logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घर बैठे कमाएं और जीतें महिंद्रा Thar! | Eternal Solar & Vihaan Motors Work From Home Opportunity

2 hrs ago
user_मेट्रो संदेश न्यूज़
मेट्रो संदेश न्यूज़
Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

घर बैठे कमाएं और जीतें महिंद्रा Thar! | Eternal Solar & Vihaan Motors Work From Home Opportunity

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिर्ज़ापुर भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा कार्यकर्ताओं संग काशी रवाना, लगाए देश भक्ति के नारे!
    1
    मिर्ज़ापुर भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा कार्यकर्ताओं संग काशी रवाना, लगाए देश भक्ति के नारे!
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • #कृपया 1 ₹ #दान #अवश्य करें #गुरु_पूर्णिमा #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #गुप्त_नवरात्रि_मंगलकामना  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन #srilaprabhupada #iskcontemple #reels  #harharmahadev #vrindavandham #krishnajanmashtami #murlidhar #sanatandharma #shyam #shrikrishna #viral
    1
    #कृपया 1 ₹ #दान #अवश्य करें #गुरु_पूर्णिमा #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #गुप्त_नवरात्रि_मंगलकामना  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन #srilaprabhupada #iskcontemple #reels  #harharmahadev #vrindavandham #krishnajanmashtami #murlidhar #sanatandharma #shyam #shrikrishna #viral
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Mirzapur : गुरु पूर्णिमा पर्व पर परमहंस आश्रम, सक्तेशगढ़ में देश के कोने-कोने से उमड़े लाखों भक्तगण *मेले की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ड्रोन कैमरे से होती रही है निगहबानी* मीरजापुर। हरी-भरी पहाड़ियों के बीच स्थित विख्यात श्री परमहंस आश्रम, सक्तेशगढ़ में गुरु पूर्णिमा पर्व अवसर पर बुधवार, 29 जुलाई को देश के कोने-कोने से भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्री परमहंस आश्रम, सक्तेशगढ़ में आयोजित होने वाले विशाल मेले की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए देर रात से ही पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों का चक्रमण लगा हुआ था। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पूरे मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ नियंत्रण व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए खुद मुस्तैद नज़र आई हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक मेले में विभिन्न राज्यों से 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला क्षेत्र को 5 जोन और 14 सेक्टर में विभाजित कर पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी एवं यातायात पुलिस की तैनाती की गई। *गुरुवर का दर्शन कर निहाल हुए भक्त* परमहंस आश्रम, सक्तेशगढ़ (चुनार) में गुरु पूर्णिमा पर्व अवसर पर बुधवार को देश के विभिन्न हिस्सों महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश इत्यादि से लाखों की संख्या में भक्त उमड़ पड़े थे। मंगलवार को देर रात से ही भक्तों के आने का सिलसिला जारी हो गया था, बुधवार की भोर होते ही आश्रम की ओर जाने वाले मार्ग पर आवागमन कठिन हो गया था। भक्तों की भीड़ कि आलम यह रहा है कि पैदल चलना भी मुश्किल रहा। बुधवार को तड़के आश्रम में निर्धारित समय पर आरती पूजन के पश्चात स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के दर्शन को पाने के लिए लालायित भक्तों की भीड़ कतार में लगी हुई थी जैसे ही महाराज के दर्शन हुए वैसे ही भक्तों के जयकारे से समूचा आश्रम क्षेत्र गुंजायमान हो उठा था। इस दौरान उन्होंने भक्तों को उपदेशित करते हुए 'यर्थाथ गीता' भेंट करते हुए इसकी उपयोगिता बताई।
    1
    Mirzapur : गुरु पूर्णिमा पर्व पर परमहंस आश्रम, सक्तेशगढ़ में देश के कोने-कोने से उमड़े लाखों भक्तगण
*मेले की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ड्रोन कैमरे से होती रही है निगहबानी* 
