logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आईएससी-फिक्की स्वच्छता पुरस्कार ग्रे वॉटर प्रबंधन में टीकमगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर विजेता टीकमगढ़/गांवों की गलियों में बहता गंदा पानी, कीचड़ और जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायतों द्वारा किए गए अभिनव प्रयास और विस्तार को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। आईएससी-फिक्की स्वच्छता पुरस्कार में टीकमगढ़ को ग्रे वॉटर प्रबंधन श्रेणी में विजेता घोषित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नवीत कुमार धुर्वे और जिला समन्वयक जिला पंचायत मनीष जैन ने पुरस्कार ग्रहण किया। एक गांव से शुरू हुआ प्रयोग, दो साल में 225 गांवों तक पहुंचा टीकमगढ़ जिले में भूमिगत जल निकासी की यह पहल चंद्रपुरा गांव से शुरू हुई थी। इसके सकारात्मक परिणामों को देखते हुए जिला प्रशासन ने इसे व्यवस्थित योजना के साथ जिले के अन्य गांवों में विस्तार देने की कार्ययोजना तैयार की। तकनीकी मार्गदर्शन, चरणबद्ध कार्ययोजना और उपलब्ध वित्तीय संसाधनों के समुचित उपयोग के साथ पिछले दो वर्षों में यह व्यवस्था 225 गांवों तक विस्तारित की जा चुकी है। जिला प्रशासन की ठोस योजना, तकनीकी सहयोग और पंचम वित्त आयोग से उपलब्ध वित्तीय संसाधनों के उपयोग से ग्राम पंचायतों में यह व्यवस्था विकसित की जा रही है। इसका परिणाम अब गांवों की गलियों और सार्वजनिक स्थानों की बदली हुई तस्वीर के रूप में दिखाई दे रहा है। खुले में बहते गंदे पानी, कीचड़ और जलभराव से राहत के साथ गांवों का परिवेश अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और सुविधाजनक बन रहा है। घरों से निकलने वाले स्नान, कपड़े धोने और रसोई आदि के पानी को खुले में बहने से रोकने के लिए घरों के बाहर सिल्ट चैम्बर बनाए जाते हैं। इन चैंबरों को करीब 8 इंच व्यास के पाइप से आपस में जोड़ा जाता है। पाइपों के माध्यम से पानी को भूमिगत रूप से गांव के अंतिम बिंदु तक पहुंचाया जाता है, जहां सोख्ता गड्ढे के माध्यम से पानी का निस्तारण किया जाता है। चैंबर में गाद और ठोस पदार्थों को रोकने की व्यवस्था होने से पाइपों में रुकावट की संभावना कम होती है। इससे गलियों में खुले रूप से गंदा पानी बहने, कीचड़ और जलभराव की समस्या में कमी आती है। इस पहल की सफलता के पीछे जिला प्रशासन की ठोस योजना, तकनीकी सहयोग और वित्तीय संसाधनों का बेहतर उपयोग महत्वपूर्ण रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध निधियों के साथ पंचम वित्त आयोग से प्राप्त संसाधनों का उपयोग करते हुए स्थानीय जरूरत के अनुसार चैंबर, भूमिगत पाइपलाइन और सोख्ता गड्ढों का निर्माण किया जा रहा कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने कहा कि यह पुरस्कार टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायतों के संकल्प, विश्वास और प्रयासों का परिणाम है। जिले ने देश के ग्रामों को गंदे पानी से विमुक्त करने का एक मॉडल सामने रखा है। उन्होंने कहा कि चंद्रपुरा से शुरू हुई यह पहल अब 225 गांवों तक पहुंच चुकी है। यह केवल भूमिगत जल निकासी व्यवस्था बनाने का काम नहीं है, बल्कि गांवों की जीवन गुणवत्ता और ग्रामीण परिवेश की तस्वीर बदलने का अभियान है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप इस मॉडल को और प्रभावी बनाया जाए

1 day ago
user_रिपोर्टर –अजय कुमार 6387476912
रिपोर्टर –अजय कुमार 6387476912
Media Consultant टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
1 day ago
47523940-2f11-47d6-ba68-0059f2d236e1

आईएससी-फिक्की स्वच्छता पुरस्कार ग्रे वॉटर प्रबंधन में टीकमगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर विजेता टीकमगढ़/गांवों की गलियों में बहता गंदा पानी, कीचड़ और जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायतों द्वारा किए गए अभिनव प्रयास और विस्तार को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। आईएससी-फिक्की स्वच्छता पुरस्कार में टीकमगढ़ को ग्रे वॉटर प्रबंधन श्रेणी में विजेता घोषित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नवीत कुमार धुर्वे और जिला समन्वयक जिला पंचायत मनीष जैन ने पुरस्कार ग्रहण किया। एक गांव से शुरू हुआ प्रयोग, दो साल में 225 गांवों तक पहुंचा टीकमगढ़ जिले में भूमिगत जल निकासी की यह पहल चंद्रपुरा गांव से शुरू हुई थी। इसके सकारात्मक परिणामों को देखते हुए जिला प्रशासन ने इसे व्यवस्थित योजना के साथ जिले के अन्य गांवों में विस्तार देने की कार्ययोजना तैयार की। तकनीकी मार्गदर्शन, चरणबद्ध कार्ययोजना और उपलब्ध वित्तीय संसाधनों के समुचित उपयोग के साथ पिछले दो वर्षों में यह व्यवस्था 225 गांवों तक विस्तारित की जा चुकी है। जिला प्रशासन की ठोस योजना, तकनीकी सहयोग और पंचम वित्त आयोग से उपलब्ध वित्तीय संसाधनों के उपयोग से ग्राम पंचायतों में यह व्यवस्था विकसित की जा रही है। इसका परिणाम अब गांवों की गलियों और सार्वजनिक स्थानों की बदली हुई तस्वीर के रूप में दिखाई दे रहा है। खुले में बहते गंदे पानी, कीचड़ और जलभराव से राहत के साथ गांवों का परिवेश अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और सुविधाजनक बन रहा है। घरों से निकलने वाले स्नान, कपड़े धोने और रसोई आदि के पानी को खुले में बहने से रोकने के लिए घरों के बाहर सिल्ट चैम्बर बनाए जाते हैं। इन चैंबरों को करीब 8 इंच व्यास के पाइप से आपस में जोड़ा जाता है। पाइपों के माध्यम से पानी को भूमिगत रूप से गांव के अंतिम बिंदु तक पहुंचाया जाता है, जहां सोख्ता गड्ढे के माध्यम से पानी का निस्तारण किया जाता है। चैंबर में गाद और ठोस पदार्थों को रोकने की व्यवस्था होने से पाइपों में रुकावट की संभावना कम होती है। इससे गलियों में खुले रूप से गंदा पानी बहने, कीचड़ और जलभराव की समस्या में कमी आती है। इस पहल की सफलता के पीछे जिला प्रशासन की ठोस योजना, तकनीकी सहयोग और वित्तीय संसाधनों का बेहतर उपयोग महत्वपूर्ण रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध निधियों के साथ पंचम वित्त आयोग से प्राप्त संसाधनों का उपयोग करते हुए स्थानीय जरूरत के अनुसार चैंबर, भूमिगत पाइपलाइन और सोख्ता गड्ढों का निर्माण किया जा रहा कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने कहा कि यह पुरस्कार टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायतों के संकल्प, विश्वास और प्रयासों का परिणाम है। जिले ने देश के ग्रामों को गंदे पानी से विमुक्त करने का एक मॉडल सामने रखा है। उन्होंने कहा कि चंद्रपुरा से शुरू हुई यह पहल अब 225 गांवों तक पहुंच चुकी है। यह केवल भूमिगत जल निकासी व्यवस्था बनाने का काम नहीं है, बल्कि गांवों की जीवन गुणवत्ता और ग्रामीण परिवेश की तस्वीर बदलने का अभियान है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप इस मॉडल को और प्रभावी बनाया जाए

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • टीकमगढ़ में आज किसान संघ द्वारा निकाली गई विशाल ट्रैक्टर रैली प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री व कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौंपे ज्ञापन
    1
    टीकमगढ़ में आज किसान संघ द्वारा निकाली गई विशाल ट्रैक्टर रैली

प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री व कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौंपे ज्ञापन
    user_Digoda News
    Digoda News
    Local News Reporter टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • तीन साल से क्षतिग्रस्त पुलिया पर  ,ग्रामीणो ने निजी ख़र्च पर वनाया‌ जुगाडू पुल *टीकमगढ़/मोहनगढ़।* बुंदेलखंड जुगाड़ के लिए जाना जाता है, लेकिन जब जुगाड़ पर ही जान जोखिम में डालनी पड़े तो जिम्मेदारों पर सवाल खड़े होते हैं। ऐसा ही मामला मोहनगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत रानीपुरा में सामने आया है। यहां रानीपुरा से पठलन मोहल्ला को जोड़ने वाली पुलिया तालाब के भराव के कारण तीन साल पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से करीब 250 की आबादी वाले इस क्षेत्र के ग्रामीण, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे नाव के सहारे आवागमन को मजबूर हैं। कई बार शव यात्रा तक नाव से ले जानी पड़ी। आवागमन जारी रखने के लिए ग्रामीणों ने निजी खर्चे से करीब 70 फीट लंबा जुगाड़ू पुल तैयार किया है, लेकिन वह भी सुरक्षित नहीं है। गहरा पानी होने से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कई बार अधिकारियों से मांग की, लेकिन स्थायी पुलिया नहीं बनी। वहीं अधिकारियों ने जांच कराकर समाधान का आश्वासन दिया है। तीन साल से क्षतिग्रस्त पुलिया पर  ,ग्रामीणो ने निजी ख़र्च पर वनाया‌ जुगाडू पुल *टीकमगढ़/मोहनगढ़।* बुंदेलखंड जुगाड़ के लिए जाना जाता है, लेकिन जब जुगाड़ पर ही जान जोखिम में डालनी पड़े तो जिम्मेदारों पर सवाल खड़े होते हैं। ऐसा ही मामला मोहनगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत रानीपुरा में सामने आया है। यहां रानीपुरा से पठलन मोहल्ला को जोड़ने वाली पुलिया तालाब के भराव के कारण तीन साल पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से करीब 250 की आबादी वाले इस क्षेत्र के ग्रामीण, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे नाव के सहारे आवागमन को मजबूर हैं। कई बार शव यात्रा तक नाव से ले जानी पड़ी। आवागमन जारी रखने के लिए ग्रामीणों ने निजी खर्चे से करीब 70 फीट लंबा जुगाड़ू पुल तैयार किया है, लेकिन वह भी सुरक्षित नहीं है। गहरा पानी होने से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कई बार अधिकारियों से मांग की, लेकिन स्थायी पुलिया नहीं बनी। वहीं अधिकारियों ने जांच कराकर समाधान का आश्वासन दिया है।
    1
    तीन साल से क्षतिग्रस्त पुलिया पर 

,ग्रामीणो ने निजी ख़र्च पर वनाया‌ जुगाडू पुल


*टीकमगढ़/मोहनगढ़।* बुंदेलखंड जुगाड़ के लिए जाना जाता है, लेकिन जब जुगाड़ पर ही जान जोखिम में डालनी पड़े तो जिम्मेदारों पर सवाल खड़े होते हैं। ऐसा ही मामला मोहनगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत रानीपुरा में सामने आया है।


यहां रानीपुरा से पठलन मोहल्ला को जोड़ने वाली पुलिया तालाब के भराव के कारण तीन साल पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से करीब 250 की आबादी वाले इस क्षेत्र के ग्रामीण, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे नाव के सहारे आवागमन को मजबूर हैं। कई बार शव यात्रा तक नाव से ले जानी पड़ी।


आवागमन जारी रखने के लिए ग्रामीणों ने निजी खर्चे से करीब 70 फीट लंबा जुगाड़ू पुल तैयार किया है, लेकिन वह भी सुरक्षित नहीं है। गहरा पानी होने से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं।


ग्रामीणों का कहना है कई बार अधिकारियों से मांग की, लेकिन स्थायी पुलिया नहीं बनी। वहीं अधिकारियों ने जांच कराकर समाधान का आश्वासन दिया है।


तीन साल से क्षतिग्रस्त पुलिया पर 
,ग्रामीणो ने निजी ख़र्च पर वनाया‌ जुगाडू पुल
*टीकमगढ़/मोहनगढ़।* बुंदेलखंड जुगाड़ के लिए जाना जाता है, लेकिन जब जुगाड़ पर ही जान जोखिम में डालनी पड़े तो जिम्मेदारों पर सवाल खड़े होते हैं। ऐसा ही मामला मोहनगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत रानीपुरा में सामने आया है।
यहां रानीपुरा से पठलन मोहल्ला को जोड़ने वाली पुलिया तालाब के भराव के कारण तीन साल पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से करीब 250 की आबादी वाले इस क्षेत्र के ग्रामीण, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे नाव के सहारे आवागमन को मजबूर हैं। कई बार शव यात्रा तक नाव से ले जानी पड़ी।
आवागमन जारी रखने के लिए ग्रामीणों ने निजी खर्चे से करीब 70 फीट लंबा जुगाड़ू पुल तैयार किया है, लेकिन वह भी सुरक्षित नहीं है। गहरा पानी होने से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं।
