logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रेड क्रॉस बैठक में जनहित के कई फैसले, सीपीआर प्रशिक्षण और शव वाहन खरीदने पर सहमति अल्मोड़ा। कचहरी बाजार स्थित स्व. जनरल बीसी जोशी सभागार में रेड क्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। शुक्रवार को आयोजित बैठक की शुरुआत पूर्व में जिलाधिकारी अंशुल सिंह के साथ हुई बैठक की समीक्षा से हुई और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। बैठक में रेड क्रॉस की गतिविधियों में जनभागीदारी बढ़ाने और टैक्सी चालकों को सीपीआर प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया। साथ ही 15 स्ट्रेचर, दो व्हीलचेयर और सीपीआर प्रशिक्षण के लिए एक डमी खरीदने पर सहमति बनी। नगर में शव वाहन की कमी को देखते हुए रेड क्रॉस द्वारा शव वाहन खरीदने और इसके लिए बैंक व दानदाताओं से संपर्क करने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा स्कूलों में रेड क्रॉस गतिविधियों को बढ़ाने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी से मिलने की बात कही गई। प्रत्येक विकासखंड में रेड क्रॉस स्वयंसेवकों की आपदा टीम गठित करने का निर्णय लिया गया, जो आपदा प्रबंधन टीम के साथ समन्वय कर कार्य करेगी। मेडिकल कॉलेज में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट से मरीजों को सहायता पहुंचाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में भविष्य में रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया गया। साथ ही दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले सहायता प्रस्तावों पर प्रभावी तरीके से कार्य करने की रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक में जिला रेड क्रॉस चेयरमैन आशीष वर्मा, राज्य उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, कोषाध्यक्ष दीप जोशी, पार्षद अमित साह मोनू, मनोज भंडारी, अर्जुन सिंह बिष्ट, अभिषेक जोशी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, ललित मोहन जोशी, मोहन चंद्र कांडपाल, आनंद सिंह बगड़वाल, कृष्ण बहादुर सिंह और अनूप साह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Vinod Joshi
Vinod Joshi
Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
2 hrs ago

रेड क्रॉस बैठक में जनहित के कई फैसले, सीपीआर प्रशिक्षण और शव वाहन खरीदने पर सहमति अल्मोड़ा। कचहरी बाजार स्थित स्व. जनरल बीसी जोशी सभागार में रेड क्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। शुक्रवार को आयोजित बैठक की शुरुआत पूर्व में जिलाधिकारी अंशुल सिंह के साथ हुई बैठक की समीक्षा से हुई और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। बैठक में रेड क्रॉस की गतिविधियों में जनभागीदारी बढ़ाने और टैक्सी चालकों को सीपीआर प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया। साथ ही 15 स्ट्रेचर, दो व्हीलचेयर और सीपीआर प्रशिक्षण के लिए एक डमी खरीदने पर सहमति बनी। नगर में शव वाहन की कमी को देखते हुए रेड क्रॉस द्वारा शव वाहन खरीदने और इसके लिए बैंक व दानदाताओं से संपर्क करने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा स्कूलों में रेड क्रॉस गतिविधियों को बढ़ाने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी से मिलने की बात कही गई। प्रत्येक विकासखंड में रेड क्रॉस स्वयंसेवकों की आपदा टीम गठित करने का निर्णय लिया गया, जो आपदा प्रबंधन टीम के साथ समन्वय कर कार्य करेगी। मेडिकल कॉलेज में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट से मरीजों को सहायता पहुंचाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में भविष्य में रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया गया। साथ ही दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले सहायता प्रस्तावों पर प्रभावी तरीके से कार्य करने की रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक में जिला रेड क्रॉस चेयरमैन आशीष वर्मा, राज्य उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, कोषाध्यक्ष दीप जोशी, पार्षद अमित साह मोनू, मनोज भंडारी, अर्जुन सिंह बिष्ट, अभिषेक जोशी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, ललित मोहन जोशी, मोहन चंद्र कांडपाल, आनंद सिंह बगड़वाल, कृष्ण बहादुर सिंह और अनूप साह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

More news from Uttarakhand and nearby areas
