युवा मांगे रोजगार और सम्मान, भाजपा सरकार दे रही उत्पीड़न और अपमान! युवा मांगे रोजगार और सम्मान, भाजपा सरकार दे रही उत्पीड़न और अपमान! देश और प्रदेश का युवा आज अपने भविष्य, रोजगार और अधिकारों को लेकर गंभीर संकट से जूझ रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में रोजगार की मांग करने वाले युवाओं को अवसर और समाधान देने के बजाय अनेक मौकों पर लाठीचार्ज, मुकदमों और पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। भर्ती परीक्षाओं में देरी, पेपर लीक और वर्षों तक नियुक्तियों का इंतजार युवाओं के धैर्य की परीक्षा ले रहा है। जिस युवा शक्ति को देश के विकास की सबसे बड़ी ताकत बनना चाहिए था, वही आज अपने हक के लिए सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर है। लोकतंत्र में युवाओं की आवाज को दबाना नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। युवाओं को लाठी नहीं—रोजगार चाहिए। मुकदमे नहीं—अधिकार चाहिए। झूठे आश्वासन नहीं—सुरक्षित भविष्य चाहिए। युवाओं के सम्मान, रोजगार और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी।
युवा मांगे रोजगार और सम्मान, भाजपा सरकार दे रही उत्पीड़न और अपमान! युवा मांगे रोजगार और सम्मान, भाजपा सरकार दे रही उत्पीड़न और अपमान! देश और प्रदेश का युवा आज अपने भविष्य, रोजगार और अधिकारों को लेकर गंभीर संकट से जूझ रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में रोजगार की मांग करने वाले युवाओं को अवसर और समाधान देने के बजाय अनेक मौकों पर लाठीचार्ज, मुकदमों और पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। भर्ती परीक्षाओं में देरी, पेपर लीक और वर्षों तक नियुक्तियों का इंतजार युवाओं के धैर्य की परीक्षा ले रहा है। जिस युवा शक्ति को देश के विकास की सबसे बड़ी ताकत बनना चाहिए था, वही आज अपने हक के लिए सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर है। लोकतंत्र में युवाओं की आवाज को दबाना नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। युवाओं को लाठी नहीं—रोजगार चाहिए। मुकदमे नहीं—अधिकार चाहिए। झूठे आश्वासन नहीं—सुरक्षित भविष्य चाहिए। युवाओं के सम्मान, रोजगार और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी।
- *रानी बाजार में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया:माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज एंव माधव सर्वोदय पीजी कॉलेज में 15 अगस्त 2026 को आयोजन* रानी बाजार अयोध्या।।अयोध्या जिले के विकास खंड मसौधा की रानी बाजार माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज एवं महाविद्यालय में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम महाविद्यालय में आर ए एफ के सहयोग से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर देश की आजादी के 79 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया गया। प्रबंधक माधव प्रसाद पाठक ने दोनों विद्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद बच्चों को एकत्रित कर मिठाई वितरित की गई। इस दिन बच्चे बेहद उत्साहित दिखे और उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। माधव प्रसाद ने छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा स्वाधीनता के शताब्दी वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं। अंत्योदय की भावना के साथ, हमारा संकल्प है कि विकास का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे। अपनी समृद्ध विरासत और स्वाधीनता संग्राम के आदर्शों को अपनाते हुए हम आधुनिक विकास के मार्ग पर अग्रसर हैं। ‘वयं राष्ट्रे जागृयाम’, यह वेद-वाक्य हमें प्रेरणा देता है कि हम राष्ट्र के लिए सदैव जागरूक रहें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार पाठक,प्राचार्य डॉ शैलेंद्र मिश्रा,उप प्रधानाचार्य ओ पी पांडेय, ज्ञानेंद्र पाठक अखिलेश मिश्रा श्रीधर पांडे सत्यनाम यादव सुरेंद्र पांडे ,संतोष मौर्य पुष्कर दत्त तिवारी, प्रेम प्रकाश पांडे अमित पांडे विजय पांडे मुन्ना, विनोद श्रीवास्तव प्रवेश यादव हरिश्चंद्र यादव महेश पांडे केशव रामपाल पिंकी, संजना ,रंजना, शिवकेश,माया देवी,विजय यादव,विजय शर्मा, उज्जवल पाठक,राहुल यादव,सुधा पांडेय,वंदना यादव आदि छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। #अयोध्या #उत्तरप्रदेश #अपडेट #फेसबुक इंडिया वॉच भारत 2050 न्यूज़ *रानी बाजार में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया:माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज एंव माधव सर्वोदय पीजी कॉलेज में 15 अगस्त 2026 को आयोजन* रानी बाजार अयोध्या।।