मनोहरपुर में सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने किया गणेश पूजा पंडाल एवं मेले का उद्घाटन -गणेश पूजा भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक : जोबा माझी -परंपरा के साथ शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील : जगत माझी मनोहरपुर : मनोहरपुर के प्रसिद्ध गणेश पूजा पंडाल एवं मेले का सोमवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिंहभूम की सांसद जोबा माझी तथा विशिष्ट अतिथि मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पूजा पंडाल एवं मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रूप गणेश पूजा समिति के संरक्षक सह जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद सांसद जोबा माझी, विधायक जगत माझी एवं अन्य अतिथियों ने भगवान गणपति की विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इससे पूर्व अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर एवं बाजे-गाजे के साथ स्वागत किया गया। सांसद जोबा माझी ने अपने संबोधन में कहा कि गणेश पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने का अवसर भी है। मनोहरपुर का गणेश पूजा मेला वर्षों से क्षेत्र के लोगों को एकजुट करने का कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग समुदायों के लोग मिलकर इस पर्व को मनाते हैं, जो क्षेत्र की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का परिचायक है। उन्होंने लोगों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान गणपति सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएं। सांसद ने पूजा समिति और आयोजन से जुड़े लोगों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा लोगों से आपसी सद्भाव बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की। विधायक जगत माझी ने कहा कि मनोहरपुर का गणेश पूजा मेला क्षेत्र की पुरानी और लोकप्रिय परंपराओं में शामिल है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता की पहचान हैं। गणेश पूजा के माध्यम से लोगों में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव का संदेश जाता है। उन्होंने सभी लोगों से मिल-जुलकर शांतिपूर्ण एवं पारंपरिक तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। विधायक ने कहा कि आयोजन में स्थानीय कलाकारों को मंच मिलने से क्षेत्र की कला एवं संस्कृति को भी बढ़ावा मिलता है। उद्घाटन के पश्चात सांसद जोबा माझी एवं विधायक जगत माझी ने पूजा पंडाल एवं मेले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात की। मेले में स्थानीय लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मालूम हो कि मनोहरपुर का 14 दिवसीय गणेश पूजा मेला क्षेत्र का प्रसिद्ध मेला है। प्रत्येक वर्ष यहां गणेश पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या जुटती है। पूजा के साथ मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें, मनोरंजन के साधन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र रहते हैं। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। उद्घाटन समारोह में जिला परिषद सदस्य जय प्रकाश महतो, मनोहरपुर पूर्वी पंचायत की मुखिया पूजा कुजूर, नंदपुर की मुखिया सुशीला संवैया, उप प्रमुख दीपक एक्का, बंधना उरांव, सत्यनारायण हरलालका, अकबर खान, संजीव गंताइत, राजू सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, बबलू महांती, अश्विनी बघेल,, चंचल रवानी, बसंत हरलालका, विक्रम सिंह, निखिल साह , निलकंठ नाग समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में काफी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

