बरेली में गैस एजेंसियों पर प्रशासन का छापा, ओवररेटिंग पर सख्त चेतावनी – एक एजेंसी को नोटिस बरेली में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। शनिवार को अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में शहर की कई गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लता इंडेन गैस, पीलीभीत बाईपास, मलका इंडियन गैस सर्विस, श्यामतगंज और रुहेलखंड इंडेन गैस, हार्टमेन रोड एजेंसियों और उनके गोदामों की जांच की गई। अधिकारियों ने गोदाम में मौजूद गैस सिलेंडरों के स्टॉक का ऑनलाइन स्टेटस से मिलान कर सत्यापन किया, जिसमें स्टॉक सही पाया गया। हालांकि लता इंडेन गैस के गोदाम पर स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं मिला, जिस पर एजेंसी मालिक को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस की होम डिलीवरी दी जाए और किसी भी तरह की ओवररेटिंग या शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह और आपूर्ति लिपिक आशीष कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। पूरे मामले में आज शनिवार समय लगभग शाम के 5:00 बजे दी गई जानकारी

- Post by भूपेंद्र शर्मा1
- Post by Anshu Kumar Press1
- eid ka time aur ye hal hai mele wale chawk ka kia bacche eid manayege kia1
- बुलंदशहर के खुर्जा में जंगल में मिली मां-बेटी और देवर की लाश1
- बरेली बड़े ब्रह्मपुरी में आज राम रावण युद्ध में रावण हुआ धराशाई आखिर में हुआ रावण पुतला दहन1
- Post by Firoz Idrisi1
- बरेली में बीइंग अलाइव चैरिटेबल हॉस्पिटल की ओर से महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर एक विशेष जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें जरूरी चिकित्सीय जानकारी देना था। सेमिनार में डॉ. सबीन अहसन और अन्य डॉक्टरों ने महिलाओं को पोषण, एनीमिया, स्वच्छता, गर्भावस्था के दौरान देखभाल और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉक्टरों ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए और समय-समय पर जांच करानी चाहिए, ताकि वे स्वस्थ जीवन जी सकें। इस मौके पर डॉ. सबीन अहसन ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य पूरे परिवार की नींव होता है। अगर महिलाएं स्वस्थ और जागरूक रहेंगी तो समाज भी मजबूत और स्वस्थ बनेगा। कार्यक्रम के अंत में अस्पताल की ओर से जरूरतमंद महिलाओं और लोगों के बीच फूड पैकेट का वितरण भी किया गया। इस पहल की लोगों ने जमकर सराहना की। इस दौरान मरियम खान, डॉ. तरन्नुम, नौरिन मिर्ज़ा, एडवोकेट अनमता सैय्यद, साबिस्ता इलयास, दीवा खान, शबीना खान, अनुराग, आदर्श, उवैस, कासिफ समेत अस्पताल के डॉक्टर, स्टाफ और कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- Post by भूपेंद्र शर्मा1
- बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती को बेचने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी भगवानदास (52) को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर दर्ज मुकदमे के अनुसार आरोपियों ने 18 वर्षीय युवती को दावत के बहाने घर से बुलाकर अमरोहा ले जाकर अज्ञात लोगों को बेच दिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी मनीष श्रीवास्तव और गीता के साथ मिलकर फर्जी शादी की योजना बनाकर लड़के पक्ष से करीब साढ़े तीन लाख रुपये ऐंठे गए। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी1