हाथरस। हाथरस में प्रधानमंत्री आवासीय योजना की फाइल पास कराने के नाम पर रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। हाथरस। हाथरस में प्रधानमंत्री आवासीय योजना की फाइल पास कराने के नाम पर रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। सुमन नाम की महिला की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए नगर पालिका परिषद में तैनात महिला क्लर्क को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अलीगढ़ से आई एंटी करप्शन टीम ने गुप्त तरीके से जाल बिछाया, जिसमें महिला क्लर्क फंस गई। आरोपी महिला के पकड़े जाने पर कोतवाली में हंगामा, पीड़ितों का फूटा गुस्सा महिला क्लर्क के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रिश्वत देने वाली दर्जनों महिलाएं सदर कोतवाली पहुंच गईं और जमकर हंगामा किया। महिला सोनिया सिंह, जो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी होने के बावजूद लाइसेंस लिपिक और प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभार देख रही थी, को पकड़कर सदर कोतवाली लाया गया, जहां वैधानिक कार्रवाई की गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने समझा बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। मामला हाथरस गेट थाना क्षेत्र स्थित नगर पालिका परिषद का बताया जा रहा है।
हाथरस। हाथरस में प्रधानमंत्री आवासीय योजना की फाइल पास कराने के नाम पर रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। हाथरस। हाथरस में प्रधानमंत्री आवासीय योजना की फाइल पास कराने के नाम पर रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। सुमन नाम की महिला की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए नगर पालिका परिषद में तैनात महिला क्लर्क को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अलीगढ़ से आई एंटी करप्शन टीम ने गुप्त तरीके से जाल बिछाया, जिसमें महिला क्लर्क फंस गई। आरोपी महिला के पकड़े जाने पर कोतवाली में हंगामा, पीड़ितों का फूटा गुस्सा महिला क्लर्क के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रिश्वत देने वाली दर्जनों महिलाएं सदर कोतवाली पहुंच गईं और जमकर हंगामा किया। महिला सोनिया सिंह, जो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी होने के बावजूद लाइसेंस लिपिक और प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभार देख रही थी, को पकड़कर सदर कोतवाली लाया गया, जहां वैधानिक कार्रवाई की गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने समझा बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। मामला हाथरस गेट थाना क्षेत्र स्थित नगर पालिका परिषद का बताया जा रहा है।
- विडियो देखें- रूद्रपुर (उत्तराखंड) कलम का प्रहार: रुद्रपुर में महिला को बंधक बनाने वाले सूदखोरों की अब खैर नहीं। सच दिखाने पर पत्रकार को मिली धमकी, लेकिन डिगा नहीं हौसला। पुलिस की मौजूदगी में हुआ बड़ा खुलासा!1
- वादी मौ0 अल्लाउद्दीन निवासी सुल्तानपुर लक्सर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर 28/03/2026 की रात्रि को खेत से 02 शीशम व 01 नीम का पेड़ काटकर चोरी किए जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया। कोतवाली लक्सर द्वारा चोरों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु विशेष टीम गठित की गई। लक्सर पुलिस की सक्रिय कार्यवाही के दौरान दिनांक 02/04/2026 की रात्रि में बेगम पुलिया के नीचे चक रोड पर एक ट्रक को रोककर चेकिंग की गई, वाहन में बैठे 04 संदिग्धों से पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की घटना कबूल की वाहन से पेड़ काटने के औजार भी बरामद हुए। आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 280/26 वृक्ष संरक्षण अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक करवाई अमल में लिए जा रही है। *नाम पता आरोपित* 1. गुलफाम पुत्र सरीफ निवासी वार्ड न0-1 सुल्तानपुर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र-32 वर्ष 2. अखलीम पुत्र सलीम निवासी वार्ड न0-1 सुल्तानपुर थाना लक्सर जनपद हरीद्वार उम्र-22 वर्ष 3. शाहरुख उर्फ ताडा पुत्र मंगता हसन निवासी वार्ड न0-1 सुल्तानपुर थाना लक्सर जनपद हरीद्वार उम्र-24 वर्ष 4. मुर्तजा पुत्र मुस्तफा निवासी निकट पीएनबी बैंक सुल्तानपुर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र-38 वर्ष *बरामदगी** नगद -24400 रुपये आरा लकड़ी काटने का -01 कुल्हाड़ी - 01 ट्रक रजिस्ट्रेशन नम्बर UK08CA-3312 *पुलिस टीम-* 1. व0उ0नि0 नितिन चौहान 2. उ0नि0 नरेन्द्र सिह–कोतवाली लक्सर 3. अ0उ0नि0 रंजीत नौटियाल 4. कानि0 जगत -कोतवाली लक्सर 5. कानि0 सतपाल - कोतवाली लक्सर 6. कानि0 गंगा सिह- कोतवाली लक्सर 7. कानि0 हिमांशु चौधरी- कोतवाली लक्सर 8. कानि0 जितेन्द्र नेगी – कोतवाली लक्सर1
- सीएम पुष्कर धामी के गृह क्षेत्र खटीमा में गैस की कालाबाजारी पर खबर को लेकर पत्रकार पर मुकदमा दर्ज करने से पत्रकार बेहद नाराज हैं। पत्रकारों ने ज्ञापन देकर मुकदमा वापस लेने की मांग की है।2
- दो शादियां से अर्थिक स्थिति ख़राब, महिला से छीने कुण्डल सिडकुल पुलिस ने छीने गए कुंडल और मोटर साइकिल के साथ किया गिरफ्तार पूछताछ में बोला- साहब ! दो-दो शादियां हो रखी हैं, खर्चे की दिक्कत थी तो झपट्टामारी कर ली। मामला थाना सिड़कुल क्षेत्र का है जहां एक अंजान बाइक सवार शख्स ने झपट्टा मारकर एक महिला के सोने के कुंडल झटक लिए और मौके से नौ दो ग्यारह हो गया। वाक्यात की जानकारी मिलने पर सिड़कुल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाइक सवार शख्स की तलाश शुरु की। बीते रोज चैकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे एक बाइक सवार शख्स को जब पुलिस ने दबोचा तो उसने सारे राज उगलते हुए बताया कि दो शादियां करने की वजह से घर का खर्चा नहीं चल पा रहा था। रोजमर्रा के खर्चे पूरे करने के लिए उनसे मजबूरन झपट्टा मार कुंडल छीने। पुलिस टीम ने पकड़े गए शख्स के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल के साथ ही महिला से छीने गए सोने के कुंडल बरामद किए।1
