शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ तहसील समाधान दिवस* शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ तहसील समाधान दिवस आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा किया गया कार्यक्रम घाटमपुर-तहसील में शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से तहसील समाधान दिवस संपन्न हुआ। जहां कुल 72 शिकायतें आईं जिसमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया और अन्य शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर संतुष्ट किया गया।उसी दौरान राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दैविक आपदा (प्राकृतिक आपदा) से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।दैविक आपदाओं जैसे आकाशीय बिजली, बाढ़, या सर्पदंश से हुई जनहानि के मामलों में शासन के निर्देशानुसार ₹5 लाख प्रति परिवार की दर से आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।अगस्त 2025 में आई बाढ़ के दौरान विधायक सरोज कुरील द्वारा क्षेत्र के 5 गांवों (हरदौली, महुआपुर, अमिरतेपुर, गडथा और काटर के लगभग 650 परिवारों को राशन किट और राहत सामग्री वितरित की गई थी।उपजिलाधिकारी (SDM) घाटमपुर और तहसील प्रशासन द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सर्वे कर पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री किसान आपदा सहायता योजना और अन्य राजस्व कोषों से लाभान्वित किया जा रहा है। ₹2000 से अधिक की सहायता राशि खातापेयी चेक या प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से प्रदान की जाती है,ताकि सहायता सीधे लाभार्थियों तक पहुँच सके। जिसे लेकर आर्थिक सहायता वितरण का कार्यक्रम शनिवार को घाटमपुर तहसील में किया गया। जहां पीड़ित परिवारों को आपदा राहत सौंपी गई, और 12 किसानों को बीमा का लाभ देकर मदद की गई। इस दौरान क्षेत्र की विधायक सरोज कुरील,एडीएम सप्लाई राजेश सिंह,व तहसीलदार अंकिता पाठक समेत अन्य अधिकारीगण व कर्मचारी मौजूद रहे।

- कानपुर में रविवार को सुबह 10 से मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में जिला सदस्य कानपुर सुधांशु आर्य जी के नेतृत्व में आनंदराव पार्क निकट काली मठिया मंदिर, शास्त्री नगर कानपुर में अमर उजाला फाउंडेशन एवं उजाला सिग्नेश कुलवंती हॉस्पिटल के संयुक्त में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर्स के द्वारा फ्री चेकअप, दवा सलाह दी जा रही है।3
- घाटमपुर-तहसील में शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से तहसील समाधान दिवस संपन्न हुआ। जहां कुल 72 शिकायतें आईं जिसमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया और अन्य शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर संतुष्ट किया गया।उसी दौरान राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दैविक आपदा (प्राकृतिक आपदा) से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।दैविक आपदाओं जैसे आकाशीय बिजली, बाढ़, या सर्पदंश से हुई जनहानि के मामलों में शासन के निर्देशानुसार ₹5 लाख प्रति परिवार की दर से आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।अगस्त 2025 में आई बाढ़ के दौरान विधायक सरोज कुरील द्वारा क्षेत्र के 5 गांवों (हरदौली, महुआपुर, अमिरतेपुर, गडथा और काटर के लगभग 650 परिवारों को राशन किट और राहत सामग्री वितरित की गई थी।उपजिलाधिकारी (SDM) घाटमपुर और तहसील प्रशासन द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सर्वे कर पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री किसान आपदा सहायता योजना और अन्य राजस्व कोषों से लाभान्वित किया जा रहा है। ₹2000 से अधिक की सहायता राशि खातापेयी चेक या प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से प्रदान की जाती है,ताकि सहायता सीधे लाभार्थियों तक पहुँच सके। जिसे लेकर आर्थिक सहायता वितरण का कार्यक्रम शनिवार को घाटमपुर तहसील में किया गया। जहां पीड़ित परिवारों को आपदा राहत सौंपी गई, और 12 किसानों को बीमा का लाभ देकर मदद की गई। इस दौरान क्षेत्र की विधायक सरोज कुरील,एडीएम सप्लाई राजेश सिंह,व तहसीलदार अंकिता पाठक समेत अन्य अधिकारीगण व कर्मचारी मौजूद रहे।1
