बरेली में महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर बीइंग अलाइव चैरिटेबल हॉस्पिटल की अनोखी पहल, सेमिनार के साथ जरूरतमंदों को बांटा भोजन बरेली में बीइंग अलाइव चैरिटेबल हॉस्पिटल की ओर से महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर एक विशेष जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें जरूरी चिकित्सीय जानकारी देना था। सेमिनार में डॉ. सबीन अहसन और अन्य डॉक्टरों ने महिलाओं को पोषण, एनीमिया, स्वच्छता, गर्भावस्था के दौरान देखभाल और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉक्टरों ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए और समय-समय पर जांच करानी चाहिए, ताकि वे स्वस्थ जीवन जी सकें। इस मौके पर डॉ. सबीन अहसन ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य पूरे परिवार की नींव होता है। अगर महिलाएं स्वस्थ और जागरूक रहेंगी तो समाज भी मजबूत और स्वस्थ बनेगा। कार्यक्रम के अंत में अस्पताल की ओर से जरूरतमंद महिलाओं और लोगों के बीच फूड पैकेट का वितरण भी किया गया। इस पहल की लोगों ने जमकर सराहना की। इस दौरान मरियम खान, डॉ. तरन्नुम, नौरिन मिर्ज़ा, एडवोकेट अनमता सैय्यद, साबिस्ता इलयास, दीवा खान, शबीना खान, अनुराग, आदर्श, उवैस, कासिफ समेत अस्पताल के डॉक्टर, स्टाफ और कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- श्री अग्रवाल सभा कल्याण समिति रजिस्टर्ड बरेली द्वारा आयोजित तृतीय अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन 17 मार्च वह 18 मार्च को द कुबेर होटल कर्मचारी नगर पुलिस चौकी के सामने मिनी बाईपास पर होने जा रहा है1
- बरेली में पेट्रोल और एलपीजी की किल्लत की अफवाहों के बीच जिलाधिकारी ने बड़ा बयान दिया है। जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि जिले में पेट्रोल और एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी भी तरह की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि सभी पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों पर सप्लाई सामान्य रूप से जारी है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर तुरंत सप्लाई बढ़ाने की व्यवस्था भी की जा रही है। जिलाधिकारी ने आम लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पेट्रोल या गैस का स्टॉक न करें। उन्होंने कहा कि जिले में पेट्रोल और एलपीजी दोनों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है, इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। साथ ही प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगर कहीं कालाबाजारी या ओवररेटिंग की शिकायत मिली तो संबंधित पेट्रोल पंप या गैस एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- बड़े ब्रह्म पुरी में चल रही 166 वी रामलीला में आज पुष्पक विमान द्वारा राम का लक्ष्मण सीता सहित अयोध्या में प्रवेश हुआ और जगह-जगह स्वागत किया गया1
- बरेली में बढ़ती महंगाई एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सोपा राष्ट्रपति को1
- Post by भूपेंद्र शर्मा1
- बारादरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की से देह व्यापार कराने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच में सामने आया कि गैंग के सदस्य होटल और रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध वेश्यावृत्ति का धंधा चला रहे थे और नाबालिग लड़कियों को इसमें धकेलते थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर आरोपियों को पकड़ा और पीड़िता को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।1
- Post by ABHi PENTER2
- बरेली में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। शनिवार को अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में शहर की कई गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लता इंडेन गैस, पीलीभीत बाईपास, मलका इंडियन गैस सर्विस, श्यामतगंज और रुहेलखंड इंडेन गैस, हार्टमेन रोड एजेंसियों और उनके गोदामों की जांच की गई। अधिकारियों ने गोदाम में मौजूद गैस सिलेंडरों के स्टॉक का ऑनलाइन स्टेटस से मिलान कर सत्यापन किया, जिसमें स्टॉक सही पाया गया। हालांकि लता इंडेन गैस के गोदाम पर स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं मिला, जिस पर एजेंसी मालिक को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस की होम डिलीवरी दी जाए और किसी भी तरह की ओवररेटिंग या शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह और आपूर्ति लिपिक आशीष कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। पूरे मामले में आज शनिवार समय लगभग शाम के 5:00 बजे दी गई जानकारी1