logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोरबा:-अवैध स्क्रैप यार्ड पर उरगा पुलिस की कार्रवाई,भारी मात्रा में वाहनों के पुर्जे जब्त। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उरगा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।उरगा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरबसपुर बायपास रोड स्थित एक स्क्रैप यार्ड में अवैध रूप से भारी मात्रा में चोरी से संबंधित लोहे का सामान, हाइवा, ट्रेलर एवं ट्रक के पुर्जे संग्रहित कर रखे गए हैं। सूचना पर थाना उरगा पुलिस एवं संबंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई।जांच के दौरान स्क्रैप यार्ड संचालक नूर आलम मौके पर उपस्थित मिला। यार्ड में रखे गए वाहनों के पुर्जे एवं लोहे के सामान के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहने पर उसके द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।दस्तावेजों के अभाव में उक्त सामग्री के अवैध होने की आशंका पर पुलिस द्वारा विधि अनुसार कार्रवाई करते हुए मौके से 30 लाख का कबाड़ जब्त कर लिया. नगर निगम की टीम द्वारा पंचनामा तैयार कर स्क्रैप यार्ड को सीलबंद किया गया।

16 hrs ago
user_Manoj kumar dinkar
Manoj kumar dinkar
Journalist कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
16 hrs ago

कोरबा:-अवैध स्क्रैप यार्ड पर उरगा पुलिस की कार्रवाई,भारी मात्रा में वाहनों के पुर्जे जब्त। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उरगा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।उरगा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरबसपुर बायपास रोड स्थित एक स्क्रैप यार्ड में अवैध रूप से भारी मात्रा में चोरी से संबंधित लोहे का सामान, हाइवा, ट्रेलर एवं ट्रक के पुर्जे संग्रहित कर रखे गए हैं। सूचना पर थाना उरगा पुलिस एवं संबंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई।जांच के दौरान स्क्रैप यार्ड संचालक नूर आलम मौके पर उपस्थित मिला। यार्ड में रखे गए वाहनों के पुर्जे एवं लोहे के सामान के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहने पर उसके द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।दस्तावेजों के अभाव में उक्त सामग्री के अवैध होने की आशंका पर पुलिस द्वारा विधि अनुसार कार्रवाई करते हुए मौके से 30 लाख का कबाड़ जब्त कर लिया. नगर निगम की टीम द्वारा पंचनामा तैयार कर स्क्रैप यार्ड को सीलबंद किया गया।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • Post by DEOKI PURI GOSVAMI
    1
    Post by DEOKI PURI GOSVAMI
    user_DEOKI PURI GOSVAMI
    DEOKI PURI GOSVAMI
    Advertising Photographer कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • कुदमुरा के शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय, कुदमुरा में नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सांप संरक्षण एवं सर्पदंश जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया,इसमें मद्रास क्रोकोडाइल बैंक ट्रस्ट एवं यूएसवी प्राइवेट लिमिटेड सहयोगी संस्था के रूप में सहभागी रहे,विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को सांपों की पहचान, पारिस्थितिकीय भूमिका, सुरक्षित रेस्क्यू, सर्पदंश की स्थिति में प्राथमिक उपचार एवं भ्रांतियों के वैज्ञानिक समाधान की जानकारी दी गई,करीब 200 से अधिक छात्र–छात्राओं एवं शिक्षकों ने दोनों विद्यालयों में सहभागिता कर जीवन रक्षक जानकारियाँ प्राप्त कीं।
    1
    कुदमुरा के शासकीय हायर सेकेंडरी  विद्यालय, कुदमुरा में नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सांप संरक्षण एवं सर्पदंश जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया,इसमें मद्रास क्रोकोडाइल बैंक ट्रस्ट एवं यूएसवी प्राइवेट लिमिटेड सहयोगी संस्था के रूप में सहभागी रहे,विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को सांपों की पहचान, पारिस्थितिकीय भूमिका, सुरक्षित रेस्क्यू, सर्पदंश की स्थिति में प्राथमिक उपचार एवं भ्रांतियों के वैज्ञानिक समाधान की जानकारी दी गई,करीब 200 से अधिक छात्र–छात्राओं एवं शिक्षकों ने दोनों विद्यालयों में सहभागिता कर जीवन रक्षक जानकारियाँ प्राप्त कीं।
    user_Manoj kumar dinkar
    Manoj kumar dinkar
    Journalist कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • Post by Gautam karsh
    1
    Post by Gautam karsh
    user_Gautam karsh