- ब्रेकिंग | टॉफी का लालच देकर 2 साल की बच्ची के अपहरण की कोशिश,पनकी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है ll कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश ll टॉफी दिलाने के बहाने बोरे में भरकर बच्ची को ले जा रही महिला को भीड़ ने दबोचा, कानपुर के पनकी इलाके में 2 साल की मासूम बच्ची के अपहरण की कोशिश आरोपी महिला ने टॉफी दिलाने के बहाने मासूम को घर के बाहर से फुसलाया क्रूरता दिखाते हुए महिला ने बच्ची को बोरे में भरकर भागने का प्रयास किया बोरे के अंदर से बच्ची के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों को शक हुआ भाग रही महिला को भीड़ ने करीब 100 मीटर तक पीछा करके दबोच लिया मासूम को बोरे में देख गुस्साए लोगों ने मौके पर ही महिला की जमकर पिटाई की शोर सुनकर पहुंचे माता-पिता अपनी बच्ची को देख रो पड़े, पुलिस को दी सूचना सूचना मिलते ही पनकी पुलिस ने बाद मे महिला को हिरासत में लिया पूछताछ में महिला ने खुद को गोंडा जिले का निवासी बताया है पुलिस जांच कर रही है कि क्या महिला किसी बड़े बच्चा चोर गिरोह की सदस्य है। एसीपी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक बच्ची सुरक्षित है, आरोपी से पूछताछ जारी है..??1
- रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर थाना बिठूर क्षेत्र के सिंहपुर चौराहे के पास पूर्व विधायक मुनेंद्र शुक्ला की वाहन का शीशा तोड़ने की घटना पर तत्काल पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। मौके से अम्बर दीक्षित व ऋषभ यादव को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरे अभियुक्त सुमित की तलाश जारी है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। — *बाइट: एस.एम. कासिम आबिदी, पुलिस उपायुक्त पश्चिम*3
- कानपुर के साढ थाना के गोपालपुर गांव के पास शनिवार को एक डंपर के अचानक ब्रेक लगाने के चलते पीछे से आ रही कार डंपर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। बताया गया कि डंपर तेज गति से जा रहा था और पीछे से कार भी उसी रफ्तार में चल रही थी। ब्रेकर के पास डंपर चालक ने अचानक डंपर मे ब्रेक लिया। जिससे कार चालक गाड़ी में कंट्रोल नहीं कर पाया और पीछे से डंपर में टकरा गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन गलीमत रही चालक और सवारियां सुरक्षित हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच पड़ताल कर रही है।1
- रोडवेज बस चालकों का मुख्यालय में हंगामा, सडक जाम कर चालक और परिचालकों ने हंगामा किया, बीच सडक पर रोडवेज बस खडी कर सडक जाम की गई, प्राइवेट बस चालक और रोडवेज बस चालक के बीच हुए विवाद के बाद रोडवेज बस चालकों का हंगामा, मुख्यालय के बस स्टैंड का मामला...।।3
- *डीसीपी साउथ ने मढ़ा गांव में घटनास्थल का किया निरीक्षण* कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के मढ़ा गांव में बीती रात दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद हुई वाद-विवाद और मारपीट,आगजनी मामले में डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीसीपी साउथ ने घटना की जानकारी जुटाते हुए साक्ष्य के आधार पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि मढ़ा गांव में ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में शनिवार दोपहर को वाद-विवाद हुआ था, जिसे 112 पुलिस ने शांत करा दिया था। लेकिन शनिवार रात को सरगांव गांव से आए लोगों ने पहले पक्ष के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दबंगों ने उनके घर में आग लगा दी।1
- घाटमपुर-क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव के पास दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसके चलते करीब 15 वर्षीय एक युवती गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल पतरसा गांव निवासी प्रियंका पुत्री राम सिंह के द्वारा बताया गया कि वह अपने चचेरे भाई सतीश के साथ बाइक से भीतरगांव की ओर जा रहे थे।तभी अचानक पीछे आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। और चचेरे भाई सतीश को मामूली चोटें आईं। तभी उधर से गुजर रहे राहगीरों के द्वारा निजी वाहन से घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालात गंभीर देखते हुए उसे कानपुर के उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसका उपचार जारी है।1