ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत घाटमपुर-क्षेत्र के स्योंदी ललईपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा होने के बाद राहगीरों के द्वारा सूचना पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस व कस्बा पुलिस मृतक की शिनाख्त में काफी देर जुटी रही। हालांकि कई घंटों बाद मृतक की पहचान हो पाई। मृतक हथेहुरा गांव निवासी हिमांशु पुत्र श्री राम बालक उम्र करीब 20 वर्ष के बड़े भाई अंकुश ने बताया कि हिमांशु शराब का लती था। दोपहर में वह घर पर किसी बात को लेकर शराब के नशे में बहस की थी।जिसके बाद से वह घर से निकल गया था।और शाम करीब 7:00 बजे परिवार जनों को सूचना मिली कि उनका भाई रेलवे क्रॉसिंग के पास मृतक अवस्था में पड़ा हुआ है। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। कस्बा चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा आगे कार्रवाई की जा रही है।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत घाटमपुर-क्षेत्र के स्योंदी ललईपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा होने के बाद राहगीरों के द्वारा सूचना पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस व कस्बा पुलिस मृतक की शिनाख्त में काफी देर जुटी रही। हालांकि कई घंटों बाद मृतक की पहचान हो पाई। मृतक हथेहुरा गांव निवासी हिमांशु पुत्र श्री राम बालक उम्र करीब 20 वर्ष के बड़े भाई अंकुश ने बताया कि हिमांशु शराब का लती था। दोपहर में वह घर पर किसी बात को लेकर शराब के नशे में बहस की थी।जिसके बाद से वह घर से निकल गया था।और शाम करीब 7:00 बजे परिवार जनों को सूचना मिली कि उनका भाई रेलवे क्रॉसिंग के पास मृतक अवस्था में पड़ा हुआ है। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। कस्बा चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा आगे कार्रवाई की जा रही है।
- कानपुर दबंग प्रधान पुत्र के द्वारा साथियों संग मिलकर गांव में दलित परिवार के घर में आगजनी मारपीट मामले में पुलिस की प्रतिक्रिया1
- घाटमपुर-तहसील में शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से तहसील समाधान दिवस संपन्न हुआ। जहां कुल 72 शिकायतें आईं जिसमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया और अन्य शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर संतुष्ट किया गया।उसी दौरान राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दैविक आपदा (प्राकृतिक आपदा) से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।दैविक आपदाओं जैसे आकाशीय बिजली, बाढ़, या सर्पदंश से हुई जनहानि के मामलों में शासन के निर्देशानुसार ₹5 लाख प्रति परिवार की दर से आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।अगस्त 2025 में आई बाढ़ के दौरान विधायक सरोज कुरील द्वारा क्षेत्र के 5 गांवों (हरदौली, महुआपुर, अमिरतेपुर, गडथा और काटर के लगभग 650 परिवारों को राशन किट और राहत सामग्री वितरित की गई थी।उपजिलाधिकारी (SDM) घाटमपुर और तहसील प्रशासन द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सर्वे कर पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री किसान आपदा सहायता योजना और अन्य राजस्व कोषों से लाभान्वित किया जा रहा है। ₹2000 से अधिक की सहायता राशि खातापेयी चेक या प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से प्रदान की जाती है,ताकि सहायता सीधे लाभार्थियों तक पहुँच सके। जिसे लेकर आर्थिक सहायता वितरण का कार्यक्रम शनिवार को घाटमपुर तहसील में किया गया। जहां पीड़ित परिवारों को आपदा राहत सौंपी गई, और 12 किसानों को बीमा का लाभ देकर मदद की गई। इस दौरान क्षेत्र की विधायक सरोज कुरील,एडीएम सप्लाई राजेश सिंह,व तहसीलदार अंकिता पाठक समेत अन्य अधिकारीगण व कर्मचारी मौजूद रहे।1
- हमीरपुर - तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलो की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल, मौके पर मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में कराया भर्ती, सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास NH 34 का मामला।4
