विश्व कैंसर दिवस पर लालसोट में जागरूकता रैली एवं नि:शुल्क कैंसर स्कैनिंग शिविर लालसोट : विश्व कैंसर दिवस पर लालसोट में जागरूकता रैली एवं निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर आयोजित लालसोट विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन में राजकीय जिला चिकित्सालय, लालसोट में कैंसर जागरूकता रैली एवं निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का सफल आयोजन किया गया। कैंप से पूर्व नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा लालसोट शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को पीएमओ डॉ. राजकुमार सेहरा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर एनसीडी प्रभारी डॉ. विष्णु गुप्ता, नर्सिंग ट्यूटर रुखसार, इति विजय एवं नर्सिंग ऑफिसर पूनम जांगिड़ उपस्थित रहीं। रैली के पश्चात राजकीय जिला चिकित्सालय, लालसोट में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. विष्णु गुप्ता (जनरल फिजिशियन), डॉ. आरती मीणा (महिला रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. जितेन्द्र डोरिया (दंत चिकित्सक) द्वारा मरीजों की जांच की गई। शिविर में कुल 149 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 15 स्तन कैंसर, 30 मुख (ओरल) कैंसर एवं 15 सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर की जांच की गई। जांच के दौरान 4 मरीजों में संदिग्ध मुख कैंसर के लक्षण पाए गए, जिन्हें आगे की जांच एवं उपचार हेतु रेफर किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों द्वारा आमजन को संदेश दिया गया कि समय पर जांच, पहचान एवं उचित उपचार से कैंसर को हराया जा सकता है। इस वर्ष विश्व कैंसर दिवस की थीम “यूनाइटेड बाय यूनिक” रखी गई है। चिकित्सकों ने बताया कि शुरुआती अवस्था में पहचाना गया कैंसर अधिकांश मामलों में पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। कैंसर से बचाव हेतु संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तंबाकू एवं शराब से दूरी, तनाव नियंत्रण तथा उचित टीकाकरण को आवश्यक बताया गया। कार्यक्रम में सभी चिकित्सकगण, एनसीडी नर्सिंग कर्मचारी एवं अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम जनहित में आयोजित किया गया।
विश्व कैंसर दिवस पर लालसोट में जागरूकता रैली एवं नि:शुल्क कैंसर स्कैनिंग शिविर लालसोट : विश्व कैंसर दिवस पर लालसोट में जागरूकता रैली एवं निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर आयोजित लालसोट विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन में राजकीय जिला चिकित्सालय, लालसोट में कैंसर जागरूकता रैली एवं निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का सफल आयोजन किया गया। कैंप से पूर्व नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा लालसोट शहर में जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली को पीएमओ डॉ. राजकुमार सेहरा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर एनसीडी प्रभारी डॉ. विष्णु गुप्ता, नर्सिंग ट्यूटर रुखसार, इति विजय एवं नर्सिंग ऑफिसर पूनम जांगिड़ उपस्थित रहीं। रैली के पश्चात राजकीय जिला चिकित्सालय, लालसोट में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. विष्णु गुप्ता (जनरल फिजिशियन), डॉ. आरती मीणा (महिला रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. जितेन्द्र डोरिया (दंत चिकित्सक) द्वारा मरीजों की जांच की गई। शिविर में कुल 149
व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 15 स्तन कैंसर, 30 मुख (ओरल) कैंसर एवं 15 सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर की जांच की गई। जांच के दौरान 4 मरीजों में संदिग्ध मुख कैंसर के लक्षण पाए गए, जिन्हें आगे की जांच एवं उपचार हेतु रेफर किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों द्वारा आमजन को संदेश दिया गया कि समय पर जांच, पहचान एवं उचित उपचार से कैंसर को हराया जा सकता है। इस
वर्ष विश्व कैंसर दिवस की थीम “यूनाइटेड बाय यूनिक” रखी गई है। चिकित्सकों ने बताया कि शुरुआती अवस्था में पहचाना गया कैंसर अधिकांश मामलों में पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। कैंसर से बचाव हेतु संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तंबाकू एवं शराब से दूरी, तनाव नियंत्रण तथा उचित टीकाकरण को आवश्यक बताया गया। कार्यक्रम में सभी चिकित्सकगण, एनसीडी नर्सिंग कर्मचारी एवं अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम जनहित में आयोजित किया गया।
