Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज ग्राम गोपालपुर विकास खंड सांथा के अंतर गति मनीष चौधरी के घर के चौखट पे एक विषैला सर्प देखा गया अतः कुछ वहां के स्थानीय लोग मनीष चौधरी के द्वारा उस विषैले सर्प को मार गिराया गया । अतः आप सभी लोगों से अनुरोध है कि आप सभी जब भी सोने जाए तो अपने बिस्तर को साफ कर दीजिए।
Raghvendra Kumar
आज ग्राम गोपालपुर विकास खंड सांथा के अंतर गति मनीष चौधरी के घर के चौखट पे एक विषैला सर्प देखा गया अतः कुछ वहां के स्थानीय लोग मनीष चौधरी के द्वारा उस विषैले सर्प को मार गिराया गया । अतः आप सभी लोगों से अनुरोध है कि आप सभी जब भी सोने जाए तो अपने बिस्तर को साफ कर दीजिए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हत्या कर पहचान छुपाने की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार संतकबीरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने हत्या कर शव की पहचान छुपाने की कोशिश करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनाँक 14.03.2026 को हत्या की घटना में संलिप्त अभियुक्त राहुल चौधरी पुत्र झगरू उर्फ ब्रह्मदेव निवासी हाडापार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को सिरमोहनी चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया । घटना का विवरण दिनांक 13.03.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर लक्ष्मीचन्द यादव पुत्र स्व0 रामललित यादव निवासी हाड़ापार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरी माता श्रीमती शारदा देवी उम्र लगभग 60 वर्ष दिनाँक 10.03.2026 को समय करीब 08.00 बजे रात में गाँव के श्री समय माता मन्दिर पर यज्ञ सुनने के लिए गई थी जो घर वापस नहीं आयी । जिसपर दिनाँक 11.03.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद में गुमशुदगी दर्ज करायी गई थी, मेरी माता का दिनाँक 12.03.2026 को दिन मे मेरे गाँव के नहर के दक्षिण तरफ सरसो के खेत में शव पड़ा हुआ था । मेरी माता शारदा देवी की किसी अज्ञात द्वारा हत्या करके उनके शव को सरसो के खेत में फेक / छोड़ दिया गया है । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 158/2026 धारा 103(1),238 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 309(6),317(2) बीएनएस को बढोत्तरी किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता राहुल चौधरी पुत्र झगरू उर्फ ब्रह्मदेव निवासी हाडापार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । पूछताछ विवरण गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो बताया कि मै पहले ट्रक पर रहकर खलासी का काम करता था, अब खलासी का काम छोड दिया हूँ । मै इधर उधर घुमता फिरता रहता हूँ । खर्च के लिए पैसे की आवश्यकता थी, दिनांक 10.03.2026 को मेरे गांव के नहर के दक्षिण के तरफ श्री समय माता का मन्दिर स्थित है जहाँ पर यज्ञ हो रहा था, जिसमें गांव की काफी महिलाए गयी थी, मै भी मन्दिर पर घूम फिर रहा था, समय रात्रि करीब 11.00 बजे मन्दिर से गांव को जाने वाले नहर पर बने बंधे के पास एक खेत के किनारे जाकर खड़ा हो गया उसी समय मेरे गांव लालचन्द यादव की माँ अपने घर के लिए अकेले जा रही थी, जो अपने कान में सोने की बाली और पैर में चाँदी का पायल पहनी हुई थी, मुझको पैसे की बहुत जरूरत थी तब मैने सोच लिया कि इससे अच्छा मौका नही मिलेगा, मैने लालचन्द की माँ को पकड कर मुंह दबाकर बंधे से नीचे सरसो की खेत में ले जाकर गिरा दिया जो मुझको देखकर पहचान गयी, अपनी पहचान छिपाने के लिये मैने लालचन्द यादव की माँ का गला दबाकर हत्या कर दिया, उसके बाद उसके दोनो कान में पहने हुए सोने की बाली और उसके पैर के पायल को खीचकर वहां से भाग गया । मेरे पास जो गहना है वह उन्ही का है । अपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 88/2021 धारा 04/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । बरामदगी का विवरण 01 जोड़ी कान की बाली पीले धातु 01 जोड़ी सफेद धातु के पायल चार टुकड़ो में 01 अदद मोबाइल अभियुक्त का गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगण प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे, उ0नि0 अशोक कुमार दूबे, उ0नि0 धर्मनाथ यादव, उ0नि0 हरिकेश बहादुर सिंह, का0 अनिल कुमार बिन्द्रा, हे0का0 सुशील कुमार, का0 बलराम यादव, का0 अरविन्द तिवारी । एसओजी प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, का0 अभिषेक कुमार सिंह, का0 विवेक कुमार मिश्रा, का0 विवेक कुमार राय, का0 दीपक कुमार सिंह । सर्विलांस सेल का0 ज्ञानसिंह । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना द्वारा गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमों के उत्साहवर्धन हेतु 25000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी ।2
