logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विडियो देखें- रूद्रपुर (उत्तराखंड) कलम का प्रहार: रुद्रपुर में महिला को बंधक बनाने वाले सूदखोरों की अब खैर नहीं। सच दिखाने पर पत्रकार को मिली धमकी, लेकिन डिगा नहीं हौसला। पुलिस की मौजूदगी में हुआ बड़ा खुलासा!

2 hrs ago
user_नवीन चन्द्र आर्य
नवीन चन्द्र आर्य
कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
2 hrs ago

विडियो देखें- रूद्रपुर (उत्तराखंड) कलम का प्रहार: रुद्रपुर में महिला को बंधक बनाने वाले सूदखोरों की अब खैर नहीं। सच दिखाने पर पत्रकार को मिली धमकी, लेकिन डिगा नहीं हौसला। पुलिस की मौजूदगी में हुआ बड़ा खुलासा!

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • *रामनगर में भक्ति और विश्वास से भर उठा माहौल, सीएम धामी ने दी दर्शन- पूजन और भंडारे में की सहभागिता* *धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी* *2027 कुंभ मेले की तैयारियां शुरू, चारधाम यात्रा को और सशक्त बनाने पर जोर* श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर के छोई स्थित श्री हनुमान धाम पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया तथा भंडारा कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा परिसर भक्ति एवं आस्था के वातावरण से सराबोर हो उठा। अपने संबोधन में माननीय मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि हनुमान जन्मोत्सव जैसे पावन अवसर पर आप सभी के बीच उपस्थित होना अत्यंत सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित प्रत्येक श्रद्धालु पर बजरंगबली की विशेष कृपा है, क्योंकि उनकी इच्छा के बिना कोई भी उनके दरबार तक नहीं पहुंच सकता। मुख्यमंत्री ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि कई बार उन्होंने यहां आने का प्रयास किया, लेकिन कार्यक्रम नहीं बन पाया। इस बार बजरंगबली की कृपा से अचानक कार्यक्रम तय हुआ और उन्हें दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना करते हुए ईश्वर से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण हुआ है। वहीं काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण से श्रद्धालुओं को अभूतपूर्व सुविधाएं प्राप्त हुई हैं। साथ ही केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम में भी व्यापक विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे उत्तराखंड की पहचान और अधिक सशक्त हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से राज्य में सख्त कानून लागू किए जा रहे हैं तथा धार्मिक सौहार्द बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन चुका है, जहां समान नागरिक संहिता लागू की गई है, जो पूरे देश के लिए एक उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग और आशीर्वाद से यह संकल्प अवश्य पूर्ण होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों केदारखंड और मानसखंड सहित अन्य स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत संरचना विकास के कार्य लगातार जारी हैं। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप राज्य में हर वर्ष श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले की तैयारियां अभी से प्रारंभ कर दी गई हैं। शीतकालीन यात्रा भी निरंतर संचालित हो रही है और चारधाम के कपाट खुलने तक जारी रहेगी। अब तक लगभग एक लाख साठ हजार श्रद्धालु शीतकालीन यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतकाल में भी बड़ी संख्या में पर्यटक एवं श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं, जो राज्य में धार्मिक पर्यटन के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। सरकार का लक्ष्य धार्मिक पर्यटन को और अधिक सशक्त करना है, ताकि उत्तराखंड की पहचान वैश्विक स्तर पर और मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि आगामी कुंभ केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था का विषय है, इसलिए इसकी तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही हैं। अंत में मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “बजरंगबली की कृपा हम सभी पर बनी रहे और हमारा उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।” इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, महापौर हल्द्वानी गजराज बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, शंकर कोरंगा, शांति मेहरा, कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, श्री हनुमान धाम ट्रस्ट के आचार्य विजय एवं ट्रस्ट प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इससे पूर्व रामनगर आगमन पर डिग्री कॉलेज मैदान में कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।
