Shuru
Apke Nagar Ki App…
विडियो देखें-उत्तराखंड के मशहूर YOUTUBER अनुराग डोभाल ने परिवारिक कलह की वजह से उठाया आत्महत्या का कदम। अनुराग ने अपने वाहन को हाईवे रोड पर हाई स्पीड में सड़क पर बने डिवाइडर में जोर से टकरा दी फिलहाल अभी अनुराग खतरे से बाहर है
नवीन चन्द्र आर्य
विडियो देखें-उत्तराखंड के मशहूर YOUTUBER अनुराग डोभाल ने परिवारिक कलह की वजह से उठाया आत्महत्या का कदम। अनुराग ने अपने वाहन को हाईवे रोड पर हाई स्पीड में सड़क पर बने डिवाइडर में जोर से टकरा दी फिलहाल अभी अनुराग खतरे से बाहर है
More news from Udam Singh Nagar and nearby areas
- बाजपुर में पुलिस का जुआरियों पर बड़ा छापा, 23 लोग गिरफ्तार बाजपुर कोतवाल नरेश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को जुआ खेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कुल 23 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार शुगर फैक्ट्री ग्राउंड से 17 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया, जबकि कृषि मंडी समिति के ग्राउंड से 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। नरेश चौहान कोतवाल बाजपुर2
- बिलासपुर में किसानों ने गांव में संचालित गौशाला से गौवंश और सामान चोरी का आरोप लगाया है।यह आरोप कथित तौर पर सेक्रेटरी पर साठ-गांठ कर कुछ ग्रामीणों पर लगाया गया है।मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।भारतीय किसान यूनियन-टिकैत के जिला प्रवक्ता नृपजीत सिंह किसानों के एक शिष्टमंडल के साथ शनिवार की दोपहर स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचें और वहां मौजूद तहसीलदार शिवकुमार शर्मा से मिलें और उन्हें अपना प्रार्थना पत्र सौंप बताया कि उनके गांव चौकोनी में पिछले दस सालों से एक गौशाला ग्राम प्रधान व सरकार के सहयोग से संचालित की जा रही थी।जिसमें 40-45 गौवंश थें साथ ही पेयजल,चारा,पंखा,कैमरे आदि की सुविधाएं थी।आरोप है कि गांव के सेकेट्री ने कुछ लोगों से साठ-गांठ करने के बाद वहां से गौवंश गायब है साथ ही सामान भी। उन्होंने मामले की गहनता से जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाने की मांग की है।इस मौकें पर अंतराम यादव,गुरचरण सिंह, सुरेन्द्र सिंह रंधावा,प्यारा सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।इस पर तहसीलदार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था,वह जांच करा रहे हैं, जांच के उपरांत ही संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।3
- चम्पावत:*एसपी महोदया द्वारा पुलिस लाइन में निर्माणाधीन VC रुम का किया निरीक्षण1
- ईसापुर में बच्चे को स्कूटी से घसीटने का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान बिलारी के ईसापुर गांव में स्कूटी सवार व्यक्ति द्वारा एक बच्चे को घसीटते हुए ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मुरादाबाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कुँवर आकाश सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया गया है। थाना बिलारी पुलिस को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by BREAKING RV NEWS , Vimal Singh1
- *किसी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है उस्मान* किसान यूनियन ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर की कार्यवाही की मांग। शनिवार रामपुर किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा के नेतृत्व में तहसील सदर परिसर में एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे तहसीलदार न्यायिक सदर को ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा ने कहा किसान प्रतिदिन प्रदर्शन कर समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहा है उन्होंने कहा ग्राम बमनपुरी में कई हेक्टेयर श्रेणी पट्टी 10 माफी अतीया सरकार की भूमि है जिसको तहसील सदर के कर्मचारियों की मिली भगत से पूर्व में श्रेणी 1क में दर्ज कर लिया था जिसके निरस्तीकरण के आदेश न्यायालय उप जिलाधिकारी सदर द्वारा वर्ष 2017 में दिए गए थे और वर्ष 2018 में मंडल आयुक्त मुरादाबाद न्यायालय द्वारा भी वर्तमान श्रेणी से निरस्त कर मूल श्रेणी में दाखिल करने के आदेश दिए गए हैं इसके बावजूद आज तक तहसील सदर के कर्मचारियों द्वारा इन भूमियों को मूल श्रेणी में दर्ज नहीं किया गया उन्होंने आगे कहा पहाड़ी गेट स्थित आसरा तथा काशीराम कॉलोनी में तैनात सफाई कर्मचारी पूरी तरह से हठधर्मिता दिखा रहे हैं इन लोगों ने यहां पर कुछ लोग तैनात कर रखे हैं जो प्रति आवास 100 रुपये लेकर सफाई कराते हैं जो व्यक्ति इन लोगों को पैसे नहीं देता उनके ब्लॉक के आगे सफाई नहीं करते इतना ही नहीं इन लोगों ने आसरा कॉलोनी ब्लॉक 32 तथा 33 के पास एक व्यक्ति को अवैध रूप से कब्जा कराकर तवेला बनवा दिया है जब कॉलोनी वालों ने इसकी शिकायत की तो नगर पालिका ने एक सप्ताह का समय देकर अवैध निर्माण को हटाने का निर्देश दिए थे लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी आज तक इस ए अवैध निर्माण को नहीं हटाया गया उन्होंने चेतावनी दी यदि जल्दी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में जबर सिंह सुनील कुमार सक्सेना अजय कुमार फरमान अली रेहान अली विनोद कुमार राजेश कुमार दिनेश कुमार मोहम्मद आरिफ मोहम्मद फैजान आदि लोग मौजूद रहे।1
- Post by नवीन चन्द्र आर्य1
- पिथौरागढ़ : गुरना मंदिर के पास अचानक क्या हुआ ऐसा1
- Post by पवन नेगी1