    Gautam karsh
    Farmer Malkharoda, Sakti•
    2 hrs ago
  • बिलासपुर के पुराने बस स्टैंड के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब बंद पड़े नाले से युवक की आवाजें सुनाई दीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी और JCB मशीन से नाले का स्लैब तोड़कर युवक को बाहर निकाला गया। युवक की पहचान राम कुमार चौहान के रूप में हुई है, जो बीते दो दिनों से नाले के भीतर फंसा हुआ था। बताया जा रहा है कि नाला कई महीनों से बंद है, ऐसे में युवक उसके अंदर कैसे पहुंचा,यह बड़ा सवाल बना हुआ है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और मामला रहस्यमय बना हुआ है।
    1
    बिलासपुर के पुराने बस स्टैंड के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब बंद पड़े नाले से युवक की आवाजें सुनाई दीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी और JCB मशीन से नाले का स्लैब तोड़कर युवक को बाहर निकाला गया। युवक की पहचान राम कुमार चौहान के रूप में हुई है, जो बीते दो दिनों से नाले के भीतर फंसा हुआ था। बताया जा रहा है कि नाला कई महीनों से बंद है, ऐसे में युवक उसके अंदर कैसे पहुंचा,यह बड़ा सवाल बना हुआ है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और मामला रहस्यमय बना हुआ है।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company Bilaspur, Chhattisgarh•
    21 hrs ago
  • गांव में अवैध शराब व गांजा बिक्री से परेशान ग्राम हरदी के ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर किया विरोध प्रदर्शन रविवार की रात 5:00 बजे ग्राम हरदी के ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत हरदी में अवैध शराब और गांजा की खुलेआम बिक्री से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को दोपहर 3 बजे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने हाथों में पोस्टर लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए नशे के अवैध कारोबार पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है और युवा वर्ग गलत रास्ते पर जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने अवैध शराब व गांजा बिक्री बंद कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। आपको बता दे कि गांव में खुलेआम शराब गंजों की बिक्री से गांव में युवा वर्ग भी नशे के आदी होते जा रहे हैं साथ ही कई लोग सोसाइटी में मिले हुए चावल को बेचकर शराब पीते हैं तो कुछ लोग अपने घर से बर्तन गहने वगैरा बेचकर शराब पीना चालू कर दिए हैं जिसकी वजह से ग्रामीणों में खास आक्रोश है गांव में खुलेआम दारू गांजा के बिक्री और सेवन से गांव का माहौल काफी खराब हो चुका है जगह-जगह गाली गलौज लड़ाई झगड़ा अब आम हो चुके हैं इसलिए रविवार को एन एच सड़क पर हाथों में तकिया लिए प्रदर्शन किया गया और शासन प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की गई ग्रामीणों ने बताया की शासन प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है उसके बाद भी कार्रवाई न होना भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है इसलिए उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जिनके द्वारा इसे रोका जा सकता था लेकिन उन्होंने प्रयास नहीं किया और गांव में एक के बाद एक कई लोग शराब गांजा की बिक्री करने लगे जिसकी वजह से अब गांव का माहौल बिगड़ चुका है बच्चे बड़े सभी खुले आम चौक चौराहों में नशा कर रहे है जिसका विरोध गांव के कुछ चुनिंदा समाज सेवको ने की है और प्रशासन से जल्द कड़ी कार्यवाही के मांग की गई है अब देखने वाली बात यह होगी कि शासन प्रशासन कब तक इन पर कार्यवाही करेगी
    1
    गांव में अवैध शराब व गांजा बिक्री से परेशान ग्राम हरदी के ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर किया विरोध प्रदर्शन
रविवार की रात 5:00 बजे ग्राम हरदी के ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार 
ग्राम पंचायत हरदी में अवैध शराब और गांजा की खुलेआम बिक्री से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को दोपहर 3 बजे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने हाथों में पोस्टर लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए नशे के अवैध कारोबार पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है और युवा वर्ग गलत रास्ते पर जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने अवैध शराब व गांजा बिक्री बंद कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
