शैलेंद्र सिंह नेगी अपर जिलाधिकारी वित्त का रामनगर के नया लालढांग.तथा नया झिरना गांव में बंदोबस्त कार्य का स्थलीय निरीक्षण शैलेंद्र सिंह नेगी अपर जिलाधिकारी वित्त /राजस्व नैनीताल द्वारा तहसील रामनगर के नया लालढांग.तथा नया झिरना गांव में बंदोबस्त कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया. उल्लेखनीय है कि ग्राम लालडांग तथा झिरना के ग्राम वासियों को राजस्व विभाग एवं वन विभाग द्वारा द्वारा आपसी भूमि विनिमय करते हुए वर्ष 1994 में तत्कालीन राजस्व ग्रामों से शिफ्ट कर रामनगर काशीपुर मार्ग से लगे हुए वन भूमि नया लाल ढंग तथा नया झरना में विस्थापित किया गया था . तत्पश्चात उत्तर प्रदेश भूमि व्यवस्था अधिनियम 1901 की धारा 48 से धारा 60 के अंतर्गत वर्तमान में सर्वेक्षण प्रक्रिया तथा अभिलेख संक्रिया के अंतर्गत कार्यवाही गतिमान है.इस क्रम में अपर जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा बंदोबस्त विभाग तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ मौके का स्थलीय निरीक्षण कर बंदोबस्त कार्य की समीक्षा भी की गई. इस अवसर पर सर्वे नायब तहसीलदार द्वारा जानकारी दी गई की तहसील रामनगर के ग्राम लेटी,चोपड़ा, रामपुर तथा ढिकुली के साथ तहसील हल्द्वानी के ग्राम जवाहर ज्योति damuwadhunga में भी बंदोबस्त की कार्यवाही गतिमान है इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा बंदोबस्त विभाग के कार्मिकों को अभिलेख संक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए. साथ ही सर्वेक्षण एवं अभिलेख संक्रिया में आने वाली कठिनाइयों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया. निरीक्षण के दौरान मनीषा मारकाना तहसीलदार रामनगर, निर्मला राजस्व उप निरीक्षक, अनिल कुमार श्रीवास्तव सर्वे नायब तहसीलदार, संतोष कुमार श्रीवास्तव सर्वे कानूनगो,सर्व लेखपाल पंकज रावत,विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे.
शैलेंद्र सिंह नेगी अपर जिलाधिकारी वित्त का रामनगर के नया लालढांग.तथा नया झिरना गांव में बंदोबस्त कार्य का स्थलीय निरीक्षण शैलेंद्र सिंह नेगी अपर जिलाधिकारी वित्त /राजस्व नैनीताल द्वारा तहसील रामनगर के नया लालढांग.तथा नया झिरना गांव में बंदोबस्त कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया. उल्लेखनीय है कि ग्राम लालडांग तथा झिरना के ग्राम वासियों को राजस्व विभाग एवं वन विभाग द्वारा द्वारा आपसी भूमि विनिमय करते हुए वर्ष 1994 में तत्कालीन राजस्व ग्रामों से शिफ्ट कर रामनगर काशीपुर मार्ग से लगे हुए वन भूमि नया लाल ढंग तथा नया झरना में विस्थापित किया गया था . तत्पश्चात उत्तर प्रदेश भूमि व्यवस्था अधिनियम 1901 की धारा 48 से धारा 60 के अंतर्गत वर्तमान में सर्वेक्षण प्रक्रिया तथा अभिलेख संक्रिया के अंतर्गत कार्यवाही गतिमान है.इस क्रम में अपर जिलाधिकारी नैनीताल
द्वारा बंदोबस्त विभाग तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ मौके का स्थलीय निरीक्षण कर बंदोबस्त कार्य की समीक्षा भी की गई. इस अवसर पर सर्वे नायब तहसीलदार द्वारा जानकारी दी गई की तहसील रामनगर के ग्राम लेटी,चोपड़ा, रामपुर तथा ढिकुली के साथ तहसील हल्द्वानी के ग्राम जवाहर ज्योति damuwadhunga में भी बंदोबस्त की कार्यवाही गतिमान है इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा बंदोबस्त विभाग के कार्मिकों को अभिलेख संक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए. साथ ही सर्वेक्षण एवं अभिलेख संक्रिया में आने वाली कठिनाइयों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया. निरीक्षण के दौरान मनीषा मारकाना तहसीलदार रामनगर, निर्मला राजस्व उप निरीक्षक, अनिल कुमार श्रीवास्तव सर्वे नायब तहसीलदार, संतोष कुमार श्रीवास्तव सर्वे कानूनगो,सर्व लेखपाल पंकज रावत,विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे.
