Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाड़ी डांग के थून पर भरा बाबू महाराज का मेला, हर वर्ष भादो दौज को होता है लक्खी मेले का आयोजन बाड़ी डांग के थून पर भरा बाबू महाराज का मेला, हर वर्ष भादो दौज को होता है लक्खी मेले का आयोजन, मेले में कई राज्यो के पहुचे लाखो श्रद्धालु, बाबू को लगाई ढोक,मांगी मनोती, बुरे और खीर का लगाया प्रसाद, बाबू महाराज मंदिर कमेटी और पुलिस के सहयोग से बनाई व्यवस्था, तीन थानों की पुलिस और 250 से अधिक जवान मेले में रहे तैनात, सीओ महेंद्र कुमार,एसडीएम अमित वर्मा की मॉनिटरिंग में आयोजन, आज रात मंदिर पर होगा विशेष आयोजन, लोक कलाकार गाएंगे बाबू की गोट, दूर-दूर से आये फरियादियों की होगी सुनवाई।
रोहित वर्मा
बाड़ी डांग के थून पर भरा बाबू महाराज का मेला, हर वर्ष भादो दौज को होता है लक्खी मेले का आयोजन बाड़ी डांग के थून पर भरा बाबू महाराज का मेला, हर वर्ष भादो दौज को होता है लक्खी मेले का आयोजन, मेले में कई राज्यो के पहुचे लाखो श्रद्धालु, बाबू को लगाई ढोक,मांगी मनोती, बुरे और खीर का लगाया प्रसाद, बाबू महाराज मंदिर कमेटी और पुलिस के सहयोग से बनाई व्यवस्था, तीन थानों की पुलिस और 250 से अधिक जवान मेले में रहे तैनात, सीओ महेंद्र कुमार,एसडीएम अमित वर्मा की मॉनिटरिंग में आयोजन, आज रात मंदिर पर होगा विशेष आयोजन, लोक कलाकार गाएंगे बाबू की गोट, दूर-दूर से आये फरियादियों की होगी सुनवाई।
More news from राजस्थान and nearby areas
- सदर थाना पुलिस की कार्यवाही, भैंस चोरी के मामले में मिली सफलता, एक सप्ताह पूर्व चोरी गई 05 भैंसे बरामद बाड़ी :-सदर थाना पुलिस की कार्यवाही, भैंस चोरी के मामले में मिली सफलता, एक सप्ताह पूर्व चोरी गई 05 भैंसे बरामद, डांग के लायक पुरा के पास जंगल मे कार्रवाही, दो भैंस चोर भी लगे पुलिस के हाथ, पीड़ित अमरपुरा निवासी मनीराम मीना की जंगल में चरने गई भैंस हुई थी चोरी, कोतवाली एसएचओ मोहर सिंह और पुलिस की कार्यवाही।1
- जवाहर नवोदय विद्यालय धौलपुर में 'मॉडल ग्राम यूथ सभा' का आयोजन, कोई बना सरपंच तो कोई सचिव धौलपुर । जवाहर नवोदय विद्यालय धौलपुर में छात्र-छात्राओं को स्थानीय शासन और पंचायती राज प्रणाली से रूबरू कराने के लिए एक 'मॉडल ग्राम यूथ सभा' का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अर्चना सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष संयोजक अध्यापक राजमोहन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी अशोक कुमार महावर और सहायक कार्यक्रम प्रभारी कालूराम मीणा की देखरेख में संपन्न हुआ। सभा को जीवंत रूप देने के लिए विद्यालय के विद्यार्थियों ने पंचायत के विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के किरदार बखूबी निभाए:सरपंच: कनिष्का मीना ग्राम सचिव: तनु अन्य भूमिकाएं: विभिन्न छात्र-छात्राओं ने जागरूक युवा किसान, युवा प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और रोजगार सहायक जैसे महत्वपूर्ण रोल प्ले किए।इस आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को पंचायत की वास्तविक कार्यप्रणाली से अवगत कराना था। इसके साथ ही इसका लक्ष्य युवाओं को भविष्य के प्रति जागरूक करना और उनके भीतर एक सकारात्मक राजनीतिक व सामाजिक समझ विकसित करना था।शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्रों द्वारा की गई स्थानीय लोकतंत्र की इस जीवंत प्रस्तुति की प्राचार्या और विद्यालय प्रशासन द्वारा काफी सराहना की गई।4
