logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जैन हॉस्पिटल में हर गुरुवार लगेगी न्यूरो रोग विशेषज्ञ की ओपीडी, जैन हॉस्पिटल में हर गुरुवार लगेगी न्यूरो रोग विशेषज्ञ की ओपीडी, डॉ. शमसुल होदा देंगे परामर्श। बलिया: बेल्थरा रोड क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। बेल्थरा रोड स्थित जैन हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर में अब न्यूरो (नसों से जुड़ी) बीमारियों के विशेषज्ञ द्वारा नियमित जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यहां डॉ. शमसुल होदा (एम.बी.बी.एस., एम.डी., न्यूरो फिजिशियन) प्रत्येक गुरुवार को मरीजों को परामर्श देंगे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉ. शमसुल होदा का चिकित्सा क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है। वे पूर्व में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर, ट्रॉमा सेंटर तथा आईआईएमएस एंड आर लखनऊ के इमरजेंसी विभाग में सेवाएं दे चुके हैं। अब वे जैन हॉस्पिटल में हर गुरुवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मरीजों की जांच करेंगे। अस्पताल में मिर्गी, फालिस (लकवा), चेहरे का फालिस, कमर व गर्दन दर्द, गठिया दर्द, शुगर, माइग्रेन, चक्कर आना, नसों में कमजोरी, सुन्नपन, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, साइटिका, लकवा, पोलियो तथा बच्चों में मानसिक कमजोरी जैसी कई बीमारियों का उपचार किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें नसों से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वे समय पर अस्पताल पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें। स्थान: जैन हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर, निकट: अंबेडकर मूर्ति, इमिलिया रोड, बेल्थरा रोड, बलिया। संपर्क नंबर: 9795085625, 9451085526

3 hrs ago
user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
3 hrs ago
ad1e4a8b-5769-4a48-bdb9-688436267151

जैन हॉस्पिटल में हर गुरुवार लगेगी न्यूरो रोग विशेषज्ञ की ओपीडी, जैन हॉस्पिटल में हर गुरुवार लगेगी न्यूरो रोग विशेषज्ञ की ओपीडी, डॉ. शमसुल होदा देंगे परामर्श। बलिया: बेल्थरा रोड क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। बेल्थरा रोड स्थित जैन हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर में अब न्यूरो (नसों से जुड़ी) बीमारियों के विशेषज्ञ द्वारा नियमित जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यहां डॉ. शमसुल होदा (एम.बी.बी.एस., एम.डी., न्यूरो फिजिशियन) प्रत्येक गुरुवार को मरीजों को परामर्श देंगे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉ. शमसुल होदा का चिकित्सा क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है। वे पूर्व में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर, ट्रॉमा सेंटर तथा आईआईएमएस एंड आर लखनऊ के इमरजेंसी विभाग में सेवाएं दे चुके हैं। अब वे जैन हॉस्पिटल में हर गुरुवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मरीजों की जांच करेंगे। अस्पताल में मिर्गी, फालिस (लकवा), चेहरे का फालिस, कमर व गर्दन दर्द, गठिया दर्द, शुगर, माइग्रेन, चक्कर आना, नसों में कमजोरी, सुन्नपन, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, साइटिका, लकवा, पोलियो तथा बच्चों में मानसिक कमजोरी जैसी कई बीमारियों का उपचार किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें नसों से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वे समय पर अस्पताल पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें। स्थान: जैन हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर, निकट: अंबेडकर मूर्ति, इमिलिया रोड, बेल्थरा रोड, बलिया। संपर्क नंबर: 9795085625, 9451085526

More news from Ballia and nearby areas
  • अफवाहों से बनी अफरा-तफरी, प्रशासन की अपील—घबराएं नहीं, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है गैस सिलेंडर। बलिया। जिले में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की रिफिलिंग को लेकर गैस एजेंसियों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कई जगहों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे लोगों में असमंजस और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि गैस की कमी की अफवाह फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने सिलेंडर रिफिल कराने के लिए एजेंसियों पर पहुंचने लगे। भीड़ बढ़ने से कई जगहों पर व्यवस्था भी प्रभावित हुई और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इस पूरे मामले पर जिलाधिकारी बलिया ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि जिले में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि गैस की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है और सभी एजेंसियों पर सिलेंडर उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से भीड़ न लगाएं। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को सामान्य तरीके से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन ने यह भी कहा है कि यदि कहीं कृत्रिम कमी पैदा करने या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    2
    अफवाहों से बनी अफरा-तफरी, प्रशासन की अपील—घबराएं नहीं, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है गैस सिलेंडर।