    1
    *रामनगर में भक्ति और विश्वास से भर उठा माहौल, सीएम धामी ने दी दर्शन- पूजन और भंडारे में की सहभागिता* 
*धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी* 
*2027 कुंभ मेले की तैयारियां शुरू, चारधाम यात्रा को और सशक्त बनाने पर जोर* 
श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर के छोई स्थित श्री हनुमान धाम पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया तथा भंडारा कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा परिसर भक्ति एवं आस्था के वातावरण से सराबोर हो उठा।
अपने संबोधन में माननीय मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि हनुमान जन्मोत्सव जैसे पावन अवसर पर आप सभी के बीच उपस्थित होना अत्यंत सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित प्रत्येक श्रद्धालु पर बजरंगबली की विशेष कृपा है, क्योंकि उनकी इच्छा के बिना कोई भी उनके दरबार तक नहीं पहुंच सकता।
मुख्यमंत्री ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि कई बार उन्होंने यहां आने का प्रयास किया, लेकिन कार्यक्रम नहीं बन पाया। इस बार बजरंगबली की कृपा से अचानक कार्यक्रम तय हुआ और उन्हें दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना करते हुए ईश्वर से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण हुआ है। वहीं काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण से श्रद्धालुओं को अभूतपूर्व सुविधाएं प्राप्त हुई हैं। साथ ही केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम में भी व्यापक विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे उत्तराखंड की पहचान और अधिक सशक्त हुई है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से राज्य में सख्त कानून लागू किए जा रहे हैं तथा धार्मिक सौहार्द बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन चुका है, जहां समान नागरिक संहिता लागू की गई है, जो पूरे देश के लिए एक उदाहरण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग और आशीर्वाद से यह संकल्प अवश्य पूर्ण होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों केदारखंड और मानसखंड सहित अन्य स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत संरचना विकास के कार्य लगातार जारी हैं। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप राज्य में हर वर्ष श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है।
उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले की तैयारियां अभी से प्रारंभ कर दी गई हैं। शीतकालीन यात्रा भी निरंतर संचालित हो रही है और चारधाम के कपाट खुलने तक जारी रहेगी। अब तक लगभग एक लाख साठ हजार श्रद्धालु शीतकालीन यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतकाल में भी बड़ी संख्या में पर्यटक एवं श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं, जो राज्य में धार्मिक पर्यटन के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। सरकार का लक्ष्य धार्मिक पर्यटन को और अधिक सशक्त करना है, ताकि उत्तराखंड की पहचान वैश्विक स्तर पर और मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि आगामी कुंभ केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था का विषय है, इसलिए इसकी तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही हैं।
अंत में मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “बजरंगबली की कृपा हम सभी पर बनी रहे और हमारा उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।”
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, महापौर हल्द्वानी गजराज बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, शंकर कोरंगा, शांति मेहरा, कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, श्री हनुमान धाम ट्रस्ट के आचार्य विजय एवं ट्रस्ट प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इससे पूर्व रामनगर आगमन पर डिग्री कॉलेज मैदान में कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।
