logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वन उजाड़ने में महिलायें भी पीछे नहीं... क्या होगा पर्यावरण का.. पदाधिकारी और जिम्मेवार पदों पर बैठे श्रीमान से पूछता हूँ.. जवाब मिलता है..मेरा स्थानांतरण हो गया कोई दूसरे आए हैं... सुस्त सिस्टम कोमा में बिभाग किसी नें सही कहा यही है वन विभाग... मामला सदर के पूर्वी वन प्रमंडल के पंचायत चुटियारो के सरौनी खुर्द जंगल का...

22 hrs ago
user_Binay singh
Binay singh
Social worker हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
22 hrs ago

वन उजाड़ने में महिलायें भी पीछे नहीं... क्या होगा पर्यावरण का.. पदाधिकारी और जिम्मेवार पदों पर बैठे श्रीमान से पूछता हूँ.. जवाब मिलता है..मेरा स्थानांतरण हो गया कोई दूसरे आए हैं... सुस्त सिस्टम कोमा में बिभाग किसी नें सही कहा यही है वन विभाग... मामला सदर के पूर्वी वन प्रमंडल के पंचायत चुटियारो के सरौनी खुर्द जंगल का...

  • user_Binay singh
    Binay singh
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड
    लगातार सूचित करने के बाद भी कोई कार्यवाई न होना किस तरफ इशारा करता है यह सभी जानते है...
    22 hrs ago
More news from Hazaribagh and nearby areas
  • जमीनी विवाद को लेकर एक युवक को बेरहमी से पीटा गया। उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि उसके सिर में लगभग 30 टांके लगाने पड़े। इस घटना की सूचना स्थानीय थाना में लिखित रूप में दी गई, केस भी दर्ज हुआ — लेकिन दुख की बात यह है कि 3 महीने बीत जाने के बावजूद आज तक आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। सवाल यह है कि क्या आम नागरिक को न्याय मिलना इतना मुश्किल हो गया है? क्या कानून सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया है? आखिर पीड़ित परिवार को कब मिलेगा इंसाफ? पीड़ित की ओर से प्रशासन से मांग है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए, ताकि दोषियों पर तुरंत कार्रवाई हो।
    1
    जमीनी विवाद को लेकर एक युवक को बेरहमी से पीटा गया। उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि उसके सिर में लगभग 30 टांके लगाने पड़े।
इस घटना की सूचना स्थानीय थाना में लिखित रूप में दी गई, केस भी दर्ज हुआ — लेकिन दुख की बात यह है कि 3 महीने बीत जाने के बावजूद आज तक आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।
सवाल यह है कि क्या आम नागरिक को न्याय मिलना इतना मुश्किल हो गया है?
क्या कानून सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया है?
आखिर पीड़ित परिवार को कब मिलेगा इंसाफ?
