Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला विकास प्राधिकरण ने अतिक्रमण किया ध्वस्त* जारी रहेगी कार्रवाई कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत द्वारा नैनीताल के खुर्पाताल भ्रमण के दौरान होटल स्वामियों द्वारा प्राधिकरण की भूमि में पाए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाए जाने के निर्देश सचिव जिला विकास प्राधिकरण को दिए गए थे। उक्त निर्देशों के क्रम में गुरुवार को जिला विकास प्राधिकरण के सचिव विजय नाथ शुक्ल के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम द्वारा खुर्पाताल क्षेत्र में होटल स्वामियों द्वारा प्राधिकरण की भूमि में किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण को हटाया गया। यह जानकारी देते हुए सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल ने अवगत कराया कि उक्त क्षेत्र में अतिक्रमण को हटाए जाने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शुक्रवार को भी उक्त भूमि से अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
NTL
जिला विकास प्राधिकरण ने अतिक्रमण किया ध्वस्त* जारी रहेगी कार्रवाई कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत द्वारा नैनीताल के खुर्पाताल भ्रमण के दौरान होटल स्वामियों द्वारा प्राधिकरण की भूमि में पाए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाए जाने के निर्देश सचिव जिला विकास प्राधिकरण को दिए गए थे। उक्त निर्देशों के क्रम में गुरुवार को जिला विकास प्राधिकरण के सचिव विजय नाथ शुक्ल के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम द्वारा खुर्पाताल क्षेत्र में होटल स्वामियों द्वारा प्राधिकरण की भूमि में किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण को हटाया गया। यह जानकारी देते हुए सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल ने अवगत कराया कि उक्त क्षेत्र में अतिक्रमण को हटाए जाने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शुक्रवार को भी उक्त भूमि से अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- विडियो देखें-ऊधमसिहंनगर (उत्तराखंड) नाम बदलकर हिंदू लड़कियों को फसाने वाले फैजल को हिंदूवादी संगठन ने पड़कर किया पुलिस के हवाले, मौके पर जमकर बवाल। मामला रुद्रपुर के दिनेशपुर से है1
- चंद्रमा की ओर रवाना नासा के आर्टेमिस 2 मून मिशन ने पृथ्वी की आकर्षक तस्वीरें खींची है। जिन्हें नासा ने जारी किया है। नासा का 10 दिवसीय मिशन है। उड़ान के बाद पहले दिन कुछ मामूली समस्या उत्पन्न हुई है, जो ओरियन में टॉयलेट की थी। जिसे तुरंत सुलझा लिया गया था। जो अब सब ठीक काम कर रहा है। आज आर्टेमिस पृथ्वी की निचली कक्षा से बाहर निकल जाएगा। NASA ने Artemis II को लेकर अपना ब्लॉग बनाया है, जिसे अपडेट किया है। जिसमें Artemis II मिशन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। अब Orion एक स्थिर हाई अर्थ ऑर्बिट में है, जहाँ से चाँद की तरफ जाना आसान होगा। ओरियन नाम के स्पेसक्राफ्ट 4 लोग सवार हैं। जिसमें नासा के 3 और कनाडा स्पेस एजेंसी का एक अंतरिक्ष यात्री सवार है। ओरियन में कमांडर: Reid Wiseman (NASA) पायलट: Victor Glover (NASA), मिशन स्पेशलिस्ट: Christina Koch (NASA) और मिशन स्पेशलिस्ट: Jeremy Hansen (कनाडा स्पेस एजेंसी) से हैं। गत दिवस तड़के 3.54 बजे मिशन प्रक्षेपित किया गया था। नासा के अनुसार 10 दिवसीय यह परियोजना में 4 यात्रियों का दल पहले पृथ्वी की परिक्रमा करेगा, उसके बाद चंद्रमा की ओर रवाना होगा। चन्द्रमा की कक्षा तक पहुंचने में 4 दिन लगेंगे। पांचवे दिन चंद्रना की परिक्रमा करेंगे और छठे दिन पृथ्वी को वापस लौट जाएंगे। पृथ्वी तक पहुंचने में चार दिन लगेंगे और 10वें दिन प्रशांत महासागर सागर में लैंड करेंगे। नासा का यह ऐतिहासिक मिशन है। इसका उद्देश्य चांद पर बेस कैंप स्थापित करना है। बेस कैंप स्थापित करने का सफर आर्टेमिस के अगले मिशन में शुरू होगा। चंद्रमा की सतह पर बेस कैंप का मतलब होगा कि नासा ने चांद पर बस्ती बसाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके बाद मंगल ग्रह पर जाने की तैयारी करेगा, जो संभवतः आर्टेमिस 5 में पूरा किया जाएगा। श्रोत: NASA फोटो: NASA4
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1
- अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जिले में चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली अल्मोड़ा और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11.46 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 3.43 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार लोधिया बैरियर के पास चेकिंग के दौरान सज्जन बिष्ट (23) निवासी दुगालखोला, अल्मोड़ा के कब्जे से 5.30 ग्राम और प्रभांशु उर्फ कन्नू कपिल (28) निवासी ग्राम दियारी, कोतवाली भवाली, जिला नैनीताल के कब्जे से 6.16 ग्राम स्मैक बरामद की गई। दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि प्रभांशु उर्फ कन्नू कपिल के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- रुद्रपुर उत्तराखंड :कुत्ते के विवाद में चले लात-घूंसे, लिटाकर मारा, दौड़ाकर पीटा, घर में घुसकर किया हमला—पशु प्रेमियों की जमकर पिटाई... #Rudrapur #UttarakhandNews #DogDispute #AnimalLovers #LocalNews #BreakingNews #CrimeNews #ViralNews #Uttarakhand #NewsUpdate1
- Post by Kanchan Kanchan1
- ड्यूटी के दौरान भक्ति में लीन पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल मैहर में मां शारदा मंदिर प्रांगण में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी भक्ति में भावुक होकर झूमता नजर आया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, पुलिसकर्मी की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।1
- विडियो देखें-नैनीताल (उत्तराखंड) विधायक पुत्र का रौब यूपी की जहानाबाद सीट से विधायक का पुत्र नैनीताल की मॉल रोड पर वीवीआईपी हूटर बजाता निकल रहा था। तभी उस गाड़ी पर कर्मशील, तेज तर्रार और निष्पक्ष रहने एसडीएम Nawazish Khaliq साहब की निग़ाह पड़ गई। उन्होंने VIP गाड़ी को साइड करवाया। गाड़ी में सवार विधायक पुत्र रौब दिखाने लगा तो SDM साहब ने ट्रैफिक पुलिस को बुलाकर गाड़ी सीज करा दी। इस बीच स्थानीय लोग भी एसडीएम के समर्थक में आकर खड़े हो गए। और उनकी कार्यशैली की तारीफ करते हुए विधायक पुत्र को ही कठघरे में खड़ा कर दिया।1