Shuru
Apke Nagar Ki App…
हवासपुर गांव के पास मवेशी लदा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, चाचा-भतीजे को आईं मामूली चोटें सिकंदरा थाना क्षेत्र के पिंडार्थू गांव निवासी समीम खान मंगलवार दोपहर करीब एक बजे मंगलपुर से सिकंदरा की ओर ई-रिक्शा में एक मवेशी लादकर जा रहे थे। इसी दौरान हवासपुर गांव के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में समीम खान और उनके भतीजे को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद ई-रिक्शा में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
Sarita singh
हवासपुर गांव के पास मवेशी लदा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, चाचा-भतीजे को आईं मामूली चोटें सिकंदरा थाना क्षेत्र के पिंडार्थू गांव निवासी समीम खान मंगलवार दोपहर करीब एक बजे मंगलपुर से सिकंदरा की ओर ई-रिक्शा में एक मवेशी लादकर जा रहे थे। इसी दौरान हवासपुर गांव के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में समीम खान और उनके भतीजे को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद ई-रिक्शा में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हवासपुर गांव के पास मवेशी लदा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, चाचा-भतीजे को आईं मामूली चोटें सिकंदरा थाना क्षेत्र के पिंडार्थू गांव निवासी समीम खान मंगलवार दोपहर करीब एक बजे मंगलपुर से सिकंदरा की ओर ई-रिक्शा में एक मवेशी लादकर जा रहे थे। इसी दौरान हवासपुर गांव के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में समीम खान और उनके भतीजे को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद ई-रिक्शा में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।1
- संगठन मजबूती को बूथ स्तर तक सक्रिय हों कार्यकर्ता जन जन तक कांग्रेस की नीतियों को पहुचाये झींझक। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत मंगलवार को नगर के एक गेस्ट हाउस में संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर चर्चा की गई। कानपुर देहात प्रभारी व दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष शिव पांडेय मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और बूथ स्तर तक लोगों से संवाद स्थापित करना होगा। आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में जिलाध्यक्ष अंबरीश सिंह गौर, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश कटियार, मदन मोहन शुक्ला, विमल शुक्ला, शमीम, प्रभाकर गुप्ता, यूनुस, पीसीसी सदस्य नीलम दिवाकर, पिंटू दिवाकर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- झींझक नगर पालिका कानपुर देहात काशीराम कॉलोनी यहां पानी लैट्रिन की कोई रास्ता नहीं है झींझक नगर पालिका परिषद में काशीराम कॉलोनी कल शाम रात करीब 9:00 बजे मासूम गाय का बछड़ा नाले में गिर गया तभी वहां छोटे-छोटे बच्चों ने देखा तब उन बच्चों ने वहां के दो-तीन लोगों को बुलाया तभी वहां रामकिशन कृष्णा गोरे राहुल आयुष और भी अन्य लोगों ने मिलकर उसे बछड़े को बाहर निकाल तभी वहां के लोगों के मुख से यह सुनने को मिला कि यह बछड़ा को दौड़ा आता है अतः इसको और भी कई बार ऐसा हो चुका है गाय पालने वाले व्यक्ति जब तक दूध देती है तो उनकी देखभाल बहुत करते हैं जब वह दूध देना बंद कर देती है तब गाय और बच्चों को आवारा छोड़ देते हैं इससे जानवर बहुत ही मात्रा में खेतों हुआ सड़कों पर घूमते रहते हैं अतः इस इस समस्या का समाधान अवश्य निकल जाए यह घटना झींझक नगर पालिका काशीराम कॉलोनी की है2
- सरकारी स्कूलों मे एक लाख रूपए महीने वेतन पाने वाले टीचर स्कूल मे आकर नींद लेते है कानपुर देहात के अधिकतर स्कूलों मे नहीं होती है पढ़ाई पहली बात तो बच्चे कम आते हैं दूसरी बात जो आते हैं वह भी मिडडे मिल का खाना खाकर मस्त रहते हैं क्योंकि मास्टरजी आराम फरमाते हैं बच्चे मस्ती करते हैं पढ़ाई के नाम पर जीरो कई स्कूलों मे तो आंगनवाड़ी मे मिलने वाली सामिग्री मास्टरजी के जो परम मित्र होते हैं वही फायदा उठाते हैं कैसे होगा विकास?2
- एक महीने से खराब एक्स-रे मशीन, मरीजों की बढ़ी परेशानी 10 से 20 किलोमीटर दूर एक्स-रे कराने को मजबूर मरीज, निजी केंद्रों पर भी खर्च करनी पड़ रही रकम एक महीने से खराब एक्स-रे मशीन, मरीजों की बढ़ी परेशानी 10 से 20 किलोमीटर दूर एक्स-रे कराने को मजबूर मरीज, निजी केंद्रों पर भी खर्च करनी पड़ रही रकम कानपुर देहात। राजपुर नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में पिछले करीब एक महीने से एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है। मशीन का एक्सपोजर खराब होने के कारण अस्पताल में मरीजों के एक्स-रे नहीं हो पा रहे हैं। इससे दूर-दराज के गांवों से इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएचसी सलेमपुर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। चिकित्सक द्वारा जांच के दौरान जब किसी मरीज को एक्स-रे कराने की सलाह दी जाती है तो अस्पताल में मशीन खराब होने के कारण मरीजों को बाहर जाना पड़ता है। कई मरीजों को मजबूरी में करीब 10 से 20 किलोमीटर दूर दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों या निजी एक्स-रे सेंटरों पर जाना पड़ रहा है। इससे मरीजों का समय और किराया दोनों खर्च हो रहे हैं। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को निजी केंद्रों पर एक्स-रे कराने के लिए अतिरिक्त रकम खर्च करनी पड़ रही है। अस्पताल में एक्स-रे टेक्नीशियन पिंटू यादव की तैनाती है। बताया गया कि टेक्नीशियन नियमित रूप से अस्पताल आते हैं, लेकिन मशीन में तकनीकी खराबी होने के कारण एक्स-रे का कार्य नहीं हो पा रहा है। मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद मशीन खराब रहने से उन्हें बाहर जांच कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सीएचसी सलेमपुर में तैनात चिकित्सक डॉ. आरपी सागर ने बताया कि एक्स-रे मशीन में खराबी की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जा चुकी है। मशीन की तकनीकी समस्या दूर होने के बाद ही एक्स-रे की सुविधा दोबारा शुरू हो सकेगी। वहीं राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सलिल सचान ने बताया कि जल्द ही टेक्नीशियन को बुलाकर मशीन की जांच कराई जाएगी और उसे चालू कराने का प्रयास किया जाएगा। लगातार एक महीने से मशीन खराब होने के कारण मरीजों में नाराजगी है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द एक्स-रे मशीन को दुरुस्त कराकर सुविधा शुरू कराने की मांग की है, ताकि मरीजों को जांच के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों और निजी केंद्रों के चक्कर न लगाने पड़ें।1
- दोहरापुर गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस ने तहरीर के आधार पर की कार्यवाही सिकंदरा थाना क्षेत्र के दोहरापुर गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर सोमवार दोपहर चरन सिंह और आनंद कुमार के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के बाद दोनों पक्ष सिकंदरा थाने पहुंचे और एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। मंगलवार को करीब तीन बजे पुलिस ने दोनों पक्षों का चालान कर दिया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है।1
- नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, बालिका सकुशल बरामद नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, बालिका सकुशल बरामद कानपुर देहात। थाना राजपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को पीड़िता की मां ने थाना राजपुर में तहरीर देकर बताया था कि उनकी करीब 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को धीरेन्द्र पुत्र धर्मेन्द्र, निवासी ग्राम अनवां बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। मामले में थाना राजपुर में मु0अ0सं0 74/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए राजपुर पुलिस टीम ने 18 अगस्त 2026 को वांछित आरोपी धीरेन्द्र (करीब 19 वर्ष) को उसके गांव अनवां से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक नीरज कुमार, रिक्रूट कांस्टेबल 655 राजा तथा रिक्रूट कांस्टेबल 463 उदयवीर। रिपोर्ट: इकबाल अहमद | खबर कानपुर देहात2
- परिवार रजिस्टर में बच्चों के नाम दर्ज कराने को लेकर सचिव पर अभद्रता का आरोप परिवार रजिस्टर में बच्चों के नाम दर्ज कराने को लेकर अभद्रता का आरोप कानपुर देहात। राजपुर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बीबनपुर के मजरा घटापारा गांव निवासी कृष्णपाल सिंह ने परिवार रजिस्टर में अपने पुत्र-पुत्री के नाम दर्ज कराने के मामले में पंचायत सचिव पर अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर उन्होंने मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजपुर के नाम लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कृष्णपाल सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री तान्या यादव और पुत्र मानस यादव के नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज नहीं हैं। दोनों के नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज कराने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था। मामले में सहायक विकास अधिकारी पंचायत कल्याण सिंह ने ग्राम पंचायत बीबनपुर के पंचायत सचिव राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। पीड़ित के अनुसार, वह सहायक विकास अधिकारी के निर्देश के बाद अपना प्रार्थना पत्र लेकर पंचायत सचिव राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा के पास पहुंचा। आरोप है कि सचिव ने उसकी समस्या सुनने के बजाय उसके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की और वहां से भगा दिया। इस घटना से आहत कृष्णपाल सिंह ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कृष्णपाल सिंह का कहना है कि बच्चों के नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज कराने के लिए वह संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। उन्होंने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और परिवार रजिस्टर में दोनों बच्चों के नाम दर्ज कराने की मांग की है। वहीं, सहायक विकास अधिकारी पंचायत कल्याण सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। प्रार्थना पत्र और लगाए गए आरोपों की जांच-पड़ताल कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1