पीड़ित की ओर से प्रशासन से मांग है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए, ताकि दोषियों पर तुरंत कार्रवाई हो।
    user_खबर आप तक
    खबर आप तक
    Local News Reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    9 min ago
  • रामनवमी पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पूजा समितियों के सदस्यों के साथ बैठक* ================ रामनवमी पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आज 22 मार्च को बड़ा अखाड़ा परिसर में उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन की संयुक्त अध्यक्षता में विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रशिक्षु आईपीएस श्री शुभम नागरगोजे, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री आदित्य पांडेय, बैठक में पर्व से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि सभी आयोजनकर्ता पूरी जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ पर्व को संपन्न कराएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार के उत्तेजक गानों का उपयोग न किया जाए जिससे,सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो। साथ ही उन्होंने अपुष्ट एवं भ्रामक सूचनाओं के प्रसार से बचने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करें तथा व्हाट्सएप समूहों को ‘एडमिन ओनली’ मोड पर संचालित करें, ताकि अफवाहों पर नियंत्रण रखा जा सके। बैठक के दौरान अखाड़ा समितियों के सदस्यों ने भी अपने सुझाव साझा किए। उन्होंने जुलूस के लिए बैरिकेटिंग, रूट निर्धारण एवं अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रखे। पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के प्रयोग में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि उपयोग में लाए जा रहे अस्त्र-शस्त्र धारदार न हों, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या चोट की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। उपायुक्त ने सभी पूजा समितियों के अध्यक्षों को निर्देशित किया कि जुलूस में शामिल प्रत्येक सदस्य को नशा मुक्त जुलूस, अनुशासन, प्रशासनिक दिशा-निर्देशों एवं आपसी सहयोग के संबंध में पूर्व में ही ब्रीफिंग दी जाए। उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी अपनी भव्यता और परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। इसे और अधिक गरिमामय एवं अनुशासित तरीके से आयोजित कर इसे विश्व के मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। अंत में उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सकारात्मक सोच एवं सहयोगात्मक व्यवहार का सदैव स्वागत करता है। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।
    2
    रामनवमी पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पूजा समितियों के सदस्यों के साथ बैठक*
================
रामनवमी पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आज 22 मार्च को बड़ा अखाड़ा परिसर में उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन की संयुक्त अध्यक्षता में विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई।
इस दौरान प्रशिक्षु आईपीएस श्री शुभम नागरगोजे, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री आदित्य पांडेय,
बैठक में पर्व से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि सभी आयोजनकर्ता पूरी जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ पर्व को संपन्न कराएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार के उत्तेजक गानों का उपयोग न किया जाए जिससे,सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो। साथ ही उन्होंने अपुष्ट एवं भ्रामक सूचनाओं के प्रसार से बचने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करें तथा व्हाट्सएप समूहों को ‘एडमिन ओनली’ मोड पर संचालित करें, ताकि अफवाहों पर नियंत्रण रखा जा सके।
बैठक के दौरान अखाड़ा समितियों के सदस्यों ने भी अपने सुझाव साझा किए। उन्होंने जुलूस के लिए बैरिकेटिंग, रूट निर्धारण एवं अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रखे।
पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के प्रयोग में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि उपयोग में लाए जा रहे अस्त्र-शस्त्र धारदार न हों, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या चोट की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।
उपायुक्त ने सभी पूजा समितियों के अध्यक्षों को निर्देशित किया कि जुलूस में शामिल प्रत्येक सदस्य को नशा मुक्त जुलूस, अनुशासन, प्रशासनिक दिशा-निर्देशों एवं आपसी सहयोग के संबंध में पूर्व में ही ब्रीफिंग दी जाए।
उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी अपनी भव्यता और परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। इसे और अधिक गरिमामय एवं अनुशासित तरीके से आयोजित कर इसे विश्व के मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
अंत में उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सकारात्मक सोच एवं सहयोगात्मक व्यवहार का सदैव स्वागत करता है। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।
    user_Hazaribag Today🇮🇳
    Hazaribag Today🇮🇳
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    6 hrs ago
  • आर्ष कन्या गुरूकुल विद्यालय के 15वें वर्षगांठ पर एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में बतौर अतिथि बीजेपी नेत्री शेफाली गुप्ता शामिल हुई। हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल, पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यगण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वीर सपूतों को नमन किया गया, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की। छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और कविताओं के माध्यम से शहीदों के बलिदान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
    1
    आर्ष कन्या गुरूकुल विद्यालय के 15वें वर्षगांठ पर एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में बतौर अतिथि बीजेपी नेत्री शेफाली गुप्ता शामिल हुई। हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल, पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यगण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 
वीर सपूतों को नमन किया गया, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की। छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और कविताओं के माध्यम से शहीदों के बलिदान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    14 hrs ago
  • -- शांति, सौहार्द और नशा मुक्त रामनवमी के सफल आयोजन हेतु सुझावों का आदान-प्रदान हजारीबाग। रामनवमी संरक्षण समिति के द्वारा श्री श्री चैत्र रामनवमी 2026 के सफल संचालन एवं पर्व की भव्यता को बरकरार रखने के उद्देश्य से रविवार को बड़ा अखाड़ा परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ा अखाड़ा के महंत, मीडिया प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को अंगवस्त्र, डायरी एवं कलम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति द्वारा रामनवमी पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने और रामनवमी की भव्यता को बरकरार रखने को लेकर पत्रकारों, समाजसेवियों एवं प्रबुद्धजनों से महत्वपूर्ण सुझाव भी मांगे गए। उपस्थित लोगों ने रामनवमी की भव्यता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए अपने विचार साझा किए।  वरिष्ठ पत्रकार कृष्णा गुप्ता ने कहा कि रामनवमी जैसे महापर्व को शांति और सौहार्द के साथ संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है, जिसमें रामनवमी संरक्षण समिति की भूमिका सराहनीय रही है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार अभय सिन्हा ने हजारीबाग की इंटरनेशनल रामनवमी को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए इसकी परंपरा और भव्यता बनाए रखने पर जोर दिया। पत्रकार प्रमोद खंडेलवाल ने कहा कि रामनवमी संरक्षण समिति द्वारा शांति के साथ पर्व का आयोजन करने के साथ-साथ कुश्ती और दंगल जैसे कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है, जिसे और अधिक भव्य रूप देने की आवश्यकता है। पत्रकार एजाज आलम ने नशा मुक्त रामनवमी मनाने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस दिशा में रामनवमी संरक्षण समिति का प्रयास सराहनीय है और कुश्ती-दंगल प्रतियोगिता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए इसे और विस्तृत रूप में आयोजित किया जाना चाहिए, ताकि देशभर से लोग हजारीबाग पहुंचें और हजारीबाग इंटरनेशनल रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा प्राप्त हो इसके लिए यह एक सार्थक कदम साबित हो सके।  *हजारीबाग की रामनवमी विश्वविख्यात, इसे और ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास जारी: महंत विजयानंद दास* बड़ा अखाड़ा के महंत विजयानंद दास ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी ‘इंटरनेशनल रामनवमी’ के रूप में विश्वविख्यात है। इसकी भव्यता को बनाए रखने और इसे वैश्विक पहचान दिलाने के लिए रामनवमी महासमिति, रामनवमी संरक्षण समिति एवं सभी अखाड़ा निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिलाने के लिए सवा लाख हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। *नशा मुक्त और भव्य रामनवमी के लिए सभी की सहभागिता जरूरी : प्रशांत कुमार प्रधान* रामनवमी संरक्षण समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार प्रधान ने कहा कि रामनवमी के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में सभी वर्गों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हजारीबाग की इंटरनेशनल रामनवमी को राजकीय दर्जा दिलाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। साथ ही इस वर्ष नशा मुक्त रामनवमी मनाने और रामभक्तों के उत्साह को बढ़ाने के लिए भव्य आयोजन किए जाएंगे । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों के साथ साथ रामनवमी संरक्षण समिति के संरक्षक राजकुमार गोप, सचिव राजेश गोप, कार्यकारी अध्यक्ष निशांत कुमार प्रधान, वार्ड पार्षद विकास यादव, दीपक सिंह ,राजू सिन्हा , बादशाह पासवान, दिलीप साव, अनिल कुमार, मुखिया नारायण साव, राजू यादव, सूरज कुमार धर्मेंद्र शुक्ला, पूर्व महासमिति अध्यक्ष रंजन सिन्हा, विजय वर्मा, अनमोल साव, संजीव लाल भगत, ज्योति सिन्हा, मुकेश कुमार, परमेश्वर साव, परमेश्वर मेहता, अजय साव समेत सैकड़ों समाजसेवी जनप्रतिनिधि एवं रामभक्त उपस्थित रहे।
    1
    -- शांति, सौहार्द और नशा मुक्त रामनवमी के सफल आयोजन हेतु सुझावों का आदान-प्रदान
हजारीबाग। रामनवमी संरक्षण समिति के द्वारा श्री श्री चैत्र रामनवमी 2026 के सफल संचालन एवं पर्व की भव्यता को बरकरार रखने के उद्देश्य से रविवार को बड़ा अखाड़ा परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ा अखाड़ा के महंत, मीडिया प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को अंगवस्त्र, डायरी एवं कलम देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समिति द्वारा रामनवमी पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने और रामनवमी की भव्यता को बरकरार रखने को लेकर पत्रकारों, समाजसेवियों एवं प्रबुद्धजनों से महत्वपूर्ण सुझाव भी मांगे गए। उपस्थित लोगों ने रामनवमी की भव्यता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए अपने विचार साझा किए।  वरिष्ठ पत्रकार कृष्णा गुप्ता ने कहा कि रामनवमी जैसे महापर्व को शांति और सौहार्द के साथ संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है, जिसमें रामनवमी संरक्षण समिति की भूमिका सराहनीय रही है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार अभय सिन्हा ने हजारीबाग की इंटरनेशनल रामनवमी को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए इसकी परंपरा और भव्यता बनाए रखने पर जोर दिया।
पत्रकार प्रमोद खंडेलवाल ने कहा कि रामनवमी संरक्षण समिति द्वारा शांति के साथ पर्व का आयोजन करने के साथ-साथ कुश्ती और दंगल जैसे कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है, जिसे और अधिक भव्य रूप देने की आवश्यकता है।
पत्रकार एजाज आलम ने नशा मुक्त रामनवमी मनाने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस दिशा में रामनवमी संरक्षण समिति का प्रयास सराहनीय है और कुश्ती-दंगल प्रतियोगिता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए इसे और विस्तृत रूप में आयोजित किया जाना चाहिए, ताकि देशभर से लोग हजारीबाग पहुंचें और हजारीबाग इंटरनेशनल रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा प्राप्त हो इसके लिए यह एक सार्थक कदम साबित हो सके। 
*हजारीबाग की रामनवमी विश्वविख्यात, इसे और ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास जारी: महंत विजयानंद दास*
