logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धमधा में नशे के नेटवर्क पर सबसे बड़ी चोट,8 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रिज धमधा में नशे के नेटवर्क पर सबसे बड़ी चोट - दुर्ग जिले के धमधा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई सामने आई है। गांजा तस्करी से करोड़ों की काली कमाई करने वाले आरोपी मनोज साहू पर प्रशासन ने ऐसा शिकंजा कसा है, जो पूरे इलाके के नशा कारोबारियों के लिए चेतावनी बन गया है। धमधा क्षेत्र में लंबे समय से गांजा तस्करी के जरिए अवैध संपत्ति खड़ी करने वाले आरोपी मनोज साहू की करीब 8 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज कर दी गई है। इस कार्रवाई के तहत उसकी 16.68 एकड़ कृषि भूमि को सीज कर दिया गया है। यह बड़ी कार्रवाई NDPS Act की धारा 68(F) के तहत की गई है, जो मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित संपत्ति को जब्त करने का प्रावधान देती है। इस पूरे मामले में आदेश मुंबई स्थित SAFEMA/NDPS प्राधिकरण की ओर से जारी किया गया, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी मनोज साहू के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय था। अवैध कमाई को छिपाने के लिए उसने कृषि भूमि समेत कई संपत्तियां अपने नाम और अन्य लोगों के नाम पर खरीदी थीं। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई केवल संपत्ति जब्ती तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आरोपी के पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। इससे जुड़े अन्य लोगों पर भी जल्द कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

3 hrs ago
user_हेमंत उमरे
हेमंत उमरे
पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago

धमधा में नशे के नेटवर्क पर सबसे बड़ी चोट,8 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रिज धमधा में नशे के नेटवर्क पर सबसे बड़ी चोट - दुर्ग जिले के धमधा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई सामने आई है। गांजा तस्करी से करोड़ों की काली कमाई करने वाले आरोपी मनोज साहू पर प्रशासन ने ऐसा शिकंजा कसा है, जो पूरे इलाके के नशा कारोबारियों के लिए चेतावनी बन गया है। धमधा क्षेत्र में लंबे समय से गांजा तस्करी के जरिए अवैध संपत्ति खड़ी करने वाले आरोपी मनोज साहू की करीब 8 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज कर दी गई है। इस कार्रवाई के तहत उसकी 16.68 एकड़ कृषि भूमि को सीज कर दिया गया है। यह बड़ी कार्रवाई NDPS Act की धारा 68(F) के तहत की गई है, जो मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित संपत्ति को जब्त करने का प्रावधान देती है। इस पूरे मामले में आदेश मुंबई स्थित SAFEMA/NDPS प्राधिकरण की ओर से जारी किया गया, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी मनोज साहू के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय था। अवैध कमाई को छिपाने के लिए उसने कृषि भूमि समेत कई संपत्तियां अपने नाम और अन्य लोगों के नाम पर खरीदी थीं। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई केवल संपत्ति जब्ती तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आरोपी के पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। इससे जुड़े अन्य लोगों पर भी जल्द कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • संजय सिंह ने अपने सैकड़ों साथीयों के साथ किया कांग्रेस में प्रवेश छोड़ी आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों हुआ कांग्रेस प्रवेश।
    1
    संजय सिंह ने अपने सैकड़ों साथीयों के साथ किया कांग्रेस में प्रवेश छोड़ी आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों हुआ कांग्रेस प्रवेश।
    user_हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
    हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़ का पहला युवा संचालित न्यूज़ पो Durg, Chhattisgarh•
    16 min ago
  • धमधा में नशे के नेटवर्क पर सबसे बड़ी चोट - दुर्ग जिले के धमधा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई सामने आई है। गांजा तस्करी से करोड़ों की काली कमाई करने वाले आरोपी मनोज साहू पर प्रशासन ने ऐसा शिकंजा कसा है, जो पूरे इलाके के नशा कारोबारियों के लिए चेतावनी बन गया है। धमधा क्षेत्र में लंबे समय से गांजा तस्करी के जरिए अवैध संपत्ति खड़ी करने वाले आरोपी मनोज साहू की करीब 8 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज कर दी गई है। इस कार्रवाई के तहत उसकी 16.68 एकड़ कृषि भूमि को सीज कर दिया गया है। यह बड़ी कार्रवाई NDPS Act की धारा 68(F) के तहत की गई है, जो मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित संपत्ति को जब्त करने का प्रावधान देती है। इस पूरे मामले में आदेश मुंबई स्थित SAFEMA/NDPS प्राधिकरण की ओर से जारी किया गया, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी मनोज साहू के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय था। अवैध कमाई को छिपाने के लिए उसने कृषि भूमि समेत कई संपत्तियां अपने नाम और अन्य लोगों के नाम पर खरीदी थीं। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई केवल संपत्ति जब्ती तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आरोपी के पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। इससे जुड़े अन्य लोगों पर भी जल्द कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
