logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायबरेली: खुले कुएं में गिरने से 22 वर्षीय युवक की मौत, इलाके में शोक की लहर रायबरेली: खुले कुएं में गिरने से 22 वर्षीय युवक की मौत, इलाके में शोक की लहर रायबरेली। जनपद के डीह थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परशदेपुर के वार्ड नंबर-10 में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। शुक्लाना जूनियर हाईस्कूल के पास झाड़ियों से ढके एक खुले कुएं में गिरने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान परशदेपुर के पूरे काजी निवासी आकाश पुत्र पिंटू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रात करीब 9:30 बजे वह झाड़ियों की ओर गया था, तभी अंधेरे में उसे कुआं दिखाई नहीं दिया और वह उसमें जा गिरा। सूचना पर पहुंची डीह पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला और सलोन सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से खुले कुएं को बंद कराने और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

1 hr ago
user_ऋषि कुमार मिश्रा
ऋषि कुमार मिश्रा
Teacher महाराजगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

रायबरेली: खुले कुएं में गिरने से 22 वर्षीय युवक की मौत, इलाके में शोक की लहर रायबरेली: खुले कुएं में गिरने से 22 वर्षीय युवक की मौत, इलाके में शोक की लहर रायबरेली। जनपद के डीह थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परशदेपुर के वार्ड नंबर-10 में

बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। शुक्लाना जूनियर हाईस्कूल के पास झाड़ियों से ढके एक खुले कुएं में गिरने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान परशदेपुर के पूरे काजी निवासी आकाश पुत्र पिंटू के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि रात करीब 9:30 बजे वह झाड़ियों की ओर गया था, तभी अंधेरे में उसे कुआं दिखाई नहीं दिया और वह उसमें जा गिरा। सूचना पर पहुंची डीह पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवक

d14d7345-60f9-4173-9da9-e85bb5678983

को कुएं से बाहर निकाला और सलोन सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से खुले कुएं को बंद कराने और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने हैदरगढ़ मार्ग किया जाम, एसडीएम के आश्वासन पर शांत हुआ मामला रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कोटवा मदनिया गांव में जलभराव की गंभीर समस्या से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को हैदरगढ़ मार्ग पर बैठकर जाम लगा दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही महराजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर सड़क से हटाया, जिसके बाद आवागमन सुचारु कराया गया। इसके बाद ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम के समक्ष जलभराव से उत्पन्न परेशानियों को रखा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी भरने से लोगों के साथ पशुओं को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से रोजमर्रा के काम भी बाधित हैं। ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों को राशन उपलब्ध कराने, बिजली लाइन दुरुस्त कराने तथा जरूरतमंद पशुओं को गौशाला में आश्रय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी महराजगंज प्रदीप कुमार और कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव मौजूद रहे। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार एवं पूर्ति निरीक्षक मुकेश पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर समस्याओं के समाधान की कार्रवाई शुरू कराई। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और स्थिति सामान्य हो गई।
    1
    जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने हैदरगढ़ मार्ग किया जाम, एसडीएम के आश्वासन पर शांत हुआ मामला
रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कोटवा मदनिया गांव में जलभराव की गंभीर समस्या से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को हैदरगढ़ मार्ग पर बैठकर जाम लगा दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही महराजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर सड़क से हटाया, जिसके बाद आवागमन सुचारु कराया गया।
इसके बाद ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम के समक्ष जलभराव से उत्पन्न परेशानियों को रखा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी भरने से लोगों के साथ पशुओं को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से रोजमर्रा के काम भी बाधित हैं।
ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों को राशन उपलब्ध कराने, बिजली लाइन दुरुस्त कराने तथा जरूरतमंद पशुओं को गौशाला में आश्रय दिलाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी महराजगंज प्रदीप कुमार और कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव मौजूद रहे। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार एवं पूर्ति निरीक्षक मुकेश पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर समस्याओं के समाधान की कार्रवाई शुरू कराई। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और स्थिति सामान्य हो गई।
    user_Ajay Kumar
    Ajay Kumar
    Local News Reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • खेत की रखवाली या मौत का जाल? बिजली के करंट ने ली बेजुबान की जान ब्रेकिंग न्यूज़ खेत की रखवाली या मौत का जाल? बिजली के करंट ने ली बेजुबान की जान मोहनलालगंज के खुजेहटा गांव से कुछ दिन पहले रक्षाबंधन के दिन का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। जब लोग रक्षाबंधन का त्योहार मना रहे थे, उसी दौरान खेत में लगाए गए करंट वाले तार की चपेट में आने से एक बेजुबान जानवर की दर्दनाक मौत हो गई। आरोप है कि जानवरों को खेत में जाने से रोकने के लिए लगाए गए झटके वाले तारों को बिजली के पोल से सीधे जोड़ दिया गया था। अब सवाल ये है—खेत की रखवाली के नाम पर आखिर मौत का जाल क्यों बिछाया गया? आज करंट की चपेट में एक बेजुबान आया है… लेकिन अगर इसी तार की चपेट में कोई इंसान आ जाता और उसकी जान चली जाती, तो क्या तब भी मामला इसी तरह दबा रहता? सवाल प्रशासन से भी है—क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी, या फिर बेजुबान की मौत भी महज एक घटना बनकर रह जाएगी?
    3
    खेत की रखवाली या मौत का जाल? बिजली के करंट ने ली बेजुबान की जान

ब्रेकिंग न्यूज़
खेत की रखवाली या मौत का जाल? बिजली के करंट ने ली बेजुबान की जान
मोहनलालगंज के खुजेहटा गांव से कुछ दिन पहले रक्षाबंधन के दिन का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था।
जब लोग रक्षाबंधन का त्योहार मना रहे थे, उसी दौरान खेत में लगाए गए करंट वाले तार की चपेट में आने से एक बेजुबान जानवर की दर्दनाक मौत हो गई।
आरोप है कि जानवरों को खेत में जाने से रोकने के लिए लगाए गए झटके वाले तारों को बिजली के पोल से सीधे जोड़ दिया गया था।
अब सवाल ये है—खेत की रखवाली के नाम पर आखिर मौत का जाल क्यों बिछाया गया?
आज करंट की चपेट में एक बेजुबान आया है… लेकिन अगर इसी तार की चपेट में कोई इंसान आ जाता और उसकी जान चली जाती, तो क्या तब भी मामला इसी तरह दबा रहता?
सवाल प्रशासन से भी है—क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी, या फिर बेजुबान की मौत भी महज एक घटना बनकर रह जाएगी?
    user_राहुल पत्रकार
    राहुल पत्रकार
    Court reporter Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर बड़ी धूमधाम से रायबरेली के राधा कृष्ण मंदिर छोटी बाजार में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर बड़ी धूमधाम से रायबरेली के राधा कृष्ण मंदिर छोटी बाजार में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी
    1
    4 सितंबर को जन्माष्टमी पर बड़ी धूमधाम से रायबरेली के राधा कृष्ण मंदिर छोटी बाजार में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी
4 सितंबर को जन्माष्टमी पर बड़ी धूमधाम से रायबरेली के राधा कृष्ण मंदिर छोटी बाजार में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी
    user_Yash kumar
    Yash kumar
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मट्टन नाले के उफनाने से फसलें जलमग्न जायस। लगातार हो रही बारिश से मट्टन नाले का जलस्तर बढ़ गया है। सूरजकुंड, मवई और आलमपुर के आसपास खेतों में पानी भर जाने से धान की फसल डूब गई है। किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है। मट्टन नाले के उफनाने से फसलें जलमग्न जायस। लगातार हो रही बारिश से मट्टन नाले का जलस्तर बढ़ गया है। सूरजकुंड, मवई और आलमपुर के आसपास खेतों में पानी भर जाने से धान की फसल डूब गई है। किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है।
    1
    मट्टन नाले के उफनाने से फसलें जलमग्न
जायस। लगातार हो रही बारिश से मट्टन नाले का जलस्तर बढ़ गया है। सूरजकुंड, मवई और आलमपुर के आसपास खेतों में पानी भर जाने से धान की फसल डूब गई है। किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है।
मट्टन नाले के उफनाने से फसलें जलमग्न
जायस। लगातार हो रही बारिश से मट्टन नाले का जलस्तर बढ़ गया है। सूरजकुंड, मवई और आलमपुर के आसपास खेतों में पानी भर जाने से धान की फसल डूब गई है। किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है।
    user_रिपोर्टर रिंकू पासी
    रिपोर्टर रिंकू पासी