ग्रामीणों का कहना है कई बार अधिकारियों से मांग की, लेकिन स्थायी पुलिया नहीं बनी। वहीं अधिकारियों ने जांच कराकर समाधान का आश्वासन दिया है।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ टीकमगढ़ में आज पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर स्वामित्व योजना अंतर्गत पंजीयन कार्य में निष्पादक बनाए जाने के विरोध में पटवारी संघ जिला इकाई टीकमगढ़ द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में पटवारी मौजूद रहे। पटवारी संघ ने कहा है कि पटवारी को निष्पादक (विक्रेता) ना बनाया जाए। कोई भी पटवारी मध्यप्रदेश का यह कार्य नहीं करेगा। जिस मकान का मालिक पहले से मकान मालिक है और उसका नाम खसरा में लिखा हुआ है। पटवारी उसको उसी की भूमि की कैसे रजिस्ट्री करेगा। क्योंकि अगर भूमि पटवारी के नाम होती तो पटवारी विक्रय कर सकता था। जब वह पहले से वह मकान उसी व्यक्ति के नाम पहले से है तो कैसे विक्रय होगा।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़
टीकमगढ़ में आज पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर स्वामित्व योजना अंतर्गत पंजीयन कार्य में निष्पादक बनाए जाने के विरोध में पटवारी संघ जिला इकाई टीकमगढ़ द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में पटवारी मौजूद रहे।
पटवारी संघ ने कहा है कि पटवारी को निष्पादक (विक्रेता) ना बनाया जाए। कोई भी पटवारी मध्यप्रदेश का यह कार्य नहीं करेगा। जिस मकान का मालिक पहले से मकान मालिक है और उसका नाम खसरा में लिखा हुआ है। पटवारी उसको उसी की भूमि की कैसे रजिस्ट्री करेगा। क्योंकि अगर भूमि पटवारी के नाम होती तो पटवारी विक्रय कर सकता था। जब वह पहले से वह मकान उसी व्यक्ति के नाम पहले से है तो कैसे विक्रय होगा।
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • भाजपा की सेवा से संकल्प अभियान के तहत मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले में कार्यक्रम को भव्य रूप देने की बताई रूपरेखा विभिन्न कार्यक्रमों से जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा *भाजपा की सेवा से संकल्प अभियान के तहत मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले में कार्यक्रम को भव्य रूप देने की बताई रूपरेखा, विभिन्न कार्यक्रमों से जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा।* टीकमगढ़। आज भाजपा की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भाजपा कार्यालय में आयोजित यह जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक राजेन्द्र तिवारी, आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम जिला संयोजक अनुराग वर्मा, रामगोपाल चौरसिया, विकास यादव, गोपाल सिंह राय,विभा श्रीवास्तव,शुभम व्यास व अम्बुज खरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने किया। सेवा संकल्प अभियान की निमित्त आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम भव्य रूप में टीकमगढ़ में प्रमुख 32 स्थानों पर मनाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अलग-अलग 13 कार्यक्रमों में जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जाएंगे जिसके लिए सभी कार्यक्रमों की जिला टोली, समन्वयक, प्रभारी एवं मंडल स्तर की टोली का गठन किया गया है, साथ ही सभी कार्यक्रमों की लिए मॉनिटरिंग की जा रही है। जिसमें मुख्य रूप से आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जिले के 32 प्रमुख स्थानों पर सेवा सुशासन के संवैधानिक पद पर 25 वर्ष पूर्ण होने पर आभार व्यक्त करते हुए दीप प्रज्वलन के नगरवासी एवं ग्रामवासी के साथ भाजपा कार्यकर्ता मनाएंगे। वहीं मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा कार्यक्रम, नमो सेवा अनकही कहानियां कार्यक्रम, आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, सेवा की कहानी कार्यक्रम, सेवा ज्योति कलश यात्रा विकसित भारत का संकल्प कार्यक्रम, वडनगर बनारसी सेवा यात्रा कार्यक्रम, सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम, सेवा सेतु अभियान कार्यक्रम, सेवा के रंग राष्ट्र के संग कार्यक्रम आदि प्रमुखता से मनाए जाएंगे। सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि अभियान के निमित्त आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम को भव्य रूप दिलाने के लिए जिले के प्रमुख 32 स्थानों पर 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा सुशासन एवं शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की आभार स्वरूप यह दीप प्रज्वलन शाम को 7:00 बजे विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा जिसमें ढोंगा विडी कॉलोनी, टीकमगढ़ तालाब,बस स्टैंड, राम-जानकी मंदिर, कुंडेश्वर मंदिर जहां विशेष रूप से सरोज राजपूत के द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ 21000 दीप प्रज्वलन होंगे, बगाज माता मंदिर, बड़ागांव हनुमान मंदिर,जय स्तंभ चौक ,रेलवे स्टेशन, कारी तालाब, मवई स्टेशन, बुडेरा बस स्टैंड,बांध सुजारा, ग्वाल सागर बल्देवगढ़,आहार तालाब मंदिर, हनुमान मंदिर चौराहा खरगापुर,हटा छात्रावास कुडीला दूबदेई मंदिर, देरी कालका माता मंदिर, बल्देवगढ़ विंध्यवासिनी माता, सरकनपुर विद्यालय, हरपुरा मंदिर,पुरैनिया तालाब धाट,मदन सागर बड़ा तालाब,दिनऊ सरकार मंदिर,बम्होरी कलां,छिपरी जतारा मातृ धाम, बड़ा मंदिर लिधौरा व आवास कॉलोनी जतारा आदि प्रमुख स्थानों पर कार्यक्रम प्रभारियों व विशिष्ट अतिथियों के साथ नगर वासी एवं ग्रामवासी मिलकर दीप प्रज्वलन करेंगे। कार्यक्रमों की जिला टोली, मंडल स्तर टोली एवं प्रभारी इन सब की व्यवस्था एवं मॉनिटरिंग कर रहे है। कई समाज आगे आकर कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए समाज स्तर पर भी रूपरेखा बना रहे है।इन कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनके जन्म दिवस पर और संवैधानिक पद पर 7 अक्टूबर को 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनके द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हुए, लाभार्थीयों से संपर्क करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त सबके साथ मिलकर दीप प्रज्वलन करेंगे, आप सभी जनमानस से अपील है सेवा संकल्प अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज करवाएं।
    1
    भाजपा की सेवा से संकल्प अभियान के तहत मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले में कार्यक्रम को भव्य रूप देने की बताई रूपरेखा विभिन्न कार्यक्रमों से जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा
*भाजपा की सेवा से संकल्प अभियान के तहत मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले में कार्यक्रम को भव्य रूप देने की बताई रूपरेखा, विभिन्न कार्यक्रमों से जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा।* 
टीकमगढ़। आज भाजपा की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भाजपा कार्यालय में आयोजित यह जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक राजेन्द्र तिवारी, आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम जिला संयोजक अनुराग वर्मा, रामगोपाल चौरसिया, विकास यादव, गोपाल सिंह राय,विभा श्रीवास्तव,शुभम व्यास व अम्बुज खरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने किया। सेवा संकल्प अभियान की निमित्त आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम भव्य रूप में टीकमगढ़ में प्रमुख 32 स्थानों पर मनाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अलग-अलग 13 कार्यक्रमों में जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जाएंगे जिसके लिए सभी कार्यक्रमों की जिला टोली, समन्वयक, प्रभारी एवं मंडल स्तर की टोली का गठन किया गया है, साथ ही सभी कार्यक्रमों की लिए मॉनिटरिंग की जा रही है। जिसमें मुख्य रूप से आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जिले के 32 प्रमुख स्थानों पर सेवा सुशासन के संवैधानिक पद पर 25 वर्ष पूर्ण होने पर आभार व्यक्त करते हुए दीप प्रज्वलन के नगरवासी एवं ग्रामवासी के साथ भाजपा कार्यकर्ता मनाएंगे। वहीं मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा कार्यक्रम, नमो सेवा अनकही कहानियां कार्यक्रम, आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, सेवा की कहानी कार्यक्रम, सेवा ज्योति कलश यात्रा विकसित भारत का संकल्प कार्यक्रम, वडनगर बनारसी सेवा यात्रा कार्यक्रम, सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम, सेवा सेतु अभियान कार्यक्रम, सेवा के रंग राष्ट्र के संग कार्यक्रम आदि प्रमुखता से मनाए जाएंगे। सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि अभियान के निमित्त आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम को भव्य रूप दिलाने के लिए जिले के प्रमुख 32 स्थानों पर 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा सुशासन एवं शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की आभार स्वरूप यह दीप प्रज्वलन शाम को 7:00 बजे विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा जिसमें ढोंगा विडी कॉलोनी, टीकमगढ़ तालाब,बस स्टैंड, राम-जानकी मंदिर, कुंडेश्वर मंदिर जहां विशेष रूप से सरोज राजपूत के द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ 21000 दीप प्रज्वलन होंगे, बगाज माता मंदिर, बड़ागांव हनुमान मंदिर,जय स्तंभ चौक ,रेलवे स्टेशन, कारी तालाब, मवई स्टेशन, बुडेरा बस स्टैंड,बांध सुजारा, ग्वाल सागर बल्देवगढ़,आहार तालाब मंदिर, हनुमान मंदिर चौराहा खरगापुर,हटा छात्रावास कुडीला दूबदेई मंदिर, देरी कालका माता मंदिर, बल्देवगढ़ विंध्यवासिनी माता, सरकनपुर विद्यालय, हरपुरा मंदिर,पुरैनिया तालाब धाट,मदन सागर बड़ा तालाब,दिनऊ सरकार मंदिर,बम्होरी कलां,छिपरी जतारा मातृ धाम, बड़ा मंदिर लिधौरा व आवास कॉलोनी जतारा आदि प्रमुख स्थानों पर कार्यक्रम प्रभारियों व विशिष्ट अतिथियों के साथ नगर वासी एवं ग्रामवासी मिलकर दीप प्रज्वलन करेंगे। कार्यक्रमों की जिला टोली, मंडल स्तर टोली एवं प्रभारी इन सब की व्यवस्था एवं मॉनिटरिंग कर रहे है। कई समाज आगे आकर कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए समाज स्तर पर भी रूपरेखा बना रहे है।इन कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनके जन्म दिवस पर और संवैधानिक पद पर 7 अक्टूबर को 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनके द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हुए, लाभार्थीयों से संपर्क करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त  सबके साथ मिलकर दीप प्रज्वलन करेंगे, आप सभी जनमानस से अपील है सेवा संकल्प अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज करवाएं।
    user_ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी TKg
    ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी TKg
    Farmer बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    40 min ago
  • NH-44 पर बड़ा हादसा टला: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर NH-44 पर बड़ा हादसा टला: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर ललितपुर उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 (NH-44) पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना का विवरण: * स्थान: एनएच-44 (NH-44), ललितपुर। * घटना: बाइक सवार को बचाने के दौरान ट्रैक्टर चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। * नतीजा: ट्रैक्टर पलटकर सड़क किनारे जा गिरा, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। चश्मदीदों के अनुसार, गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। समय रहते कदम उठाने से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज रफ्तार और सुरक्षा का मुद्दा सामने आया है। क्या आप इस खबर में कोई विशेष विवरण (जैसे दिनांक या स्थानीय लोगों के नाम) जोड़ना चाहते हैं?
    1
    NH-44 पर बड़ा हादसा टला: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर
NH-44 पर बड़ा हादसा टला: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर
ललितपुर
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 (NH-44) पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
घटना का विवरण:
* स्थान: एनएच-44 (NH-44), ललितपुर।
* घटना: बाइक सवार को बचाने के दौरान ट्रैक्टर चालक अपना नियंत्रण खो बैठा।
* नतीजा: ट्रैक्टर पलटकर सड़क किनारे जा गिरा, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।
चश्मदीदों के अनुसार, गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। समय रहते कदम उठाने से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज रफ्तार और सुरक्षा का मुद्दा सामने आया है।
क्या आप इस खबर में कोई विशेष विवरण (जैसे दिनांक या स्थानीय लोगों के नाम) जोड़ना चाहते हैं?
