Shuru
Apke Nagar Ki App…
डेहरी नगर परिषद के ईओ विमल कुमार हत्याकांड पर विधायक सोनू सिंह ने कहा- मामले की निष्पक्ष जांच हो, कोई ओछी राजनीति न करे… डेहरी नगर परिषद के ईओ विमल कुमार हत्याकांड पर विधायक सोनू सिंह ने कहा- मामले की निष्पक्ष जांच हो, कोई ओछी राजनीति न करे…
राष्ट्र नमन प्रेस
डेहरी नगर परिषद के ईओ विमल कुमार हत्याकांड पर विधायक सोनू सिंह ने कहा- मामले की निष्पक्ष जांच हो, कोई ओछी राजनीति न करे… डेहरी नगर परिषद के ईओ विमल कुमार हत्याकांड पर विधायक सोनू सिंह ने कहा- मामले की निष्पक्ष जांच हो, कोई ओछी राजनीति न करे…
More news from Kaimur (Bhabua) and nearby areas
- पप्पू यादव पर कथित हमले के विरोध में भभुआ में उबाल, पूर्व विधायक के नेतृत्व में प्रदर्शन और पुतला दहन............ भभुआ (कैमूर)। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हुए कथित जानलेवा हमले के विरोध में सोमवार को भभुआ जिला मुख्यालय में पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में विशाल विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर घटना के प्रति अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान पूरे इलाके में राजनीतिक माहौल गर्म रहा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी सतर्क नजर आया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी सांसद पर इस प्रकार का हमला बेहद गंभीर और निंदनीय है। उन्होंने केंद्र सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ अविलंब कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हिंसा और भय का कोई स्थान नहीं है। यदि दोषियों के विरुद्ध जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भगवा किसी एक व्यक्ति, संगठन या वर्ग की निजी पहचान नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है, जिस पर सभी देशवासियों का समान अधिकार है। राम मंदिर निर्माण से जुड़े धन के उपयोग और कथित अनियमितताओं को लेकर उठ रहे सवालों पर भी उन्होंने सरकार से पारदर्शी जवाब देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता के मन में उठ रही शंकाओं का तथ्यात्मक और स्पष्ट उत्तर दिया जाना चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा कि जब तक इन मुद्दों पर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया जाता, तब तक लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध और जनआंदोलन जारी रहेंगे। साथ ही उन्होंने सभी समर्थकों से संविधान और कानून के दायरे में रहकर शांतिपूर्ण आंदोलन करने की अपील की। प्रदर्शन में दिनेश सिंह पटेल, सूरज यादव, साधु यादव, डॉ. जागेश्वर यादव, भरत सिंह यादव, दीपक यादव, विजय उपाध्याय, सीताराम पासवान, कविंदर पटेल, विजेंद्र यादव, मंटू खां, नींबू लाल यादव, मनोज यादव, सुनील यादव और प्रकाश यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।4
- कैमूर/बिहार, नशा मुक्त भारत के लिए कैमूर में एकजुट हुए युवा: मंत्री, विधायक व जिला पदाधिकारी की मौजूदगी में ली गई नशा मुक्ति की शपथ कैमूर। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान" के अंतर्गत रविवार, 2 अगस्त 2026 को कैमूर जिला प्रशासन और 'मेरा युवा भारत' (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) के संयुक्त तत्वावधान में भभुआ में एक भव्य कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, भभुआ के माननीय विधायक और कैमूर के जिला पदाधिकारी सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की। उनके साथ एनसीसी (NCC) कैडेट्स, एनएसएस (NSS) स्वयंसेवकों, भारत स्काउट और गाइड तथा विभिन्न युवा संगठनों के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक स्वर में नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। बता दें कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां ने कहा कि "युवा शक्ति ही किसी भी राज्य और देश की वास्तविक प्रगति की नींव होती है। युवा देश का भविष्य हैं। प्रधानमंत्री जी के 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को पूरा करने के लिए युवा पीढ़ी का शारीरिक, मानसिक और नैतिक रूप से सशक्त होना आवश्यक है। नशा मुक्ति इस दिशा में पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है।" वही युवाओं को प्रेरित करते हुए माननीय भभुआ विधायक ने कहा कि "नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को दीमक की तरह खोखला कर देता है। यह परिवार और समाज दोनों की प्रगति में बड़ी बाधा है। हम सभी को मिलकर युवाओं को सही दिशा देनी होगी और इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाना होगा।" वही जिला पदाधिकारी, कैमूर ने जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि कैमूर में नशा उन्मूलन और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि 'माई भारत' (MY Bharat) मंच और जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से यह जागरूकता अभियान निरंतर चलाया जाएगा। आपको बता दें कि कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, अधिकारियों और युवाओं ने एक साथ नशा मुक्ति की शपथ ली "मैं यह शपथ लेता हूँ कि विकसित भारत के लिए मैं किसी भी रूप में कोई हानिकारक या नशीला पदार्थ नहीं लूँगा और दूसरों को भी नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित करूँगा। मैं 'नशा मुक्त भारत' बनाने की दिशा में सक्रिय योगदान देने तथा एक स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए समर्पित रहूँगा। जय हिंद!" इस भव्य आयोजन ने कैमूर के युवाओं में नशा मुक्ति और सामाजिक दायित्वों के प्रति एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है।4
- मोहनिया में जीटी रोड पर कंटेनर से 80 मवेशी बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार मोहनिया (कैमूर)स्थानीय थाना क्षेत्र के बरेज गांव के सामने जीटी रोड पर गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोहनिया पुलिस ने एक कंटेनर से लगभग 80 मवेशियों को बरामद किया है.इस दौरान पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि जीटी रोड के रास्ते कंटेनर में बड़ी संख्या में मवेशियों की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बरेज गांव के समीप वाहन की घेराबंदी कर कंटेनर को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कंटेनर में करीब 80 मवेशी पाए गए, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया.पुलिस ने कंटेनर में सवार दो आरोपितों को गिरफ्तार कर थाना लाया है.दोनों से पूछताछ की जा रही है.बरामद मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मवेशियों की तस्करी के नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान में जुटी हुई है.2
- *प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी को घेरा, बोले - नीतीश कुमार ने 20 वर्षों में कभी चुनाव जीतने के लिए प्रशासन का गलत इस्तेमाल नहीं किया, कल जन सुराज की जीत के बाद सम्राट चौधरी को जाने का रास्ता खुल जाएगा*1
- डेहरी नगर परिषद के ईओ विमल कुमार हत्याकांड पर विधायक सोनू सिंह ने कहा- मामले की निष्पक्ष जांच हो, कोई ओछी राजनीति न करे… डेहरी नगर परिषद के ईओ विमल कुमार हत्याकांड पर विधायक सोनू सिंह ने कहा- मामले की निष्पक्ष जांच हो, कोई ओछी राजनीति न करे…1