रात के अंधेरे में पुलिस पहरे में निकला ट्रैक्टर, गोराघाट थाने से ग्वालियर सीमा तक चला काफिला!* *रात के अंधेरे में पुलिस पहरे में निकला ट्रैक्टर, गोराघाट थाने से ग्वालियर सीमा तक चला काफिला!* *जब्ती के दौरान राइफल तानने के आरोप से मचा हड़कंप, तीन हिरासत में; फाइनेंस कंपनी के साथ पुलिस की मौजूदगी पर भी सवाल* दतिया/गोराघाट। गोराघाट थाना क्षेत्र के कुरेठा में ट्रैक्टर जब्ती की कार्रवाई उस समय विवादों में घिर गई, जब ट्रैक्टर छुड़ाने पहुंचे लोगों पर पुलिस की मौजूदगी में 315 बोर की राइफल दिखाने का आरोप लगा। घटना के बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद देर रात तक थाने में लोगों की भीड़ जुटी रही।मामला यहीं नहीं थमा। देर रात गोराघाट पुलिस ने जब्त ट्रैक्टर को पुलिस सुरक्षा के बीच थाने से रवाना किया। ट्रैक्टर के साथ पुलिस वाहन भी चलता रहा। बताया गया कि ट्रैक्टर को ग्वालियर सीमा की ओर ले जाया गया। रात के समय पुलिस सुरक्षा में ट्रैक्टर को थाना क्षेत्र से बाहर ले जाने की कार्रवाई ने पूरे मामले को और चर्चा में ला दिया। *फाइनेंस कंपनी के साथ पुलिस क्यों पहुंची?* जानकारी के मुताबिक ग्वालियर की फाइनेंस कंपनी के मैनेजर चंद्रवीर यादव अपनी टीम के साथ पुलिस के सहयोग से कुरेठा पहुंचे थे। यहां महिंद्रा ट्रैक्टर को जब्त कर गोराघाट की ओर लाया जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर मालिक राजा यादव अपने साथियों सुनील पाल और राजा रामपाल के साथ कार से पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने 315 बोर की राइफल दिखाकर पुलिस की मौजूदगी में ट्रैक्टर छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। *थाने पर जुटी भीड़, देर रात तक चलता रहा घटनाक्रम* तीनों को थाने लाए जाने की जानकारी के बाद गोराघाट थाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब एक घंटे तक थाना परिसर के आसपास हलचल बनी रही। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने सुरक्षा घेरे में लिया और देर रात थाने से रवाना किया। पुलिस वाहन भी ट्रैक्टर के साथ चलता रहा। *अब असली सवाल पुलिस की भूमिका पर* पूरे घटनाक्रम में कई सवाल सामने आ रहे हैं। फाइनेंस कंपनी के साथ पुलिस किस आदेश या कानूनी प्रक्रिया के तहत ट्रैक्टर जब्ती में शामिल हुई? जब्त ट्रैक्टर को पुलिस सुरक्षा में ग्वालियर सीमा तक ले जाने की जरूरत क्यों पड़ी? क्या जब्ती की पूरी प्रक्रिया नियमानुसार हुई थी? इन सवालों के जवाब पुलिस की आधिकारिक जानकारी और कार्रवाई के दस्तावेज सामने आने के बाद ही स्पष्ट होंगे। फिलहाल तीन लोगों के हिरासत में लिए जाने और देर रात पुलिस सुरक्षा में ट्रैक्टर रवाना किए जाने से मामला चर्चा में है।
रात के अंधेरे में पुलिस पहरे में निकला ट्रैक्टर, गोराघाट थाने से ग्वालियर सीमा तक चला काफिला!* *रात के अंधेरे में पुलिस पहरे में निकला ट्रैक्टर, गोराघाट थाने से ग्वालियर सीमा तक चला काफिला!* *जब्ती के दौरान राइफल तानने के आरोप से मचा हड़कंप, तीन हिरासत में; फाइनेंस कंपनी के साथ पुलिस की मौजूदगी पर भी सवाल* दतिया/गोराघाट। गोराघाट थाना क्षेत्र के कुरेठा में ट्रैक्टर जब्ती की कार्रवाई उस समय विवादों में घिर गई, जब ट्रैक्टर छुड़ाने पहुंचे लोगों पर पुलिस की मौजूदगी में 315 बोर की राइफल दिखाने का आरोप लगा। घटना के बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद देर रात तक थाने में लोगों की भीड़ जुटी रही।मामला यहीं नहीं थमा। देर रात गोराघाट पुलिस ने जब्त ट्रैक्टर को पुलिस सुरक्षा के बीच थाने से रवाना किया। ट्रैक्टर के साथ पुलिस वाहन भी चलता रहा। बताया गया कि ट्रैक्टर को ग्वालियर सीमा की ओर ले जाया गया। रात के समय पुलिस सुरक्षा में ट्रैक्टर को थाना क्षेत्र से बाहर ले जाने की कार्रवाई ने पूरे मामले को और चर्चा में ला दिया। *फाइनेंस कंपनी के साथ पुलिस क्यों पहुंची?* जानकारी के मुताबिक ग्वालियर की फाइनेंस कंपनी के मैनेजर चंद्रवीर यादव अपनी टीम के साथ पुलिस के सहयोग से कुरेठा पहुंचे थे। यहां महिंद्रा ट्रैक्टर को जब्त कर गोराघाट की ओर लाया जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर मालिक राजा यादव अपने साथियों सुनील पाल और राजा रामपाल के साथ कार से पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने 315 बोर की राइफल दिखाकर पुलिस की मौजूदगी में ट्रैक्टर छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। *थाने पर जुटी भीड़, देर रात तक चलता रहा घटनाक्रम* तीनों को थाने लाए जाने की जानकारी के बाद गोराघाट थाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब एक घंटे तक थाना परिसर के आसपास हलचल बनी रही। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने सुरक्षा घेरे में लिया और देर रात थाने से रवाना किया। पुलिस वाहन भी ट्रैक्टर के साथ चलता रहा। *अब असली सवाल पुलिस की भूमिका पर* पूरे घटनाक्रम में कई सवाल सामने आ रहे हैं। फाइनेंस कंपनी के साथ पुलिस किस आदेश या कानूनी प्रक्रिया के तहत ट्रैक्टर जब्ती में शामिल हुई? जब्त ट्रैक्टर को पुलिस सुरक्षा में ग्वालियर सीमा तक ले जाने की जरूरत क्यों पड़ी? क्या जब्ती की पूरी प्रक्रिया नियमानुसार हुई थी? इन सवालों के जवाब पुलिस की आधिकारिक जानकारी और कार्रवाई के दस्तावेज सामने आने के बाद ही स्पष्ट होंगे। फिलहाल तीन लोगों के हिरासत में लिए जाने और देर रात पुलिस सुरक्षा में ट्रैक्टर रवाना किए जाने से मामला चर्चा में है।
- दतिया हथियार दिखाकर रास्ता रोकने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार दतिया के थाना गोराघाट पुलिस ने हथियार दिखाकर रास्ता रोकने और धमकी देने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर 2026 को फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने हथियार दिखाकर रास्ता रोका और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।शिकायत के आधार पर थाना गोराघाट में अपराध क्रमांक 164/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजा यादव, मायाराम और सुनील पाल को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपी राजा यादव के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 306 बोर की बंदूक और 6 जिंदा राउंड बरामद किए हैं।वहीं आरोपी सुनील पाल के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्रमांक UP 93 BJ 8865 भी जब्त की गई है।पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत तिवारी, उपनिरीक्षक बलराम मांझी सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।1
- 🎙️ दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। हथियार दिखाकर रास्ता रोकने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर को फरियादी दिनेश कुमार पाठक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि राजा यादव, मायाराम पाल, सुनील पाल और रितिक यादव ने हथियार दिखाकर उसका रास्ता रोका और अभद्र गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर गोराघाट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजा यादव, मायाराम पाल और सुनील पाल को गिरफ्तार किया। वहीं आरोपी राजा यादव के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बताई जा रही 306 बोर की बंदूक और छह जिंदा कारतूस, जबकि सुनील पाल के कब्जे से स्विफ्ट कार जब्त की गई है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला और एसडीओपी विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी विनीत तिवारी सहित पुलिस टीम की भूमिका रही। दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। हथियार दिखाकर रास्ता रोकने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर को फरियादी दिनेश कुमार पाठक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि राजा यादव, मायाराम पाल, सुनील पाल और रितिक यादव ने हथियार दिखाकर उसका रास्ता रोका और अभद्र गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर गोराघाट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजा यादव, मायाराम पाल और सुनील पाल को गिरफ्तार किया। वहीं आरोपी राजा यादव के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बताई जा रही 306 बोर की बंदूक और छह जिंदा कारतूस, जबकि सुनील पाल के कब्जे से स्विफ्ट कार जब्त की गई है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला और एसडीओपी विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी विनीत तिवारी सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।1
- पार्षद अक्कू दुबे ने 3 सैंकड़ा वार्डवासियों को दिखाई फिल्म 'हनुमान अंश', नाश्ते का भी कराया प्रबंध* ब्रेकिंग न्यूज़: *पार्षद अक्कू दुबे ने 3 सैंकड़ा वार्डवासियों को दिखाई फिल्म 'हनुमान अंश', नाश्ते का भी कराया प्रबंध* वार्डवासियों के प्रति अपनी अनूठी सेवा भावना का परिचय देते *हुए स्थानीय पार्षद अक्कू दुबे ने बुधवार को एक मिसाल पेश की। उन्होंने रतन मेगा मॉल का* पूरा पिक्चर हॉल निजी खर्चे पर बुक करके अपने वार्ड के *लगभग तीन सैकड़ा (300) निवासियों को फिल्म 'हनुमान अंश' दिखाई।* सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे सभी वार्डवासियों के लिए *जलपान और नाश्ते का विशेष प्रबंध भी किया गया था। इस सहदयता और* सम्मान से गद्गद वार्डवासियों ने पार्षद का आभार व्यक्त किया। *लोगों का कहना है कि 'अक्कू भैया' हमेशा उनके सुख-दुख* में परिवार की तरह साथ खड़े रहते हैं और उन्हें ऐसे जनप्रतिनिधि पर गर्व है।2