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    Court reporter महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • जतारा अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ा वार्ड नंबर 5, शिवा साहू की पहल से पहुंची बिजली अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ा वार्ड नंबर 5, शिवा साहू की पहल से पहुंची बिजली जतारा। लंबे समय से बिजली सुविधा का इंतजार कर रहे नगर के वार्ड नंबर 5 के रहवासियों के लिए आखिरकार राहत की खबर सामने आई है। वार्ड में बिजली व्यवस्था नहीं होने से लोगों को अंधेरे और परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रहवासियों की समस्या को देखते हुए वार्ड नंबर 15 के पार्षद प्रतिनिधि शिवा साहू ने पहल करते हुए वार्ड नंबर 5 में बिजली लाइन विस्तार का कार्य कराया। इसके तहत करीब 20 बिजली खंभे लगाकर लाइन खींची गई तथा 25 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। इस पूरे कार्य पर करीब 5 लाख 68 हजार रुपये की लागत आई है। बिजली व्यवस्था शुरू होने के बाद वार्ड के रहवासियों के घरों और गलियों में रोशनी पहुंची, जिससे लोगों में खुशी का माहौल है। रहवासियों ने बिजली सुविधा मिलने पर शिवा साहू सहित सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया। लोगों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। इस अवसर पर वार्ड नंबर 5 के पार्षद नंदकिशोर कुशवाहा, वार्ड नंबर 6 के पार्षद प्रतिनिधि देवेंद्र अहिरवार, समाजसेवी दुलीचंद महाजन, नगर उपाध्यक्ष गजेंद्र रैकवार, नारायण रैकवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रिपोर्टर — महेंद्र कुमार दुबे बॉबी, जतारा
    1
    जतारा 
अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ा वार्ड नंबर 5,
 शिवा साहू की पहल से पहुंची बिजली
अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ा वार्ड नंबर 5,
शिवा साहू की पहल से पहुंची बिजली
जतारा। लंबे समय से बिजली सुविधा का इंतजार कर रहे नगर के वार्ड नंबर 5 के रहवासियों के लिए आखिरकार राहत की खबर सामने आई है। वार्ड में बिजली व्यवस्था नहीं होने से लोगों को अंधेरे और परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रहवासियों की समस्या को देखते हुए वार्ड नंबर 15 के पार्षद प्रतिनिधि शिवा साहू ने पहल करते हुए वार्ड नंबर 5 में बिजली लाइन विस्तार का कार्य कराया।
इसके तहत करीब 20 बिजली खंभे लगाकर लाइन खींची गई तथा 25 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। इस पूरे कार्य पर करीब 5 लाख 68 हजार रुपये की लागत आई है। बिजली व्यवस्था शुरू होने के बाद वार्ड के रहवासियों के घरों और गलियों में रोशनी पहुंची, जिससे लोगों में खुशी का माहौल है।
रहवासियों ने बिजली सुविधा मिलने पर शिवा साहू सहित सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया। लोगों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।
इस अवसर पर वार्ड नंबर 5 के पार्षद नंदकिशोर कुशवाहा, वार्ड नंबर 6 के पार्षद प्रतिनिधि देवेंद्र अहिरवार, समाजसेवी दुलीचंद महाजन, नगर उपाध्यक्ष गजेंद्र रैकवार, नारायण रैकवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर 
— महेंद्र कुमार दुबे बॉबी, जतारा
    user_Mahendra Kumar Dubey
    Mahendra Kumar Dubey
    Voice of people जतारा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • देरी,कमलपुरा रोड पर युवक पर नकाबपोश बदमाशों का हमला जिम के लिए जाता था युवक देरी,कमलपुरा रोड पर युवक पर नकाबपोश बदमाशों का हमला! टीकमगढ़। पलेरा से जिम करके घर लौट रहे निखिल सोनी उर्फ़ निक्की के साथ कमलपुरा रोड पर 5–6 नकाबपोश बदमाशों ने डंडों से मारपीट कर दी। घटना देरी चौकी अंतर्गत बताई जा रही है। मारपीट में निखिल सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। पलेरा जनपद के ब्लॉक अध्यक्ष अतुल खटीक ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल, पुलिस जाँच कर कार्रवाई का इंतजार।
    1
    देरी,कमलपुरा रोड पर युवक पर नकाबपोश बदमाशों का हमला जिम के लिए जाता था युवक 
देरी,कमलपुरा रोड पर युवक पर नकाबपोश बदमाशों का हमला!
