logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग प्रतापगढ़: निर्माणाधीन मकान में मां बेटे की सर कुचलकर निर्मम हत्या, मौके पर भारी पुलिसबल मौजूद.. अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर गांव में मानवता को कलंकित करने वाले जघन्य हत्या की घटना को हत्यारों ने अंजाम दिया है... निर्माणाधीन मकान में अपने 13 वर्षीय बेटे औरभ मौर्य के साथ रह रही शिवपति (40) की हत्यारों ने सर कुचलकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया... मृतका शिवपति के तीन बेटियां रुचि, रूबी, अंशिका मौर्य शहर में रहकर नौकरी के साथ साथ पढ़ाई भी कर रही थी। पति दिनेश मौर्य मुंबई में रहकर काम करता था। शिवपति और इसका बेटा औरभ घर पर रहकर खेतीबाड़ी करते थे.बेटियां अपनी कमाई से बनवा रही थीं घर. रात में हुए इस जघन्य हत्याकांड से इलाके में फैली सनसनी .. मौके पर पहुंचे सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने घटना को जघन्यतम अपराध बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्यवाही को लेकर अधिकारियों से की वार्ता... मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर.. सीओ सिटी प्रशांत हुड्डा, अंतू थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही समेत भारी पुलिस बल कर रहा है मौके पर साक्ष्यों की जांच पड़ताल...

1 hr ago
user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
अपना प्रतापगढ़ न्यूज
पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

ब्रेकिंग प्रतापगढ़: निर्माणाधीन मकान में मां बेटे की सर कुचलकर निर्मम हत्या, मौके पर भारी पुलिसबल मौजूद.. अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर गांव में मानवता को कलंकित करने वाले जघन्य हत्या की घटना को हत्यारों ने अंजाम दिया है... निर्माणाधीन मकान में अपने 13 वर्षीय बेटे औरभ मौर्य के साथ रह रही शिवपति (40) की हत्यारों ने सर कुचलकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया... मृतका शिवपति के तीन बेटियां रुचि, रूबी, अंशिका मौर्य शहर में रहकर नौकरी के साथ साथ पढ़ाई भी कर रही थी। पति दिनेश मौर्य मुंबई में रहकर काम करता था। शिवपति और इसका बेटा औरभ घर पर रहकर खेतीबाड़ी करते थे.बेटियां अपनी कमाई से बनवा रही थीं घर. रात में हुए इस जघन्य हत्याकांड से इलाके में फैली सनसनी .. मौके पर पहुंचे सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने घटना को जघन्यतम अपराध बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्यवाही को लेकर अधिकारियों से की वार्ता... मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर.. सीओ सिटी प्रशांत हुड्डा, अंतू थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही समेत भारी पुलिस बल कर रहा है मौके पर साक्ष्यों की जांच पड़ताल...