- हमीरपुर। दोपहर करीब 1:30 बजे रविवार को सुमेरपुर कस्बे के बांदा मार्ग में नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास के समीप दो बाईकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाईकों के परखच्चे उड़ गए और तीन लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पाकर नगर पंचायत अध्यक्ष साथियों संग मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को ई-रिक्शा की मदद से अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर दो युवकों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। रविवार को दोपहर करीब 1:30 बजे बांदा मार्ग में चेयरमेन धीरेंद्र शिवहरे के आवास के समीप दो बाईकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा एक बाइक में सवार दो युवकों द्वारा बस को ओवरटेक करते समय हुआ। इस घटना में कुरारा निवासी संतोष कुमार (45), कस्बा निवासी टिंकू (25), राजेश (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल टिंकू एवं राजेश को अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने ई रिक्शा से ले जाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराकर परिजनों को सूचित किया। हालत गंभीर होने पर दोनों को सदर अस्पताल रेफर किया गया। संतोष का उपचार निजी अस्पताल में किया गया।1
- जब विधायक जी हैं बेफिकर। तो सिंचाई विभाग व नगर निगम भी बेखबर. मामला गोविंद नगर विधान सभा क्षेत्र का बीते दिनों सीटीआई नहर की हुई थी सफाई. यानिकि संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों की हुई थी अंधी कमाई. जस का तस वैसे ही पड़े हैं कूड़े में ढेर. बीमारी फैलाते हुए कूड़ा सूख गया है। अब तो हवा के संग कूड़ा उड़ने भी लगा है. ळ लेकिन सिंचाई विभाग व नगर निगम सो रहा है. जब विधायक जी को वाहवाही लूटने वाले कार्यक्रमों से नही मिल रही है फुर्सत। तो सिंचाई विभाग व नगर निगम के अधिकारी भी काली कमाई में व्यस्त हैं. आखिर कब तक चलेगा ये मिलीभगत का खेल. कब तक जनता जूझती रहेगी गंदगी और गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से. कौन देगा इन सवालों का जवाब? #kanpurnews @kmckanpur #localnews #problemnews #publicnews #publicshuru publicshurunews1
- कानपुर ब्रेकिंग रेलवे ट्रैक पर छत विक्षत पड़ा मिला युवक का शव स्थानीय लोगों ने दी स्थानीय पुलिस व रेलवे पुलिस को सूचना मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए शव की शिनाख्त करने में जुटी कई घंटे के प्रयास के बावजूद भी नहीं हो पाई युवक की शिनाख्त शिनाख्त का प्रयास जारी पुलिस शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए घाटमपुर थाना क्षेत्र के स्योंदी ललईपुर गाँव के पास रेलवे ट्रैक की घटना1
- कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश ll थाना सजेती क्षेत्रांतर्गत प्रकरण में श्रीमान पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी महोदय की बाइट एवं अपर पुलिस उपायुक्त महोदय के साथ घटनास्थल निरीक्षण ll3
- घाटमपुर-क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव के पास दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसके चलते करीब 15 वर्षीय एक युवती गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल पतरसा गांव निवासी प्रियंका पुत्री राम सिंह के द्वारा बताया गया कि वह अपने चचेरे भाई सतीश के साथ बाइक से भीतरगांव की ओर जा रहे थे।तभी अचानक पीछे आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। और चचेरे भाई सतीश को मामूली चोटें आईं। तभी उधर से गुजर रहे राहगीरों के द्वारा निजी वाहन से घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालात गंभीर देखते हुए उसे कानपुर के उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसका उपचार जारी है।1
- पुलिस आयुक्त महोदय एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार अवैध/चाइनीज मांझा के विरुद्ध पूर्वी ज़ोन पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आज लगभग 03:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि सनिगवां क्षेत्र, थाना चकेरी में चार व्यक्ति चाइनीज मांझा बेच रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। उनके कब्जे से 17 चाइनीज मांझा व पतंगें बरामद की गई हैं। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही1