logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण* गुलफाम सैफी संवाददाता हापुड़ हापुड़ जनपद में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बच्चों की दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की की जाँच एवं पढ़ाई* के बारे में ली जानकारी* *छात्राओं के द्वारा जिलाधिकारी को बांधी गई राखी* आज *जिलाधिकारी हापुड़ श्रीमती कविता मीना* द्वारा *कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय* का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने *छात्राओं के आवास, भोजनालय, शौचालय, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था एवं शिक्षण कार्य* का जायजा लिया तथा छात्राओं से *भोजन की गुणवत्ता एवं पढ़ाई* के बारे में जानकारी ली। इसी दौरान विद्यालय की *छात्राओं ने जिलाधिकारी को रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बांधी* और उनकी लंबी उम्र की कामना की। जिलाधिकारी ने छात्राओं को *रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं* और उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि यह राखी उनके लिए *रक्षा एवं जिम्मेदारी का संकल्प* है। जिलाधिकारी ने वार्डन को *साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने* के निर्देश दिए।

19 hrs ago
user_Gulfam Saifi press repoter
Gulfam Saifi press repoter
Carpenter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago
9735c62b-76d2-4205-ad40-565151a84774

*जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण* गुलफाम सैफी संवाददाता हापुड़ हापुड़ जनपद में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बच्चों की दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की की जाँच एवं पढ़ाई* के बारे में ली जानकारी* *छात्राओं के द्वारा जिलाधिकारी को बांधी गई राखी* आज *जिलाधिकारी हापुड़ श्रीमती कविता मीना* द्वारा *कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय* का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने *छात्राओं के आवास, भोजनालय, शौचालय, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था एवं शिक्षण

f9630ed8-c99a-4e23-8533-d271d9eb6218

कार्य* का जायजा लिया तथा छात्राओं से *भोजन की गुणवत्ता एवं पढ़ाई* के बारे में जानकारी ली। इसी दौरान विद्यालय की *छात्राओं ने जिलाधिकारी को रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बांधी* और उनकी लंबी उम्र की कामना की। जिलाधिकारी ने छात्राओं को *रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं* और उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि यह राखी उनके लिए *रक्षा एवं जिम्मेदारी का संकल्प* है। जिलाधिकारी ने वार्डन को *साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने* के निर्देश दिए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बाबूगढ़ छावनी में तीन बाइक सवार व्यक्तियों ने रॉग साइड आकर टहल रहे व्यक्ति को मारी जोरदार टक्कर हापुड़ थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के सिमरौली-बिजली घर के पास हुआ बाइक सवार तीन युवकों ने खाना खाने के बाद टहल रहे एक व्यक्ति को रॉन्ग साइड से आकर टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को देवनंदिनी अस्पताल, हापुड़ में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। लेकिन शर्म की बात ये है कि एम्बुलेंस वाले पहले पैसे मांग रहे थे । मरीज तब जाएगा पहले पैसे दो चाहे उनकी तरफ से किसी की जान चली जाए उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता हैं। वीडियो में साफ बोला जा रहा है पहले पैसे जमा करो तब जाएगी गाड़ी ।
    1
    बाबूगढ़ छावनी में तीन बाइक सवार व्यक्तियों ने रॉग साइड आकर टहल रहे व्यक्ति को मारी जोरदार टक्कर 


 हापुड़ थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के सिमरौली-बिजली घर के पास हुआ बाइक सवार तीन युवकों ने खाना खाने के बाद टहल रहे एक व्यक्ति को रॉन्ग साइड से आकर टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और लहूलुहान हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को देवनंदिनी अस्पताल, हापुड़ में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। 


लेकिन शर्म की बात ये है कि एम्बुलेंस वाले पहले पैसे मांग रहे थे । मरीज तब जाएगा पहले पैसे दो चाहे उनकी तरफ से किसी की जान चली जाए उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता हैं। वीडियो में साफ बोला जा रहा है पहले पैसे जमा करो तब जाएगी गाड़ी ।
    user_Gulfam Saifi press repoter
    Gulfam Saifi press repoter
    Carpenter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बुलंदशहर जिला न्यायालय परिसर से विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। तारीख पर पहुंचे पक्षों और वकीलों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। ऐसी घटनाओं को लेकर न्यायालय परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था पर भी सवाल उठते हैं। वीडियो को पूरा देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं। फ़िलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है हमारा चैनल इसकी कोई पुष्टि नहीं है
    1
    बुलंदशहर जिला न्यायालय परिसर से विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। तारीख पर पहुंचे पक्षों और वकीलों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। ऐसी घटनाओं को लेकर न्यायालय परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था पर भी सवाल उठते हैं।
वीडियो को पूरा देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।
फ़िलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है हमारा चैनल इसकी कोई पुष्टि नहीं है
    user_Barahbastitv
    Barahbastitv
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सुमित लम्बरदार गांधी मूर्ति पर भूख हड़ताल पर बैठे थे अपनी मांगे को लेकर आज एसडीम द्वारा उनका अनशन खत्म कराया गया ओर उनकी जो भी मांगे हैं वो मान ली गई हैं
    1
    सुमित लम्बरदार गांधी मूर्ति पर भूख हड़ताल पर बैठे थे अपनी मांगे को लेकर आज एसडीम द्वारा उनका अनशन खत्म कराया गया ओर उनकी जो भी मांगे हैं वो मान ली गई हैं
    user_UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    News Anchor हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अमरोहा में जुलूस ए मुहम्मदी को नूरानी बनाएं किसी भी हाल में डीजे न लाएं इकबाल खान अमरोहा में जुलूस ए मुहम्मदी को नूरानी बनाएं किसी भी हाल में डीजे न लाएं इकबाल खान
    1
    अमरोहा में जुलूस ए मुहम्मदी को नूरानी बनाएं किसी भी हाल में डीजे न लाएं इकबाल खान
अमरोहा में जुलूस ए मुहम्मदी को नूरानी बनाएं किसी भी हाल में डीजे न लाएं इकबाल खान
    user_मुजम्मिल हुसैन
    मुजम्मिल हुसैन
    Physiotherapist हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • अमरोहा। रक्षा बंधन पर्व को देखते हुए जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हसनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम दमगढ़ी में मिठाई निर्माण एवं बिक्री प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 4 कुंतल रसगुल्ला और 80 लीटर दूध नष्ट कराया गया। नष्ट कराई गई खाद्य सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 64,800 रुपये बताई गई है। रक्षा बंधन से पहले अमरोहा में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, 4 कुंतल रसगुल्ला और 80 लीटर दूध कराया नष्ट
    1
    अमरोहा। रक्षा बंधन पर्व को देखते हुए जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हसनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम दमगढ़ी में मिठाई निर्माण एवं बिक्री प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 4 कुंतल रसगुल्ला और 80 लीटर दूध नष्ट कराया गया। नष्ट कराई गई खाद्य सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 64,800 रुपये बताई गई है।
रक्षा बंधन से पहले अमरोहा में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, 4 कुंतल रसगुल्ला और 80 लीटर दूध कराया नष्ट
    user_Bachchan Singh
    Bachchan Singh
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • *चौधरपुर फ्लाईओवर पर मिला था अज्ञात शव, हुई शिनाख्त - मृतक बंटी के रूप में पहचान* परिजनों के मुताबिक वह बृजघाट से कावड लेकर लौट रहा था। जोया संवाददाता। दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर चौधरपुर फ्लाईओवर के ऊपर बीती 25 अगस्त को मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान बंटी पुत्र हरिसिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दिनांक मंगलवार की सुबह 3:00 बजे को सड़क हादसे में एक अज्ञात शव मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया था। मृतक की फोटो देखकर गांव की एक लड़की ने उसकी पहचान की और उसके परिजनों को फोन कर सूचना दी। परिजनों के मुताबिक वह शनिवार को बृजघाट से कांवड़ लेने गया था *चौधरपुर फ्लाईओवर पर मिला था अज्ञात शव, हुई शिनाख्त - मृतक बंटी के रूप में पहचान* परिजनों के मुताबिक वह बृजघाट से कावड लेकर लौट रहा था। जोया संवाददाता। दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर चौधरपुर फ्लाईओवर के ऊपर बीती 25 अगस्त को मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान बंटी पुत्र हरिसिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दिनांक मंगलवार की सुबह 3:00 बजे को सड़क हादसे में एक अज्ञात शव मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया था। मृतक की फोटो देखकर गांव की एक लड़की ने उसकी पहचान की और उसके परिजनों को फोन कर सूचना दी। परिजनों के मुताबिक वह शनिवार को बृजघाट से कांवड़ लेने गया था सूचना मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त की। भाई सुरेश ठाकुर पुत्र राजवीर निवासी ग्राम ढिरिमादन, थाना भगतपुर, जनपद मुरादाबाद ने थाना डिडौली प्रभारी को तहरीर देकर बताया कि यह शव उसके भाई बंटी पुत्र हरिसिंह निवासी ढिरियादान का ही है। परिजनों ने पुलिस से शव को अज्ञात से ज्ञात करने और उन्हें सौंपने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    4
    *चौधरपुर फ्लाईओवर पर मिला था अज्ञात शव, हुई शिनाख्त - मृतक बंटी के रूप में पहचान* परिजनों के मुताबिक वह बृजघाट से कावड लेकर लौट रहा था।

