नशा विरोधी अभियान में दो तस्कर गिरफ्तार, 3.43 लाख की स्मैक बरामद अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जिले में चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली अल्मोड़ा और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11.46 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 3.43 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार लोधिया बैरियर के पास चेकिंग के दौरान सज्जन बिष्ट (23) निवासी दुगालखोला, अल्मोड़ा के कब्जे से 5.30 ग्राम और प्रभांशु उर्फ कन्नू कपिल (28) निवासी ग्राम दियारी, कोतवाली भवाली, जिला नैनीताल के कब्जे से 6.16 ग्राम स्मैक बरामद की गई। दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि प्रभांशु उर्फ कन्नू कपिल के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नशा विरोधी अभियान में दो तस्कर गिरफ्तार, 3.43 लाख की स्मैक बरामद अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जिले में चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली अल्मोड़ा और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11.46 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 3.43 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार लोधिया बैरियर के पास चेकिंग के दौरान सज्जन बिष्ट (23) निवासी दुगालखोला, अल्मोड़ा के कब्जे से 5.30 ग्राम और प्रभांशु उर्फ कन्नू कपिल (28) निवासी ग्राम दियारी, कोतवाली भवाली, जिला नैनीताल के कब्जे से 6.16 ग्राम स्मैक बरामद की गई। दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि प्रभांशु उर्फ कन्नू कपिल के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- *रामनगर में भक्ति और विश्वास से भर उठा माहौल, सीएम धामी ने दी दर्शन- पूजन और भंडारे में की सहभागिता* *धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी* *2027 कुंभ मेले की तैयारियां शुरू, चारधाम यात्रा को और सशक्त बनाने पर जोर* श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर के छोई स्थित श्री हनुमान धाम पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया तथा भंडारा कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा परिसर भक्ति एवं आस्था के वातावरण से सराबोर हो उठा। अपने संबोधन में माननीय मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि हनुमान जन्मोत्सव जैसे पावन अवसर पर आप सभी के बीच उपस्थित होना अत्यंत सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित प्रत्येक श्रद्धालु पर बजरंगबली की विशेष कृपा है, क्योंकि उनकी इच्छा के बिना कोई भी उनके दरबार तक नहीं पहुंच सकता। मुख्यमंत्री ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि कई बार उन्होंने यहां आने का प्रयास किया, लेकिन कार्यक्रम नहीं बन पाया। इस बार बजरंगबली की कृपा से अचानक कार्यक्रम तय हुआ और उन्हें दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना करते हुए ईश्वर से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण हुआ है। वहीं काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण से श्रद्धालुओं को अभूतपूर्व सुविधाएं प्राप्त हुई हैं। साथ ही केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम में भी व्यापक विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे उत्तराखंड की पहचान और अधिक सशक्त हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से राज्य में सख्त कानून लागू किए जा रहे हैं तथा धार्मिक सौहार्द बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन चुका है, जहां समान नागरिक संहिता लागू की गई है, जो पूरे देश के लिए एक उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग और आशीर्वाद से यह संकल्प अवश्य पूर्ण होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों केदारखंड और मानसखंड सहित अन्य स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत संरचना विकास के कार्य लगातार जारी हैं। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप राज्य में हर वर्ष श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले की तैयारियां अभी से प्रारंभ कर दी गई हैं। शीतकालीन यात्रा भी निरंतर संचालित हो रही है और चारधाम के कपाट खुलने तक जारी रहेगी। अब तक लगभग एक लाख साठ हजार श्रद्धालु शीतकालीन यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतकाल में भी बड़ी संख्या में पर्यटक एवं श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं, जो राज्य में धार्मिक पर्यटन के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। सरकार का लक्ष्य धार्मिक पर्यटन को और अधिक सशक्त करना है, ताकि उत्तराखंड की पहचान वैश्विक स्तर पर और मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि आगामी कुंभ केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था का विषय है, इसलिए इसकी तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही हैं। अंत में मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “बजरंगबली की कृपा हम सभी पर बनी रहे और हमारा उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।” इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, महापौर हल्द्वानी गजराज बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, शंकर कोरंगा, शांति मेहरा, कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, श्री हनुमान धाम ट्रस्ट के आचार्य विजय एवं ट्रस्ट प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इससे पूर्व रामनगर आगमन पर डिग्री कॉलेज मैदान में कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1