    Local News Reporter तिलोई, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमेठी के ब्लॉक बहादुरपुर ग्राम पूरे बादेराय गांव में पिछले एक महीने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है पीने का पानी दूषित हो गया और ग्रामीण दूसरों के घरों पर खाना बनाने को मजबूर हैं!शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही न होने पर महिलाओं और ग्रामीणों ने गंदे पानी मे खड़े होकर प्रदर्शन किया
    1
    अमेठी के ब्लॉक बहादुरपुर ग्राम पूरे बादेराय
गांव में पिछले एक महीने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है पीने का पानी दूषित हो गया और ग्रामीण दूसरों के घरों पर खाना बनाने को मजबूर हैं!शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही न होने पर महिलाओं और ग्रामीणों ने गंदे पानी मे खड़े होकर प्रदर्शन किया
    user_Rakesh Rawat,
    Rakesh Rawat,
    गौरीगंज, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने हैदरगढ़ मार्ग किया जाम, उपजिलाधिकारी की पहल पर शांत हुआ मामला मौके पर पहुंची पुलिस ने खुलवाया मार्ग, ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर रखी समस्याएं जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने हैदरगढ़ मार्ग किया जाम, उपजिलाधिकारी की पहल पर शांत हुआ मामला मौके पर पहुंची पुलिस ने खुलवाया मार्ग, ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर रखी समस्याएं महराजगंज रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के कोटवा मदनिया गांव में जलभराव की गंभीर समस्या से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को हैदरगढ़ मार्ग पर बीच सड़क बैठकर जाम लगा दिया। सड़क जाम होने की सूचना मिलते ही महराजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर सड़क से हटाया, जिसके बाद आवागमन सुचारु कराया गया। पुलिस की कार्यवाही के बाद नाराज ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर तहसील पहुंच गए और एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम के समक्ष जलभराव से उत्पन्न समस्याओं को रखा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी भरने के कारण लोगों के साथ-साथ पशुओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति भी प्रभावित है और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को राशन वितरण कराने, बिजली की लाइन को दुरुस्त कराने तथा जरूरतमंद पशुओं को गौशाला में आश्रय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी महराजगंज प्रदीप कुमार और कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव भी मौजूद रहे। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार एवं पूर्ति निरीक्षक मुकेश पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की दिशा में तत्काल कार्यवाही शुरू कराई। अधिकारियों की ओर से तत्काल व्यवस्था कराने और समस्याओं के समाधान का भरोसा मिलने के बाद ग्रामीण शांत हुए। प्रशासन की त्वरित कार्यवाही के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
    4
    जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने हैदरगढ़ मार्ग किया जाम, उपजिलाधिकारी की पहल पर शांत हुआ मामला