जोया संवाददाता। दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर चौधरपुर फ्लाईओवर के ऊपर बीती 25 अगस्त को मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान बंटी पुत्र हरिसिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार दिनांक मंगलवार की सुबह 3:00 बजे को सड़क हादसे में एक अज्ञात शव मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया था। मृतक की फोटो देखकर गांव की एक लड़की ने उसकी पहचान की और उसके परिजनों को फोन कर सूचना दी।
 परिजनों के मुताबिक वह शनिवार को बृजघाट से कांवड़ लेने गया था 

*चौधरपुर फ्लाईओवर पर मिला था अज्ञात शव, हुई शिनाख्त - मृतक बंटी के रूप में पहचान* परिजनों के मुताबिक वह बृजघाट से कावड लेकर लौट रहा था।
जोया संवाददाता। दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर चौधरपुर फ्लाईओवर के ऊपर बीती 25 अगस्त को मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान बंटी पुत्र हरिसिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार दिनांक मंगलवार की सुबह 3:00 बजे को सड़क हादसे में एक अज्ञात शव मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया था। मृतक की फोटो देखकर गांव की एक लड़की ने उसकी पहचान की और उसके परिजनों को फोन कर सूचना दी।
परिजनों के मुताबिक वह शनिवार को बृजघाट से कांवड़ लेने गया था 
सूचना मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त की। भाई सुरेश ठाकुर पुत्र राजवीर निवासी ग्राम ढिरिमादन, थाना भगतपुर, जनपद मुरादाबाद ने थाना डिडौली प्रभारी को तहरीर देकर बताया कि यह शव उसके भाई बंटी पुत्र हरिसिंह निवासी ढिरियादान का ही है।
परिजनों ने पुलिस से शव को अज्ञात से ज्ञात करने और उन्हें सौंपने की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    user_नरेन्द्र कुमार
    नरेन्द्र कुमार
    TV News Anchor अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • खिलवाई में तालाब का गंदा पानी दलित बस्ती में भरा, बीमारी फैलने का खतरा गुलफाम सैफी संवाददाता हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर। तहसील क्षेत्र के गांव खिलवाई में तालाब की सफाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। तालाब का पानी ऊपर तक भरने के साथ ही गांव की नालियों का गंदा पानी दलित बस्ती में भर गया है। जलभराव के कारण ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं स्कूली छात्र-छात्राएं भी गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं।ग्रामीणों के अनुसार लंबे समय से तालाब की सफाई नहीं होने के कारण नालियों का पानी निकासी के अभाव में तालाब और बस्ती की ओर जमा हो रहा है। बस्ती में जगह-जगह गंदा पानी भरा होने से लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।समस्या के समाधान की मांग को लेकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के जिलाध्यक्ष हापुड़ अशोक कुमार ने ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी कविता मीना से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने तालाब की तत्काल सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए तालाब की जल्द सफाई कराने के आदेश दिए।इस दौरान आरपीआई (आठवले) किसान मोर्चा के अध्यक्ष नेता छोटन खान, किसान मजदूर संघर्ष समिति के सचिव मजहर खान, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पूर्व मंडल अध्यक्ष हबीब खान सहित गांव के अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    खिलवाई में तालाब का गंदा पानी दलित बस्ती में भरा, बीमारी फैलने का खतरा