बड़ा अखाड़ा के महंत विजयानंद दास ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी ‘इंटरनेशनल रामनवमी’ के रूप में विश्वविख्यात है। इसकी भव्यता को बनाए रखने और इसे वैश्विक पहचान दिलाने के लिए रामनवमी महासमिति, रामनवमी संरक्षण समिति एवं सभी अखाड़ा निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिलाने के लिए सवा लाख हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।
*नशा मुक्त और भव्य रामनवमी के लिए सभी की सहभागिता जरूरी : प्रशांत कुमार प्रधान*
रामनवमी संरक्षण समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार प्रधान ने कहा कि रामनवमी के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में सभी वर्गों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हजारीबाग की इंटरनेशनल रामनवमी को राजकीय दर्जा दिलाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। साथ ही इस वर्ष नशा मुक्त रामनवमी मनाने और रामभक्तों के उत्साह को बढ़ाने के लिए भव्य आयोजन किए जाएंगे ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों के साथ साथ रामनवमी संरक्षण समिति के संरक्षक राजकुमार गोप, सचिव राजेश गोप, कार्यकारी अध्यक्ष निशांत कुमार प्रधान, वार्ड पार्षद विकास यादव, दीपक सिंह ,राजू सिन्हा , बादशाह पासवान, दिलीप साव, अनिल कुमार, मुखिया नारायण साव, राजू यादव, सूरज कुमार धर्मेंद्र शुक्ला, पूर्व महासमिति अध्यक्ष रंजन सिन्हा, विजय वर्मा, अनमोल साव, संजीव लाल भगत, ज्योति सिन्हा, मुकेश कुमार, परमेश्वर साव, परमेश्वर मेहता, अजय साव समेत सैकड़ों समाजसेवी जनप्रतिनिधि एवं रामभक्त उपस्थित रहे।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    15 hrs ago
  • *ओएनजीसी बोकारो की पहल से विष्णुगढ़ में हाई मास्क लाइट, सांसद मनीष जायसवाल ने किया उद्घाटन, अब जगमगाएगा मंदिर और बाजार क्षेत्र* *विष्णुगढ़* हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के अनुशंसा पर ओएनजीसी, बोकारो ने मांडू विधानसभा क्षेत्रवके विष्णुगढ़ के सार्वजनिक मंदिर एवं थाना चौक बाजार टांड़ में हाई मास्क लाइट का अधिष्ठान कराया है। इसका विधिवत उद्घाटन रविवार की सुबह हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने नारियल फोड़कर, फीता काटकर और स्वीच ऑन करके किया। स्वीच ऑन होते ही तालियों से यहां गुंजायमान हो उठा । मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र में करीब 50 हाई मास्ट लाइट का अधिष्ठान विभिन्न कंपनियों के सीएसआर के माध्यम से कराया जा रहा है। जिसमें शहरी क्षेत्र में बिजली आधारित और ग्रामीण इलाके में सोलर आधारित लाइट का अधिष्ठान कराया जा रहा है। प्रथम फेज के बाद दूसरे फेज में भी छुटे हुए जगहों पर लाइट अधिष्ठान कराया जाएगा ताकि क्षेत्र रोशनी से पटा रहें। सांसद मनीष जायसवाल ने ओएनजीसी बोकारो के इस पहल की सराहना की और कहा कि सामाजिक जिम्मेवारी निर्वहन करते हुए ओएनजीसी बोकारो ने जनजीवन के हित का सदैव ख्याल रखा है जो अच्छी बात है। विष्णुगढ़ के रमुआ दुर्गा मंदिर सह बाजार प्रांगण अब रोशनी से पटा रहेगा और लोगों को रात्रि बेला में इसका लाभ मिलेगा । मौके पर विशेषरूप से मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, स्थानीय सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार वर्णवाल उर्फ दीपू भाई, महासमिति अध्यक्ष रवि पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल ,महासमिति के सभी पदाधिकारीगण,पूर्व महासमिति अध्यक्ष बिनोद सिंह जी,सुनील मिश्रा, शंकर वर्मन, शशि लहकर, राजू श्रीवास्तव, सुनील अकेला, लखन प्रसाद, राजेंद्र यादव, छोटेलाल प्रसाद, वकील सिंह, संदीप लहकर, बिनोद प्रसाद, सुरेश रजवार, संदीप कुमार, हस्तशिल्प विकास संस्थान, हजारीबाग के सचिव नरेश ठाकुर, अध्यक्ष उमा कुमारी, कोषाध्यक्ष संजय गोप, पंकज ठाकुर, रेनू कुमारी, गीता कुमारी सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवीगण मौजूद रहे।
    4
    *ओएनजीसी बोकारो की पहल से विष्णुगढ़ में हाई मास्क लाइट, सांसद मनीष जायसवाल ने किया उद्घाटन, अब जगमगाएगा मंदिर और बाजार क्षेत्र*
*विष्णुगढ़*