- चोरी हुई पांच भैंसें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बाड़ी सदर थाना पुलिस ने धौ माता मंदिर के जंगल से पकड़ा, दो भैंसों की तलाश जारी धौलपुर। बाड़ी सदर थाना पुलिस ने पशु चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए चोरी हुई पांच भैंसों को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद भैंसों की परिवादी से पहचान भी कराई, जिस पर उसने भैंसों को अपना बताया। मामले में शेष दो भैंसों एवं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार आईजी भरतपुर रेंज प्रीति चंद्रा के निर्देशन में चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ एवं वृत्ताधिकारी बाड़ी महेन्द्र कुमार के निकटतम सुपरविजन में कार्रवाई की गई। बाड़ी सदर थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने सोनू पुत्र कंचन सिंह गुर्जर, निवासी रामबक्स का पुरा, थाना आंगई तथा अजबसिंह पुत्र रामख्तयार गुर्जर निवासी ज्वारे का पुरा, नगर थाना बसई डांग को गिरफ्तार किया है। 2 जून को चोरी हुई थीं सात भैंसें परिवादी मनीराम पुत्र भगवान सिंह मीना, निवासी अमरुपुरा नादरौली, थाना बाड़ी सदर ने 9 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार वह 2 जून को सुबह करीब 10 बजे अपनी एवं परिवार की मवेशियों को चराने के लिए रामसागर तालाब की ओर ले गया था। दोपहर करीब 12 बजे वह सात भैंसों को रामसागर के पास चरता छोड़कर खाना खाने घर चला गया। वापस लौटने पर भैंसें मौके पर नहीं मिलीं। काफी तलाश के बावजूद उनका पता नहीं चला। इस संबंध में थाना बाड़ी सदर में मुकदमा नंबर 198/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल अशोक कुमार के सुपुर्द की गई। मुखबिर की सूचना पर जंगल में दबिश मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने चोरी गई भैंसों एवं आरोपियों की तलाश शुरू की। 12 सितंबर को हैड कांस्टेबल अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने निजामपुर, बरौलीपुरा, सहेड़ी, अमरुपुरा, जमूरा, उवासा और झोर सहित आसपास के क्षेत्रों में तलाश की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की भैंसों को धौ माता मंदिर, लायकपुरा के जंगल में छिपाकर रखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने जंगल में सर्च अभियान चलाया। रात करीब 8 बजे पुलिस ने सोनू और अजबसिंह को पांच भैंसों के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने भैंसों को रामसागर तालाब के पास से चोरी करना बताया। इसके बाद परिवादी को मौके पर बुलाकर बरामद पांचों भैंसों की पहचान कराई गई। परिवादी ने भैंसों को अपनी बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मामले में शेष दो भैंसों की बरामदगी और अन्य आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए अनुसंधान जारी है।2
- धौलपुर जिले के ओदी गांव में आराध्य देव श्री बाबू महाराज के थान पर लखी मेला लगा , घंटे की झनककरो के साथ उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ धौलपुर जिले के ओदी गांव में आराध्य देव श्री बाबू महाराज के थान पर लखी मेला लगा , घंटे की झनककरो के साथ उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़4
- हलवाई खाना में प्रोविजन स्टोर के चटकाए ताले, 80 हजार की नकदी और नोटों की माला चोरी धौलपुर। निहालगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हलवाई खाना स्थित एक प्रोविजन स्टोर के ताले तोड़कर चोर दुकान में रखी करीब 80 हजार रुपए की नकदी और नोटों की एक माला चोरी कर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। दुकान मालिक रामस्वरूप पुत्र गुलाबचंद ने बताया कि वह शुक्रवार रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसके बाद सुबह कुछ लोगों ने दुकान के ताले टूटे होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो दुकान के ताले टूटे हुए मिले और अंदर रखी करीब 80 हजार रुपए की नकदी तथा नोटों की माला गायब थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। बताया जा रहा है कि CCTV फुटेज में चोर दुकान के ताले तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। वारदात के बाद क्षेत्र के दुकानदारों में भी चिंता का माहौल है।4