- चंद्रमा की ओर रवाना नासा के आर्टेमिस 2 मून मिशन ने पृथ्वी की आकर्षक तस्वीरें खींची है। जिन्हें नासा ने जारी किया है। नासा का 10 दिवसीय मिशन है। उड़ान के बाद पहले दिन कुछ मामूली समस्या उत्पन्न हुई है, जो ओरियन में टॉयलेट की थी। जिसे तुरंत सुलझा लिया गया था। जो अब सब ठीक काम कर रहा है। आज आर्टेमिस पृथ्वी की निचली कक्षा से बाहर निकल जाएगा। NASA ने Artemis II को लेकर अपना ब्लॉग बनाया है, जिसे अपडेट किया है। जिसमें Artemis II मिशन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। अब Orion एक स्थिर हाई अर्थ ऑर्बिट में है, जहाँ से चाँद की तरफ जाना आसान होगा। ओरियन नाम के स्पेसक्राफ्ट 4 लोग सवार हैं। जिसमें नासा के 3 और कनाडा स्पेस एजेंसी का एक अंतरिक्ष यात्री सवार है। ओरियन में कमांडर: Reid Wiseman (NASA) पायलट: Victor Glover (NASA), मिशन स्पेशलिस्ट: Christina Koch (NASA) और मिशन स्पेशलिस्ट: Jeremy Hansen (कनाडा स्पेस एजेंसी) से हैं। गत दिवस तड़के 3.54 बजे मिशन प्रक्षेपित किया गया था। नासा के अनुसार 10 दिवसीय यह परियोजना में 4 यात्रियों का दल पहले पृथ्वी की परिक्रमा करेगा, उसके बाद चंद्रमा की ओर रवाना होगा। चन्द्रमा की कक्षा तक पहुंचने में 4 दिन लगेंगे। पांचवे दिन चंद्रना की परिक्रमा करेंगे और छठे दिन पृथ्वी को वापस लौट जाएंगे। पृथ्वी तक पहुंचने में चार दिन लगेंगे और 10वें दिन प्रशांत महासागर सागर में लैंड करेंगे। नासा का यह ऐतिहासिक मिशन है। इसका उद्देश्य चांद पर बेस कैंप स्थापित करना है। बेस कैंप स्थापित करने का सफर आर्टेमिस के अगले मिशन में शुरू होगा। चंद्रमा की सतह पर बेस कैंप का मतलब होगा कि नासा ने चांद पर बस्ती बसाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके बाद मंगल ग्रह पर जाने की तैयारी करेगा, जो संभवतः आर्टेमिस 5 में पूरा किया जाएगा। श्रोत: NASA फोटो: NASA4
- अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चौघानपाटा में नवनियुक्त महिला मोर्चा नगर मंडल, अनुसूचित मोर्चा मंडल और अल्पसंख्यक मोर्चा नगर मंडल की नई कार्यकारिणी के स्वागत में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए, जिससे पूरा परिसर उत्साह और ऊर्जा से भर गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के विभिन्न मोर्चे समाज के अलग-अलग वर्गों से संवाद स्थापित कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता के साथ कार्य करते हुए संगठन को और सशक्त बनाएगी।1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1
- दीपों की रोशनी में नहाया महोत्सव, बैजनाथ धाम में सायंकालीन दीपोत्सव बना आस्था का अद्भुत दृश्य मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। कत्यूर महोत्सव के अंतर्गत सायंकालीन कार्यक्रम में उस समय एक अद्भुत और मनमोहक दृश्य देखने को मिला, जब वन विभाग द्वारा बैजनाथ मंदिर परिसर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जैसे ही शाम ढली, पूरा मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और वातावरण पूरी तरह से आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। इस दीपोत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा, बागेश्वर विधायक पार्वती दास सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने दीप प्रज्वलित कर इस आयोजन की गरिमा को बढ़ाया और क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। वन विभाग की ओर से बन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह गुसाईं के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया, जिसमें विभाग की सभी रेंजों के वन दरोगा और कर्मचारी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। उनके