    1
    धमधा में नशे के नेटवर्क पर सबसे बड़ी चोट
- दुर्ग जिले के धमधा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई सामने आई है। गांजा तस्करी से करोड़ों की काली कमाई करने वाले आरोपी मनोज साहू पर प्रशासन ने ऐसा शिकंजा कसा है, जो पूरे इलाके के नशा कारोबारियों के लिए चेतावनी बन गया है।
धमधा क्षेत्र में लंबे समय से गांजा तस्करी के जरिए अवैध संपत्ति खड़ी करने वाले आरोपी मनोज साहू की करीब 8 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज कर दी गई है। इस कार्रवाई के तहत उसकी 16.68 एकड़ कृषि भूमि को सीज कर दिया गया है।
यह बड़ी कार्रवाई NDPS Act की धारा 68(F) के तहत की गई है, जो मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित संपत्ति को जब्त करने का प्रावधान देती है। इस पूरे मामले में आदेश मुंबई स्थित SAFEMA/NDPS प्राधिकरण की ओर से जारी किया गया, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।
जांच में सामने आया है कि आरोपी मनोज साहू के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय था। अवैध कमाई को छिपाने के लिए उसने कृषि भूमि समेत कई संपत्तियां अपने नाम और अन्य लोगों के नाम पर खरीदी थीं।
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई केवल संपत्ति जब्ती तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आरोपी के पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। इससे जुड़े अन्य लोगों पर भी जल्द कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • श्रमिक सम्मान या नौटंकी? बोरे बासी दिवस पर घमासान
    4
    श्रमिक सम्मान या नौटंकी?
बोरे बासी दिवस पर घमासान
    user_Jaideep Sharma
    Jaideep Sharma
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • *जनता से सीधे संवाद में नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने विकास को बताया पहली प्राथमिकता* कवर्धा-नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा आज 01 मई को अंबेडकर चौक स्थित वीर सावरकर भवन में जनससमया निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वार्ड क्रं. 01 से 27 तक के निवासियों से मूलभूत समस्या व अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किये गये। शिविर में नगर पालिका परिषद कवर्धा शहर के समस्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे। शिविर में मुख्य रूप से राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय उपस्थित रहे। उन्होनें समस्त विभागों द्वारा लगाये गये स्टाल में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली तथा नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। *जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद-सांसद संतोष पाण्डेय* छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में लोकसभा सांसद संतोष पांडेय ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन जनता और प्रशासन के बीच सेतु निर्माण का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। सांसद पांडेय ने कहा जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से शासन की योजनाएं सीधा अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही हैं। पारदर्शी, जवाबदेह और सहभागी प्रशासन की दिशा में एक अनुकरणीय प्रयास है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और किसानों के लिए संचालित योजनाओं की सराहना की। श्री पांडेय ने यह भी कहा कि शासन और प्रशासन की यह संयुक्त कोशिश आम नागरिकों को सशक्त बना रही है। *हमारा उद्देश्य, समस्याओं का शीघ्र समाधान-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी* नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 1 मई से 10 जून तक चल रहे सुशासन तिहार अंतर्गत आज वीर सावकर भवन में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है शिविर में प्राप्त आवेदनांे में अधोसंरचना मांग जैसे आवेदनों का सूक्ष्मता का परीक्षण कर प्राक्कलन तैयार कर सीसी रोड़, नाली निर्माण हेतु प्राप्त आवेदनों के आधार पर वार्ड में विकास कार्य कराये जायेगें। उन्होनें कहा कि हमारा प्राथमिक उद्देश्य शहर के विकास और जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का निराकरण करना व उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाना। स्वच्छता, पानी की व्यवस्था, सड़कें और स्वास्थ्य सेवाएं हमारी