अयोध्या जिले के विकास खंड मसौधा की रानी बाजार माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज एवं महाविद्यालय में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम महाविद्यालय में आर ए एफ के सहयोग से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर देश की आजादी के 79 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया गया। प्रबंधक माधव प्रसाद पाठक ने दोनों विद्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद बच्चों को एकत्रित कर मिठाई वितरित की गई। इस दिन बच्चे बेहद उत्साहित दिखे और उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। माधव प्रसाद ने छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा स्वाधीनता के शताब्दी वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं। अंत्योदय की भावना के साथ, हमारा संकल्प है कि विकास का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे। अपनी समृद्ध विरासत और स्वाधीनता संग्राम के आदर्शों को अपनाते हुए हम आधुनिक विकास के मार्ग पर अग्रसर हैं। ‘वयं राष्ट्रे जागृयाम’, यह वेद-वाक्य हमें प्रेरणा देता है कि हम राष्ट्र के लिए सदैव जागरूक रहें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार पाठक,प्राचार्य डॉ शैलेंद्र मिश्रा,उप प्रधानाचार्य ओ पी पांडेय, ज्ञानेंद्र पाठक अखिलेश मिश्रा श्रीधर पांडे सत्यनाम यादव सुरेंद्र पांडे ,संतोष मौर्य पुष्कर दत्त तिवारी, प्रेम प्रकाश पांडे अमित पांडे विजय पांडे मुन्ना, विनोद श्रीवास्तव प्रवेश यादव हरिश्चंद्र यादव महेश पांडे केशव रामपाल पिंकी, संजना ,रंजना, शिवकेश,माया देवी,विजय यादव,विजय शर्मा, उज्जवल पाठक,राहुल यादव,सुधा पांडेय,वंदना यादव आदि छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। #अयोध्या #उत्तरप्रदेश #अपडेट #फेसबुक इंडिया वॉच भारत 2050 न्यूज़1
- आंय अरे प्रिय पीएम मोदी भाग्यवान जी कोरी समाज के राधेश्याम त्यागी आंय अरे प्रिय PM मोदी भाग्यवान जी कोरी समाज के राधेश्याम त्यागी अयोध्या भाजपा जिला अध्यक्ष जी क्या कह रहे हैं कि मेरी कोई जाति नही है 🤔 इनकी जाति BJP है। लेकिन वही OBC समाज के लोधी, यादव लोग जागरूक हो रहे है अपने समाज के साथ चल रहे है लोगों का उत्थान हो रहा है। सोचने वाली बात यह है की सबका साथ-सबका विकास में क्या यह अपने समाज के लोगों को भूल जायेंगे? नही होगा कोरी/कोली समाज के लोगों का उत्थान? उत्तर प्रदेश में कोरी/कोली समाज के संगठन व लोग ध्यान दे अपने लोगों को साथ लेकर चले तभी होगा सबका साथ सबका विकास। कोरी/कोली सामाजिक एकता रजि. नई दिल्ली अयोध्या महासचिव मनोहर लाल मन्नू कोरी राज्यमंत्री श्रम विभाग उ प्र कोरी कल्याण समाज कोरी देवल कुमार देव विचारमंच कोली मिडिया एडिटर अखिल राजस्थान कोली महासभा1
- बाल साक्षरता केन्द्र धारा रोड अयोध्या में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस बाल साक्षरता केन्द्र धारा रोड अयोध्या में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस मुख्य अतिथि के रूप में मनूचा डिग्री कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉक्टर सुमंगला गुप्ता ने ध्वजा रोहण कर व्यक्त किया अपना विचार नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुत किया गया संस्कृतिक प्रोग्राम अयोध्या। आज के दिन 15 अगस्त पर शहीद और राष्ट्रीय नायकों के त्याग तपस्या और बलिदान से प्राप्त आज़ादी की रक्षा हम सबका ज़िम्मेदारी है उक्त विचार बाल साक्षरता केंद्र में स्वाधीनता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झंडारोहण के पश्चात मनुचा डिग्री कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉक्टर सुमंगला गुप्ता ने व्यक्त किया। इस अवसर पर समाजवादी जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हर के स्वतंत्रता के 79 वर्ष बाद देश की 80 करोड़ जनता पाँच किलो राशन के लिए भटक रही है। वहीं दूसरी ओर देश के संसाधनों पर चंद पूंजीपतियों का क़ब्ज़ा होता जा रहा है। हमें अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए देश की जनता को शहीदों एवं राष्ट्रीय नायकों से प्रेरणा लेकर एक जुट करना होगा तभी हम विषमता महँगाई बेकारी भ्रष्टाचार अराजकता एवं ग़रीबी से मुक्ति पा सकेंगें। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने देशभक्ति के गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। श्रीमती अजय रानी शर्मा प्रधानाचार्या ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का स्वागत करते हुए 80वे स्वतंत्रता दिवस की बधाई दिया। शिक्षक शिक्षिकाओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार के पी सिंह, सूर्यनारायण सिंह, ब्रिज, राज कुमार अग्रवाल, शिव प्रकाश यादव, मारूति कुमार सिंह, राज, नान सिंह, इन्द्र पाल चतुर्वेदी, आरती गुप्ता, मानसी सेन, मुस्कान सोनकर, निशा,राणा, गौरव शर्मा , जीतेन्द्र शिवेंद्र बृजमोहन सिंह सहित अभिवावकों ने भाग लिया।2
