logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वर्दी के भावुक पल… नम आंखों से दी अंतिम विदाई,,,,,,,,,, देवास के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को अंतिम विदाई देते समय एसपी आदित्य मिश्रा ने अपने अधीनस्थ थाना प्रभारी को स्वयं कंधा देकर अपने साथी को श्रद्धांजलि दी। इस भावुक दृश्य ने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दीं...

16 hrs ago
user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
16 hrs ago

वर्दी के भावुक पल… नम आंखों से दी अंतिम विदाई,,,,,,,,,, देवास के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को अंतिम विदाई देते समय एसपी आदित्य मिश्रा ने अपने अधीनस्थ थाना प्रभारी को स्वयं कंधा देकर अपने साथी को श्रद्धांजलि दी। इस भावुक दृश्य ने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दीं...

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • वर्दी के भावुक पल… नम आंखों से दी अंतिम विदाई,,,,,,,,,, देवास के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को अंतिम विदाई देते समय एसपी आदित्य मिश्रा ने अपने अधीनस्थ थाना प्रभारी को स्वयं कंधा देकर अपने साथी को श्रद्धांजलि दी। इस भावुक दृश्य ने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दीं...
    1
    वर्दी के भावुक पल… नम आंखों से दी अंतिम विदाई,,,,,,,,,,
देवास के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को अंतिम विदाई देते समय एसपी आदित्य मिश्रा ने अपने अधीनस्थ थाना प्रभारी को स्वयं कंधा देकर अपने साथी को श्रद्धांजलि दी। इस भावुक दृश्य ने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दीं...
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *बामौर पुलिस की कार्रवाई: 564 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार *बामौर पुलिस की कार्रवाई: 564 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार* *मुरैना।* पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज (भापुसे) द्वारा आगामी त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित नशामुक्ति अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री करने वालों एवं अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु संपूर्ण मुरैना जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक मुरैना श्री सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं एसडीओपी बामौर श्री अनिल कुमार गढरिया के मार्गदर्शन में थाना बामौर पुलिस द्वारा 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 564 ग्राम गांजा कीमती करीबन ₹6,000/- का जब्त किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है। दिनांक 01.11.2026 को थाना बामौर पुलिस द्वारा कमलराज होटल के पास चैकिंग लगाई गई। चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराह फोर्स की मदद से पकड़ा गया जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक ऑरेंज कलर का पॉलीथिन मिला जिसे चेक करने पर उसमें 564 ग्राम गांजा मिला, जिसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज आदि उपलब्ध न होने पर मौके पर से उक्त 564 ग्राम गांजा कीमती करीबन ₹6,000/- को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं थाना वापसी पर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 313/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *आरोपी से जब्त मशरूका का विवरण -* अपराध क्रमांक 313/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना बामौर, गिरफ्तारशुदा आरोपी की संख्या 01, आरोपी से जब्त मशरूका - 564 ग्राम गांजा कीमती करीबन ₹6000/-। *सराहनीय योगदान -* उक्त कार्यवाही में निरीक्षक दीपेन्द्र यादव थाना प्रभारी बामौर हमराह फोर्स उनि. यशपाल बरौनिया, प्रआर 148 राजकुमार, आर. 603 सोनू, आर. 301 सुनील, आर 1111 अवकाश का सराहनीय योगदान रहा है।
    1
    *बामौर पुलिस की कार्रवाई: 564 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
*बामौर पुलिस की कार्रवाई: 564 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार*
*मुरैना।* पुलिस अधीक्षक मुरैना  धर्मराज (भापुसे) द्वारा आगामी त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित नशामुक्ति अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री करने वालों एवं अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु संपूर्ण मुरैना जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है।
उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक मुरैना श्री सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं एसडीओपी बामौर श्री अनिल कुमार गढरिया के मार्गदर्शन में थाना बामौर पुलिस द्वारा 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 564 ग्राम गांजा कीमती करीबन ₹6,000/- का जब्त किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है। दिनांक 01.11.2026 को थाना बामौर पुलिस द्वारा कमलराज होटल के पास चैकिंग लगाई गई। चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराह फोर्स की मदद से पकड़ा गया जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक ऑरेंज कलर का पॉलीथिन मिला जिसे चेक करने पर उसमें 564 ग्राम गांजा मिला, जिसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज आदि उपलब्ध न होने पर मौके पर से उक्त 564 ग्राम गांजा कीमती करीबन ₹6,000/- को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं थाना वापसी पर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 313/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*आरोपी से जब्त मशरूका का विवरण -*
अपराध क्रमांक 313/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना बामौर, गिरफ्तारशुदा आरोपी की संख्या 01, आरोपी से जब्त मशरूका - 564 ग्राम गांजा कीमती करीबन ₹6000/-।
*सराहनीय योगदान -* उक्त कार्यवाही में निरीक्षक दीपेन्द्र यादव थाना प्रभारी बामौर हमराह फोर्स उनि. यशपाल बरौनिया, प्रआर 148 राजकुमार, आर. 603 सोनू, आर. 301 सुनील, आर 1111 अवकाश का सराहनीय योगदान रहा है।
    user_Malkhan parmar
    Malkhan parmar
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 🙏🙏🙏🙏🙏 आप देख रहे है हमारा न्यूज पेपर आपका दिन शुभ जीवन मंगलमय हो आप देख रहे हैं हमारा न्यूज़ पेपर वीडियो
    1
    🙏🙏🙏🙏🙏
आप देख रहे है 
हमारा न्यूज पेपर 
आपका दिन शुभ 
जीवन मंगलमय हो
आप देख रहे हैं हमारा न्यूज़ पेपर वीडियो
    user_Patrkar Lalmanmoti Singh tomar
    Patrkar Lalmanmoti Singh tomar
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कोटला-वाजिदपुर मार्ग पर सड़क निर्माण पर सवाल* *देखते रहिए नेशनल न्यूज चैनल एशियन न्यूज फिरोजाबाद से शाहेवेआलम खान पत्रकार जिला मुरैना *कोटला-वाजिदपुर मार्ग पर सड़क निर्माण पर सवाल* *देखते रहिए नेशनल न्यूज चैनल एशियन न्यूज फिरोजाबाद से शाहेवेआलम खान पत्रकार जिला मुरैना
    1
    कोटला-वाजिदपुर मार्ग पर सड़क निर्माण पर सवाल*