- चम्पावत:*तहसील चम्पावत का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने किया निरीक्षण1
- हाथरस। हाथरस में प्रधानमंत्री आवासीय योजना की फाइल पास कराने के नाम पर रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। सुमन नाम की महिला की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए नगर पालिका परिषद में तैनात महिला क्लर्क को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अलीगढ़ से आई एंटी करप्शन टीम ने गुप्त तरीके से जाल बिछाया, जिसमें महिला क्लर्क फंस गई। आरोपी महिला के पकड़े जाने पर कोतवाली में हंगामा, पीड़ितों का फूटा गुस्सा महिला क्लर्क के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रिश्वत देने वाली दर्जनों महिलाएं सदर कोतवाली पहुंच गईं और जमकर हंगामा किया। महिला सोनिया सिंह, जो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी होने के बावजूद लाइसेंस लिपिक और प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभार देख रही थी, को पकड़कर सदर कोतवाली लाया गया, जहां वैधानिक कार्रवाई की गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने समझा बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। मामला हाथरस गेट थाना क्षेत्र स्थित नगर पालिका परिषद का बताया जा रहा है।1
- रुद्रपुर उत्तराखंड :कुत्ते के विवाद में चले लात-घूंसे, लिटाकर मारा, दौड़ाकर पीटा, घर में घुसकर किया हमला—पशु प्रेमियों की जमकर पिटाई... #Rudrapur #UttarakhandNews #DogDispute #AnimalLovers #LocalNews #BreakingNews #CrimeNews #ViralNews #Uttarakhand #NewsUpdate1
- Post by Kanchan Kanchan1
- विडियो देखें- रूद्रपुर (उत्तराखंड) कुत्ते को पीटने पर बवाल, महिला को धमकी, आरोपी महिला से बोला एक-दो का कत्ल करवाएगी तू, महिला के फोन में रिकॉर्ड हुई धमकी1
- 50 साल बाद इंसान फिर एक बार चंद्रमा का सफर नासा आर्टेमिस 2 मून मिशन के जरिए चार अंतरिक्ष यात्रियों का दल भारतीय समय के अनुसार गुरुवार सुबह 3.54 बजे मिशन चंद्रमा को रवाना हो गया। बेहद रोचक रहने वाली है चन्द्रमा की यात्रा अंतरिक्ष यात्रियों की दस दिवसीय यात्रा का सफर बेहद रोचक रहने वाली है। यात्रा शुरू होने के बाद यात्रियों का दल पहले पृथ्वी की परिक्रमा करेगा और इसके बाद चंद्रमा की परिक्रमा करेगा। यात्रा 10 दिन की रहने वाली है। एस्ट्रोनॉट को चार दिन जाने में और चार दिन वापस लौटने में लगेंगे। दो दिन की यात्रा पृथ्वी और चंद्रमा की परिक्रमा करने में गुजरेंगे। अगले 10 दिन चंद्रमा के इर्द गिर्द रहेगी अंतरिक्ष की खबरें यह यात्रा रोमांचक रहने वाली है तो अंतर्राष्ट्रीय समाचार चैनल और समाचारों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण होंगी। इस यात्रा को नासा लाइव भी दिखाएगा। इस बीच अंतरिक्ष यात्रियों से बातचीत भी होते रहेगी। ऑनलाइन खबरी चैनलों के लिए तो TRP के लिए अगले 10 दिन खास रहेंगे। पहली बार इंसान चंद्रमा को चारों ओर नजदीक देखेंगे इंसान इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है कि पहली इंसान किसी दूसरे ग्रह को चारों से देखने का चश्मदीद गवाह बनेगा। यह अपने आप में बड़ा इतिहास होगा। इस दौरान पता नहीं कौन सी नई खोज हो जाय, जो बेहद महत्वपूर्ण होगी। हो सकता है कि कोई बड़ी खोज हाथ लग जाय, जो हमारे लिए महत्वपूर्ण हो जाय। 322 फीट ऊंचे रॉकेट पर सवार होकर जाएंगे एस्ट्रोनॉट फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से 322 फुट ऊंचे रॉकेट पर सवार होकर चंद्रमा की यात्रा पर रवाना होंगे। रीड वाइसमैन (कमांडर, NASA), विक्टर ग्लोवर (NASA) ,क्रिस्टीना कोच (NASA) और जेरेमी हैंसन (कनाडियन स्पेस एजेंसी) की टीम में शामिल हैं। सफर करीब 10 दिन का होगा। यह मिशन नासा के बड़े लक्ष्य का पहला क्रूड स्टेप है। चंद्रमा पर स्थायी कैंप बेस बनाना है उद्देश्य चन्द्रमा की इस यात्रा का उद्देश्य चांद की धरती पर स्थायी कैंप बेस बनाना है। नासा कई वर्षों से इस मिशन को पूरा करने की तैयारी पर जुटा हुआ था। यह मिशन सफल रहा तो अगले वर्ष इंसानों के कदम चांद की जमी पर पड़ेंगे और इसके बाद चंद्रमा से एक और सफर शुरू होगा अंतरिक्ष का और यह सफर होगा लाल ग्रह मंगल का।4
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1