प्राथमिकता हैं। उन्होनें मंच के माध्यम से अपील करते हुए कह कि अपने-अपने क्षेत्र की साफ-सफाई में सहयोग करें और नगर पालिका के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। *समस्याओं से रूबरू हुए अधिकारीगण* छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देशानुसार सुशासन तिहार के अंतर्गत कवर्धा शहर के सभी वार्ड के हितग्राहियों हेतु जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जनसमस्या निवारण शिविर नगर पालिका क्षेत्र में निवासरत परिवारों के समस्याओं से रूबरू होने उनके समस्याओं को समझने व उसका निराकरण करने का प्रयास करते हुए शासन की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाना है। नगर पालिका की जनप्रतिनिधि टीम, नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी टीम व खाद्य विभाग, नजूल विभाग, श्रम विभाग, परिवहन विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज एक ही जगह उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं को सुना। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण एवं शासन की योजनाओं की जानकारी जनसामान्य तक पहुँचाना है। *हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ* नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन वीर सावरकर भवन में आयोजित किया गया है। जिसमें नगर पालिका परिषद कवर्धा को 71, नजुल शाखा को 8, विद्युत विभाग को 10, श्रम विभाग को 4, खाद्य विभाग को 11, समाज कल्याण विभाग को 2 एवं राजस्व विभाग को 4 आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार आज कुल 110 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 16 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। *राशन कार्ड व ट्रायसिकल मिले* नगर पालिका द्वारा आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में नगर पालिका एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग को तत्काल ट्रायसिकल उपस्थिति अतिथियों के करकमलों से प्रदान किया गया। जनसमस्या निवारण शिविर में सांसद संतोष पाण्डेय के साथ, नगर पालिका अध्यक्ष चद्रप्रकाश चंद्रवंशी, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष परेटन वर्मा, सभापतिगण बिहारी राम धुर्वे, दुर्गेश अवस्थी, अजय ठाकुर, पार्षद सुनील साहू, डोनेश राजपूत, योगेश चंद्रवंशी, सौखी आहिरवार, दीपक सिन्हा, संजीव कुर्रे, सांसद प्रतिनिधि हरीश साहू, पार्षद प्रतिनिधि हरीश कंुभकार, केशरी चंद सोनी, कैलाश कौशिक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित साहू, कार्यपालन अभियंता दिनेश कुमार नेताम, उपअभियंता शिवकुमार गर्ग, रा.प्रभारी श्रीनिवास द्विवेदी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    4
    *जनता से सीधे संवाद में नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने विकास को बताया पहली प्राथमिकता*
कवर्धा-नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा आज 01 मई को अंबेडकर चौक स्थित वीर सावरकर भवन में जनससमया निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वार्ड क्रं. 01 से 27 तक के निवासियों से मूलभूत समस्या व अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किये गये। शिविर में नगर पालिका परिषद कवर्धा शहर के समस्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे। शिविर में मुख्य रूप से राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय उपस्थित रहे। उन्होनें समस्त विभागों द्वारा लगाये गये स्टाल में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली तथा नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।
*जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद-सांसद संतोष पाण्डेय*
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में लोकसभा सांसद संतोष पांडेय ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन जनता और प्रशासन के बीच सेतु निर्माण का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। सांसद पांडेय ने कहा जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से शासन की योजनाएं सीधा अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही हैं। पारदर्शी, जवाबदेह और सहभागी प्रशासन की दिशा में एक अनुकरणीय प्रयास है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और किसानों के लिए संचालित योजनाओं की सराहना की। श्री पांडेय ने यह भी कहा कि शासन और प्रशासन की यह संयुक्त कोशिश आम नागरिकों को सशक्त बना रही है।