समन्वय और मेहनत से यह दीपोत्सव एक भव्य और सुव्यवस्थित रूप में सफल हुआ। दीपोत्सव के दौरान हजारों दीपों की कतारों ने मंदिर परिसर को एक अलौकिक स्वरूप दे दिया। श्रद्धालुओं और उपस्थित जनसमूह ने इस दिव्य दृश्य का आनंद लिया और पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि कत्यूर महोत्सव की भव्यता को भी एक नई पहचान दे गया। दीपों की यह जगमगाहट लंबे समय तक लोगों के मन में यादगार बनी रहेगी। #KatyurMahotsav #Deepotsav #BaijnathDham #UttarakhandCulture #SpiritualEvent #TrendingNews #MeraHaqNews1
- बिलासपुर में मानसिक रूप से कमजोर नौ वर्षीया मासूम को ई-रिक्शा चालक द्वारा बहला-फुसलाकर कर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है।सूचना पर पहुंचें हिंदु कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटा और दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाला अनुसूचित जाति का व्यक्ति शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे राष्ट्रीय बजरंग दल की टीम के साथ थाने पहुंचा और प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह से मिला और उन्हें लिखित शिकायती पत्र सौंपा।पत्र में बताया कि उसकी नौ वर्षीया पुत्री मानसिक रूप से कमजोर है,और बिना बताए घर से गायब हो जाती है।दोपहर ढाई बजे उसकी पुत्री कही चली गई और वह पुराने तहसील रोड पर पहुंच गई।जहां उसे एक ई-रिक्शा चालक उसे बहला-फुसलाकर ले जा रहा था।आरोप है कि ग्राम फाजलपुर रेलवे क्रासिंग के पास चालक उसकी पुत्री को रिक्शा से उतारकर झाड़ियों में ले जा रहा था इस दौरान राहगीरों ने उक्त चालक को दबोच लिया और उसके परिवार को इसकी सूचना दी।उधर राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रमोद दिवाकर के नेतृत्व में टीम पहुंची और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा काटने लगी। इस पर आक्रोशित टीम को शांत करते हुए उचित कार्रवाई अमल में लाए जाने का आश्वासन दिया।इस मौकें पर प्रदीप गंगवार,साजन वाल्मीकि, सुनील कश्यप,मुनीष,मुकेश,विशाल,निखिल,अनुज आदि मौजूद रहे।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता के पिता की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है,अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।1
- महाकाल की नगरी में कोई राजा घोड़े पर कैसे बैठ सकता है । बहरहाल घोड़ा बिचक गया और cm साहब धड़ाम , गनीमत रही किसी प्रकार की कोई चोट नहीं रही । संकेत भी हो सकते है अगर घोड़े को पल भर के लिए कुर्सी मान ली जाए ।1
- विडियो देखें- फरीदाबाद (हरियाणा) BoyFriend बोला रात भर रहती है फोन पर busy, लड़की बोली मुझपर गलत लगाए इल्जाम, मामला पहुंचा महिला आयोग फिर लगी जमकर फटकार।1
- कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत द्वारा नैनीताल के खुर्पाताल भ्रमण के दौरान होटल स्वामियों द्वारा प्राधिकरण की भूमि में पाए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाए जाने के निर्देश सचिव जिला विकास प्राधिकरण को दिए गए थे। उक्त निर्देशों के क्रम में गुरुवार को जिला विकास प्राधिकरण के सचिव विजय नाथ शुक्ल के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम द्वारा खुर्पाताल क्षेत्र में होटल स्वामियों द्वारा प्राधिकरण की भूमि में किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण को हटाया गया। यह जानकारी देते हुए सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल ने अवगत कराया कि उक्त क्षेत्र में अतिक्रमण को हटाए जाने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शुक्रवार को भी उक्त भूमि से अतिक्रमण को हटाया जाएगा।3
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1