  • अल्मोड़ा। कचहरी बाजार स्थित स्व. जनरल बीसी जोशी सभागार में रेड क्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। शुक्रवार को आयोजित बैठक की शुरुआत पूर्व में जिलाधिकारी अंशुल सिंह के साथ हुई बैठक की समीक्षा से हुई और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। बैठक में रेड क्रॉस की गतिविधियों में जनभागीदारी बढ़ाने और टैक्सी चालकों को सीपीआर प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया। साथ ही 15 स्ट्रेचर, दो व्हीलचेयर और सीपीआर प्रशिक्षण के लिए एक डमी खरीदने पर सहमति बनी। नगर में शव वाहन की कमी को देखते हुए रेड क्रॉस द्वारा शव वाहन खरीदने और इसके लिए बैंक व दानदाताओं से संपर्क करने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा स्कूलों में रेड क्रॉस गतिविधियों को बढ़ाने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी से मिलने की बात कही गई। प्रत्येक विकासखंड में रेड क्रॉस स्वयंसेवकों की आपदा टीम गठित करने का निर्णय लिया गया, जो आपदा प्रबंधन टीम के साथ समन्वय कर कार्य करेगी। मेडिकल कॉलेज में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट से मरीजों को सहायता पहुंचाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में भविष्य में रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया गया। साथ ही दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले सहायता प्रस्तावों पर प्रभावी तरीके से कार्य करने की रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक में जिला रेड क्रॉस चेयरमैन आशीष वर्मा, राज्य उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, कोषाध्यक्ष दीप जोशी, पार्षद अमित साह मोनू, मनोज भंडारी, अर्जुन सिंह बिष्ट, अभिषेक जोशी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, ललित मोहन जोशी, मोहन चंद्र कांडपाल, आनंद सिंह बगड़वाल, कृष्ण बहादुर सिंह और अनूप साह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    1
    अल्मोड़ा। कचहरी बाजार स्थित स्व. जनरल बीसी जोशी सभागार में रेड क्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। शुक्रवार को आयोजित बैठक की शुरुआत पूर्व में जिलाधिकारी अंशुल सिंह के साथ हुई बैठक की समीक्षा से हुई और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
बैठक में रेड क्रॉस की गतिविधियों में जनभागीदारी बढ़ाने और टैक्सी चालकों को सीपीआर प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया। साथ ही 15 स्ट्रेचर, दो व्हीलचेयर और सीपीआर प्रशिक्षण के लिए एक डमी खरीदने पर सहमति बनी।
नगर में शव वाहन की कमी को देखते हुए रेड क्रॉस द्वारा शव वाहन खरीदने और इसके लिए बैंक व दानदाताओं से संपर्क करने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा स्कूलों में रेड क्रॉस गतिविधियों को बढ़ाने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी से मिलने की बात कही गई।
प्रत्येक विकासखंड में रेड क्रॉस स्वयंसेवकों की आपदा टीम गठित करने का निर्णय लिया गया, जो आपदा प्रबंधन टीम के साथ समन्वय कर कार्य करेगी। मेडिकल कॉलेज में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट से मरीजों को सहायता पहुंचाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।
बैठक में भविष्य में रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया गया। साथ ही दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले सहायता प्रस्तावों पर प्रभावी तरीके से कार्य करने की रणनीति पर मंथन किया गया।
बैठक में जिला रेड क्रॉस चेयरमैन आशीष वर्मा, राज्य उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, कोषाध्यक्ष दीप जोशी, पार्षद अमित साह मोनू, मनोज भंडारी, अर्जुन सिंह बिष्ट, अभिषेक जोशी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, ललित मोहन जोशी, मोहन चंद्र कांडपाल, आनंद सिंह बगड़वाल, कृष्ण बहादुर सिंह और अनूप साह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    2 hrs ago
  • शैलेंद्र सिंह नेगी अपर जिलाधिकारी वित्त /राजस्व नैनीताल द्वारा तहसील रामनगर के नया लालढांग.तथा नया झिरना गांव में बंदोबस्त कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया. उल्लेखनीय है कि ग्राम लालडांग तथा झिरना के ग्राम वासियों को राजस्व विभाग एवं वन विभाग द्वारा द्वारा आपसी भूमि विनिमय करते हुए वर्ष 1994 में तत्कालीन राजस्व ग्रामों से शिफ्ट कर रामनगर काशीपुर मार्ग से लगे हुए वन भूमि नया लाल ढंग तथा नया झरना में विस्थापित किया गया था . तत्पश्चात उत्तर प्रदेश भूमि व्यवस्था अधिनियम 1901 की धारा 48 से धारा 60 के अंतर्गत वर्तमान में सर्वेक्षण प्रक्रिया तथा अभिलेख संक्रिया के अंतर्गत कार्यवाही गतिमान है.इस क्रम में अपर जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा बंदोबस्त विभाग तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ मौके का स्थलीय निरीक्षण कर बंदोबस्त कार्य की समीक्षा भी की गई. इस अवसर पर सर्वे नायब तहसीलदार द्वारा जानकारी दी गई की तहसील रामनगर के ग्राम लेटी,चोपड़ा, रामपुर तथा ढिकुली के साथ तहसील हल्द्वानी के ग्राम जवाहर ज्योति damuwadhunga में भी बंदोबस्त की कार्यवाही गतिमान है इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा बंदोबस्त विभाग के कार्मिकों को अभिलेख संक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए. साथ ही सर्वेक्षण एवं अभिलेख संक्रिया में आने वाली कठिनाइयों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया. निरीक्षण के दौरान मनीषा मारकाना तहसीलदार रामनगर, निर्मला राजस्व उप निरीक्षक, अनिल कुमार श्रीवास्तव सर्वे नायब तहसीलदार, संतोष कुमार श्रीवास्तव सर्वे कानूनगो,सर्व लेखपाल पंकज रावत,विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे.