- स्वतंत्रता दिवस पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर पुरस्कार जीते। अयोध्या जिले में बीकापुर शिक्षा क्षेत्र के नगर पंचायत बीकापुर के तेंदुआमाफी में शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे देश दीपक आदर्श इंटर कालेज के विद्यालय परिसर में 15 अगस्त 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र श्रीवास्तव द्वारा विद्यालय के अध्यापकों,व छात्र,छात्राओं के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया,विद्यालय में अपने साथियों के साथ पहुंचे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अयोध्या के जिला मंत्री के एस मिश्र द्वारा प्रधानाचार्य सुरेशचंद्र श्रीवास्तव को स्मारिका ग्राम्य गौरव पत्रिका व बैग देकर सम्मानित किया गया,विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा गया,कार्यक्रम से पूर्व तिरंगा झंडा फहराए जाने के बाद विद्यालय के बच्चों द्वारा राष्ट्रगान व सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा दिल से गीत गाकर सभी का दिल जीत लिया गया।1
- फैजाबाद पब्लिक स्कूल में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। मोनू अयोध्या के मुमताज़ नगर स्थित फैजाबाद पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह देश भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय परिसर में अध्यक्ष महोदया श्रीमती जरीना खान द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकगण, अभिभावक गण एवं छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत कर तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा भाषण, गीत कविता एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, कक्षा 6 व 7 की छात्राओं द्वारा गुज़राती लोक नृत्य प्रस्तुत किये गये। विद्यालय में अंतर्सदनीय समीत राष्ट्रगीत मेगा-सो प्रतियोगिता में चारो सदन (कैनरी, फैल्कन, रॉबिन और वुडपीकर) ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। निर्णायक मण्डल श्रीमती रेणुका श्रीवास्तव (साकेत कला भारती देवकाली. अयोध्या) तथा आशा सिंह (भूतपूर्व संगीत शिक्षिका आर्य कन्या इंटर कालेज अयोध्या) द्वारा कैनरी सदन को प्रथम, फैल्कन सदन को द्वितीय, रॉबिन सदन तृतीय तया वुडपीकर सदन को चतुर्थ स्थान घोषित किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य के.के मिश्रा, निर्णायक सदस्यों एवं शिक्षकों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए देश की अखण्डता एवं भाई चारे के साथ राष्ट्र निर्माण में सभी को योगदान देने का आह्वान किया। वही प्रबंधक उमर मुस्तफा ने देशवासियों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया और देश की उन्नति में हर प्रकार से सहयोग देने का आग्रह किया। समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने देश की रकता अखण्डता बनाए रखने का संकल्प लिया। मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ संपन्न हुआ।3
- युवा मांगे रोजगार और सम्मान, भाजपा सरकार दे रही उत्पीड़न और अपमान! युवा मांगे रोजगार और सम्मान, भाजपा सरकार दे रही उत्पीड़न और अपमान! देश और प्रदेश का युवा आज अपने भविष्य, रोजगार और अधिकारों को लेकर गंभीर संकट से जूझ रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में रोजगार की मांग करने वाले युवाओं को अवसर और समाधान देने के बजाय अनेक मौकों पर लाठीचार्ज, मुकदमों और पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। भर्ती परीक्षाओं में देरी, पेपर लीक और वर्षों तक नियुक्तियों का इंतजार युवाओं के धैर्य की परीक्षा ले रहा है। जिस युवा शक्ति को देश के विकास की सबसे बड़ी ताकत बनना चाहिए था, वही आज अपने हक के लिए सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर है। लोकतंत्र में युवाओं की आवाज को दबाना नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। युवाओं को लाठी नहीं—रोजगार चाहिए। मुकदमे नहीं—अधिकार चाहिए। झूठे आश्वासन नहीं—सुरक्षित भविष्य चाहिए। युवाओं के सम्मान, रोजगार और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी।1