*देखते रहिए नेशनल न्यूज चैनल एशियन न्यूज फिरोजाबाद से    शाहेवेआलम खान पत्रकार जिला मुरैना 
*कोटला-वाजिदपुर मार्ग पर सड़क निर्माण पर सवाल*
*देखते रहिए नेशनल न्यूज चैनल एशियन न्यूज फिरोजाबाद से    शाहेवेआलम खान पत्रकार जिला मुरैना
    user_User7480
    User7480
    Ambah, Morena•
    17 hrs ago
  • पुलिस व पत्रकारों के रिश्तों को लेकर डीजीपी यूपी राजीव कृष्ण ने बहुत महत्वपूर्ण बयान दिया है। पुलिस-पत्रकार के रिश्ते.. यूपी के डीजीपी राजीव कृष्णन ने पुलिस और पत्रकार के रिश्तों के बीच पुलिस व पत्रकारों के रिश्तों को लेकर डीजीपी यूपी राजीव कृष्ण ने बहुत महत्वपूर्ण बयान दिया है। पुलिस-पत्रकार के रिश्ते.. यूपी के डीजीपी राजीव कृष्णन ने पुलिस और पत्रकार के रिश्तों के बीच बेहतर समन्वय और मधुर संबंधों पर जोर दिया। डीजीपी बोले लोकतंत्र के इन स्तंभों में आपसी तालमेल समाज में सुरक्षा और सही सूचनाओं को पहुंचने के लिए जरूरी है। सर आपका कहना सही है लेकिन आधे से ऊपर मित्र पुलिस समन्वय छोड़िए ढंग से बात तक नहीं करते हैं। समय समय पर हमें ही लॉ एंड ऑर्डर, मुकदमे दर्ज का पाठ पढ़ाने लगते हैं?
    1
    पुलिस व पत्रकारों के रिश्तों को लेकर डीजीपी यूपी राजीव कृष्ण ने बहुत महत्वपूर्ण बयान दिया है।