मौके पर पहुंची पुलिस ने खुलवाया मार्ग, ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर रखी समस्याएं
जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने हैदरगढ़ मार्ग किया जाम, उपजिलाधिकारी की पहल पर शांत हुआ मामला
मौके पर पहुंची पुलिस ने खुलवाया मार्ग, ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर रखी समस्याएं
महराजगंज रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के कोटवा मदनिया गांव में जलभराव की गंभीर समस्या से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को हैदरगढ़ मार्ग पर बीच सड़क बैठकर जाम लगा दिया। सड़क जाम होने की सूचना मिलते ही महराजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर सड़क से हटाया, जिसके बाद आवागमन सुचारु कराया गया। पुलिस की कार्यवाही के बाद नाराज ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर तहसील पहुंच गए और एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम के समक्ष जलभराव से उत्पन्न समस्याओं को रखा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी भरने के कारण लोगों के साथ-साथ पशुओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति भी प्रभावित है और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को राशन वितरण कराने, बिजली की लाइन को दुरुस्त कराने तथा जरूरतमंद पशुओं को गौशाला में आश्रय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी महराजगंज प्रदीप कुमार और कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव भी मौजूद रहे। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार एवं पूर्ति निरीक्षक मुकेश पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की दिशा में तत्काल कार्यवाही शुरू कराई।
अधिकारियों की ओर से तत्काल व्यवस्था कराने और समस्याओं के समाधान का भरोसा मिलने के बाद ग्रामीण शांत हुए। प्रशासन की त्वरित कार्यवाही के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
    user_ऋषि कुमार मिश्रा
    ऋषि कुमार मिश्रा
    Teacher महाराजगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • हरचंदपुर क्षेत्र में हुई घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी ने दी जानकारी रायबरेली हरचंदपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी महराजगंज ने बयान जारी किया। क्षेत्राधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए पुलिस की कार्रवाई से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी ने लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि घटना की जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है।
    1
    हरचंदपुर क्षेत्र में हुई घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी ने दी जानकारी
रायबरेली हरचंदपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी महराजगंज ने बयान जारी किया।
क्षेत्राधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए पुलिस की कार्रवाई से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
पुलिस टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी ने लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि घटना की जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है।
    user_Ajay Kumar
    Ajay Kumar
    Local News Reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • प्रतापगढ़ में चंद्रशेखर आजाद का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का कार्यकर्ताओं प्रतापगढ़ में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार रात करीब 10:30 बजे प्रतापगढ़ पहुंचे। विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के देवांश रिसॉर्ट में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। सांसद के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से तैयारियों में जुटना होगा। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने की अपील की चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि किसी भी चुनाव में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। कार्यकर्ताओं को लगातार जनता के बीच रहकर काम करना चाहिए और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाना चाहिए। उन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता से सीधा संवाद बनाए रखें और उनकी समस्याओं को संगठन के स्तर पर मजबूती से उठाएं। एकजुट होकर चुनाव की तैयारी करेंगे कार्यकर्ता सांसद ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत और एकजुटता से काम करेंगे। सम्मेलन में विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। चंद्रशेखर आजाद के संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतापगढ़ में चंद्रशेखर आजाद का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का कार्यकर्ताओं प्रतापगढ़ में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार रात करीब 10:30 बजे प्रतापगढ़ पहुंचे। विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के देवांश रिसॉर्ट में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। सांसद के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से तैयारियों में जुटना होगा। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने की अपील की चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि किसी भी चुनाव में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। कार्यकर्ताओं को लगातार जनता के बीच रहकर काम करना चाहिए और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाना चाहिए। उन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता से सीधा संवाद बनाए रखें और उनकी समस्याओं को संगठन के स्तर पर मजबूती से उठाएं। एकजुट होकर चुनाव की तैयारी करेंगे कार्यकर्ता सांसद ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत और एकजुटता से काम करेंगे। सम्मेलन में विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। चंद्रशेखर आजाद के संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
    1
    प्रतापगढ़ में चंद्रशेखर आजाद का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का कार्यकर्ताओं