गुलफाम सैफी संवाददाता हापुड़ 

गढ़मुक्तेश्वर। तहसील क्षेत्र के गांव खिलवाई में तालाब की सफाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। तालाब का पानी ऊपर तक भरने के साथ ही गांव की नालियों का गंदा पानी दलित बस्ती में भर गया है। जलभराव के कारण ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं स्कूली छात्र-छात्राएं भी गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं।ग्रामीणों के अनुसार लंबे समय से तालाब की सफाई नहीं होने के कारण नालियों का पानी निकासी के अभाव में तालाब और बस्ती की ओर जमा हो रहा है। बस्ती में जगह-जगह गंदा पानी भरा होने से लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।समस्या के समाधान की मांग को लेकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के जिलाध्यक्ष हापुड़ अशोक कुमार ने ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी कविता मीना से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने तालाब की तत्काल सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए तालाब की जल्द सफाई कराने के आदेश दिए।इस दौरान आरपीआई (आठवले) किसान मोर्चा के अध्यक्ष नेता छोटन खान, किसान मजदूर संघर्ष समिति के सचिव मजहर खान, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पूर्व मंडल अध्यक्ष हबीब खान सहित गांव के अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Gulfam Saifi press repoter
    Gulfam Saifi press repoter
    Carpenter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *अमरोहा में दबंगों का तांडव LIVE VIDEO - लाठी-डंडों से घर में घुसकर हमला, दो भाइयों के हाथ तोड़े* अमरोहा के *मोहल्ला अहमद नगर में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसका *लाइव मारपीट का वीडियो* भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि 10-15 लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर गली में दौड़ रहे हैं, एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। महिलाओं और बच्चों के बीच अफरा-तफरी मची है और लोग जान बचाकर भाग रहे हैं। कुछ लोग बुजुर्गों को पीटते हुए भी दिख रहे हैं। आपको पता नहीं है घटना 25 अगस्त कल शाम 4:00 बजे की है पीड़ित अनवर ने बताया कि मोहल्ले के ही कुछ दबंग लोग 50-60 भैंस पालते हैं और नाले में गोबर डालते हैं। बच्चों के मामूली विवाद के बाद उसके छोटे भाई को तेज बाइक से टक्कर मारी गई। जब धीरे चलाने को कहा तो आरोपी आग-बबूला हो गए और लाठी-डंडे लेकर घर में घुस गए। हमले में *अनवर और उसके छोटे भाई दोनों के हाथ में फ्रैक्चर हो गया और सिर फट गया।* दोनों का इलाज चल रहा है, हाथ में प्लास्टर बंधा है। (पहले वीडियो में दोनों घायल दिख रहे हैं) मोहल्ले वालों का कहना है कि आरोपियों के डर से कोई मुंह नहीं खोलता। पीड़ित परिवार ने *कोतवाली अमरोहा पुलिस और जट बाजार चौकी* से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। *रिपोर्ट: नितिन कुमार दिवाकर, अमरोहा*
    2
    *अमरोहा में दबंगों का तांडव LIVE VIDEO - लाठी-डंडों से घर में घुसकर हमला, दो भाइयों के हाथ तोड़े*


अमरोहा के *मोहल्ला अहमद नगर  में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसका *लाइव मारपीट का वीडियो* भी सामने आया है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि 10-15 लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर गली में दौड़ रहे हैं, एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। महिलाओं और बच्चों के बीच अफरा-तफरी मची है और लोग जान बचाकर भाग रहे हैं। कुछ लोग बुजुर्गों को पीटते हुए भी दिख रहे हैं। आपको पता नहीं है घटना 25 अगस्त कल शाम 4:00 बजे की है
पीड़ित अनवर ने बताया कि मोहल्ले के ही कुछ दबंग लोग 50-60 भैंस पालते हैं और नाले में गोबर डालते हैं। बच्चों के मामूली विवाद के बाद उसके छोटे भाई को तेज बाइक से टक्कर मारी गई। जब धीरे चलाने को कहा तो आरोपी आग-बबूला हो गए और लाठी-डंडे लेकर घर में घुस गए।
हमले में *अनवर और उसके छोटे भाई दोनों के हाथ में फ्रैक्चर हो गया और सिर फट गया।* दोनों का इलाज चल रहा है, हाथ में प्लास्टर बंधा है। (पहले वीडियो में दोनों घायल दिख रहे हैं)
मोहल्ले वालों का कहना है कि आरोपियों के डर से कोई मुंह नहीं खोलता।
पीड़ित परिवार ने *कोतवाली अमरोहा पुलिस और जट बाजार चौकी* से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
*रिपोर्ट: नितिन कुमार दिवाकर, अमरोहा*
    user_Amroha news Nitin Diwakar
    Amroha news Nitin Diwakar
    TV News Anchor अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.