हैं। वैज्ञानिककोने कहा कि बायोफोर्टिफाइड गेहूँ की खेती से न केवल उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि पोषण भी बढ़ेगा, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होगा। कार्यक्रम में किसानों को गेहूँ की खेती के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी दी गई और उन्हें आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए और इस कार्यक्रम के लिए कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर का आभार व्यक्त किया।3