Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेशनल हाईवे 103 पर कार-बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल घुमारवीं घुमारवीं/हमीरपुर: नेशनल हाईवे 103 पर एक कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को तुरंत उपचार के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना तेज रफ्तार या लापरवाही के कारण हुई हो सकती है, हालांकि पुलिस द्वारा हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
नेशनल हाईवे 103 पर कार-बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल घुमारवीं घुमारवीं/हमीरपुर: नेशनल हाईवे 103 पर एक कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को तुरंत उपचार के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना तेज रफ्तार या लापरवाही के कारण हुई हो सकती है, हालांकि पुलिस द्वारा हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- बिलासपुर की बंदलाधार स्थित हाइड्रो कॉलेज बंदला में 10 किलोवाट की क्षमता के सोलर इक्यूवेशन प्लांट का उद्घाटन तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। यह इक्यूवेशन प्लांट केके फाऊंडेशन की ओर से कॉलेज को डोनेट किया गया है। इस दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केके फाऊंडेशन के चेयरमैन केके कश्यप का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि इसका लाभ बच्चों को मिलेगा। यहां पर शिक्षा ग्रहण करने वाले स्टूडेंट्स को सोलर एनर्जी जैनरेट करने सहित अन्य गतिविधियों के बारे में पता चलेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियां जारी रहेंगी। उन्होंने केके कश्यप की तारीफ करते हुए कहा कि केके फाऊंडेशन के माध्यम से कई बच्चों को शिक्षा मुहेया करवाई गई है। साथ ही केके कश्यप सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं। खिलाडिय़ों को भी समय-समय पर प्रोत्साहित करते रहते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार के घर के समीप स्थित कलोल पॉलीटेक्रीक कॉलेज में इस तरह का सोलर इक्यूवेशन प्लांट लगाएं।1
- बद्दी में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट 🔥 | 2 कारों में लगी आग | बड़ी घटना टली, कोई हताहत नहीं1
- पेट्रोल पंप पर एक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक बाइक सवार ने अचानक जोर से ब्रेक लगाया, जिसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और चालक सड़क पर गिर पड़ा। गिरने के बाद बाइक सवार कुछ समय तक हंसते रहे #himachalpunjabnews #funnyreels1
- हमीरपुर जिला हमीरपुर के अंतर्गत आने बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत कड़साई के गांव कलबाड़ा की साढ़े 6 वर्षीय बच्ची रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। चार दिन बीत जाने बाबजूद भी बच्ची का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बच्ची के लापता होने के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, दूसरी ओर बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची की मां मंजू भगवान से बच्ची की सलामती की दुआ मांग रही है। जानकारी के अनुसार नायरा बुधवार के दिन सुबह 8 बजे के करीब अपने घर के पास खेल रही थी, तभी वह अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी बच्ची का पता नहीं चल पाया, जिसके बाद मामले की सूचना बड़सर पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी। पहले दिन स्थानीय पुलिस के साथ ग्रामीणों ने भी आसपास के इलाकों, खेतों और जंगलों में सर्च अभियान चलाया। इसके अलावा दूसरे दिन ड्रोन की मदद से भी इलाके की निगरानी की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। चौथे और दिन भी सर्च अभियान एसडीआरएफ और पुलिस और स्थानीय ग्रामीण संयुक्त सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। वहीं रविवार को हमीरपुर के एसपी बलबीर सिंह ठाकुर भी कलबाड़ा गांव पहुंचे । जहां पर उन्होंने बच्ची के माता पिता से बातचीत की और ढांढस बंधाया। उन्होंने बच्ची के माता-पिता को आश्वासन दिया है कि जल्दी ही उनकी बच्ची को ढूंढ निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार से एसडीआरएफ की दो और टीम में सर्च अभियान में शामिल होंगी। वहीं नायरा की मां मंजू का रो- रो कर बुरा हाल है। मंजू भगवान से नायरा की सलामती की दुआ मांग रही है। उन्होंने पुलिस और सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी बच्ची को ढूंढा जाए। वहीं नायरा के पिता रविंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची बुधवार के दिन सुबह 8:00 बजे के आसपास घर के नजदीक खेल रही थी। उसके बाद अचानक गायब हो गई तीन दिन बीत जाने के बावजूद भी अभी तक नायरा का कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि स्थानीय ग्रामीण और पुलिस द्वारा नायरा को हर जगह ढूंढा जा रहा है। वहीं कड़साई पंचायत के पूर्व प्रधान एवं स्थानीय निवासी रोमी कुमार ने बताया कि बच्ची को ढूंढने के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन अभी तक बच्ची का कोई सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि पांचवें दिन भी एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीण द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं हमीरपुर एसपी बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और सर्च अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि बच्ची की जल्द बरामदगी के लिए सभी टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही हैं। साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, या बच्ची के पिता रविंद्र कुमार के मोबाइल नंबर पर 62303-96169 संपर्क करें1