आपको बता दे कि गांव में खुलेआम शराब गंजों की बिक्री से गांव में युवा वर्ग भी नशे के आदी  होते जा रहे हैं साथ ही कई लोग सोसाइटी में मिले हुए चावल को बेचकर शराब पीते हैं तो कुछ लोग अपने घर से बर्तन गहने वगैरा बेचकर शराब पीना चालू कर दिए हैं जिसकी वजह से ग्रामीणों में खास आक्रोश है गांव में खुलेआम दारू गांजा के बिक्री और सेवन से गांव का माहौल काफी खराब हो चुका है जगह-जगह गाली गलौज लड़ाई झगड़ा अब आम हो चुके हैं इसलिए रविवार को एन एच सड़क पर हाथों में तकिया लिए प्रदर्शन किया गया और शासन प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की गई 
ग्रामीणों ने बताया की शासन प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है उसके बाद भी कार्रवाई न होना भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है इसलिए उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जिनके द्वारा इसे रोका जा सकता था लेकिन उन्होंने प्रयास नहीं किया और गांव में एक के बाद एक कई लोग शराब गांजा की बिक्री करने लगे जिसकी वजह से अब गांव का माहौल बिगड़ चुका है बच्चे बड़े सभी खुले आम चौक चौराहों में नशा कर रहे है 
जिसका विरोध गांव के कुछ चुनिंदा समाज सेवको ने की है और प्रशासन से जल्द कड़ी कार्यवाही के मांग की गई है अब देखने वाली बात यह होगी कि शासन प्रशासन कब तक इन पर कार्यवाही करेगी
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    1 hr ago
  • अंबिकापुर /पानी संकट से परेशान व्यापारी ने सरकारी सड़क पर करा दिया बोरवेल, जानकारी के बाद भी अफसरों ने नहीं की कार्रवाई अंबिकापुर नगर निगम प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. अंबिकापुर शहर में स्थित राम मंदिर गली में एक व्यापारी के द्वारा सड़क में ही बोरवेल कर दिया गया, व्यापारी का कहना है कि पिछले 45 सालों से हुए जल संकट से जूझ रहे हैं, नगर निगम के द्वारा जो पानी आपूर्ति किया जाता है वह पर्याप्त नहीं होता है. इसकी वजह से उन्हें पानी की टंकी मंगानी पड़ती है, वहीं दूसरी तरफ सड़क में बोर करने की शिकायत कई लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों के पास की लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई. व्यापारी ने सरकारी सड़क पर करा दिया बोरवेल अंबिकापुर नगर निगम का उड़नदस्ता दल पूरी तरीके से निष्क्रिय हो चुका है, ऐसा इसलिए क्योंकि रविवार को नगर निगम के उड़न रास्ता टीम के पास एक शिकायत पहुंची थी कि राम मंदिर रोड में एक व्यापारी के द्वारा सड़क पर बोर कराया जा रहा है. पिछले 24 घंटे से बोरवेल का काम चल रहा है, लेकिन रविवार को करीब 4:00 बजे उड़न दस्ता की टीम मौके पर पहुंची और बिना कार्रवाई वापस लौट गई, इसकी शिकायत जिला प्रशासन के अधिकारियों से हुई, लेकिन कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा. स्थानीय लोगों का कहना था कि अगर कोई सामान्य व्यक्ति इस तरीके से सड़क पर बोर करता तो सबसे पहले बोर मशीन को जप्त कर लिया जाता, उसके बाद जुर्माना अलग से लगाया जाता, लेकिन इस मामले में कार्रवाई नहीं होने से सड़क के किनारे और मनमर्जी तरीके से बोर करेंगे. अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में सरकारी जमीन में निजी लोगों के द्वारा इस तरह बोर कराना जहां नियम के विपरीत है वहीं जहां सड़क में मोड़ पर बोर कराया गया है उससे हादसे का भी खतरा बना रहेगा. बताया जाता है कि बोर से पहले स्थानीय नेताओं और अफसरों से सेटिंग कर सड़क पर बोर कराया गया है. बोर कराने वाले व्यापारी सुरेश जलान का कहना है कि उनका परिवार पिछले 45 सालों से जल संकट से जूझ रहा है. कई बार उन्होंने नगर निगम से पानी उपलब्ध कराने की मांग की लेकिन इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई, नगर निगम से महज कुछ मिनट ही पानी नल से आता है जो पर्याप्त नहीं होता है और गर्मी के दिनों में परेशानी और भी अधिक बढ़ जाती है इसके कारण उनके द्वारा हर रोज ₹700 का पानी खरीदा जाता है और इससे परेशान होकर उन्होंने इस तरह बोरवेल करने का फैसला लिया. जानकारी के बाद भी अफसरों ने नहीं की कार्रवाई इस मामले को लेकर मौके पर पहुंचे नगर निगम के उड़नदस्ता प्रभारी से बात किया गया तो उनका कहना था कि आज रविवार है और कार्यवाही करने वाले इंजीनियर व कर्मचारी छुट्टी में है. इसकी वजह से आज कार्रवाई नहीं की जा रही है. हालांकि इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई होगी उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया.