पुलिस-पत्रकार के रिश्ते..
यूपी के डीजीपी राजीव कृष्णन ने पुलिस और पत्रकार के रिश्तों के बीच
पुलिस व पत्रकारों के रिश्तों को लेकर डीजीपी यूपी राजीव कृष्ण ने बहुत महत्वपूर्ण बयान दिया है।
पुलिस-पत्रकार के रिश्ते..
यूपी के डीजीपी राजीव कृष्णन ने पुलिस और पत्रकार के रिश्तों के बीच बेहतर समन्वय और मधुर संबंधों पर जोर दिया।
डीजीपी बोले लोकतंत्र के इन स्तंभों में आपसी तालमेल समाज में सुरक्षा और सही सूचनाओं को पहुंचने के लिए जरूरी है।
सर आपका कहना सही है लेकिन आधे से ऊपर मित्र पुलिस समन्वय छोड़िए ढंग से बात तक नहीं करते हैं। 
समय समय पर हमें ही लॉ एंड ऑर्डर, मुकदमे दर्ज का पाठ पढ़ाने लगते हैं?
    user_प्रभु दयाल वर्मा
    प्रभु दयाल वर्मा
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आगरा ब्रेकिंग!!! बिजली विभाग मे मचा हड़कंप जब आगरा के शमशाबाद विद्युत सब स्टेशन पर विजिलेंस की कार्रवाई, JE विनेश कुमार और ऑपरेटर लोकेंद्र को टीम ले गई। कंप्यूटर ऑपरेटर पर रिश्वत लेने का आरोप है। वहीं SDO ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए बिना लेनदेन जबरन उठाकर ले जाने का आरोप लगाया। कार्रवाई का CCTV वीडियो वायरल, विद्युत विभाग में हड़कंप।
    1
    आगरा ब्रेकिंग!!!


बिजली विभाग मे मचा हड़कंप जब 

आगरा के शमशाबाद विद्युत सब स्टेशन पर विजिलेंस की कार्रवाई, JE विनेश कुमार और ऑपरेटर लोकेंद्र को टीम ले गई।

 कंप्यूटर ऑपरेटर पर रिश्वत लेने का आरोप है।

 वहीं SDO ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए बिना लेनदेन जबरन उठाकर ले जाने का आरोप लगाया। 

कार्रवाई का CCTV वीडियो वायरल, विद्युत विभाग में हड़कंप।
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जर्जर सड़क पर ऑटो पलटने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव के बहिष्कार की दी चेतावनी धौलपुर। बाड़ी उपखंड की ग्राम पंचायत अलीगढ़ के गांव लुधपुरा में जर्जर सड़क के कारण हुए हादसे में एक युवक की मौत और दूसरे के घायल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर आगामी पंचायत चुनावों के पूर्ण बहिष्कार की चेतावनी दी है। ज्ञापन के अनुसार, 30 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे गांव की पोखर के किनारे बनी जर्जर सड़क पर ऑटो पलट गया। हादसे में भीकम सिंह पुत्र किशन लाल की मौत हो गई, जबकि राजकपूर पुत्र बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक भीकम सिंह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की मुख्य सड़क रिकॉर्ड में पक्की दर्ज है, जबकि वास्तविकता में वह कच्ची और गड्ढों से भरी हुई है। सड़क निर्माण में कथित भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जर्जर सड़क का तत्काल पक्का निर्माण कराने, सड़क किनारे पोखर की सुरक्षा के लिए पक्की व्यवस्था करने, निर्माण कार्य में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच कराने तथा दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही मृतक के परिवार को आर्थिक मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो गांव के लोग आगामी पंचायत चुनावों में मतदान प्रक्रिया का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। जर्जर सड़क पर ऑटो पलटने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव के बहिष्कार की दी चेतावनी धौलपुर। बाड़ी उपखंड की ग्राम पंचायत अलीगढ़ के गांव लुधपुरा में जर्जर सड़क के कारण हुए हादसे में एक युवक की मौत और दूसरे के घायल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर आगामी पंचायत चुनावों के पूर्ण बहिष्कार की चेतावनी दी है। ज्ञापन के अनुसार, 30 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे गांव की पोखर के किनारे बनी जर्जर सड़क पर ऑटो पलट गया। हादसे में भीकम सिंह पुत्र किशन लाल की मौत हो गई, जबकि राजकपूर पुत्र बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक भीकम सिंह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की मुख्य सड़क रिकॉर्ड में पक्की दर्ज है, जबकि वास्तविकता में वह कच्ची और गड्ढों से भरी हुई है। सड़क निर्माण में कथित भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जर्जर सड़क का तत्काल पक्का निर्माण कराने, सड़क किनारे पोखर की सुरक्षा के लिए पक्की व्यवस्था करने, निर्माण कार्य में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच कराने तथा दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही मृतक के परिवार को आर्थिक मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो गांव के लोग आगामी पंचायत चुनावों में मतदान प्रक्रिया का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।
    4
    जर्जर सड़क पर ऑटो पलटने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव के बहिष्कार की दी चेतावनी