- थाना गोराघाट पुलिस ने हथियार दिखाकर रास्ता रोकने एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 306 बोर की बंदूक एवं 06 जिंदा राउंड तथा स्विफ्ट कार जप्त की* श्रीमान पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी सेवढ़ा श्री विनायक शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में थाना गोराघाट पुलिस द्वारा हथियार दिखाकर रास्ता रोकने एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना विवरण— दिनांक 15.09.2026 को फरियादी दिनेश कुमार पाठक पुत्र राजाराम पाठक, उम्र 60 वर्ष, निवासी कोटेश्वर कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 10, काली माता मंदिर, ग्वालियर द्वारा थाना गोराघाट में बताया कि आरोपीगण राजा पुत्र उत्तम सिंह यादव निवासी पड़री, मायाराम पुत्र राकेश पाल निवासी निचरौली, सुनील पुत्र सहाब सिंह पाल निवासी कुरैठा एवं रितिक पुत्र लक्ष्मण यादव निवासी कुरैठा द्वारा हथियार दिखाकर उसका रास्ता रोका गया तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गोराघाट में अपराध क्रमांक 164/2026, धारा 126(2), 296(बी), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस कार्यवाही— प्रकरण में थाना गोराघाट पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजा पुत्र उत्तम सिंह यादव निवासी पड़री, मायाराम पुत्र राकेश पाल निवासी निचरौली एवं सुनील पुत्र सहाब सिंह पाल निवासी कुरैठा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी राजा यादव के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 306 बोर की बंदूक एवं 06 जिंदा राउंड तथा आरोपी सुनील पाल के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्रमांक UP 93 BJ 8865 जप्त की गई। प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई जारी है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विनीत तिवारी, उपनिरीक्षक बलराम मांझी, प्रधान आरक्षक चालक 99 कैलाश, आरक्षक 287 अनुज गुर्जर, आरक्षक 862 नवीन एवं आरक्षक 596 कोक सिंह की सराहनीय भूमिका रही। थाना गोराघाट पुलिस ने हथियार दिखाकर रास्ता रोकने एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 306 बोर की बंदूक एवं 06 जिंदा राउंड तथा स्विफ्ट कार जप्त की* श्रीमान पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी सेवढ़ा श्री विनायक शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में थाना गोराघाट पुलिस द्वारा हथियार दिखाकर रास्ता रोकने एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना विवरण— दिनांक 15.09.2026 को फरियादी दिनेश कुमार पाठक पुत्र राजाराम पाठक, उम्र 60 वर्ष, निवासी कोटेश्वर कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 10, काली माता मंदिर, ग्वालियर द्वारा थाना गोराघाट में बताया कि आरोपीगण राजा पुत्र उत्तम सिंह यादव निवासी पड़री, मायाराम पुत्र राकेश पाल निवासी निचरौली, सुनील पुत्र सहाब सिंह पाल निवासी कुरैठा एवं रितिक पुत्र लक्ष्मण यादव निवासी कुरैठा द्वारा हथियार दिखाकर उसका रास्ता रोका गया तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गोराघाट में अपराध क्रमांक 164/2026, धारा 126(2), 296(बी), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस कार्यवाही— प्रकरण में थाना गोराघाट पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजा पुत्र उत्तम सिंह यादव निवासी पड़री, मायाराम पुत्र राकेश पाल निवासी निचरौली एवं सुनील पुत्र सहाब सिंह पाल निवासी कुरैठा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी राजा यादव के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 306 बोर की बंदूक एवं 06 जिंदा राउंड तथा आरोपी सुनील पाल के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्रमांक UP 93 BJ 8865 जप्त की गई। प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई जारी है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विनीत तिवारी, उपनिरीक्षक बलराम मांझी, प्रधान आरक्षक चालक 99 कैलाश, आरक्षक 287 अनुज गुर्जर, आरक्षक 862 नवीन एवं आरक्षक 596 कोक सिंह की सराहनीय भूमिका रही।1