    2
    शैलेंद्र सिंह नेगी अपर जिलाधिकारी वित्त /राजस्व नैनीताल द्वारा तहसील रामनगर के नया लालढांग.तथा नया झिरना गांव में बंदोबस्त कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया. 
उल्लेखनीय है कि  ग्राम लालडांग तथा  झिरना के ग्राम वासियों को राजस्व विभाग एवं वन विभाग द्वारा  द्वारा आपसी भूमि विनिमय करते हुए  वर्ष 1994 में तत्कालीन राजस्व ग्रामों से शिफ्ट कर रामनगर काशीपुर मार्ग से लगे हुए वन भूमि  नया लाल ढंग तथा नया झरना में विस्थापित किया गया था . तत्पश्चात उत्तर प्रदेश भूमि व्यवस्था अधिनियम 1901 की धारा 48 से धारा 60 के अंतर्गत वर्तमान में सर्वेक्षण प्रक्रिया तथा अभिलेख संक्रिया के अंतर्गत कार्यवाही गतिमान है.इस क्रम में अपर जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा बंदोबस्त विभाग तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ मौके का स्थलीय निरीक्षण कर बंदोबस्त कार्य की समीक्षा भी की गई. 
इस अवसर पर सर्वे नायब तहसीलदार द्वारा जानकारी दी गई की तहसील रामनगर के ग्राम लेटी,चोपड़ा, रामपुर तथा  ढिकुली के साथ तहसील हल्द्वानी के ग्राम जवाहर ज्योति   damuwadhunga में भी बंदोबस्त की कार्यवाही गतिमान है
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा बंदोबस्त विभाग के कार्मिकों को अभिलेख संक्रिया  में तेजी लाने के निर्देश दिए गए. साथ ही सर्वेक्षण एवं अभिलेख संक्रिया  में आने वाली कठिनाइयों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया.
निरीक्षण के दौरान मनीषा मारकाना तहसीलदार रामनगर, निर्मला राजस्व उप निरीक्षक, अनिल कुमार श्रीवास्तव सर्वे नायब तहसीलदार, संतोष कुमार श्रीवास्तव सर्वे  कानूनगो,सर्व लेखपाल पंकज रावत,विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे.
    user_NTL
    NTL
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • विडियो देखें- देश-विदेश क्या ईरान की अब तक की रणनीति से दबाव में आ गया हैं अमेरिका और इसराइल?
    1
    विडियो देखें- देश-विदेश 
क्या ईरान की अब तक की रणनीति से दबाव में आ गया हैं अमेरिका और इसराइल?