- 18 सितंबर को सड़कों पर उतरेंगे आदिवासी-मूलवासी, SDO को दी गई रैली की सूचना वीर बिरसा मुंडा स्टेडियम बचाओ उलगुलान” के तहत आगामी 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को सरायकेला में आयोजित होने वाली शांतिपूर्ण रैली को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), सरायकेला को विधिवत सूचना पत्र सौंप दिया गया है। भगवान वीर बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में पद्म विभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने के प्रस्ताव तथा स्टेडियम गेट पर “गुरुजी शिबू सोरेन गेट” लगाए जाने को लेकर आदिवासी-मूलवासी समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से आपत्ति दर्ज कराई जा रही है। स्पष्ट है कि यह विरोध दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के सम्मान के खिलाफ नहीं, बल्कि प्रतिमा स्थापना के स्थान और भगवान वीर बिरसा मुंडा स्टेडियम की ऐतिहासिक पहचान एवं गरिमा को बनाए रखने के लिए है। मांग है कि दिशोम गुरु की प्रतिमा के लिए किसी अन्य उपयुक्त स्थान का चयन किया जाए।1
- 🚨बासा टोंटो में अज्ञात मालवाहक वाहन की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत चाईबासा से सटे बासा टोंटो गांव में सोमवार की रात अज्ञात मालवाहक वाहन की चपेट में आने से 17 वर्षीय बंटी तांती की मौत हो गई। घटना में मृतक का शरीर बुरी तरह कुचल गया। घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस अज्ञात मालवाहक वाहन की तलाश में जुटी है। #Chaibasa #WestSinghbhum #RoadAccident #MufassilPolice #JharkhandNews #चाईबासा #पश्चिमीसिंहभूम #सड़कहादसा #मुफस्सिलथाना #स्थानीयसमाचार1
- 59वें अभियंता दिवस पर समाहरणालय में कार्यक्रम, उपायुक्त ने गुणवत्ता और नवाचार पर दिया जोर चाईबासा। 59वें अभियंता दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला समाहरणालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सहायक समाहर्ता ईरा जोरवार, अपर उपायुक्त क्रिस्टो कुमार बेसरा, प्रशिक्षु आईपीएस सहित जिले के विभिन्न विभागों के अभियंता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महान अभियंता एवं भारत रत्न डॉ. एम. विश्वेश्वरैया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं ने देश के निर्माण और विकास में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अभियंताओं ने अपने कार्यक्षेत्र के अनुभव साझा किए। उन्होंने जिले में विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के क्रियान्वयन के दौरान आने वाली चुनौतियों तथा उनके समाधान को लेकर अपने विचार रखे।1
- खूंटी जिला युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न। कल्याण सिंह मुंडा बने अडकी प्रखंड अध्यक्ष।1
- रंगारंग नागपुरी प्रोग्राम में कलाकारों ने नागपुरी गीतों में जम कर झुमाया। न्यू विद्यार्थी विकास क्लब गणेश पूजा समिति बसिया रोड़ सिसई के द्वारा आज मंगलवार को गणेश पूजा के शुभ अवसर पर रंगारंग नागपुरी प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया । प्रोग्राम स्थल के सामने ड्रैगन, नौका, झूला, खेल तमाशा, साहित विभिन्न प्रकार के दुकानें सजाया गया था जहां बच्चें, महिला, पुरुष आनंद ले रहे थे। गायिका बिंदेश्वरी देवी डिंपल कुमारी, दीपिका कुमारी, सुलोचना देवी, महावीर साहु, कयूम अब्बास, पंचम राम, डांसर सारिका नायक, प्रभात साहु ने सभी को झूमने पर विवश कर दिया।1
- *खूंटी के तोरपा में 10 फीट गहरे कुएं में गिरा हाथी का शावक, 4 घंटे रेस्क्यू के बाद निकला बाहर, सामने डटा रहा 5 हाथियों का झुंड*1
- इंजीनियर दिवस 2026 ! डॉ. विश्वेश्वरैया की जयंती पर 59वां Engineers Day समारोह ! Ranchi इंजीनियर दिवस 2026 ! डॉ. विश्वेश्वरैया की जयंती पर 59वां Engineers Day समारोह ! Ranchi इंजीनियर दिवस 2026 LIVE | Engineers Day Celebration 2026 | Ranchi भारत रत्न डॉ. मोक्षगुण्डम् विश्वेश्वरैया के जन्मदिवस के अवसर पर राँची में 59वाँ अभियंता दिवस समारोह 2026 आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर डॉ. एम. विश्वेश्वरैया के देश के निर्माण, इंजीनियरिंग और विकास के क्षेत्र में योगदान को याद किया जा रहा है। 