    user_NTL
    NTL
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • Post by Jagdish Ballabh Sharma
    1
    Post by Jagdish Ballabh Sharma
    user_Jagdish Ballabh Sharma
    Jagdish Ballabh Sharma
    Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • “खुरपका-मुंहपका से बचाव के लिए 45 दिवसीय टीकाकरण अभियान शुरू”
    1
    “खुरपका-मुंहपका से बचाव के लिए 45 दिवसीय टीकाकरण अभियान शुरू”
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • Post by Kishan Rathor
    1
    Post by Kishan Rathor
    user_Kishan Rathor
    Kishan Rathor
    बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • चंपावत:यहां बुजुर्ग महिला को बाघ ने बनाया निवाला। क्षेत्र में फैली दहशत
    1
    चंपावत:यहां बुजुर्ग महिला को बाघ ने बनाया निवाला। क्षेत्र में फैली दहशत
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • नगर पालिका में नामित सभासदों को एसडीएम ने दिलाई शपथ, ठाकुरद्वारा। नगर पालिका परिषद, में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह विधिवत रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल तथा एसडीएम प्रति सिंह उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष इरफान सैफी ने की। उपजिलाधिकारी ने सभी नामित सभासदों आशुतोष अग्रवाल, हेमेंद्र प्रताप, सुधीर नायक, मोनिका रानी, अंशु वर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास, स्वच्छता और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। पालिकाध्यक्ष इरफान सैफी ने भी सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर नगर के समग्र विकास के लिए कार्य करें और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें। समारोह में सभासदों ने ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।
    4
    नगर पालिका में नामित सभासदों को  एसडीएम ने दिलाई शपथ,  
ठाकुरद्वारा। नगर पालिका परिषद, में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह विधिवत रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल तथा एसडीएम प्रति सिंह उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष इरफान सैफी ने की।
उपजिलाधिकारी ने सभी नामित सभासदों आशुतोष अग्रवाल, हेमेंद्र प्रताप, सुधीर नायक, मोनिका रानी, अंशु वर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास, स्वच्छता और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। पालिकाध्यक्ष इरफान सैफी ने भी सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर नगर के समग्र विकास के लिए कार्य करें और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें।
समारोह में सभासदों ने ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।
    user_इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
    इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
    Salesperson ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • विडियो देखें- रूद्रपुर (उत्तराखंड) कुत्ते को पीटने पर बवाल, महिला को धमकी, आरोपी महिला से बोला एक-दो का कत्ल करवाएगी तू, महिला के फोन में रिकॉर्ड हुई धमकी
    1
    विडियो देखें- रूद्रपुर (उत्तराखंड)
कुत्ते को पीटने पर बवाल, महिला को धमकी, 
आरोपी महिला से बोला एक-दो का कत्ल करवाएगी तू, महिला के फोन में रिकॉर्ड हुई धमकी
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • 50 साल बाद इंसान फिर एक बार चंद्रमा का सफर नासा आर्टेमिस 2 मून मिशन के जरिए चार अंतरिक्ष यात्रियों का दल भारतीय समय के अनुसार गुरुवार सुबह 3.54 बजे मिशन चंद्रमा को रवाना हो गया।  बेहद रोचक रहने वाली है चन्द्रमा की यात्रा  अंतरिक्ष यात्रियों की दस दिवसीय यात्रा का सफर बेहद रोचक रहने वाली है। यात्रा शुरू होने के बाद यात्रियों का दल पहले पृथ्वी की परिक्रमा करेगा और इसके बाद चंद्रमा की परिक्रमा करेगा। यात्रा 10 दिन की रहने वाली है। एस्ट्रोनॉट को चार दिन जाने में और चार दिन वापस लौटने में लगेंगे। दो दिन की यात्रा पृथ्वी और चंद्रमा की परिक्रमा करने में गुजरेंगे।  