    1
    अंबिकापुर /पानी संकट से परेशान व्यापारी ने सरकारी सड़क पर करा दिया बोरवेल, जानकारी के बाद भी अफसरों ने नहीं की कार्रवाई
अंबिकापुर नगर निगम प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. अंबिकापुर शहर में स्थित राम मंदिर गली में एक व्यापारी के द्वारा सड़क में ही बोरवेल कर दिया गया, व्यापारी का कहना है कि पिछले 45 सालों से हुए जल संकट से जूझ रहे हैं, नगर निगम के द्वारा जो पानी आपूर्ति किया जाता है वह पर्याप्त नहीं होता है. इसकी वजह से उन्हें पानी की टंकी मंगानी पड़ती है, वहीं दूसरी तरफ सड़क में बोर करने की शिकायत कई लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों के पास की लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई.
व्यापारी ने सरकारी सड़क पर करा दिया बोरवेल
अंबिकापुर नगर निगम का उड़नदस्ता दल पूरी तरीके से निष्क्रिय हो चुका है, ऐसा इसलिए क्योंकि रविवार को नगर निगम के उड़न रास्ता टीम के पास एक शिकायत पहुंची थी कि राम मंदिर रोड में एक व्यापारी के द्वारा सड़क पर बोर कराया जा रहा है. पिछले 24 घंटे से बोरवेल का काम चल रहा है, लेकिन रविवार को करीब 4:00 बजे उड़न दस्ता की टीम मौके पर पहुंची और बिना कार्रवाई वापस लौट गई, इसकी शिकायत जिला प्रशासन के अधिकारियों से हुई, लेकिन कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा. स्थानीय लोगों का कहना था कि अगर कोई सामान्य व्यक्ति इस तरीके से सड़क पर बोर करता तो सबसे पहले बोर मशीन को जप्त कर लिया जाता, उसके बाद जुर्माना अलग से लगाया जाता, लेकिन इस मामले में कार्रवाई नहीं होने से सड़क के किनारे और मनमर्जी तरीके से बोर करेंगे.
अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में सरकारी जमीन में निजी लोगों के द्वारा इस तरह बोर कराना जहां नियम के विपरीत है वहीं जहां सड़क में मोड़ पर बोर कराया गया है उससे हादसे का भी खतरा बना रहेगा. बताया जाता है कि बोर से पहले स्थानीय नेताओं और अफसरों से सेटिंग कर सड़क पर बोर कराया गया है.
बोर कराने वाले व्यापारी सुरेश जलान का कहना है कि उनका परिवार पिछले 45 सालों से जल संकट से जूझ रहा है. कई बार उन्होंने नगर निगम से पानी उपलब्ध कराने की मांग की लेकिन इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई, नगर निगम से महज कुछ मिनट ही पानी नल से आता है जो पर्याप्त नहीं होता है और गर्मी के दिनों में परेशानी और भी अधिक बढ़ जाती है इसके कारण उनके द्वारा हर रोज ₹700 का पानी खरीदा जाता है और इससे परेशान होकर उन्होंने इस तरह बोरवेल करने का फैसला लिया.
जानकारी के बाद भी अफसरों ने नहीं की कार्रवाई
इस मामले को लेकर मौके पर पहुंचे नगर निगम के उड़नदस्ता प्रभारी से बात किया गया तो उनका कहना था कि आज रविवार है और कार्यवाही करने वाले इंजीनियर व कर्मचारी छुट्टी में है. इसकी वजह से आज कार्रवाई नहीं की जा रही है. हालांकि इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई होगी उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया.
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    Journalist सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • गौ सम्मान आव्हान अभियान भिलौनी जिला बेमेतरा
    2
    गौ सम्मान आव्हान अभियान भिलौनी जिला बेमेतरा
    user_Navin Gauraha
    Navin Gauraha
    Pujari बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • Post by DEOKI PURI GOSVAMI
    1
    Post by DEOKI PURI GOSVAMI
    user_DEOKI PURI GOSVAMI
    DEOKI PURI GOSVAMI
    Advertising Photographer कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.