- मैं ब्यास देव ठाकुर आप सभी से साफ और सीधे शब्दों में कहना चाहता हूँ — अब समय आ गया है कि पंचायत में ढिलाई, लापरवाही और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किया जाए। हमारी पंचायत का हक किसी की जागीर नहीं है, यह जनता की अमानत है — और इस अमानत की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। मेरी स्पष्ट चेतावनी और अपील है: पंचायत के पैसे पर किसी की नजर नहीं पड़ेगी विकास कार्यों में देरी और लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी जो गांव के विकास में बाधा बनेगा, उसे जनता जवाब देगी हर निधि का एक-एक रुपया जनता के काम पर खर्च होगा हमारा नारा है — “न रुकेंगे, न झुकेंगे — पंचायत का हक लेकर रहेंगे!” 💪 अब पंचायत में सिर्फ बातें नहीं, काम होगा, हिसाब होगा और परिणाम दिखेगा। हर गली में सड़क बनेगी, हर घर तक सुविधा पहुंचेगी, हर वार्ड में विकास की रोशनी जलेगी। मैं आप सभी से आह्वान करता हूँ — एकजुट हो जाइए, जागरूक बनिए और पंचायत के विकास की इस लड़ाई में मेरे साथ खड़े रहिए। याद रखिए: जो पंचायत के हक को रोकेगा, उसे जनता के सवालों का सामना करना पड़ेगा। अब बदलाव नहीं, बल्कि जोरदार बदलाव होगा — और ध्वाली पंचायत विकास की नई मिसाल बनेगी! 🚩🔥 आपका अपना ब्यास देव ठाकु1
- सुजानपुर सामाजिक कार्यों में अग्रणी कुसुम फाउंडेशन लगातार बेहतरीन कार्य कर रही है इसी कड़ी में उन्होंने समाज सेवा के चलते युवा वर्ग को सम्मानित करने का कार्य किया है फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ विशाल राणा ने सुजानपुर विधानसभा की उटपुर पंचायत के युवक मंडल के युवा साथियों के साथ, संवाद किया, और सभी 40 युवा साथियों को टीशर्ट देके सम्मान दिया.इस अवसर पर डॉ. राणा ने युवक मंडल के अध्यक्ष अमित, उपाध्यक्ष राहुल राणा, कोषाध्यक्ष पुनित कुमार जी और अन्य सदस्य निर्मल जी,विपिन,पूर्व सैनिक मदनजी,आशुतोष सिंह,विनोद और कमल जी का धन्यवाद किया. युवक मंडल अध्यक्ष अमित जी ने डॉ. राणा की तारीफ करते हुए स्वागत किया और कहा कि डॉ. राणा पढ़े लिखे युवा है जो समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रहे हैं सब ने मौके पर डॉ विशाल राणा का पूरी ऊर्जा के साथ स्वागत किया । इस मोके पे डॉ राणा ने युवक मंडल के काम की प्रशंसा की साथ ही साथ युवा साथियो को नशे से दूर रहने और समाज के लिए कुछ करने के लिए की भावना की प्रशंसा की . भविष्य में फाउंडेशन युवा साथियों के साथ खड़ी है और हर तरह से मदद करेगी। सभी युवा साथियों ने डॉक्टर विशाल राणा का अभिनंदन किया और इस कार्यक्रम के आखिरी मैं अजय जी ने कहा की डॉक्टर राणा आज हम युवाओं के लिए एक रोल मॉडल हैं .1
- मंडी में सरकारी स्कूलों का बड़ा बदलाव | 12,000+ छात्रों ने लिया CBSE में प्रवेश | Sukhu Govt Big Decision1
- हिमाचल एंट्री टैक्स मामले में नए अपडेट के बारे में नंगल में प्रेस कॉन्फ्रेंस |1
- सुजानपुर इंजीनियर नरेंद्र ठाकुर ने आज जारी बयान में कहा कि मेले से जुड़े कथित घोटाले के बाद अब “कुर्सी खरीद घोटाला” सामने आ रहा है, जिसकी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने प्रश्न उठाया कि क्या महंगी कुर्सियों की खरीद के लिए उपयोग किया गया धन केंद्र सरकार के 15वें वित्त आयोग के तहत पंचायतों को प्राप्त राशि से डायवर्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि महिला मंडलों को सम्मानित करने के प्रयास का भाजपा स्वागत करती है, लेकिन यह स्पष्ट किया जाना आवश्यक है कि इस कार्यक्रम में खर्च की गई राशि का स्रोत क्या है। संबंधित विधायक यह बताएं कि क्या यह धन उनकी विधायक निधि से आया है ? प्रदेश सरकार से प्राप्त हुआ है? या फिर केंद्र सरकार द्वारा गांवों के विकास हेतु भेजी गई राशि का उपयोग विकास खंड कार्यालय अधिकारी द्वारा गलत तरीके डाइवर्ट कर किया गया है। नरेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि यदि पंचायतों के विकास के लिए आए धन को गैर-संवैधानिक तरीके से ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस के माध्यम से महंगी दरों पर कुर्सियां खरीदने में लगाया गया है, तो यह निंदनीय है और गंभीर जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि यदि सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी हैं, तो जिला प्रशासन को स्वयं संज्ञान लेते हुए जांच बैठानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि सुजानपुर की जनता के विकास के लिए आया धन किसी भी प्रकार के घोटाले में उपयोग नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करती है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर उचित कार्रवाई हो। सुजानर विधायक को राजिंदर राणा जी जिंन्होने 7 बार सुजानपुर के महिला मंडलो को अपनी निजी पूजी से सन्मानीत किया व अब 8वी बार महिला मण्डलो को सन्मानीत किया जा रहा विधायक सुजानपुर रणजीत सिंह बताये यें पैसा आपनें दो तनख्वाह से हैँ या विधायक निधि या केंदर सरकार के 15 वित्त आयोग द्वारा आये पैसे को डाइवर्ट किया गया वह पैसा हैँ.1