*हमारा उद्देश्य, समस्याओं का शीघ्र समाधान-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 1 मई से 10 जून तक  चल रहे सुशासन तिहार अंतर्गत आज वीर सावकर भवन में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है शिविर में प्राप्त आवेदनांे में अधोसंरचना मांग जैसे आवेदनों का सूक्ष्मता का परीक्षण कर प्राक्कलन तैयार कर सीसी रोड़, नाली निर्माण हेतु प्राप्त आवेदनों के आधार पर वार्ड में विकास कार्य कराये जायेगें। उन्होनें कहा कि हमारा प्राथमिक उद्देश्य शहर के विकास और जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का निराकरण करना व उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाना। स्वच्छता, पानी की व्यवस्था, सड़कें और स्वास्थ्य सेवाएं हमारी प्राथमिकता हैं। उन्होनें मंच के माध्यम से अपील करते हुए कह कि अपने-अपने क्षेत्र की साफ-सफाई में सहयोग करें और नगर पालिका के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। 
*समस्याओं से रूबरू हुए अधिकारीगण*
छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देशानुसार सुशासन तिहार के अंतर्गत कवर्धा शहर के सभी वार्ड के हितग्राहियों हेतु जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जनसमस्या निवारण शिविर नगर पालिका क्षेत्र में निवासरत परिवारों के समस्याओं से रूबरू होने उनके समस्याओं को समझने व उसका निराकरण करने का प्रयास करते हुए शासन की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाना है। नगर पालिका की जनप्रतिनिधि टीम, नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी टीम व खाद्य विभाग, नजूल विभाग, श्रम विभाग, परिवहन विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज एक ही जगह उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं को सुना। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण एवं शासन की योजनाओं की जानकारी जनसामान्य तक पहुँचाना है। 
*हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ*
नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन वीर सावरकर भवन में आयोजित किया गया है। जिसमें नगर पालिका परिषद कवर्धा को 71, नजुल शाखा को 8, विद्युत विभाग को 10, श्रम विभाग को 4, खाद्य विभाग को 11, समाज कल्याण विभाग को 2 एवं राजस्व विभाग को 4 आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार आज कुल 110 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 16 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया।
*राशन कार्ड व ट्रायसिकल मिले*
नगर पालिका द्वारा आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में नगर पालिका एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग को तत्काल ट्रायसिकल उपस्थिति अतिथियों के करकमलों से प्रदान किया गया।
जनसमस्या निवारण शिविर में सांसद संतोष पाण्डेय के साथ, नगर पालिका अध्यक्ष चद्रप्रकाश चंद्रवंशी, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष परेटन वर्मा, सभापतिगण बिहारी राम धुर्वे, दुर्गेश अवस्थी, अजय ठाकुर, पार्षद सुनील साहू, डोनेश राजपूत, योगेश चंद्रवंशी, सौखी आहिरवार, दीपक सिन्हा, संजीव कुर्रे, सांसद प्रतिनिधि हरीश साहू, पार्षद प्रतिनिधि हरीश कंुभकार, केशरी चंद सोनी, कैलाश कौशिक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित साहू, कार्यपालन अभियंता दिनेश कुमार नेताम, उपअभियंता शिवकुमार गर्ग, रा.प्रभारी श्रीनिवास द्विवेदी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    user_अभिनव पहल
    अभिनव पहल
    Voice of people Raipur, Chhattisgarh•
    3 hrs ago
  • तेज रफ्तार कार पोल से टकराई: 13 वर्षीय नाबालिग की मौत, दो घायल गोबरा नवापारा में तड़के हादसा, बिजली आपूर्ति ठप; नाबालिग के वाहन चलाने पर उठे सवाल नवापारा राजिम. नवापारा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तड़के सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना में कार चला रहे 13 वर्षीय नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य किशोर घायल हो गए। यह हादसा गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंज रोड स्थित महावीर (बजरंग) चौक के पास सुबह करीब 3 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार कार इंदिरा मार्केट से बस स्टैंड की ओर जा रही थी। इसी दौरान कलकत्ता फोटो स्टूडियो के पास मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे विद्युत पोल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पोल से चिंगारियां निकलने लगीं और आसपास की बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित हो गई। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में सतनामी पारा, नवापारा निवासी 13 वर्षीय नाबालिग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो अन्य नाबालिगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावहता स्पष्ट देखी जा सकती है। सूचना मिलते ही नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद नाबालिग द्वारा वाहन चलाने को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने और अभिभावकों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    2
    तेज रफ्तार कार पोल से टकराई: 13 वर्षीय नाबालिग की मौत, दो घायल
गोबरा नवापारा में तड़के हादसा, बिजली आपूर्ति ठप; नाबालिग के वाहन चलाने पर उठे सवाल
नवापारा राजिम.