- बहु व नाती ने किया मेरी मां पर जुल्म दतिया sp से बोला बेबस बेटा @datia @spdatia #datia #datiadilse #datia #datia #दतिया बहु व नाती ने किया मेरी मां पर जुल्म दतिया sp से बोला बेबस बेटा @datia @spdatia #datia #datiadilse #datia #datia #दतिया1
- ग्वालियर-झांसी हाईवे पर करीब 10 फीट लंबा अजगर, वाहन चालकों में दहशत दतिया के ग्वालियर-झांसी हाईवे पर अब्बास के ढाबे के सामने करीब 10 फीट लंबा अजगर बीच सड़क पर पहुंच गया। अजगर के सड़क पर होने से वाहन चालकों और राहगीरों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि समय रहते अजगर को नहीं पकड़ा गया तो वह किसी वाहन की चपेट में आकर घायल या मृत हो सकता है। वहीं, सड़क से हटने के बाद अजगर आसपास की कॉलोनी में घुसकर लोगों के लिए खतरा बन सकता है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित पकड़ने की मांग की है।1
- *सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस* *दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक अस्पताल में बैठा रहा पति, डॉक्टरों ने दतिया रेफर किया तो एंबुलेंस के लिए तरसता रहा परिवार* सेवढ़ा/दतिया। सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे करे, लेकिन सेवढ़ा सिविल अस्पताल से सामने आया एक मामला इन दावों पर सवाल खड़े करता है। भगुआपुरा से पत्नी का इलाज कराने सेवढ़ा सिविल अस्पताल पहुंचे एक व्यक्ति का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज करने के बजाय महिला को दतिया रेफर करने की बात कही। इसके बाद जब दतिया ले जाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत पड़ी तो परिवार को घंटों इंतजार करना पड़ा।परिजन के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे से शाम 5 बजे तक वह अस्पताल में एंबुलेंस के इंतजार में बैठा रहा, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि मरीज को तत्काल उच्च उपचार की जरूरत थी तो समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की स्थिति में उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? *डॉक्टर ने कहा रेफर करो, एंबुलेंस ने बढ़ाई परेशानी* परिजन का आरोप है कि महिला का उपचार सेवढ़ा में नहीं किया गया और उसे दतिया रेफर करने की बात कही गई। लेकिन रेफर किए जाने के बाद भी उसे समय पर अस्पताल से बाहर ले जाने की व्यवस्था नहीं हो सकी। करीब पांच घंटे तक इंतजार ने स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। *विधायक-सांसद की भूमिका पर भी उठे सवाल* सेवढ़ा विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसी बीच स्थानीय स्तर पर यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता आम मरीजों की समस्याओं के बजाय दूसरे विवादों (जुए)में नजर आती है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब सिविल अस्पताल में इलाज और रेफरल की व्यवस्था है, तो गंभीर मरीज को समय पर एंबुलेंस क्यों नहीं मिली? क्या अस्पताल प्रबंधन के पास आपात स्थिति के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है? यदि समय पर एंबुलेंस नहीं मिलती और मरीज की हालत बिगड़ती है तो जवाबदेही किसकी होगी? मामले में अस्पताल प्रबंधन और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।1
- भेड़पुरा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों का निकला जुलूस। भेड़पुरा पर फायरिंग की घटना के चंद घंटों में पकड़े गए तीनों दहशतगर्द। *सिविल लाइन पुलिस ने माखन यादव, राम अवतार यादव और पुनीत कुशवाहा को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस।* फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने निकाली हेकड़ी। *आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा और एक जिन्दा कारतूस बरामद।* आरोपियों ने बहादुर अहिरवार पर की थी फायरिंग। *सिविल लाइन टीआई वैभव गुप्ता की कार्यवाही।* भेड़पुरा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों का निकला जुलूस। भेड़पुरा पर फायरिंग की घटना के चंद घंटों में पकड़े गए तीनों दहशतगर्द। *सिविल लाइन पुलिस ने माखन यादव, राम अवतार यादव और पुनीत कुशवाहा को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस।* फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने निकाली हेकड़ी। *आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा और एक जिन्दा कारतूस बरामद।* आरोपियों ने बहादुर अहिरवार पर की थी फायरिंग। *सिविल लाइन टीआई वैभव गुप्ता की कार्यवाही।*1