Shuru
Apke Nagar Ki App…
पचपदरा विधायक ने सदन में विधानसभा क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा करने की मांग रखी। बालोतरा। पचपदरा विधायक अरुण चौधरी ने क्षेत्र में हुई विभिन्न छोरियों का खुलासा करने की मांग सदन में रखी।
Pukhraj soni
पचपदरा विधायक ने सदन में विधानसभा क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा करने की मांग रखी। बालोतरा। पचपदरा विधायक अरुण चौधरी ने क्षेत्र में हुई विभिन्न छोरियों का खुलासा करने की मांग सदन में रखी।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बालोतरा। पचपदरा विधायक अरुण चौधरी ने क्षेत्र में हुई विभिन्न छोरियों का खुलासा करने की मांग सदन में रखी।1
- समदड़ी (बालोतरा) जोधपुर धवा फलसुंड योजना मुख्य लाइन पर माफियाओं का कब्जा, मोखंडी के नजदीक होज बनाकर सैकड़ों लीटर पानी की हो रही चोरी , अधिकारियों जनप्रतिनिधियों की पनाह में पनप रहे कल्याणपुर से समदड़ी के बीच जल माफिया, ग्रामीण इलाको में मवेशी इंसान गर्मियों से पहले तरसने लगे पानी को, होली त्यौहार पर भी नहीं हुई नियमित सप्लाई, चोरी पानी की टैंकरों ट्रैक्टरों से हो रही बिक्री,1
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, होडू में स्वीप गतिविधियों के तहत विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन बायतु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, होडू में स्वीप गतिविधियों के तहत विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता विकसित करने एवं नैतिक मतदान के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, होडू में निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय प्राचार्य भवेन्द्र कुमार गोयल ने बताया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज विद्यालय परिसर में नैतिक मतदान का अधिकार विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका, मतदान के महत्व, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान तथा जागरूक नागरिक के कर्तव्यों पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने अपने उद्बोधनों में कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का माध्यम भी है। इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया, लोकतंत्र की अवधारणा, मतदाता सूची, मतदान की प्रक्रिया, ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली आदि विषयों पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।3
- होली6
- बाड़मेर सफाई के नाम पर लाखों रुपए का बजट उठाया जा रहा है धरातल पर सफाई जीरो बायतु बूठसरा में उप स्वास्थ्य केंद्र बना शराब का अडा सफाई धरातल पर जीरो नजर आ रही हैं उप स्वास्थ्य केंद्र की मरम्मत के लिए 180000 रुपए उठाए गए लेकिन आज दिन तक मरमत नहीं की गई शौचालय में लगे गंदगी के ढेर और पानी के टांके की कोई सफाई नही3
- Post by Pappu Ram lukha1
- Post by Ramesh Kumar9
- बालोतरा। बांठिया को फिर बनाया भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोनयन के बाद बांठिया ने लिया साधु-संतों का आशीर्वाद बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया को एक बार पुनः प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा जारी प्रदेश कार्य समिति सदस्यों की घोषणा में बालोतरा जिले से पुनः गणपत बांठिया को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। मनोनीत किए जाने पर गणपत बांठिया ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा और निरंतर सेवा का दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा पुनः विश्वास जताना उनके लिए गर्व का विषय है।बांठिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को आगे बढ़ाते हुए वे पूर्ण समर्पण के साथ प्रदेश एवं बालोतरा जिले के विकास हेतु कार्य करते रहेंगे। उन्होंने “संगठन सर्वोपरि” को अपना संकल्प बताते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया को एक बार पुनः प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोनीत करने पर पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी,भाजपा प्रदेश मंत्री कैलाश मेघवाल, राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री के के विश्नोई, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल,पचपदरा विधायक डॉ अरुण चौधरी, चोहटन विधायक आदूराम मेघवाल, भाजपा नेता स्वरूप सिंह खारा, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करणोत सहित अनेको जनप्रतिनिधियों,जैन शिव भक्त मंडल के सदस्यों ने भी बधाई प्रेषित की। साधु संतों का लिया आशीर्वाद:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया को एक बार पुनः प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोनीत के बाद बांठिया ने क्षेत्र के विभिन्न मंदिर मठो में पूजा अर्चना कर साधु संतों के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।बांठिया ने कुड़ी मठ में महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर महत तगगिरी महाराज सहित अन्य साधु संतों से आशीर्वाद लिया।कनाना में श्री मठ कनाना के महंत परशुरामगिरी महाराज,चेतन गिरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।3