टीकमगढ़। पलेरा से जिम करके घर लौट रहे निखिल सोनी उर्फ़ निक्की के साथ कमलपुरा रोड पर 5–6 नकाबपोश बदमाशों ने डंडों से मारपीट कर दी। घटना देरी चौकी अंतर्गत बताई जा रही है।
मारपीट में निखिल सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। पलेरा जनपद के ब्लॉक अध्यक्ष अतुल खटीक ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। 
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल, पुलिस जाँच कर कार्रवाई का इंतजार।
    user_बुंदेली संवाद न्यूज
    बुंदेली संवाद न्यूज
    Local News Reporter खरगापुर, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • गांव में बेची जा रही शराब का विरोध, 50 युवाओं की बनी निगरानी समिति, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को दिया आवेदन, शराब बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही की मांग दिगौड़ा 15 सितंबर दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सैराई के लोगों ने थाना प्रभारी मनीष मिश्रा को आवेदन दिया है। बताया गया है कि गांव में कई स्थानों पर अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है, जिससे गांव के लोग शराब पीने के आदी हो रहे हैं और घर परिवार सहित गांव में आए दिन विवाद हो रहे हैं। गांव में शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाने के लिए ग्रामीणों ने पंचनामा बनाकर थाना प्रभारी को सौंपा है। ग्राम सैराई के सरपंच रंजीत यादव, अरविंद सिंह बुंदेला, गजराज सिंह घोष, प्रभान सिंह घोष, राजेंद्र घोष, पप्पू घोष, भगवत बुंदेला, विजय घोष, जसवंत घोष, रामसजीवन बाल्मीकि, राम सिंह घोष सहित अन्य लोगों ने बताया है कि सैराई गांव में कई स्थानों पर अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है। शराब पीने की वजह से गांव के युवा सहित अन्य लोग लड़ाई झगड़ा करते हैं और घर परिवार में भी विवाद करते हैं, जिससे गांव का माहौल बिगड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को ग्रामवासियों ने मंदिर प्रांगण में बैठक कर गांव में शराबबंदी लागू करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। गांव के जो लोग शराब को बेच रहे हैं, उन लोगों को सख्त चेतावनी दी गई कि 20 सितंबर के बाद गांव में उनके द्वारा शराब नहीं बेची जाए। इसके बाद ग्रामीणों ने पंचनामा बनाया और गांव में अवैध तरीके से आने वाली शराब और गांव में शराब बेचने वालों की निगरानी के लिए 50 युवाओं की एक निगरानी समिति का भी गठन किया गया। इसके बाद मंगलवार को सैराई गांव के लोगों ने थाना दिगौड़ा में आकर थाना प्रभारी को आवेदन व पंचनामा देकर गांव में बाहर से आने वाली शराब पर रोक लगाने की मांग की गई और फिर भी यदि बाहर से कोई गांव में शराब बेचने के लिए लाता है तो ग्रामवासी उसको पकड़कर, पुलिस को सौंपने की बात कही गई। साथ ही यदि गांव में कोई भी व्यक्ति शराब बेचता पाया जाता है तो उस पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई है।
    1
    गांव में बेची जा रही शराब का विरोध, 50 युवाओं की बनी निगरानी समिति, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को दिया आवेदन, शराब बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही की मांग
दिगौड़ा 15 सितंबर
दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सैराई के लोगों ने थाना प्रभारी मनीष मिश्रा को आवेदन दिया है। बताया गया है कि गांव में कई स्थानों पर अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है, जिससे गांव के लोग शराब पीने के आदी हो रहे हैं और घर परिवार सहित गांव में आए दिन विवाद हो रहे हैं। गांव में शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाने के लिए ग्रामीणों ने पंचनामा बनाकर थाना प्रभारी को सौंपा है।
ग्राम सैराई के सरपंच रंजीत यादव, अरविंद सिंह बुंदेला, गजराज सिंह घोष, प्रभान सिंह घोष, राजेंद्र घोष, पप्पू घोष, भगवत बुंदेला, विजय घोष, जसवंत घोष, रामसजीवन बाल्मीकि, राम सिंह घोष सहित अन्य लोगों ने बताया है कि सैराई गांव में कई स्थानों पर अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है। शराब पीने की वजह से गांव के युवा सहित अन्य लोग लड़ाई झगड़ा करते हैं और घर परिवार में भी विवाद करते हैं, जिससे गांव का माहौल बिगड़ रहा है।
इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को ग्रामवासियों ने मंदिर प्रांगण में बैठक कर गांव में शराबबंदी लागू करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। गांव के जो लोग शराब को बेच रहे हैं, उन लोगों को सख्त चेतावनी दी गई कि 20 सितंबर के बाद गांव में उनके द्वारा शराब नहीं बेची जाए। इसके बाद ग्रामीणों ने पंचनामा बनाया और गांव में अवैध तरीके से आने वाली शराब और गांव में शराब बेचने वालों की निगरानी के लिए 50 युवाओं की एक निगरानी समिति का भी गठन किया गया।
इसके बाद मंगलवार को सैराई गांव के लोगों ने थाना दिगौड़ा में आकर थाना प्रभारी को आवेदन व पंचनामा देकर गांव में बाहर से आने वाली शराब पर रोक लगाने की मांग की गई और फिर भी यदि बाहर से कोई गांव में शराब बेचने के लिए लाता है तो ग्रामवासी उसको पकड़कर, पुलिस को सौंपने की बात कही गई। साथ ही यदि गांव में कोई भी व्यक्ति शराब बेचता पाया जाता है तो उस पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई है।
    user_Digoda News
    Digoda News
    Local News Reporter टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.