बकरी चराने गई महिला की निर्मम हत्या, जेवर लूटे, हाईवे जाम कर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, विधायक इंदिरा मीणा धरने पर बैठीं बौंली थाना क्षेत्र के कोड्याई गांव में मंगलवार शाम करीब चार बजे बकरी चराने गई एक महिला की अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। बदमाश महिला की गर्दन व पैर पर धारदार हथियार से वार कर चांदी के जेवरात लूट ले गए। सनसनीखेज वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर जस्टाना बाइपास हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर बामनवास विधायक इंदिरा मीणा मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों के साथ पूरी रात धरना स्थल पर बैठकर विरोध जताया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। विधायक बोलीं—मेरी विधानसभा में तीसरी बड़ी वारदात है। विधायक इंदिरा मीणा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने सदन में पॉइंट ऑफ इन्फॉर्मेशन के जरिए सरकार को अवगत कराया, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नजर नहीं आई। उन्होंने कहा कि इससे पहले जाहीरा और सित्तौड़ में भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। यह बेहद संवेदनशील मामला है, सरकार को आधुनिक तकनीक का उपयोग कर हत्यारों को तुरंत पकड़ना चाहिए। ग्रामीणों की दो टूक मांग ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक हत्यारों की पहचान कर गिरफ्तारी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गहरी चिंता जताई गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा
बकरी चराने गई महिला की निर्मम हत्या, जेवर लूटे, हाईवे जाम कर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, विधायक इंदिरा मीणा धरने पर बैठीं बौंली थाना क्षेत्र के कोड्याई गांव में मंगलवार शाम करीब चार बजे बकरी चराने गई एक महिला की अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। बदमाश महिला की गर्दन व पैर पर धारदार हथियार से वार कर चांदी के जेवरात लूट ले गए। सनसनीखेज वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर जस्टाना बाइपास हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर बामनवास विधायक इंदिरा मीणा मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों के साथ पूरी रात धरना स्थल पर बैठकर विरोध जताया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया
गया। विधायक बोलीं—मेरी विधानसभा में तीसरी बड़ी वारदात है। विधायक इंदिरा मीणा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने सदन में पॉइंट ऑफ इन्फॉर्मेशन के जरिए सरकार को अवगत कराया, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नजर नहीं आई। उन्होंने कहा कि इससे पहले जाहीरा और सित्तौड़ में भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। यह बेहद संवेदनशील मामला है, सरकार को आधुनिक तकनीक का उपयोग कर हत्यारों को तुरंत पकड़ना चाहिए। ग्रामीणों की दो टूक मांग ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक हत्यारों की पहचान कर गिरफ्तारी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गहरी चिंता जताई गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा
- खबर का हुआ असर,रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई की प्रक्रिया चालू, सभी अधिकारी और कर्मचारी आए हरकत में। #railway1
- बौंली थाना क्षेत्र के कोड्याई गांव में मंगलवार शाम करीब चार बजे बकरी चराने गई एक महिला की अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। बदमाश महिला की गर्दन व पैर पर धारदार हथियार से वार कर चांदी के जेवरात लूट ले गए। सनसनीखेज वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर जस्टाना बाइपास हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर बामनवास विधायक इंदिरा मीणा मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों के साथ पूरी रात धरना स्थल पर बैठकर विरोध जताया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। विधायक बोलीं—मेरी विधानसभा में तीसरी बड़ी वारदात है। विधायक इंदिरा मीणा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने सदन में पॉइंट ऑफ इन्फॉर्मेशन के जरिए सरकार को अवगत कराया, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नजर नहीं आई। उन्होंने कहा कि इससे पहले जाहीरा और सित्तौड़ में भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। यह बेहद संवेदनशील मामला है, सरकार को आधुनिक तकनीक का उपयोग कर हत्यारों को तुरंत पकड़ना चाहिए। ग्रामीणों की दो टूक मांग ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक हत्यारों की पहचान कर गिरफ्तारी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गहरी चिंता जताई गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा2
- गंगापुर सिटी संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ आशांन्वित ब्लॉक गंगापुर सिटी में परिणामोन्मुखी में समन्वित कार्य योजना लागू1
- हिण्डोन करौली रोड़ पर बुधवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ है वाहन चालक हो रहे हैं परेशान2
- सवाई माधोपुर : बोली क्षेत्र के कोडयाई गांव में महिला की पैर काटकर हत्या, कोटा–दौसा हाईवे जाम संवाददाता: हनीस शेख, कुतकपुर सवाई माधोपुर जिले के बोली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडयाई गांव में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला की हत्या से पहले उसका पैर काट दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार महिला रोज़मर्रा की तरह घर से बाहर थी, इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला का एक पैर काट दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की क्रूरता से गांव में दहशत का माहौल है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कोटा–दौसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों की मांग है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो और पीड़ित परिवार को न्याय व मुआवजा मिले। सूचना पर बोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल हाईवे पर यातायात प्रभावित है और पुलिस ग्रामीणों से समझाइश कर जाम खुलवाने की कोशिश कर रही है।1
- श्री घाटा बालाजी मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर लालसोट स्थित प्रसिद्ध घाटा हनुमान बालाजी मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। मंदिर प्रांगण में संगमरमर की सफेद टाइलों से चारों ओर खंभों का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद बालाजी मंदिर जल्द ही भव्य स्वरूप में श्रद्धालुओं को दर्शन देगा।1
- लालसोट उपखंड के रामगढ़ पचवारा में आज ऐतिहासिक श्री राघेश्वर जी महादेव, रामगढ़ पचवारा में मोहन जी सोनी के पाटोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आज नली वाली माता जी से ऐतिहासिक कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा रामगढ़ पचवारा के प्रमुख मार्ग होते हुए अपने गंतव्य के स्थान पहुंची। कलश यात्रा में भगवान शिव पार्वती, शाहिद अनेक प्रकार की जीवंत झांकियां का भी प्रदर्शन किया गया। कलश यात्रा पर जगह-जगह लोगों द्वारा उसको वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया। उसके पश्चात कलश यात्रा के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया गया। यह कलश यात्रा रामगढ़ पचवारा में ऐतिहासिक कलश यात्रा थी। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं ने अपने सिर पर मंगल कलश रखकर रवाना हुई। रामगढ़ की श्रद्धा, संस्कृति और संगठित आस्था का यह अद्भुत दृश्य केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सनातन परंपरा, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरण का सशक्त प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में नैतिक चेतना, संस्कार और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना प्रबल होती है। रामगढ़ की इस पुण्यभूमि को नमन और समस्त श्रद्धालुओं को साधुवाद। सनातन सेवा से बढ़कर जनसेवा का कोई मार्ग नहीं - यही भाव मन को सच्चा सुख और शक्ति प्रदान करता है।1
- गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन के बदतर हालात आवारा जानवर घूम रहे हैं रेलवे प्लेटफार्म पर,यात्रियों की सुरक्षा का नहीं है ध्यान, GRP पुलिस और CMI क्या कर रहे हैं #railway #railwaystation #railwayphotography Ministry of Railways, Government of India KOTA Territory News Ashok Saini #drmkota1