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • Post by Surendra Kumar
    1
    Post by Surendra Kumar
    user_Surendra Kumar
    Surendra Kumar
    Paint Shop कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • महाकाल की नगरी में कोई राजा घोड़े पर कैसे बैठ सकता है । बहरहाल घोड़ा बिचक गया और cm साहब धड़ाम , गनीमत रही किसी प्रकार की कोई चोट नहीं रही । संकेत भी हो सकते है अगर घोड़े को पल भर के लिए कुर्सी मान ली जाए ।
    1
    महाकाल की नगरी में कोई राजा घोड़े पर कैसे बैठ सकता है । बहरहाल घोड़ा बिचक गया और cm साहब धड़ाम , गनीमत रही किसी प्रकार की कोई चोट नहीं रही । संकेत भी हो सकते है अगर घोड़े को पल भर के लिए कुर्सी मान ली जाए ।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Kafligair, Bageshwar•
    7 hrs ago
  • दीपों की रोशनी में नहाया महोत्सव, बैजनाथ धाम में सायंकालीन दीपोत्सव बना आस्था का अद्भुत दृश्य मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। कत्यूर महोत्सव के अंतर्गत सायंकालीन कार्यक्रम में उस समय एक अद्भुत और मनमोहक दृश्य देखने को मिला, जब वन विभाग द्वारा बैजनाथ मंदिर परिसर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जैसे ही शाम ढली, पूरा मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और वातावरण पूरी तरह से आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। इस दीपोत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा, बागेश्वर विधायक पार्वती दास सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने दीप प्रज्वलित कर इस आयोजन की गरिमा को बढ़ाया और क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। वन विभाग की ओर से बन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह गुसाईं के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया, जिसमें विभाग की सभी रेंजों के वन दरोगा और कर्मचारी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। उनके समन्वय और मेहनत से यह दीपोत्सव एक भव्य और सुव्यवस्थित रूप में सफल हुआ। दीपोत्सव के दौरान हजारों दीपों की कतारों ने मंदिर परिसर को एक अलौकिक स्वरूप दे दिया। श्रद्धालुओं और उपस्थित जनसमूह ने इस दिव्य दृश्य का आनंद लिया और पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि कत्यूर महोत्सव की भव्यता को भी एक नई पहचान दे गया। दीपों की यह जगमगाहट लंबे समय तक लोगों के मन में यादगार बनी रहेगी। #KatyurMahotsav #Deepotsav #BaijnathDham #UttarakhandCulture #SpiritualEvent #TrendingNews #MeraHaqNews
    1
    दीपों की रोशनी में नहाया महोत्सव, बैजनाथ धाम में सायंकालीन दीपोत्सव बना आस्था का अद्भुत दृश्य
मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। कत्यूर महोत्सव के अंतर्गत सायंकालीन कार्यक्रम में उस समय एक अद्भुत और मनमोहक दृश्य देखने को मिला, जब वन विभाग द्वारा बैजनाथ मंदिर परिसर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जैसे ही शाम ढली, पूरा मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और वातावरण पूरी तरह से आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।
इस दीपोत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा, बागेश्वर विधायक पार्वती दास सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने दीप प्रज्वलित कर इस आयोजन की गरिमा को बढ़ाया और क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
वन विभाग की ओर से बन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह गुसाईं के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया, जिसमें विभाग की सभी रेंजों के वन दरोगा और कर्मचारी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। उनके समन्वय और मेहनत से यह दीपोत्सव एक भव्य और सुव्यवस्थित रूप में सफल हुआ।
दीपोत्सव के दौरान हजारों दीपों की कतारों ने मंदिर परिसर को एक अलौकिक स्वरूप दे दिया। श्रद्धालुओं और उपस्थित जनसमूह ने इस दिव्य दृश्य का आनंद लिया और पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि कत्यूर महोत्सव की भव्यता को भी एक नई पहचान दे गया। दीपों की यह जगमगाहट लंबे समय तक लोगों के मन में यादगार बनी रहेगी।
#KatyurMahotsav #Deepotsav #BaijnathDham #UttarakhandCulture #SpiritualEvent #TrendingNews #MeraHaqNews
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • उत्तराखंड: चंपावत जिले के वालिक में दो मंजिला भवन में लगी भीषण आग एक व्यक्ति की जिंदा जलकर हुई मौत
    1
    उत्तराखंड: चंपावत जिले के वालिक में दो मंजिला भवन में लगी भीषण आग एक व्यक्ति की जिंदा जलकर हुई मौत
    user_Laxman bisht
    Laxman bisht
    Local News Reporter लोहाघाट, चंपावत, उत्तराखंड•
    45 min ago
  • अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चौघानपाटा में नवनियुक्त महिला मोर्चा नगर मंडल, अनुसूचित मोर्चा मंडल और अल्पसंख्यक मोर्चा नगर मंडल की नई कार्यकारिणी के स्वागत में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए, जिससे पूरा परिसर उत्साह और ऊर्जा से भर गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के विभिन्न मोर्चे समाज के अलग-अलग वर्गों से संवाद स्थापित कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता के साथ कार्य करते हुए संगठन को और सशक्त बनाएगी।
    1
    अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चौघानपाटा में नवनियुक्त महिला मोर्चा नगर मंडल, अनुसूचित मोर्चा मंडल और अल्पसंख्यक मोर्चा नगर मंडल की नई कार्यकारिणी के स्वागत में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए, जिससे पूरा परिसर उत्साह और ऊर्जा से भर गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के विभिन्न मोर्चे समाज के अलग-अलग वर्गों से संवाद स्थापित कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता के साथ कार्य करते हुए संगठन को और सशक्त बनाएगी।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.