ब्रेकिंग न्यूज़ देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ सामुदायिक केंद्र बना तबेला: युवाओं की मेहनत पर फिरा पानी, ग्रामीण कर रहे अवैध कब्जा • स्थान: परसिया गोसाई ग्राम सभा (अंधर पुरवा), बलरामपुर • दिनांक: 02 नवंबर 2026 बलरामपुर। विकास खंड हरैया सतघरवा के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा परसिया गोसाई के मजरा अंधर पुरवा में सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है। गाँव में जनहित के लिए बनाए गए सामुदायिक केंद्र को कुछ अराजक तत्वों द्वारा तबेले में तब्दील कर दिया गया है, जिससे सरकारी भवन बदहाली का शिकार हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, इस सामुदायिक केंद्र की स्थिति अत्यंत दयनीय और गंदगी से भरी हुई थी। गाँव के विकास और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए वार्ड संख्या 6 के पंचायत सदस्य (वार्ड पंच) ध्रुव कुमार तिवारी और गाँव के जागरूक युवाओं ने एक सराहनीय पहल की थी। युवाओं की टोली ने आपसी सहयोग और श्रमदान से इस पूरे सामुदायिक केंद्र परिसर की खुद आगे आकर पूरी तरह से साफ-सफाई कराई थी, ताकि इसका उपयोग सार्वजनिक व मांगलिक कार्यों के लिए किया जा सके। साफ-सफाई के बाद भी नहीं सुधर रहे लोग युवाओं और जनप्रतिनिधि की इस मेहनत पर कुछ ग्रामीणों ने पानी फेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। साफ-सफाई होने के महज़ कुछ दिनों बाद ही कुछ लोगों ने जबरन फिर से वहाँ अपने मवेशी (जानवर) बांधना शुरू कर दिया है। मना करने और समझाने के बावजूद लोग बात मानने को तैयार नहीं हैं और लगातार परिसर में गंदगी फैलाकर सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा जमाए हुए हैं। प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग वार्ड सदस्य ध्रुव कुमार तिवारी और ग्राम सभा के युवाओं का कहना है कि जब कोई समझाने जाता है, तो लोग विवाद करने पर आमादा हो जाते हैं। सरकारी भवनों का इस तरह मवेशी बांधने के लिए दुरुपयोग करना कानूनन गलत है। गाँव के युवाओं ने जिला प्रशासन और संबंधित विकास खंड अधिकारी (BDO) से मांग की है कि इस मामले का संज्ञान लिया जाए, सामुदायिक केंद्र को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए और सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि युवाओं का मनोबल न टूटे।

- जोकहिया गांव में बदहाल रास्ते ने रोकी मरीजों की राह, स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचना मुश्किल जोकहिया गांव में बदहाल रास्ते ने रोकी मरीजों की राह, स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचना मुश्किल1
- ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद बलरामपुर देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश में मानसिकता न्यूज़ #SPBalrampur श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में, बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना तुलसीपुर क्षेत्रांतर्गत हुई नकबजनी की घटना से सम्बन्धित 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी व 1,28,650 रु0 बरामदगी के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की बाइट। #BalrampurPolice1
- भारी मात्रा में नकली छेना को किया गया बरामद चार पहिया सहित दो लोगों को किया गया गिरफ्तार *बलरामपुर:-खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 280 किलो छेना मिठाई नष्ट, संदिग्ध बत्तीसा मिठाई के नमूने जांच हेतु भेजे गए** **जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता** **खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वालों पर होगी नियमानुसार सख्त कार्रवाई** जनपद में आमजन को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने तथा मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा निरंतर निगरानी एवं प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 03 नवंबर 2026 को थाना ललिया द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वाहन में लदे खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राकेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री चन्द्र भान एवं श्रीराम मौर्य द्वारा वाहन संख्या **UP46W8161** का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वाहन में लगभग **280 किलोग्राम छेना मिठाई एवं 48 किलोग्राम बत्तीसा मिठाई** पाई गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान दोनों प्रकार की मिठाइयों की गुणवत्ता एवं शुद्धता को लेकर संदेह होने पर नियमानुसार एक-एक नमूना संग्रहित किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि वाहन में रखी 280 किलोग्राम छेना मिठाई शीघ्र खराब होने वाली खाद्य सामग्री (Perishable Food) की श्रेणी में आती है। साथ ही मिठाई के कंटेनरों पर निर्माण तिथि एवं उपयोग की अंतिम तिथि (Use By Date) का उल्लेख नहीं पाया गया। ऐसी स्थिति में खाद्य सुरक्षा एवं जनस्वास्थ्य के दृष्टिगत विभागीय टीम द्वारा एहतियाती कार्रवाई करते हुए **280 किलोग्राम छेना मिठाई को नियमानुसार विनष्ट कराया गया**, ताकि संदिग्ध गुणवत्ता वाली मिठाई बाजार में पहुंचकर आमजन के स्वास्थ्य के लिए खतरा उत्पन्न न कर सके। विभाग द्वारा संग्रहित छेना एवं बत्तीसा मिठाई के नमूनों को गुणवत्ता एवं शुद्धता की जांच हेतु खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत परिणाम के आधार पर संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। **जिलाधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता** जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा मिलावट