मीरजापुर। हरी-भरी पहाड़ियों के बीच स्थित विख्यात श्री परमहंस आश्रम, सक्तेशगढ़ में गुरु पूर्णिमा पर्व अवसर पर बुधवार, 29 जुलाई को देश के कोने-कोने से भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्री परमहंस आश्रम, सक्तेशगढ़ में आयोजित होने वाले विशाल मेले की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए देर रात से ही पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों का चक्रमण लगा हुआ था।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पूरे मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ नियंत्रण व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए खुद मुस्तैद नज़र आई हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक मेले में विभिन्न राज्यों से 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला क्षेत्र को 5 जोन और 14 सेक्टर में विभाजित कर पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी एवं यातायात पुलिस की तैनाती की गई। 
*गुरुवर का दर्शन कर निहाल हुए भक्त*
परमहंस आश्रम, सक्तेशगढ़ (चुनार) में गुरु पूर्णिमा पर्व अवसर पर बुधवार को देश के विभिन्न हिस्सों महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश इत्यादि से लाखों की संख्या में भक्त उमड़ पड़े थे। मंगलवार को देर रात से ही भक्तों के आने का सिलसिला जारी हो गया था, बुधवार की भोर होते ही आश्रम की ओर जाने वाले मार्ग पर आवागमन कठिन हो गया था। भक्तों की भीड़ कि आलम यह रहा है कि पैदल चलना भी मुश्किल रहा। बुधवार को तड़के आश्रम में निर्धारित समय पर आरती पूजन के पश्चात स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के दर्शन को पाने के लिए लालायित भक्तों की भीड़ कतार में लगी हुई थी जैसे ही महाराज के दर्शन हुए वैसे ही भक्तों के जयकारे से समूचा आश्रम क्षेत्र गुंजायमान हो उठा था। इस दौरान उन्होंने भक्तों को उपदेशित करते हुए 'यर्थाथ गीता' भेंट करते हुए इसकी उपयोगिता बताई।
    user_Santosh dev giri
    Santosh dev giri
    Farmer मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • इस समय सोशल मीडिया पर "आरक्षण हटाओ आंदोलन" तेजी से चर्चा में है इस समय सोशल मीडिया पर "आरक्षण हटाओ आंदोलन" तेजी से चर्चा में हैhttps
    1
    इस समय सोशल मीडिया पर "आरक्षण हटाओ आंदोलन" तेजी से चर्चा में है
इस समय सोशल मीडिया पर "आरक्षण हटाओ आंदोलन" तेजी से चर्चा में हैhttps
    user_Dilip dubey Journalist
    Dilip dubey Journalist
    पत्रकार भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर: डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में भक्तिमय माहौल, गुरु पूर्णिमा पर बच्चों को मिले संस्कार!
    1
    मिर्ज़ापुर: डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में भक्तिमय माहौल, गुरु पूर्णिमा पर बच्चों को मिले संस्कार!
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • थाना चिल्ह पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पिकअप वाहन से अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अंत राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार थाना चिल्ह पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा पिकअप वाहन से 2704 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रूपये) के साथ 02 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार- अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना चिल्ह पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । आज दिनांकः 29.07.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना चिल्ह क्षेत्रांतर्गत ग्राम पुराना बाड़ा में से एक पिकअप अंकित वाहन संख्याः UP 65 RT 2856 सवार 02 अभियुक्तों 1. अमित कुमार सिन्हा पुत्र स्व0 अशोक लाल सिन्हा निवासी ग्राम प्रसादी इंग्लिस थाना अरवल जनपद अरवल (बिहार) व 2. जैकी कुमार पुत्र स्व0 रामजी पासवान निवासी ग्राम अरवल सिपाह थाना अरवल टाऊन जनपद अरवल बिहार को गिरफ्तार किया गया । बरामद वाहन की तलाशी ली गयी तो उपरोक्त वाहन से 1870 बोतल आफ्टर डार्क ब्लू (प्रत्येक बोतल 180ml), 775 बोतल मैजिक मुवमेण्ट जामुन स्पाइसी मिण्ट (प्रत्येक बोतल 180ml), 08 बोतल रायल स्टैग (प्रत्येक बोतल 750ml), 51 बोतल मैजिक मुवमेण्ट आरेंज व ग्रीन एप्पल (प्रत्येक बोतल 750ml) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चिल्ह पर मु0अ0स0- 177/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त उपरोक्त वाहन को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया । *पूछताछ विवरण —* गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनके द्वारा जनपद सीधी के मऊगंज से अवैध अंग्रेजी शराब बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बिक्री कर देते है । अवैध शराब को उक्त वाहन में छिपाकर ले जा रहे थे कि पुलिस द्वारा हम लोगो को पकड़ लिया गया । *नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त—* 1. अमित कुमार सिन्हा पुत्र स्व0 अशोक लाल सिन्हा निवासी ग्राम प्रसादी इंग्लिस थाना अरवल जनपद अरवल (बिहार) उम्र करीब 36 वर्ष । 2. जैकी कुमार पुत्र स्व0 रामजी पासवान निवासी ग्राम अरवल सिपाह थाना अरवल टाऊन जनपद अरवल बिहार उम्र करीब 30 वर्ष । *बरामदगी विवरण —* 1870 बोतल आफ्टर डार्क ब्लू (प्रत्येक बोतल 180ml), 775 बोतल मैजिक मुवमेण्ट जामुन स्पाइसी मिण्ट (प्रत्येक बोतल 180ml), 08 बोतल रायल स्टैग (प्रत्येक बोतल 750ml), 51 बोतल मैजिक मुवमेण्ट आरेंज व ग्रीन एप्पल (प्रत्येक बोतल 750ml) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद (कुल 2704 बोतल-अवैध अंग्रेजी शराब- 520 लीटर) पिकअप अंकित वाहन संख्याः UP 65 RT 2856 । *पंजीकृत अभियोग —* मु0अ0स0- 177/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर । *गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —* थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह, उप निरीक्षक बद्री प्रसाद, उप निरीक्षक कुर्बान अली, का0 विकास यादव, हे0कां0 धर्मेन्द्र सिंह, कां0 पद्माकर सिंह थाना चील्ह जनपद मीरजापुर । आबकारी निरीक्षक राजेश क्षेत्र-1 व आबकारी निरीक्षक विरजू प्रसाद गुप्ता क्षेत्र-2 चुनार मय टीम ।
    2
    थाना चिल्ह पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पिकअप वाहन से अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अंत राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार
थाना चिल्ह पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा पिकअप वाहन से 2704 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रूपये) के साथ 02 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार-
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना चिल्ह पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । आज दिनांकः 29.07.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना चिल्ह क्षेत्रांतर्गत ग्राम पुराना बाड़ा में से एक पिकअप अंकित वाहन संख्याः UP 65 RT 2856 सवार 02 अभियुक्तों 1. अमित कुमार सिन्हा पुत्र स्व0 अशोक लाल सिन्हा निवासी ग्राम प्रसादी इंग्लिस थाना अरवल जनपद अरवल (बिहार) व 2. जैकी कुमार पुत्र स्व0 रामजी पासवान निवासी ग्राम अरवल सिपाह थाना अरवल टाऊन जनपद अरवल बिहार को गिरफ्तार किया गया । बरामद वाहन की तलाशी ली गयी तो उपरोक्त वाहन से 1870 बोतल आफ्टर डार्क ब्लू (प्रत्येक बोतल 180ml),  775 बोतल मैजिक मुवमेण्ट जामुन स्पाइसी मिण्ट (प्रत्येक बोतल 180ml), 08 बोतल रायल स्टैग (प्रत्येक बोतल 750ml), 51 बोतल मैजिक मुवमेण्ट आरेंज व ग्रीन एप्पल (प्रत्येक बोतल 750ml) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चिल्ह पर मु0अ0स0- 177/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त उपरोक्त वाहन को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।
*पूछताछ विवरण —*
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनके द्वारा जनपद सीधी के मऊगंज से अवैध अंग्रेजी शराब बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बिक्री कर देते है । अवैध शराब को उक्त वाहन में छिपाकर ले जा रहे थे कि पुलिस द्वारा हम लोगो को पकड़ लिया गया । 
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त—*
1. अमित कुमार सिन्हा पुत्र स्व0 अशोक लाल सिन्हा निवासी ग्राम प्रसादी इंग्लिस थाना अरवल जनपद अरवल (बिहार) उम्र करीब 36 वर्ष ।
2. जैकी कुमार पुत्र स्व0 रामजी पासवान निवासी ग्राम अरवल सिपाह थाना अरवल टाऊन जनपद अरवल बिहार उम्र करीब 30 वर्ष ।
*बरामदगी विवरण —*
1870 बोतल आफ्टर डार्क ब्लू (प्रत्येक बोतल 180ml),  775 बोतल मैजिक मुवमेण्ट जामुन स्पाइसी मिण्ट (प्रत्येक बोतल 180ml), 08 बोतल रायल स्टैग (प्रत्येक बोतल 750ml), 51 बोतल मैजिक मुवमेण्ट आरेंज व ग्रीन एप्पल (प्रत्येक बोतल 750ml) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद (कुल 2704 बोतल-अवैध अंग्रेजी शराब- 520 लीटर)
पिकअप अंकित वाहन संख्याः UP 65 RT 2856 ।
*पंजीकृत अभियोग —*
मु0अ0स0- 177/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर ।
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —*
थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह, उप निरीक्षक बद्री प्रसाद, उप निरीक्षक कुर्बान अली, का0 विकास यादव, हे0कां0 धर्मेन्द्र सिंह, कां0 पद्माकर सिंह थाना चील्ह जनपद मीरजापुर ।
आबकारी निरीक्षक राजेश क्षेत्र-1 व आबकारी निरीक्षक विरजू प्रसाद गुप्ता क्षेत्र-2 चुनार मय टीम ।
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.