धौलपुर। बाड़ी उपखंड की ग्राम पंचायत अलीगढ़ के गांव लुधपुरा में जर्जर सड़क के कारण हुए हादसे में एक युवक की मौत और दूसरे के घायल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर आगामी पंचायत चुनावों के पूर्ण बहिष्कार की चेतावनी दी है।

ज्ञापन के अनुसार, 30 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे गांव की पोखर के किनारे बनी जर्जर सड़क पर ऑटो पलट गया। हादसे में भीकम सिंह पुत्र किशन लाल की मौत हो गई, जबकि राजकपूर पुत्र बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक भीकम सिंह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की मुख्य सड़क रिकॉर्ड में पक्की दर्ज है, जबकि वास्तविकता में वह कच्ची और गड्ढों से भरी हुई है। सड़क निर्माण में कथित भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जर्जर सड़क का तत्काल पक्का निर्माण कराने, सड़क किनारे पोखर की सुरक्षा के लिए पक्की व्यवस्था करने, निर्माण कार्य में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच कराने तथा दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही मृतक के परिवार को आर्थिक मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो गांव के लोग आगामी पंचायत चुनावों में मतदान प्रक्रिया का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।
जर्जर सड़क पर ऑटो पलटने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव के बहिष्कार की दी चेतावनी
धौलपुर। बाड़ी उपखंड की ग्राम पंचायत अलीगढ़ के गांव लुधपुरा में जर्जर सड़क के कारण हुए हादसे में एक युवक की मौत और दूसरे के घायल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर आगामी पंचायत चुनावों के पूर्ण बहिष्कार की चेतावनी दी है।
ज्ञापन के अनुसार, 30 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे गांव की पोखर के किनारे बनी जर्जर सड़क पर ऑटो पलट गया। हादसे में भीकम सिंह पुत्र किशन लाल की मौत हो गई, जबकि राजकपूर पुत्र बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक भीकम सिंह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की मुख्य सड़क रिकॉर्ड में पक्की दर्ज है, जबकि वास्तविकता में वह कच्ची और गड्ढों से भरी हुई है। सड़क निर्माण में कथित भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जर्जर सड़क का तत्काल पक्का निर्माण कराने, सड़क किनारे पोखर की सुरक्षा के लिए पक्की व्यवस्था करने, निर्माण कार्य में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच कराने तथा दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही मृतक के परिवार को आर्थिक मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो गांव के लोग आगामी पंचायत चुनावों में मतदान प्रक्रिया का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।
    user_Deepu Verma
    Deepu Verma
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • चरित्र शंका में पिता बना हैवान! बेटी का गला घोंटकर ईंट से कुचला सिर, दर्दनाक हत्या करवा चौथ के दिन मायके जाने के बाद बेटी से की गई थी पूछताछ, पति पर भी हत्या में सहयोग करने का आरोप; नगरा पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया मुरैना। जिले के नगरा थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुरा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां चरित्र शंका के चलते एक पिता ने अपनी ही 32 वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि पहले बेटी का गला घोंटा गया और फिर पास में पड़ी ईंट से उसके सिर पर कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। इस वारदात में मृतका के पति की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस ने पिता और पति दोनों को राउंड अप कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका पूजा तोमर (32) की शादी रामकिशोर तोमर निवासी ग्राम रतनपुरा से हुई थी। करवा चौथ के दिन पूजा अपने मायके जाने की बात कहकर ससुराल से निकली थी, लेकिन वह मायके नहीं पहुंची। अगले दिन जब वह वापस ससुराल लौटी तो पति ने उससे पूछताछ की, लेकिन उसने कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद पति ने अपने ससुर विजय पाल पवैया को बुला लिया। बताया गया है कि 2 नवंबर 2026 की सुबह करीब 9 बजे विजय पाल ने अपनी बेटी पूजा से इस बात को लेकर पूछताछ की। इसी दौरान चरित्र को लेकर शंका के चलते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में विजय पाल अपनी बेटी को कमरे के अंदर खींचकर ले गया। वहीं, मृतका के पति रामकिशोर ने उसे कमरे के अंदर धक्का देकर बाहर से कुंडी लगा दी और अपने ससुर से कहा कि आज इसे मार ही डालो, इसने परेशान कर रखा है। इसके बाद आरोप है कि विजय पाल ने पहले पूजा का गला घोंटा और फिर कमरे में पड़ी ईंट से उसके सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर नगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। दो आरोपी पुलिस की हिरासत में पुलिस ने इस मामले में विजय पाल पवैया पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम गुहिसर, थाना मौ, जिला भिंड तथा रामकिशोर तोमर पुत्र दाताराम तोमर निवासी ग्राम रतनपुरा, थाना नगरा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 152/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 3(5) में मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने राउंड अप कर लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
    1
    चरित्र शंका में पिता बना हैवान! बेटी का गला घोंटकर ईंट से कुचला सिर, दर्दनाक हत्या