- कुंभ मेला की तैयारी का जायजा लेने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन हरिद्वार पहुंचे। मेला के निर्माण कार्यों का कर रहे हैं स्थलीय निरीक्षण। इस दौरान सचिव शहरी विकास नितेश झा, आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी साथ हैं।1
- बयान देने जा रहे पत्रकार की सड़क हादसे में हालत गंभीर, SHO पर लगाए गए आरोपों से मामला गरमाया1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा दिये गये दिशा निर्देश वारन्टियो की शत प्रतिशत तामील व वारन्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा पुलिस टीमे गठित की गई है । गठित टीम द्वारा दिनाँक 01.04.2026 को माननीय न्यायालय से फरार चल रहे वारंटी उमेश पुत्र मंगतराम को आर्य कन्या स्कूल के सामने रुड़की से पकडा गया। *वारण्टी का नाम* उमेश पुत्र मंगतराम निवासी शिव शक्ति आदर्श नगर कोतवाली रुड़की। सम्बन्धित वाद संख्या वाद सख्या- 1657/23 अन्तर्गत धारा 138 NI ACT । *पुलिस टीम* 1- उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी 2-कांस्टेबल रणवीर सिंह1
- *रामनगर में भक्ति और विश्वास से भर उठा माहौल, सीएम धामी ने दी दर्शन- पूजन और भंडारे में की सहभागिता* *धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी* *2027 कुंभ मेले की तैयारियां शुरू, चारधाम यात्रा को और सशक्त बनाने पर जोर* श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर के छोई स्थित श्री हनुमान धाम पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया तथा भंडारा कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा परिसर भक्ति एवं आस्था के वातावरण से सराबोर हो उठा। अपने संबोधन में माननीय मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि हनुमान जन्मोत्सव जैसे पावन अवसर पर आप सभी के बीच उपस्थित होना अत्यंत सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित प्रत्येक श्रद्धालु पर बजरंगबली की विशेष कृपा है, क्योंकि उनकी इच्छा के बिना कोई भी उनके दरबार तक नहीं पहुंच सकता। मुख्यमंत्री ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि कई बार उन्होंने यहां आने का प्रयास किया, लेकिन कार्यक्रम नहीं बन पाया। इस बार बजरंगबली की कृपा से अचानक कार्यक्रम तय हुआ और उन्हें दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना करते हुए ईश्वर से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण हुआ है। वहीं काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण से श्रद्धालुओं को अभूतपूर्व सुविधाएं प्राप्त हुई हैं। साथ ही केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम में भी व्यापक विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे उत्तराखंड की पहचान और अधिक सशक्त हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से राज्य में सख्त कानून लागू किए जा रहे हैं तथा धार्मिक सौहार्द बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन चुका है, जहां समान नागरिक संहिता लागू की गई है, जो पूरे देश के लिए एक उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग और आशीर्वाद से यह संकल्प अवश्य पूर्ण होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों केदारखंड और मानसखंड सहित अन्य स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत संरचना विकास के कार्य लगातार जारी हैं। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप राज्य में हर वर्ष श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले की तैयारियां अभी से प्रारंभ कर दी गई हैं। शीतकालीन यात्रा भी निरंतर संचालित हो रही है और चारधाम के कपाट खुलने तक जारी रहेगी। अब तक लगभग एक लाख साठ हजार श्रद्धालु शीतकालीन यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतकाल में भी बड़ी संख्या में पर्यटक एवं श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं, जो राज्य में धार्मिक पर्यटन के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। सरकार का लक्ष्य धार्मिक पर्यटन को और अधिक सशक्त करना है, ताकि उत्तराखंड की पहचान वैश्विक स्तर पर और मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि आगामी कुंभ केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था का विषय है, इसलिए इसकी तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही हैं। अंत में मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “बजरंगबली की कृपा हम सभी पर बनी रहे और हमारा उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।” इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, महापौर हल्द्वानी गजराज बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, शंकर कोरंगा, शांति मेहरा, कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, श्री हनुमान धाम ट्रस्ट के आचार्य विजय एवं ट्रस्ट प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इससे पूर्व रामनगर आगमन पर डिग्री कॉलेज मैदान में कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।1
- विडियो देखें- रूद्रपुर (उत्तराखंड) कुत्ते को पीटने पर बवाल, महिला को धमकी, आरोपी महिला से बोला एक-दो का कत्ल करवाएगी तू, महिला के फोन में रिकॉर्ड हुई धमकी1