📍 समारोह स्थल: डिप्लोमा अभियंता संघ भवन, अम्बेदकर नगर, नामकुम, राँची स्वर्णरेखा नदी पुल के पास आज का यह आयोजन Engineers Day, Engineering Community और देश के विकास में अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका को समर्पित है। Ranchi Club TV के साथ देखिए कार्यक्रम की LIVE Coverage और जुड़िए इस विशेष आयोजन से। सच्ची खबर, सबसे पहले | Ranchi Club TV ⚠️ Disclaimer: This live stream is for informational and public awareness purposes only. The information presented during the live stream is intended for general awareness and does not constitute professional, legal, financial, medical, or other specialized advice. Viewers are advised to verify information from official sources wherever necessary. Engineers Day 2026, Engineers Day 2026 Live, Engineer Day 2026, Engineers Day Live Ranchi, Engineers Day Ranchi, Engineers Day Jharkhand, Visvesvaraya Jayanti 2026, Dr M Visvesvaraya, Mokshagundam Visvesvaraya, Visvesvaraya Birthday, विश्वेश्वरैया जयंती, अभियंता दिवस 2026, अभियंता दिवस समारोह, 59वां अभियंता दिवस, 59th Engineers Day, Ranchi News, Ranchi Live, Ranchi Live News, Jharkhand News, Jharkhand Live News, Ranchi Club TV, RanchiClubTV, Engineers Day Celebration, Engineering Day, Engineering Community, Diploma Engineer Association Ranchi, Namkum Ranchi, Ambedkar Nagar Ranchi, Jharkhand Engineers, Engineer Diwas, Engineer Diwas 2026 #EngineersDay2026 #EngineersDay #EngineerDay #विश्वेश्वरैया #अभियंतादिवस #Ranchi #RanchiNews #JharkhandNews #RanchiClubTV #EngineersDayLive #EngineersDayCelebration #MokshagundamVisvesvaraya1
- सागजोड़ी में सामूहिक पुलिसिंग के तहत ग्राम सभा, नशा, डायन प्रथा और साइबर अपराध पर दी गई जानकारी चाईबासा। सामूहिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत रविवार को जराईकेला थाना क्षेत्र के ग्राम सागजोड़ी में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। जराईकेला थाना प्रभारी श्री अमित कुमार पासवान के दिशा-निर्देश पर सब इंस्पेक्टर समेत पुलिस बल गांव पहुंचा। बैठक के दौरान ग्रामीणों को नशा, डायन प्रथा और साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया गया। बैठक में जराईकेला थाना के सब इंस्पेक्टर अविनाश हेंब्रम ने अफीम, गांजा, पोस्ता सहित अन्य मादक पदार्थों के सेवन और अवैध कारोबार से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। वहीं, मादक पदार्थों का अवैध कारोबार कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है। उन्होंने ग्रामीणों से नशे से दूर रहने तथा क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस को देने की अपील की। सब इंस्पेक्टर अविनाश हेंब्रम ने ग्रामीणों को साइबर अपराध के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बनाने का प्रयास कर रहे हैं। फर्जी फोन कॉल, संदिग्ध लिंक, OTP, बैंक संबंधी जानकारी, ऑनलाइन इनाम और KYC अपडेट के नाम पर ठगी की जा सकती है। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड, बैंक खाता संबंधी जानकारी अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की अपील की। वहीं, सब इंस्पेक्टर श्री भीमा राम बनसिंह ने ग्रामीणों को डायन प्रथा और अंधविश्वास के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि डायन जैसी कोई चीज नहीं होती, बल्कि अंधविश्वास और सामाजिक सोच के कारण किसी महिला को डायन बना दिया जाता है। उन्होंने ग्रामीणों से अंधविश्वास से दूर रहने तथा किसी महिला को डायन बताकर प्रताड़ित या उसके साथ हिंसा करने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। साथ ही डायन प्रथा से जुड़े मामलों में कानून के तहत होने वाली कार्रवाई की भी जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि गांव में किसी भी संदिग्ध गतिविधि, नशे के अवैध कारोबार, साइबर ठगी अथवा अन्य अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सामूहिक पुलिसिंग के तहत आयोजित इस ग्राम सभा का उद्देश्य पुलिस और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, लोगों को कानून के प्रति जागरूक करने तथा अपराध की रोकथाम में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।1