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट ।*
    1
    *पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट ।*
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Pratapgarh News || “मैं नहीं, लेकिन तुम” के संदेश के साथ NSS विशेष शिविर का हुआ समापन प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी क्षेत्र स्थित श्रीमती पनाऊ देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय केवटली में राष्ट्रीय सेवा योजना यानी NSS के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का भव्य समापन किया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत ढखवा के चौकी इंचार्ज अवधराज यादव मौजूद रहे, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवम त्रिपाठी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक राम लवट यादव ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शिविरार्थियों द्वारा मां सरस्वती की वंदना से हुई। इसके बाद अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। प्रबंधक राम लवट यादव ने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सात दिवसीय विशेष शिविर में विद्यार्थियों ने समाज सेवा और जन जागरूकता के कार्यों में सराहनीय योगदान दिया है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को देश सेवा और समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। वहीं प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्श वाक्य “मैं नहीं, लेकिन तुम” के महत्व को समझाते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कार्यक्रमाधिकारी डॉ. राम शिरोमणि यादव ने सात दिवसीय शिविर में हुए सामुदायिक कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि कार्यक्रमाधिकारी कृष्ण कुमार यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना और उसके उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन राजनीतिशास्त्र के प्रवक्ता माताफेर यादव ने किया। समापन अवसर पर शिविरार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में शिविर के औपचारिक समापन की घोषणा की गई और सभी शिविरार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। प्रतापगढ़ से विकास मिश्र की रिपोर्ट...
    1
    Pratapgarh News || “मैं नहीं, लेकिन तुम” के संदेश के साथ NSS विशेष शिविर का हुआ समापन
प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी क्षेत्र स्थित श्रीमती पनाऊ देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय केवटली में राष्ट्रीय सेवा योजना यानी NSS के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का भव्य समापन किया गया।
समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत ढखवा के चौकी इंचार्ज अवधराज यादव मौजूद रहे, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवम त्रिपाठी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक राम लवट यादव ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत शिविरार्थियों द्वारा मां सरस्वती की वंदना से हुई। इसके बाद अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।
प्रबंधक राम लवट यादव ने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सात दिवसीय विशेष शिविर में विद्यार्थियों ने समाज सेवा और जन जागरूकता के कार्यों में सराहनीय योगदान दिया है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को देश सेवा और समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी।
वहीं प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्श वाक्य “मैं नहीं, लेकिन तुम” के महत्व को समझाते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान कार्यक्रमाधिकारी डॉ. राम शिरोमणि यादव ने सात दिवसीय शिविर में हुए सामुदायिक कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि कार्यक्रमाधिकारी कृष्ण कुमार यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना और उसके उद्देश्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन राजनीतिशास्त्र के प्रवक्ता माताफेर यादव ने किया।
समापन अवसर पर शिविरार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में शिविर के औपचारिक समापन की घोषणा की गई और सभी शिविरार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।
प्रतापगढ़ से विकास मिश्र की रिपोर्ट...
    user_Vikas Mishra
    Vikas Mishra
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    1
    Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *मड़ियाहूँ में भव्य होली मिलन समारोह, उमड़ा जनसैलाब* मड़ियाहूँ (जौनपुर)। जनपद जौनपुर के मड़ियाहूँ विधानसभा क्षेत्र में होली के पावन अवसर पर एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र भर से लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। यह कार्यक्रम मड़ियाहूँ विधायक डॉ. आर. के. पटेल के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जहां लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। समारोह में मुख्य रूप से जिलाधिकारी दिनेश चंद सिंह, रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, पूर्व सांसद वी. पी. सरोज, डॉ. सुरभि गंगवार, पप्पू माली, एसडीएम मड़ियाहूँ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रधानगण, क्षेत्रीय कार्यकर्ता और सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का आयोजकों द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। प्रसिद्ध गायक रविंद्र ज्योति ने अपने सुरों से माहौल को पूरी तरह होलीमय बना दिया। उनके होली गीतों पर लोग झूमते नजर आए और पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विधायक डॉ. आर. के. पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सौहार्द को मजबूती मिलती है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
    1
    *मड़ियाहूँ में भव्य होली मिलन समारोह, उमड़ा जनसैलाब*
मड़ियाहूँ (जौनपुर)। जनपद जौनपुर के मड़ियाहूँ विधानसभा क्षेत्र में होली के पावन अवसर पर एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र भर से लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। यह कार्यक्रम मड़ियाहूँ विधायक डॉ. आर. के. पटेल के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जहां लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।
समारोह में मुख्य रूप से जिलाधिकारी दिनेश चंद सिंह, रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, पूर्व सांसद वी. पी. सरोज, डॉ. सुरभि गंगवार, पप्पू माली, एसडीएम मड़ियाहूँ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रधानगण, क्षेत्रीय कार्यकर्ता और सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का आयोजकों द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। प्रसिद्ध गायक रविंद्र ज्योति ने अपने सुरों से माहौल को पूरी तरह होलीमय बना दिया। उनके होली गीतों पर लोग झूमते नजर आए और पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विधायक डॉ. आर. के. पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सौहार्द को मजबूती मिलती है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।
कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    18 hrs ago
  • पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सलाहपुर गांव निवासी नारेद्र चौरसिया ने रविवार को पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया की आबादी गांव के ही तीन-चार लोग जबरदस्ती एक राय होकर मेरी जमीन तीन सेट रख रहे थे मना करने पर मुझे मारा पीटा और फौजदारी आमादा हो गए जान से मारने की एलानी है धमकी देते हुए चले गए । पीड़ित ने बताया चकबंदी पूर्व से ही हम आबादी के जमीन पर कब्जा दखल बराबर चल आ रहे हैं इन लोगों से उसे जमीन से कोई वास्ता सरोकार नहीं है दबंगई और जबरदस्ती के बल पर कब्जा कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जीटी। एस आई अतर सिंह ने बताया की प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जांच कर कर कार्रवाई की जाएगी।
    1
    पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सलाहपुर गांव निवासी नारेद्र चौरसिया ने रविवार को पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया की आबादी गांव के ही तीन-चार लोग जबरदस्ती एक राय होकर मेरी जमीन तीन सेट रख रहे थे  मना करने पर मुझे मारा पीटा और फौजदारी आमादा हो गए जान से मारने की एलानी है धमकी देते हुए चले गए । पीड़ित ने बताया चकबंदी पूर्व से ही हम आबादी के जमीन पर कब्जा दखल बराबर चल आ रहे हैं इन लोगों से उसे जमीन से कोई वास्ता सरोकार नहीं है दबंगई और जबरदस्ती के बल पर कब्जा कर रहे हैं।
पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जीटी। एस आई अतर सिंह ने बताया की प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जांच कर कर कार्रवाई की जाएगी।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Anupam tiwari
    1
    Post by Anupam tiwari
    user_Anupam tiwari
    Anupam tiwari
    Software Developer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.