एलजी के बढ़ते दाम के विरोध में भारतीय किसान यूनियन हिंदुस्तान ने किया धरना प्रदर लखनऊ भारतीय किसान यूनियन हिंदुस्तान के तत्वावधान में बढ़ती रसोई गैस (सिलेंडर) की महँगाई के विरोध में किसान कार्यालय से लेकर सीतापुर बाईपास तक जोरदार मार्च निकालते हुए धरना-प्रदर्शन किया गया। किसानों और मजदूरों ने सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए महँगाई कम करने की माँग की। इस दौरान अप निरीक्षक मजीद साहब व दरोगा राजेश पटेल को ज्ञापन सौंपकर आम जनता और किसानों पर पड़ रही महँगाई की मार से अवगत कराया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय अजय यादव जी, युवा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जमाल अंसारी जी, युवा प्रदेश सचिव अयान, प्रदेश उपाध्यक्ष वकार, किसान प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी,जिला अध्यक्ष महिला सभा श्वेता वैश जी , जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, रानी रावत,युवा जिला अध्यक्ष सैफ पठान जी, जिला उपाध्यक्ष प्रियांश सिंह वैश, युवा जिला उपाध्यक्ष अरशद मामा, जिला उपाध्यक्ष महताब, कलीम मामा, असगर भाई, नईम भाई, अक्की भाई, नसीम गाजी, हिमांशु, रजी भाई संगीता जी सहित संगठन के अनेक किसान-मजदूर साथी, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
एलजी के बढ़ते दाम के विरोध में भारतीय किसान यूनियन हिंदुस्तान ने किया धरना प्रदर लखनऊ भारतीय किसान यूनियन हिंदुस्तान के तत्वावधान में बढ़ती रसोई गैस (सिलेंडर) की महँगाई के विरोध में किसान कार्यालय से लेकर सीतापुर बाईपास तक जोरदार मार्च निकालते हुए धरना-प्रदर्शन किया गया। किसानों और मजदूरों ने सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए महँगाई कम करने की माँग की। इस दौरान अप निरीक्षक मजीद साहब व दरोगा राजेश पटेल को ज्ञापन सौंपकर आम जनता और किसानों पर पड़ रही महँगाई की मार से अवगत कराया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय अजय यादव जी, युवा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जमाल अंसारी जी, युवा प्रदेश सचिव अयान, प्रदेश उपाध्यक्ष वकार, किसान प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी,जिला अध्यक्ष महिला सभा श्वेता वैश जी , जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, रानी रावत,युवा जिला अध्यक्ष सैफ पठान जी, जिला उपाध्यक्ष प्रियांश सिंह वैश, युवा जिला उपाध्यक्ष अरशद मामा, जिला उपाध्यक्ष महताब, कलीम मामा, असगर भाई, नईम भाई, अक्की भाई, नसीम गाजी, हिमांशु, रजी भाई संगीता जी सहित संगठन के अनेक किसान-मजदूर साथी, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
- लखनऊ ब्रेकिंग राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र की नरही चौकी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक पीड़ित अपनी शिकायत लेकर चौकी पहुंचा था, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी। इस दौरान पीड़ित ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो में पीड़ित ने चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी पर घूसखोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है, फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।1
- लखनऊ: समतामूलक चौराहे से डालीगंज पुल तक ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण/शिलान्यास, जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन लखनऊ। राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और शहरवासियों को जाम से राहत दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। समतामूलक चौराहे से डालीगंज पुल तक प्रस्तावित ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण/शिलान्यास किए जाने के बाद संबंधित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परियोजना का अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रीन कॉरिडोर की रूपरेखा, निर्माण कार्य की प्रगति तथा यातायात सुगमता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी। बताया गया कि यह ग्रीन कॉरिडोर शहर के इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन को अधिक सुचारु बनाएगा, जिससे रोजाना आने-जाने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि राजधानी में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए इस तरह की परियोजनाएं बेहद जरूरी हैं। ग्रीन कॉरिडोर बनने से न केवल यातायात का दबाव कम होगा, बल्कि समय की बचत, ईंधन की खपत में कमी और प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही निर्माण कार्य के दौरान आमजन को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए विशेष योजना भी तैयार की जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि ग्रीन कॉरिडोर के शुरू होने से क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या में काफी हद तक सुधार आएगा। फिलहाल, लोकार्पण/शिलान्यास के बाद हुए अवलोकन ने साफ कर दिया है कि राजधानी लखनऊ में आधुनिक और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन गंभीर है1
- सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन अचानक एक-दूसरे को किस करते नजर आते हैं। शादी की रस्मों के बीच कैद हुआ यह पल इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे कपल के प्यार का इज़हार और बदलते दौर की निशानी बता रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे भारतीय शादी की परंपराओं के खिलाफ बताते हुए नाराजगी जता रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और इसी को लेकर लोगों के बीच लगातार बहस जारी है।1