प्रतापगढ़ में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार रात करीब 10:30 बजे प्रतापगढ़ पहुंचे। विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के देवांश रिसॉर्ट में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। सांसद के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से तैयारियों में जुटना होगा। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने की अपील की

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि किसी भी चुनाव में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। कार्यकर्ताओं को लगातार जनता के बीच रहकर काम करना चाहिए और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाना चाहिए। उन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता से सीधा संवाद बनाए रखें और उनकी समस्याओं को संगठन के स्तर पर मजबूती से उठाएं।

एकजुट होकर चुनाव की तैयारी करेंगे कार्यकर्ता

सांसद ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत और एकजुटता से काम करेंगे। सम्मेलन में विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। चंद्रशेखर आजाद के संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रतापगढ़ में चंद्रशेखर आजाद का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का कार्यकर्ताओं
प्रतापगढ़ में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार रात करीब 10:30 बजे प्रतापगढ़ पहुंचे। विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के देवांश रिसॉर्ट में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। सांसद के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से तैयारियों में जुटना होगा। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने की अपील की
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि किसी भी चुनाव में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। कार्यकर्ताओं को लगातार जनता के बीच रहकर काम करना चाहिए और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाना चाहिए। उन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता से सीधा संवाद बनाए रखें और उनकी समस्याओं को संगठन के स्तर पर मजबूती से उठाएं।
एकजुट होकर चुनाव की तैयारी करेंगे कार्यकर्ता
सांसद ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत और एकजुटता से काम करेंगे। सम्मेलन में विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। चंद्रशेखर आजाद के संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
    user_Press Ashish Tripathi
    Press Ashish Tripathi
    Farmer डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कच्चा मकान गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत.. मलबे में दबने से गई जान जनपद प्रतापगढ़ के नवाबगंज इलाके से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है जहां इलाके के छोटी कोथरिया के मजरे कडरौ में कच्चा मकान गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई है। घटना की जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह चंद्र प्रकाश यादव का कच्चा जर्जर मकान बारिश के चलते नमी पाकर बुधवार की सुबह धराशाई हो गया। इस दुघर्टना के दौरान चंद्रप्रकाश का डेढ़ वर्षीय मासूम बेटा प्रियांशु उसकी चपेट में आकर मलबे में दब गया। आवाज पर दौड़े ग्रामीणों ने मलबा हटाकर मासूम को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। बेटे की मौत से मां मनीषा तथा पिता चंद्र प्रकाश का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी पर मौके पर पुलिस बल के साथ राजस्व कर्मी भी पहुंचे हैं। कच्चा मकान गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत.. मलबे में दबने से गई जान जनपद प्रतापगढ़ के नवाबगंज इलाके से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है जहां इलाके के छोटी कोथरिया के मजरे कडरौ में कच्चा मकान गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई है। घटना की जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह चंद्र प्रकाश यादव का कच्चा जर्जर मकान बारिश के चलते नमी पाकर बुधवार की सुबह धराशाई हो गया। इस दुघर्टना के दौरान चंद्रप्रकाश का डेढ़ वर्षीय मासूम बेटा प्रियांशु उसकी चपेट में आकर मलबे में दब गया। आवाज पर दौड़े ग्रामीणों ने मलबा हटाकर मासूम को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। बेटे की मौत से मां मनीषा तथा पिता चंद्र प्रकाश का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी पर मौके पर पुलिस बल के साथ राजस्व कर्मी भी पहुंचे हैं।
    2
    कच्चा मकान गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत..

मलबे में दबने से गई जान

जनपद प्रतापगढ़ के नवाबगंज इलाके से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है जहां इलाके के छोटी कोथरिया के मजरे कडरौ में कच्चा मकान गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई है। घटना की जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह चंद्र प्रकाश यादव का कच्चा जर्जर मकान बारिश के चलते नमी पाकर बुधवार की सुबह धराशाई हो गया। इस दुघर्टना के दौरान चंद्रप्रकाश का डेढ़ वर्षीय मासूम बेटा प्रियांशु उसकी चपेट में आकर मलबे में दब गया। आवाज पर दौड़े  ग्रामीणों ने मलबा हटाकर मासूम को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। बेटे की मौत से मां मनीषा तथा पिता चंद्र प्रकाश का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी पर मौके पर पुलिस बल के साथ राजस्व कर्मी भी पहुंचे हैं।
कच्चा मकान गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत..
मलबे में दबने से गई जान
जनपद प्रतापगढ़ के नवाबगंज इलाके से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है जहां इलाके के छोटी कोथरिया के मजरे कडरौ में कच्चा मकान गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई है। घटना की जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह चंद्र प्रकाश यादव का कच्चा जर्जर मकान बारिश के चलते नमी पाकर बुधवार की सुबह धराशाई हो गया। इस दुघर्टना के दौरान चंद्रप्रकाश का डेढ़ वर्षीय मासूम बेटा प्रियांशु उसकी चपेट में आकर मलबे में दब गया। आवाज पर दौड़े  ग्रामीणों ने मलबा हटाकर मासूम को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। बेटे की मौत से मां मनीषा तथा पिता चंद्र प्रकाश का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी पर मौके पर पुलिस बल के साथ राजस्व कर्मी भी पहुंचे हैं।
    user_Press Ashish Tripathi
    Press Ashish Tripathi
    Farmer डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.