बलिया। जिले में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की रिफिलिंग को लेकर गैस एजेंसियों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कई जगहों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे लोगों में असमंजस और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि गैस की कमी की अफवाह फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने सिलेंडर रिफिल कराने के लिए एजेंसियों पर पहुंचने लगे। भीड़ बढ़ने से कई जगहों पर व्यवस्था भी प्रभावित हुई और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
इस पूरे मामले पर जिलाधिकारी बलिया ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि जिले में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि गैस की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है और सभी एजेंसियों पर सिलेंडर उपलब्ध हैं।
जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से भीड़ न लगाएं। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को सामान्य तरीके से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।
प्रशासन ने यह भी कहा है कि यदि कहीं कृत्रिम कमी पैदा करने या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    27 min ago
  • Post by RISHI RAI
    1
    Post by RISHI RAI
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • एसे ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच व सजा की सख्त कार्यवाही करने जरूरत है
    1
    एसे ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच व सजा की सख्त कार्यवाही करने जरूरत है
    user_Avnish Yadav
    Avnish Yadav
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • देवरिया: जनपद में रसोई गैस की किल्लत से आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर श्याम भारत गैस और शुकन्या गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों को कई दिनों से निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि चार-चार दिन पहले गैस बुक कराने के बावजूद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे घरों में रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। एजेंसी पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस लेने के लिए लाइन में खड़े दिखाई देते हैं, लेकिन कई घंटों तक इंतजार करने के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले ही गैस बुक करा दी थी और मैसेज आने के बाद एजेंसी पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि अभी सिलेंडर उपलब्ध नहीं है। उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि इस स्थिति का फायदा कुछ लोग उठा रहे हैं। एजेंसी के बाहर ही कुछ लोगों द्वारा सिलेंडर मुंह मांगे दाम पर बेचे जाने की शिकायत सामने आ रही है। जहां सरकारी दर पर मिलने वाला सिलेंडर तय कीमत पर मिलना चाहिए, वहीं जरूरतमंद उपभोक्ताओं से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं। मजबूरी में कई लोग अधिक कीमत देकर सिलेंडर खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर गैस की आपूर्ति हो जाए तो ऐसी स्थिति पैदा ही न हो। लेकिन पिछले कुछ दिनों से एजेंसियों पर गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि गैस न मिलने से घर का खाना बनाना प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले की जांच कराई जाए और गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही एजेंसी के बाहर अधिक कीमत पर सिलेंडर बेचने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और उन्हें समय पर उचित दर पर गैस सिलेंडर मिल सके।
    2
    देवरिया: जनपद में रसोई गैस की किल्लत से आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर श्याम भारत गैस और शुकन्या गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों को कई दिनों से निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि चार-चार दिन पहले गैस बुक कराने के बावजूद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे घरों में रसोई चलाना मुश्किल हो गया है।
एजेंसी पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस लेने के लिए लाइन में खड़े दिखाई देते हैं, लेकिन कई घंटों तक इंतजार करने के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले ही गैस बुक करा दी थी और मैसेज आने के बाद एजेंसी पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि अभी सिलेंडर उपलब्ध नहीं है।
उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि इस स्थिति का फायदा कुछ लोग उठा रहे हैं। एजेंसी के बाहर ही कुछ लोगों द्वारा सिलेंडर मुंह मांगे दाम पर बेचे जाने की शिकायत सामने आ रही है। जहां सरकारी दर पर मिलने वाला सिलेंडर तय कीमत पर मिलना चाहिए, वहीं जरूरतमंद उपभोक्ताओं से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं। मजबूरी में कई लोग अधिक कीमत देकर सिलेंडर खरीदने को मजबूर हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर गैस की आपूर्ति हो जाए तो ऐसी स्थिति पैदा ही न हो। लेकिन पिछले कुछ दिनों से एजेंसियों पर गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि गैस न मिलने से घर का खाना बनाना प्रभावित हो रहा है।
उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले की जांच कराई जाए और गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही एजेंसी के बाहर अधिक कीमत पर सिलेंडर बेचने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और उन्हें समय पर उचित दर पर गैस सिलेंडर मिल सके।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस छात्रों और चिकित्सकों ने आकाश पांडेय को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल की अध्यक्षता में हुए इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में छात्रों ने हाथों में मोमबत्तियां और पोस्टर लेकर “Justice for Aakash” के नारे लगाए। छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, साथ ही आकाश पांडे के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 1 करोड़ रुपये की सहायता देने की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने दिवंगत आकाश पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की।
    1
    देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस छात्रों और चिकित्सकों ने आकाश पांडेय को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल की अध्यक्षता में हुए इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में छात्रों ने हाथों में मोमबत्तियां और पोस्टर लेकर “Justice for Aakash” के नारे लगाए।
छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, साथ ही आकाश पांडे के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 1 करोड़ रुपये की सहायता देने की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने दिवंगत आकाश पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की।
    user_मुकेश राव
    मुकेश राव
    Deoria, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • देखिए गैस के लिए देवरिया में कितनी समस्याएं हो रही है किसी को यह बात समझ में नहीं आ रहा परेशान कैसे किया जा रहा है देवरिया में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लगभग गैस ऐसी समस्या है सारा काम छोड़कर अब गैस के लिए लाइन लगाओ अपना हर काम आदमी छोड़कर गैस की लाइन लगा है किसी को पेपर देने जाना है किसी को बच्चों को स्कूल छोड़ने जाना है
    1
    देखिए गैस के लिए देवरिया में कितनी समस्याएं हो रही है किसी को यह बात समझ में नहीं आ रहा परेशान कैसे किया जा रहा है देवरिया में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लगभग गैस ऐसी समस्या है सारा काम छोड़कर अब गैस के लिए लाइन लगाओ अपना हर काम आदमी छोड़कर गैस की लाइन लगा है किसी को पेपर देने जाना है किसी को बच्चों को स्कूल छोड़ने जाना है
    user_Dhanesh kushwaha
    Dhanesh kushwaha
    Electrician देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रसोई गैस की किल्लत से गैस उपभोक्ता परेशान, गैस की हो रही है कालाबाजारी बिल्थरारोड। इन दिनों होली त्यौहार से ही रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत होने से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए दुश्वारियो का सामना करना पड़ रहा है। भोर से ही एचपी गैस गोदाम और भारत गैस गोदाम पर गैस सिलेंडर के लिए सिलेंडर रखकर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग जा रही है। इसके बावजूद भी कुछ को गैस मिलने के बाद अन्य को गैस सिलेंडर न मिलने के अभाव में बैरंग वापस घर लौटना पड़ रहा है। पुलिस के मौजूदगी के बावजूद भी गैस गोदामों पर मारा मारी की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। चट्टी चौराहे पर गैस उपभोक्ता सिलेंडर लाइन में रखकर गैस डिलेवरी वाहन के इंतजार में खड़े रहते है। किन्तु एजेंसियों के गैस डिलेवरी वाहन चालक अपना मोबाइल बंद किए हुए है। लोगो की माने तो बीच में ही गैस सिलेंडर को गैस एजेंसी के वाहन चालक आर्थिक लाभ के चक्कर में बेच दे रहे है। गैस सिलेंडर नहीं मिलने से किसी किसी घरों में खाने के लाले पड़ गए है। इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक बिल्थरारोड विजय कुमार राय का कहना है कि मंगलवार को फरसाटार, बासपार बहोरवा और नगर में 500 गैस सिलेंडर वितरित किया गया । बुधवार को भी रसोई गैस सिलेंडर वितरित किया जायेगा। गैस की कालाबाजारी करने की शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ कानूनी कारवाई की जायेगी।
    1
    रसोई गैस की किल्लत से गैस उपभोक्ता परेशान, गैस की हो रही है कालाबाजारी
बिल्थरारोड। इन दिनों  होली त्यौहार से ही रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत होने से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए दुश्वारियो का सामना करना पड़ रहा है। भोर से ही एचपी गैस गोदाम और भारत गैस गोदाम पर गैस सिलेंडर के लिए सिलेंडर रखकर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग जा रही है। इसके बावजूद भी कुछ को गैस मिलने के बाद अन्य को गैस सिलेंडर न मिलने के अभाव में बैरंग वापस घर लौटना पड़ रहा है। पुलिस के मौजूदगी के बावजूद भी गैस गोदामों  पर मारा मारी की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। चट्टी चौराहे पर गैस उपभोक्ता सिलेंडर लाइन में रखकर गैस डिलेवरी वाहन के इंतजार में खड़े रहते है। किन्तु एजेंसियों के गैस डिलेवरी वाहन चालक अपना मोबाइल बंद किए हुए है।  लोगो की माने तो बीच में ही गैस सिलेंडर को गैस एजेंसी के वाहन चालक आर्थिक लाभ के चक्कर में बेच दे रहे है। गैस सिलेंडर नहीं मिलने से किसी किसी घरों में खाने के लाले पड़ गए है। इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक बिल्थरारोड विजय कुमार राय का कहना है कि मंगलवार को फरसाटार, बासपार बहोरवा और नगर में 500 गैस सिलेंडर वितरित किया गया । बुधवार को भी  रसोई गैस सिलेंडर वितरित किया जायेगा। गैस की कालाबाजारी करने की शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ कानूनी कारवाई की जायेगी।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.