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के अनुशंसा पर ओएनजीसी, बोकारो ने मांडू विधानसभा क्षेत्रवके विष्णुगढ़ के सार्वजनिक मंदिर एवं थाना चौक बाजार टांड़ में हाई मास्क लाइट का अधिष्ठान कराया है। इसका विधिवत उद्घाटन रविवार की सुबह हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने नारियल फोड़कर, फीता काटकर और स्वीच ऑन करके किया। स्वीच ऑन होते ही तालियों से यहां गुंजायमान हो उठा ।
मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र में करीब 50 हाई मास्ट लाइट का अधिष्ठान विभिन्न कंपनियों के सीएसआर के माध्यम से कराया जा रहा है। जिसमें शहरी क्षेत्र में बिजली आधारित और ग्रामीण इलाके में सोलर आधारित लाइट का अधिष्ठान कराया जा रहा है। प्रथम फेज के बाद दूसरे फेज में भी छुटे हुए जगहों पर लाइट अधिष्ठान कराया जाएगा ताकि क्षेत्र रोशनी से पटा रहें। सांसद मनीष जायसवाल ने ओएनजीसी बोकारो के इस पहल की सराहना की और कहा कि सामाजिक जिम्मेवारी निर्वहन करते हुए ओएनजीसी बोकारो ने जनजीवन के हित का सदैव ख्याल रखा है जो अच्छी बात है। विष्णुगढ़ के रमुआ दुर्गा मंदिर सह बाजार प्रांगण अब रोशनी से पटा रहेगा और लोगों को रात्रि बेला में इसका लाभ मिलेगा ।
मौके पर विशेषरूप से मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, स्थानीय सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार वर्णवाल उर्फ दीपू भाई, महासमिति अध्यक्ष रवि पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल ,महासमिति के सभी पदाधिकारीगण,पूर्व महासमिति अध्यक्ष बिनोद सिंह जी,सुनील मिश्रा, शंकर वर्मन, शशि लहकर, राजू श्रीवास्तव, सुनील अकेला, लखन प्रसाद, राजेंद्र यादव, छोटेलाल प्रसाद, वकील सिंह, संदीप लहकर, बिनोद प्रसाद, सुरेश रजवार, संदीप कुमार, हस्तशिल्प विकास संस्थान, हजारीबाग के सचिव नरेश ठाकुर, अध्यक्ष उमा कुमारी, कोषाध्यक्ष संजय गोप, पंकज ठाकुर, रेनू कुमारी, गीता कुमारी सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवीगण मौजूद रहे।
    user_Public News JH
    Public News JH
    Local News Reporter Chisti Nagar, Hazaribagh•
    17 hrs ago
  • कटकमदाग के रेवाली में सरकारी गेहूं लदा ट्रक पलटा, ड्राइवर सुरक्षित, मामूली चोट
    1
    कटकमदाग के रेवाली में सरकारी गेहूं लदा ट्रक पलटा, ड्राइवर सुरक्षित, मामूली चोट
    user_News Xpose ( Jishan Raj)
    News Xpose ( Jishan Raj)
    Press Azad Mahalla, Hazaribagh•
    20 hrs ago
  • पदाधिकारी और जिम्मेवार पदों पर बैठे श्रीमान से पूछता हूँ.. जवाब मिलता है..मेरा स्थानांतरण हो गया कोई दूसरे आए हैं... सुस्त सिस्टम कोमा में बिभाग किसी नें सही कहा यही है वन विभाग... मामला सदर के पूर्वी वन प्रमंडल के पंचायत चुटियारो के सरौनी खुर्द जंगल का...
    1
    पदाधिकारी और जिम्मेवार पदों पर बैठे श्रीमान से पूछता हूँ.. जवाब मिलता है..मेरा स्थानांतरण हो गया कोई दूसरे आए हैं... सुस्त सिस्टम कोमा में बिभाग किसी नें सही कहा यही है वन विभाग... मामला सदर के पूर्वी वन प्रमंडल के पंचायत चुटियारो के सरौनी खुर्द जंगल का...
    user_Binay singh
    Binay singh
    Social worker हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    22 hrs ago
  • बक्शीडीह स्थित छठ घाट पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों द्वारा जोर-शोर से साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। घाट परिसर से कचरा हटाया जा रहा है। छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाट को सुरक्षित और स्वच्छ बनाने का प्रयास जारी है। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से घाट को सुंदर रूप दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पूजा-अर्चना कर सकें।
    2
    बक्शीडीह स्थित छठ घाट पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों द्वारा जोर-शोर से साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। घाट परिसर से कचरा हटाया जा रहा है।
छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाट को सुरक्षित और स्वच्छ बनाने का प्रयास जारी है। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से घाट को सुंदर रूप दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पूजा-अर्चना कर सकें।
    user_खबर आप तक
    खबर आप तक
    Local News Reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    11 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.