अगले 10 दिन चंद्रमा के इर्द गिर्द रहेगी अंतरिक्ष की खबरें  यह यात्रा रोमांचक रहने वाली है तो अंतर्राष्ट्रीय समाचार चैनल और समाचारों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण होंगी। इस यात्रा को नासा लाइव भी दिखाएगा। इस बीच अंतरिक्ष यात्रियों से बातचीत भी होते रहेगी। ऑनलाइन खबरी चैनलों के लिए तो TRP के लिए अगले 10 दिन खास रहेंगे। पहली बार इंसान चंद्रमा को चारों ओर नजदीक देखेंगे इंसान  इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है कि पहली इंसान किसी दूसरे ग्रह को चारों से देखने का चश्मदीद गवाह बनेगा। यह अपने आप में बड़ा इतिहास होगा। इस दौरान पता नहीं कौन सी नई खोज हो जाय, जो बेहद महत्वपूर्ण होगी। हो सकता है कि कोई बड़ी खोज हाथ लग जाय, जो हमारे लिए महत्वपूर्ण हो जाय।  322 फीट ऊंचे रॉकेट पर सवार होकर जाएंगे एस्ट्रोनॉट  फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से 322 फुट ऊंचे रॉकेट पर सवार होकर चंद्रमा की यात्रा पर रवाना होंगे।  रीड वाइसमैन (कमांडर, NASA), विक्टर ग्लोवर (NASA) ,क्रिस्टीना कोच (NASA) और  जेरेमी हैंसन (कनाडियन स्पेस एजेंसी) की टीम में शामिल हैं।  सफर करीब 10 दिन का होगा। यह मिशन नासा के बड़े लक्ष्य का पहला क्रूड स्टेप है। चंद्रमा पर  स्थायी कैंप बेस बनाना है उद्देश्य  चन्द्रमा की इस यात्रा का उद्देश्य चांद की धरती पर स्थायी कैंप बेस बनाना है। नासा कई वर्षों से इस मिशन को पूरा करने की तैयारी पर जुटा हुआ था। यह मिशन सफल रहा तो अगले वर्ष इंसानों के कदम चांद की जमी पर पड़ेंगे और इसके बाद चंद्रमा से एक और सफर शुरू होगा अंतरिक्ष का और यह सफर होगा लाल ग्रह मंगल का।
    4
    50 साल बाद  इंसान फिर एक बार चंद्रमा का सफर नासा आर्टेमिस 2 मून मिशन के जरिए चार अंतरिक्ष यात्रियों  का दल भारतीय समय के अनुसार गुरुवार सुबह 3.54 बजे मिशन चंद्रमा को रवाना हो गया। 
बेहद रोचक रहने वाली है चन्द्रमा की यात्रा 
अंतरिक्ष यात्रियों की दस दिवसीय यात्रा का सफर बेहद रोचक रहने वाली है। यात्रा शुरू होने के बाद यात्रियों का दल पहले पृथ्वी की परिक्रमा करेगा और इसके बाद चंद्रमा की परिक्रमा करेगा। यात्रा 10 दिन की रहने वाली है। एस्ट्रोनॉट को चार दिन जाने में और चार दिन वापस लौटने में लगेंगे। दो दिन की यात्रा पृथ्वी और चंद्रमा की परिक्रमा करने में गुजरेंगे। 
अगले 10 दिन चंद्रमा के इर्द गिर्द रहेगी अंतरिक्ष की खबरें 
यह यात्रा रोमांचक रहने वाली है तो अंतर्राष्ट्रीय समाचार चैनल और समाचारों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण होंगी। इस यात्रा को नासा लाइव भी दिखाएगा। इस बीच अंतरिक्ष यात्रियों से बातचीत भी होते रहेगी। ऑनलाइन खबरी चैनलों के लिए तो TRP के लिए अगले 10 दिन खास रहेंगे।
पहली बार इंसान चंद्रमा को चारों ओर नजदीक देखेंगे इंसान 
इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है कि पहली इंसान किसी दूसरे ग्रह को चारों से देखने का चश्मदीद गवाह बनेगा। यह अपने आप में बड़ा इतिहास होगा। इस दौरान पता नहीं कौन सी नई खोज हो जाय, जो बेहद महत्वपूर्ण होगी। हो सकता है कि कोई बड़ी खोज हाथ लग जाय, जो हमारे लिए महत्वपूर्ण हो जाय। 
322 फीट ऊंचे रॉकेट पर सवार होकर जाएंगे एस्ट्रोनॉट 
फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से 322 फुट ऊंचे रॉकेट पर सवार होकर चंद्रमा की यात्रा पर रवाना होंगे। 
रीड वाइसमैन (कमांडर, NASA), विक्टर ग्लोवर (NASA) ,क्रिस्टीना कोच (NASA) और 
जेरेमी हैंसन (कनाडियन स्पेस एजेंसी) की टीम में शामिल हैं।  सफर करीब 10 दिन का होगा। यह मिशन नासा के बड़े लक्ष्य का पहला क्रूड स्टेप है।
चंद्रमा पर  स्थायी कैंप बेस बनाना है उद्देश्य 
चन्द्रमा की इस यात्रा का उद्देश्य चांद की धरती पर स्थायी कैंप बेस बनाना है। नासा कई वर्षों से इस मिशन को पूरा करने की तैयारी पर जुटा हुआ था। यह मिशन सफल रहा तो अगले वर्ष इंसानों के कदम चांद की जमी पर पड़ेंगे और इसके बाद चंद्रमा से एक और सफर शुरू होगा अंतरिक्ष का और यह सफर होगा लाल ग्रह मंगल का।
    user_NTL
    NTL
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • Post by Jagdish Ballabh Sharma
    1
    Post by Jagdish Ballabh Sharma
    user_Jagdish Ballabh Sharma
    Jagdish Ballabh Sharma
    Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.