Shuru
Apke Nagar Ki App…
Mukesh Verma
More news from Tonk and nearby areas
- Post by Mukesh Verma1
- *विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, समाज एकता का अद्भुत उदाहरण* *केकड़ी, 8 फरवरी (पब्लिक बोलेगी न्यूज़ नेटवर्क)* *केकड़ी में सर्व हिंदू समाज के तत्वावधान में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन अत्यंत भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब यह दर्शा रहा था कि समाज धर्म, संस्कृति और राष्ट्रभावना के प्रति कितना जागरूक और समर्पित है।* *पूरा वातावरण जयघोष, भक्ति और उत्साह से गुंजायमान रहा।* *यह सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिंदू समाज की एकता, समरसता और संगठन शक्ति का सशक्त प्रदर्शन बना। समाज के विभिन्न वर्गों, युवाओं,वरिष्ठजनों एवं मातृशक्ति द्वारा शहर की विभिन्न बस्तियों से मंगल कलश यात्रा की सहभागिता ने इसे सामाजिक जागरण का महापर्व बना दिया।* *प्रचार प्रमुख रोहित जांगिड़ ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम की प्रस्तावना कार्यक्रम संयोजक सुदेश कुमार पाराशर द्वारा प्रस्तुत की गई।* *मंचासीन अतिथियों ने अपने ओजस्वी विचारों से उपस्थित जनसमूह में नई ऊर्जा और चेतना का संचार किया।* *राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री शिवराज जी ने हिंदू समाज की संगठन शक्ति, राष्ट्रनिर्माण में उसकी भूमिका एवं सामाजिक समरसता विषय पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र को सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि भारत सदैव संघर्षशील रहा है और विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी सांस्कृतिक अस्मिता को बनाए रखा है।* *संत आशीर्वचन के रूप में महंत श्री राधे बाबा निर्मोही जी ने सनातन संस्कृति के संरक्षण, धर्म पालन तथा आचार-विचार की पवित्रता पर प्रकाश डालते हुए समाज को आध्यात्मिक जागरण का संदेश दिया।* *मातृशक्ति प्रतिनिधि श्रीमती सरिता साहू ने परिवार संस्कार, नारी शक्ति की भूमिका एवं समाज निर्माण में मातृशक्ति के योगदान पर अपने विचार रखे तथा महिलाओं से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।* *आयोजन समिति अध्यक्ष बंशीलाल जांगिड़ ने समाज की एकजुटता, समरसता और संगठन के महत्व पर बल देते हुए सम्मेलन की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।* *कार्यक्रम में केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम भी उपस्थित रहे।* *पधारे हुए सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत प्रियंका तारावत, ललिता चौधरी, सुमन सेन, शैतान तारावत, लादूराम रैगर, रामेश्वर मांडिया, महावीर विजयवर्गीय, सुमित वाल्मीकि एवं रामवतार चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ.हरिओम शरण शर्मा ने किया।* *सम्मेलन के अंत में सर्व समाज ने एकजुट होकर धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन समस्त हिंदू समाज द्वारा भारत माता की आरती एवं सामूहिक भोजन प्रसादी के साथ हुआ।*4
- मनोकामना पूर्ण होने पर माता भक्तों की पैदल यात्रा, #rajasthan #baran #antanews #latestupdates1
- 📍 नैनवां तहसील कार्यालय पर धरना 38 वे दिन भी जारी किसानों को मुआवजा एव कृषि मंडी चालू को लेकर हवन किया एव सरकार को सद्बुद्धि देने की अपील की1
- कोटा, राजस्थान से बड़ी खबर कोटा: कोचिंग की काशी कोटा से सटे रानपुर इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बायोटेक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी विकराल थी कि आसमान में काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा. सूचना मिलते ही नगर निगम की अग्निशमन टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया. केमिकल ड्रमों ने बढ़ाई मुसीबत :नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि यह फैक्ट्री देवेंद्र पालीवाल की है, जहां कृषि क्षेत्र में उपयोग होने वाले बायोटेक उत्पाद तैयार किए जाते हैं. मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) राकेश व्यास ने बताया कि आग लगने के समय फैक्ट्री में केमिकल के ड्रम मौजूद थे, जिससे आग तेजी से फैली. गनीमत यह रही कि हादसा सुबह के वक्त हुआ जब फैक्ट्री में ज्यादा हलचल नहीं थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई.1
- झालावाड़ के असनावर में बड़ा सड़क हादसा, 50 सवारियों से भरी पिकअप पलटी झालावाड़ के असनावर क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। करीब 50 लोगों से भरी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 9 लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। #झालावाड़ #kota #viral #kotacitydigital #पिकअप1
- राजस्थान के कोटा में शनिवार रात एक 3 मंजिला बिल्डिंग ढहने की घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। बताया जा रहा है कि पास में चल रहे निर्माण कार्य के कारण यह हादसा हुआ। देर रात हुए इस घटनाक्रम के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इस खबर का सबसे दर्दनाक पहलू तब सामने आया, जब इस हादसे में लक्ष्मण गुजराती की मौत की पुष्टि हुई। लक्ष्मण अपनी मां का इकलौता बेटा था और उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। रविवार को पोस्टमार्टम के दौरान मां का दर्द शब्दों से बाहर आ गया। रोती हुई मां ने बताया कि बेटा हमेशा कहता था, “मां चिंता मत कर, मैं तेरा सहारा बनूंगा, मैं कमाऊंगा।” बेटे के इन्हीं भरोसे भरे शब्दों के सहारे वह अपनी पूरी जिंदगी जी रही थी। आज हालात ऐसे हैं कि एक मां, जिसने बेटे को ही अपना भविष्य मान लिया था, वह अचानक अकेली पड़ गई है। यह घटना सिर्फ एक बिल्डिंग गिरने की खबर नहीं रह जाती, बल्कि एक मां की उम्मीदों, सपनों और सहारे के टूट जाने की कहानी बन जाती है।1
- परानीपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर, 680 मरीजों को मिला नि:शुल्क इलाज, #uttarpradesh #prayagrajnews1