एवं असुरक्षित खाद्य सामग्री के विक्रय की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देशित किया गया है कि खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय के दौरान निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। विशेष रूप से दूध एवं दुग्ध उत्पादों, मिठाइयों तथा शीघ्र खराब होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी रखी जाए। खाद्य कारोबारकर्ताओं द्वारा खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग, लेबलिंग, निर्माण तिथि, उपयोग की अंतिम तिथि एवं भंडारण संबंधी निर्धारित मानकों का पालन किया जाना आवश्यक है। **खाद्य सुरक्षा विभाग की आमजन एवं कारोबारियों से अपील** खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद के सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील की गई है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं सुरक्षित भंडारण का विशेष ध्यान रखें। निर्धारित मानकों के अनुरूप ही खाद्य पदार्थों का निर्माण, भंडारण एवं विक्रय करें। वहीं आमजन से भी अपील की गई है कि मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनकी गुणवत्ता, ताजगी तथा निर्माण एवं उपयोग की अंतिम तिथि की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। संदिग्ध गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की जानकारी संबंधित विभाग को उपलब्ध कराएं। **खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में आमजन के स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण, नमूना संग्रहण एवं नियमानुसार प्रवर्तन की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।**2
- जनपद बलरामपुर के थाना तुलसीपुर क्षेत्रांतर्गत हुई नकबजनी की घटना से सम्बन्धित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 1,28,650 रु0 नगद बरामद उक्त चोरी की घटना के खुलासा के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय की बाइट।👇🏻 जनपद बलरामपुर के थाना तुलसीपुर क्षेत्रांतर्गत हुई नकबजनी की घटना से सम्बन्धित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 1,28,650 रु0 नगद बरामद उक्त चोरी की घटना के खुलासा के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय की बाइट।👇🏻1
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि यंत्रों की ई-लॉटरी संपन्न श्रावस्ती । कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन एवं प्रमोशन आफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेंट आफ काप रेज्ड्यू कार्यक्रम के अन्तर्गत कृषि में यंत्रीकरण को बढावा देने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 में बुकिंग हेतु अवशेष यंत्रों की बुकिंग प्रारम्भ की गयी थी, जिसमें कुल 23 यंत्रों के सापेक्ष 35 कृषकों के द्वारा ऑनलाइन बुकिंग की गयी थी, जिसकी ई-लॉटरी जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी, जिसमें कुल 23 लाभार्थियों का चयन किया गया। इसमें सुपर सीडर, कल्टीवेटर, पावर टिलर, चेप कटर, लेजर लेण्ड लेवलर, स्ट्रारीपर, मिनी राइस मिल एवं किसान ड्रोन के लिए कृषकों का चयन किया गया। इस दौरान उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा कृषक बंधु उपस्थित रहे।1
- जनपद बलरामपुर के थाना तुलसीपुर क्षेत्रांतर्गत हुई नकबजनी की घटना से सम्बन्धित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 1,28,650 रु0 नगद बरामद उक्त चोरी की घटना के खुलासा के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय की बाइट।👇🏻 जनपद बलरामपुर के थाना तुलसीपुर क्षेत्रांतर्गत हुई नकबजनी की घटना से सम्बन्धित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 1,28,650 रु0 नगद बरामद उक्त चोरी की घटना के खुलासा के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय की बाइट।👇🏻3
- त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर पुलिस का शिकंजा, खराब छेना मिठाई से भरा वाहन पकड़ा त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर पुलिस का शिकंजा, खराब छेना मिठाई से भरा वाहन पकड़ा दूध के बजाय चीनी और सूजी से तैयार की जा रही थी मिठाई, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिया नमूना सौरभ कौशल बलरामपुर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में थाना ललिया पुलिस ने शिवपुरा-बलरामपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान खराब गुणवत्ता की छेना मिठाई से लदे एक संदिग्ध वाहन को पकड़ लिया। वाहन में भारी मात्रा में मिठाई बरामद हुई, जिसकी गुणवत्ता प्रथम दृष्टया मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला कि छेना मिठाई तैयार करने में दूध के बजाय चीनी और सूजी का अत्यधिक इस्तेमाल किया जा रहा था। इस तरह तैयार की गई मिठाई की गुणवत्ता बेहद खराब बताई गई है। इसके सेवन से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची विभागीय टीम ने मिठाई का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। वहीं, बरामद मिठाई को कब्जे में लेकर नियमानुसार निस्तारण की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, वाहन चालक सहित मामले से जुड़े अन्य लोगों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी ललिया देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में की गई।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ हापुड़ देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ भ्रष्टाचार निवारण विभाग द्वारा खंड विकास हापुड़ में तैनात ग्राम विकास अधिकारी को एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया ।1