- स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति की भावना से सराबोर हुआ जी.डी. गोयनका विद्यालय, अयोध्या अयोध्या जी.डी. गोयनका विद्यालय, अयोध्या में 15 अगस्त का स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पहलगाम की घटना पर आधारित नाटक रहा, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने देशप्रेम, साहस और एकता का संदेश दिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा पिरामिड एवं संगीत की शानदार प्रस्तुति भी दी गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री मदन मोहन त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्य डॉ. सी. अविन राज सहित शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रेरित किया। सम्पूर्ण विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा। समारोह ने विद्यार्थियों में देश के प्रति सम्मान, एकता और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति की भावना से सराबोर हुआ जी.डी. गोयनका विद्यालय, अयोध्या अयोध्या जी.डी. गोयनका विद्यालय, अयोध्या में 15 अगस्त का स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पहलगाम की घटना पर आधारित नाटक रहा, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने देशप्रेम, साहस और एकता का संदेश दिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा पिरामिड एवं संगीत की शानदार प्रस्तुति भी दी गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री मदन मोहन त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्य डॉ. सी. अविन राज सहित शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रेरित किया। सम्पूर्ण विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा। समारोह ने विद्यार्थियों में देश के प्रति सम्मान, एकता और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।1
- मासूम को रौंदती दरोगा के ड्राइवर की कार! 8 वर्षीय बच्ची जिंदगी-मौत से जूझ रही, सड़क पर उतरे ग्रामीण (इनायतनगर अयोध्या) शाहगंज चौकी क्षेत्र के पूरे तिलक का पुरवा में आज शनिवार सुबह पुलिस चौकी से जुड़े वाहन की टक्कर से आठ वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है और वह दर्शननगर मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी-मौत से जूझ रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश घायल बच्ची की पहचान मोनिका चौहान पुत्री गुड्डू चौहान, निवासी ग्राम खेवली, थाना कोतवाली बीकापुर के रूप में हुई है। वह अपनी मौसी के घर आई हुई थी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह सड़क पार करते समय कुचेरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही UP 32 NW 3641 नंबर की कार ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि बच्ची उछलकर करीब दस फीट दूर जा गिरी और कार सड़क किनारे खाई में जा पहुंची। हादसे में पुलिस कनेक्शन सामने आने से मामला और गंभीर हो गया है, स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार शाहगंज चौकी पर सेकेंड अफसर के पद पर तैनात एसआई वीरेंद्र कुमार के ड्राइवर द्वारा चलाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त के ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद घायल मासूम को मिल्कीपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से हालत गंभीर होने पर बच्ची को दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर भेजा परिजनों के अनुसार बच्ची की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। बच्ची जिंदगी से जूझ रही, सड़क पर ग्रामीणों का आक्रोश हादसे की खबर फैलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाने से साफ इनकार कर दिया ग्रामीणों का कहना है कि जब तक बच्ची स्वस्थ होकर वापस नहीं आती, वाहन मौके से नहीं हटाया जाएगा। ग्रामीणों ने पुलिस पर वाहन हटाने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है, इससे पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। बड़ा सवाल: पुलिस से जुड़े वाहन की रफ्तार पर कौन लगाएगा लगाम? एक ओर आठ वर्षीय मासूम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी की जंग लड़ रही है, वहीं दूसरी ओर पुलिस चौकी से जुड़े वाहन की दुर्घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या वाहन की रफ्तार की जांच होगी? क्या चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी? क्या पुलिस प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच कराएगा? अब पूरा मामला पुलिस प्रशासन की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई पर टिका है। ग्रामीणों और परिजनों की मांग है कि हादसे की जांच किसी दबाव के बिना हो और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। ब्यूरो रिपोर्ट3