- 🚨 मेगा ब्रेकिंग | #अम्बेडकरनगर में गैस किल्लत पर बड़ा धमाका 🚨अम्बेडकरनगर में LPG गैस की भारी किल्लत को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। शासन-प्रशासन भले ही गैस आपूर्ति को सामान्य बताने के दावे कर रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयान कर रही है। जनपद मुख्यालय के दो बड़े और प्रतिष्ठित व्यवसायियों ने कैमरे के सामने आकर प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोल दी। जिले के मशहूर साहू मिष्ठान भंडार के मालिक संदीप साहू और मौसम बहार स्वीट हाउस के प्रोप्राइटर आनंद का गुस्सा मीडिया के सामने फूट पड़ा। दोनों व्यापारियों ने साफ शब्दों में कहा कि LPG गैस की भीषण किल्लत ने उनके व्यवसाय की कमर तोड़ दी है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कई बार दुकान बंद करने की नौबत आ जाती है। 🗣️ संदीप साहू का बयान: “ग्राहकों की सेवा करना हमारा धर्म है, लेकिन गैस न मिलने की वजह से मिठाई और अन्य सामान बनाना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों का खर्च चलाना भी भारी पड़ रहा है। अगर यही हाल रहा तो कारोबार बंद करना पड़ सकता है।” 🗣️ आनंद का आरोप: “जिले में गैस की आपूर्ति को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं, वो सिर्फ कागजों में हैं। जमीनी स्तर पर व्यापारियों और आम लोगों को गैस के लिए भटकना पड़ रहा है। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो कई प्रतिष्ठानों पर ताला लग सकता है।” ⚠️ अब उठ रहे बड़े सवाल 👉 जब प्रशासन गैस आपूर्ति को सामान्य बता रहा है तो जमीनी स्तर पर इतनी बड़ी किल्लत क्यों? 👉 आखिर गैस की सप्लाई कहां अटक रही है? 👉 क्या जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कदम उठाएंगे? इस खुलासे के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है और व्यापारियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। 🔥 अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो अम्बेडकर नगर में व्यापारियों का बड़ा आंदोलन भी देखने को मिल सकता है। 📢 यह मुद्दा अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बन चुका है। #india #facebook #suyashkumarmishra #suyashmishra #suyashkumar #suyash #india #facebook #AmbedkarNagar #jalalpur #photo #news #PMO #PMOIndia #NarendraModi #अयोध्या #ayodhya #dmambedkarnagar #viral #video #reels #UPGovt #UPGovernment #YogiAdityanath #MYogiAdityanath DM Ambedkarnagar MYogiAdityanath Narendra Modi1
- आज दिनांक 15 मार्च 2026 को शक्ति नगर विकास एवं जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पार्षद भूपेंद्र शर्मा का समिति के पदाधिकारियों व क्षेत्रीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग व स्थानीय निवासी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। पार्षद भूपेंद्र शर्मा ने भी क्षेत्रवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और एकता को मजबूत करते हैं।4
- रहीमाबाद के रुसेना गांव में 28 साल बाद घर लौटा बेटा, मां की आंखों से खुशी के आंसू। रोज़गार की तलाश में गया शिवनाथ 28 साल बाद गांव लौटा, परिवार ने गले लगाकर स्वागत किया। मां कलावती ने बेटे को सीने से लगाया, वर्षों बाद बेटे को देखकर फूट-फूटकर रो पड़ीं। 28 साल पहले मुजफ्फरनगर गया शिवनाथ, मेरठ में बंधक बनाकर उससे जबरन काम कराया जाता रहा। एक दयालु व्यक्ति ने 500 रुपये देकर शिवनाथ को बंधन से मुक्त कराया, ट्रेन में बैठाया। किसी तरह लखनऊ पहुंचा शिवनाथ, फिर पैदल चलते हुए रविवार सुबह अपने गांव रुसेना पहुंचा। बेटे को अचानक सामने देखकर मां और छोटे भाई वीरेंद्र की आंखों से खुशी छलक पड़ी। वर्षों बाद घर लौटे शिवनाथ को देखने के लिए गांव में लोगों की भीड़ लग गई। घर पहुंचने के बाद नाई बुलाकर शिवनाथ के बढ़े बाल और दाढ़ी कटवाई गई। 28 साल बाद बेटे के लौटने से परिवार में खुशी की लहर, गांव में चर्चा का विषय बना।1
- ‼️लखीमपुर खीरी के मैगलगंज में मंगलवार 17 मार्च को प्रदर्शन की घोषणा की गई है।भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी कमलेश यादव अपने समर्थकों के साथ सुबह 11 बजे कोतवाली का घेराव करेंगे।आरोप है कि कोतवाली और चौकी प्रभारी ने एक महिला के साथ मारपीट की और बिजली का करंट लगाया।संगठन ने आरोपित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जेल भेजने की मांग की है।‼️1
- *लखनऊ में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक डीसीपी कमलेश दीक्षित ने सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी चौराहे पर जाम नहीं लगना चाहिए* *उनके निर्देश पर दुबग्गा सीतापुर बाईपास चौराहे पर टीएसआई आनंद तिवारी और कानपुर बाईपास चौराहे पर टीएसआई अजमत अली अपनी-अपनी ट्रैफिक पुलिस टीम के साथ सड़क पर उतरकर जाम हटाते हुए नजर आए* *ट्रैफिक पुलिस टीम ने प्रमुख चौराहों पर खड़े होकर यातायात को सुचारु कराया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को जाम से राहत मिली* *अधिकारियों का कहना है कि शहर के चौराहों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनी रहे* 🚦🚓1
- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान एक कार को बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगी होने के कारण रोका गया। बताया जा रहा है कि चालक ने खुद को भाजपा नेता का रिश्तेदार बताकर बचने की कोशिश की। इस पर एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल ने साफ शब्दों में कहा, “तुम्हारे फूफा चाहे प्रेसिडेंट हों, चालान तो होगा।” इसके बाद वाहन का चालान कर दिया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने अभियान चलाकर कुल 172 वाहनों का चालान किया और ₹86 हजार से ज्यादा का जुर्माना वसूला।1