- धूमधाम से शुरू हुआ श्री बाबू महाराज का लक्खी मेला, बाबू दौज पर उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब धौलपुर/बाड़ी। श्री बाबू महाराज थूमधाम कुदिन्ना बाड़ी के प्रसिद्ध लक्खी मेले का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया। चार दिवसीय मेले का उद्घाटन विधायक जसवंत सिंह गुर्जर, भगत, पंच-पटेल एवं श्री बाबू महाराज सेवा समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया इस दौरान श्री बाबू महाराज से मेले के सफल आयोजन एवं सभी श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की गई 13 सितंबर को बाबू दौज के अवसर पर राजस्थान ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालु दूर-दराज क्षेत्रों से श्री बाबू महाराज के दर्शन और मेले में शामिल होने के लिए बाड़ी पहुंच रहे हैं। रात्रि में भगत मंडली द्वारा बाबू लीला का गायन किया जाएगा। वहीं समिति ने मेले में अश्लील गानों और डीजे पर रोक लगाने की अपील की है तथा दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। श्री बाबू महाराज का यह लक्खी मेला डांग क्षेत्र में एक बड़े त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। बाबू दौज पर घर-घर खीर-पुआ का प्रसाद बनाया जाता है। श्रद्धालु बूरे का प्रसाद और पीतल के घंटे चढ़ाकर मन्नत मांगते हैं, वहीं हजारों भक्त कांवड़ यात्रा के माध्यम से गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचते हैं लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए बाड़ी क्षेत्र में मेले को लेकर श्रद्धा, आस्था और उत्साह का माहौल बना हुआ है। धूमधाम से शुरू हुआ श्री बाबू महाराज का लक्खी मेला, बाबू दौज पर उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब धौलपुर/बाड़ी। श्री बाबू महाराज थूमधाम कुदिन्ना बाड़ी के प्रसिद्ध लक्खी मेले का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया। चार दिवसीय मेले का उद्घाटन विधायक जसवंत सिंह गुर्जर, भगत, पंच-पटेल एवं श्री बाबू महाराज सेवा समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया इस दौरान श्री बाबू महाराज से मेले के सफल आयोजन एवं सभी श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की गई 13 सितंबर को बाबू दौज के अवसर पर राजस्थान ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालु दूर-दराज क्षेत्रों से श्री बाबू महाराज के दर्शन और मेले में शामिल होने के लिए बाड़ी पहुंच रहे हैं। रात्रि में भगत मंडली द्वारा बाबू लीला का गायन किया जाएगा। वहीं समिति ने मेले में अश्लील गानों और डीजे पर रोक लगाने की अपील की है तथा दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। श्री बाबू महाराज का यह लक्खी मेला डांग क्षेत्र में एक बड़े त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। बाबू दौज पर घर-घर खीर-पुआ का प्रसाद बनाया जाता है। श्रद्धालु बूरे का प्रसाद और पीतल के घंटे चढ़ाकर मन्नत मांगते हैं, वहीं हजारों भक्त कांवड़ यात्रा के माध्यम से गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचते हैं लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए बाड़ी क्षेत्र में मेले को लेकर श्रद्धा, आस्था और उत्साह का माहौल बना हुआ है।4
- धौलपुर करौली टाइगर रिजर्व अभ्यारण्य के विरोध में धरना प्रदर्शन का 32 वे दिन उमड़ा जनसैलाब, 23 को जयपुर कूच का निर्णय सरमथुरा स्थित बसंतपुरा मोड पर धौलपुर करौली टाइगर रिजर्व अभ्यारण्य के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन में 32 वे दिन विशाल जनसमूह अपने हक और अधिकारों के लिए उमड़ा, जनसैलाब के चलते हाइवे पर जाम के हालात बन गए धरना प्रदर्शन में 23 को जयपुर कूच का निर्णय लिया गया है4
- बाड़ी डांग के थून पर भरा बाबू महाराज का मेला, हर वर्ष भादो दौज को होता है लक्खी मेले का आयोजन बाड़ी डांग के थून पर भरा बाबू महाराज का मेला, हर वर्ष भादो दौज को होता है लक्खी मेले का आयोजन, मेले में कई राज्यो के पहुचे लाखो श्रद्धालु, बाबू को लगाई ढोक,मांगी मनोती, बुरे और खीर का लगाया प्रसाद, बाबू महाराज मंदिर कमेटी और पुलिस के सहयोग से बनाई व्यवस्था, तीन थानों की पुलिस और 250 से अधिक जवान मेले में रहे तैनात, सीओ महेंद्र कुमार,एसडीएम अमित वर्मा की मॉनिटरिंग में आयोजन, आज रात मंदिर पर होगा विशेष आयोजन, लोक कलाकार गाएंगे बाबू की गोट, दूर-दूर से आये फरियादियों की होगी सुनवाई।1