- पत्रकार : प्रकाश सैनीलालसोट, दौसा, राजस्थान🙏2 hrs ago
- लालसोट उपखंड के रामगढ़ पचवारा में आज ऐतिहासिक श्री राघेश्वर जी महादेव, रामगढ़ पचवारा में मोहन जी सोनी के पाटोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आज नली वाली माता जी से ऐतिहासिक कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा रामगढ़ पचवारा के प्रमुख मार्ग होते हुए अपने गंतव्य के स्थान पहुंची। कलश यात्रा में भगवान शिव पार्वती, शाहिद अनेक प्रकार की जीवंत झांकियां का भी प्रदर्शन किया गया। कलश यात्रा पर जगह-जगह लोगों द्वारा उसको वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया। उसके पश्चात कलश यात्रा के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया गया। यह कलश यात्रा रामगढ़ पचवारा में ऐतिहासिक कलश यात्रा थी। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं ने अपने सिर पर मंगल कलश रखकर रवाना हुई। रामगढ़ की श्रद्धा, संस्कृति और संगठित आस्था का यह अद्भुत दृश्य केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सनातन परंपरा, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरण का सशक्त प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में नैतिक चेतना, संस्कार और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना प्रबल होती है। रामगढ़ की इस पुण्यभूमि को नमन और समस्त श्रद्धालुओं को साधुवाद। सनातन सेवा से बढ़कर जनसेवा का कोई मार्ग नहीं - यही भाव मन को सच्चा सुख और शक्ति प्रदान करता है।1
- Post by Ramkesh Nareda 🇮🇳1
- खबर का हुआ असर,रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई की प्रक्रिया चालू, सभी अधिकारी और कर्मचारी आए हरकत में। #railway1
- बौंली थाना क्षेत्र के कोड्याई गांव में मंगलवार शाम करीब चार बजे बकरी चराने गई एक महिला की अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। बदमाश महिला की गर्दन व पैर पर धारदार हथियार से वार कर चांदी के जेवरात लूट ले गए। सनसनीखेज वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर जस्टाना बाइपास हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर बामनवास विधायक इंदिरा मीणा मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों के साथ पूरी रात धरना स्थल पर बैठकर विरोध जताया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। विधायक बोलीं—मेरी विधानसभा में तीसरी बड़ी वारदात है। विधायक इंदिरा मीणा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने सदन में पॉइंट ऑफ इन्फॉर्मेशन के जरिए सरकार को अवगत कराया, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नजर नहीं आई। उन्होंने कहा कि इससे पहले जाहीरा और सित्तौड़ में भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। यह बेहद संवेदनशील मामला है, सरकार को आधुनिक तकनीक का उपयोग कर हत्यारों को तुरंत पकड़ना चाहिए। ग्रामीणों की दो टूक मांग ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक हत्यारों की पहचान कर गिरफ्तारी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गहरी चिंता जताई गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा2
- Post by Suraj Mal ji bairwasurajmalji8@gmail.com1
- गंगापुर सिटी संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ आशांन्वित ब्लॉक गंगापुर सिटी में परिणामोन्मुखी में समन्वित कार्य योजना लागू1
- Post by Ramkesh Nareda 🇮🇳1
- गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन के बदतर हालात आवारा जानवर घूम रहे हैं रेलवे प्लेटफार्म पर,यात्रियों की सुरक्षा का नहीं है ध्यान, GRP पुलिस और CMI क्या कर रहे हैं #railway #railwaystation #railwayphotography Ministry of Railways, Government of India KOTA Territory News Ashok Saini #drmkota1
- बस्सी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बांसखोह का है मामला सड़क पर चारों तरफ गंदगी के ढेर नालिया अवरूद्ध होने से सड़को पर बहता गंदा पानी ग्रामीणों ने दी जानकारी जब की इस सड़क से रोज सैकड़ों लोग आते जाते रहते है राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसखोह के बाहर के हालत आखिर कब तक होगी सफाई प्रशासक सुमन शर्मा ने कहा कि जल्द ही समाधान करवा दिया जाएगा नालियों का निर्माण करके1