नवापारा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तड़के सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना में कार चला रहे 13 वर्षीय नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य किशोर घायल हो गए।
यह हादसा  गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंज रोड स्थित महावीर (बजरंग) चौक के पास सुबह करीब 3 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार कार इंदिरा मार्केट से बस स्टैंड की ओर जा रही थी। इसी दौरान कलकत्ता फोटो स्टूडियो के पास मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे विद्युत पोल से जा भिड़ी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पोल से चिंगारियां निकलने लगीं और आसपास की बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित हो गई। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त  हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में सतनामी पारा, नवापारा निवासी 13 वर्षीय नाबालिग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो अन्य नाबालिगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावहता स्पष्ट देखी जा सकती है।
सूचना मिलते ही नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
घटना के बाद नाबालिग द्वारा वाहन चलाने को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने और अभिभावकों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • 11:30 AM, 03:00 PM, 06:15, 09:15 PM
    1
    11:30 AM, 03:00 PM, 06:15, 09:15 PM
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में शादी के दौरान दूल्हन ने एक ऐसी हरकत की जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दूल्हा सपनों के साथ बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा था। बैंड-बाजों के साथ बारात का स्वागत हुआ और दूल्हा जयमाला के मंच पर दुल्हन का इंतजार करने लगा। दुल्हन भी पूरी तरह सजी-धजी हाथ में वरमाला लेकर मंच तक पहुंची, लेकिन अगले ही पल ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। दुल्हन मंच से ही कूदकर भाग गई और अपने ब्यॉयफ्रेंड के गले में वरमाला पहना दी।। इससे बारात में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसके प्रेमी की जमकर पिटाई भी कर दी। वहीं दूल्हा बिना दुल्हन के बारात लेकर लौट गया।
    1
    मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में शादी के दौरान दूल्हन ने एक ऐसी हरकत की जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दूल्हा सपनों के साथ बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा था। बैंड-बाजों के साथ बारात का स्वागत हुआ और दूल्हा जयमाला के मंच पर दुल्हन का इंतजार करने लगा। दुल्हन भी पूरी तरह सजी-धजी हाथ में वरमाला लेकर मंच तक पहुंची, लेकिन अगले ही पल ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। दुल्हन मंच से ही कूदकर भाग गई और अपने ब्यॉयफ्रेंड के गले में वरमाला पहना दी।। इससे बारात में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसके प्रेमी की जमकर पिटाई भी कर दी। वहीं दूल्हा बिना दुल्हन के बारात लेकर लौट गया।
    user_News4u36
    News4u36
    Local News Reporter Raipur, Chhattisgarh•
    4 hrs ago
  • 11:30 AM, 03:00 PM, 06:15, 09:15 PM
    1
    11:30 AM, 03:00 PM, 06:15, 09:15 PM
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.