करवा चौथ के दिन मायके जाने के बाद बेटी से की गई थी पूछताछ, पति पर भी हत्या में सहयोग करने का आरोप; नगरा पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया

मुरैना। जिले के नगरा थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुरा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां चरित्र शंका के चलते एक पिता ने अपनी ही 32 वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि पहले बेटी का गला घोंटा गया और फिर पास में पड़ी ईंट से उसके सिर पर कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। इस वारदात में मृतका के पति की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस ने पिता और पति दोनों को राउंड अप कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका पूजा तोमर (32) की शादी रामकिशोर तोमर निवासी ग्राम रतनपुरा से हुई थी। करवा चौथ के दिन पूजा अपने मायके जाने की बात कहकर ससुराल से निकली थी, लेकिन वह मायके नहीं पहुंची। अगले दिन जब वह वापस ससुराल लौटी तो पति ने उससे पूछताछ की, लेकिन उसने कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद पति ने अपने ससुर विजय पाल पवैया को बुला लिया।
बताया गया है कि 2 नवंबर 2026 की सुबह करीब 9 बजे विजय पाल ने अपनी बेटी पूजा से इस बात को लेकर पूछताछ की। इसी दौरान चरित्र को लेकर शंका के चलते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में विजय पाल अपनी बेटी को कमरे के अंदर खींचकर ले गया। वहीं, मृतका के पति रामकिशोर ने उसे कमरे के अंदर धक्का देकर बाहर से कुंडी लगा दी और अपने ससुर से कहा कि आज इसे मार ही डालो, इसने परेशान कर रखा है।
इसके बाद आरोप है कि विजय पाल ने पहले पूजा का गला घोंटा और फिर कमरे में पड़ी ईंट से उसके सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर नगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
दो आरोपी पुलिस की हिरासत में
पुलिस ने इस मामले में विजय पाल पवैया पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम गुहिसर, थाना मौ, जिला भिंड तथा रामकिशोर तोमर पुत्र दाताराम तोमर निवासी ग्राम रतनपुरा, थाना नगरा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 152/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 3(5) में मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने राउंड अप कर लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.