- Post by रवि चन्द्र पत्रकार1
- खलीलाबाद/संत कबीर नगर। नगर में संगीत शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए “द म्यूजिक हब” म्यूजिक क्लास का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सोनी सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस नई पहल का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान द म्यूजिक हब के प्रोपराइटर गरम पांडे ने कहा कि संगीत केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि एक कला और साधना है जो व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारने का कार्य करती है। उन्होंने बताया कि इस म्यूजिक क्लास के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं और बच्चों को गायन, वादन तथा संगीत की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उनकी प्रतिभा को सही दिशा मिल सके। इस अवसर पर प्रसिद्ध सिंगर अंशुमन निगार, सिंगर अनमोल, म्यूजिकल टीचर एवं कंपोजर जागृति ने भी संगीत के महत्व पर प्रकाश डाला और इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में पूर्व सभासद रुद्रनाथ मिश्रा, विकास पांडे सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।1
- आकाशवाणी, 15 3 2026 ई0, आज रविवार है। रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित माना जाता है । मित्रों !सो कर उठ गए हो तो आइये,भगवान सूर्य देव को प्रणाम करते हुए, विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी का ध्यान करते हुए, आज के दिन का दिनचर्या प्रारंभ करते हैं। आप सभी लोगों का दिन मंगलमय हो । इसी कामना के साथ "ॐआदित्याया नमः"! 🙏🚩🌹🚩🙏🌹🚩🌹🙏🚩🌹🙏🚩🌹प्रभु आप की जय हो! 🌹🙏🌹1
- Post by जय हिन्द न्यूज़1
- निम्न परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था पूर्णत: सकुशल एवं शांतिपूर्ण है – हीरालाल पीजी कॉलेज हीरालाल इंटर कॉलेज राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात है तथा पूर्ण सतर्कता के साथ ड्यूटी की जा रही है। थाना कोतवाली क्षेत्र में स्थिति सामान्य एवं पूर्ण कुशलता है।2
- खलीलाबाद/संत कबीर नगर।नगर में संगीत शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “द म्यूजिक हब” म्यूजिक क्लास का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के बाद उन्होंने संस्थान का अवलोकन किया और इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि संगीत मनुष्य के जीवन को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करता है। इस अवसर पर द म्यूजिक हब के प्रोपराइटर गरम पांडे ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को संगीत की विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षित करना है, ताकि उनकी प्रतिभा को मंच मिल सके और वे भविष्य में संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम में सिंगर अंशुमन निगार, सिंगर अनमोल, म्यूजिकल टीचर एवं कंपोजर जागृति ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और संगीत के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व सभासद रुद्रनाथ मिश्रा, विकास पांडे सहित कई गणमान्य लोग और संगीत प्रेमी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।2
- आकाशवाणी, 15 3 2026 ई0, ❤ कपल्स, प्यार करने वालों में लिव ऐन्ड रिलेशन में रहने वालों में ,झगड़ा तो होंगे! होते रहेंगे । 👉🏾 लेकिन याद रखना :- ➡️ गुस्सा करो लेकिन असलील, गंदे शब्दों का प्रयोग मत करो। घाव गुस्से से नहीं, आपकी बातों से लगते हैं। ➡️ नाराज रहो , लेकिन वजह बताओ। कोई भी प्राणी किसी के दिल की बात को नहीं पढ़ सकता ! नहीं जान सकता है। ➡️ बहस हो, "दरवाजे के अंदर हो ", दुनिया को तमाशा मत दिखाओ! ➡️ गलती को देखो, मगर अच्छाइयों को भी याद करो । अच्छाइयों को याद रखो। 👉🏾 रिश्ता किसी एक पल या क्षण में नहीं बनता ❤। ➡️ रूठ जाओ, नाराज रहो, लेकिन! यह मत भूलो कि किसी ने तुम्हारे लिए बहुत कुछ छोड़ा है और बहुत कुछ सहा भी है।1