logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई: 1.5 करोड़ के डोडा पोस्त के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार सरसावा (सहारनपुर)। थाना पुलिस ने डीआईजी अभिषेक सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा-2.0 अभियान के तहत नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 10 कुन्तल 22 किलोग्राम डोडा पोस्ट बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एसपी ग्रामीण मयंक पाठक ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के अंतर्गत जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल 2026 को थाना सरसावा क्षेत्र में एक खेत में बने कमरे से पहले ही 4 कुन्तल 20 किलोग्राम डोडा पोस्ट बरामद हुआ था, जिसके संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी कड़ी में 23 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नकुड़ रोड स्थित एक बंद भट्टे के पास से हरवीर पुत्र धीरज सिंह, निवासी ग्राम शेखपुरा को गिरफ्तार किया। उसके पास से 6 कुन्तल 02 किलोग्राम डोडा पोस्ट बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने पुत्र और अन्य साथियों के साथ मिलकर डोडा पोस्ट की खरीद-फरोख्त करता था। गांव में किराये पर ली गई जमीन पर बने कमरे में नशीला पदार्थ छिपाकर रखा जाता था और अलग-अलग स्थानों पर भी स्टॉक रखा जाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सरसावा में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य नेटवर्क (फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक) की जांच भी की जा रही है। वीडियो: एसपी देहात मयंक पाठक जानकारी देते हुए

6 hrs ago
user_Quazi Shahid Ahmed
Quazi Shahid Ahmed
Saharanpur, Uttar Pradesh•
6 hrs ago

ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई: 1.5 करोड़ के डोडा पोस्त के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार सरसावा (सहारनपुर)। थाना पुलिस ने डीआईजी अभिषेक सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा-2.0 अभियान के तहत नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 10 कुन्तल 22 किलोग्राम डोडा पोस्ट बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एसपी ग्रामीण मयंक पाठक ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के अंतर्गत जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल 2026 को थाना सरसावा क्षेत्र में एक खेत में बने कमरे से पहले ही 4 कुन्तल 20 किलोग्राम डोडा पोस्ट बरामद हुआ था, जिसके संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी कड़ी में 23 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नकुड़ रोड स्थित एक बंद भट्टे के पास से हरवीर पुत्र धीरज सिंह, निवासी ग्राम शेखपुरा को गिरफ्तार किया। उसके पास से 6 कुन्तल 02 किलोग्राम डोडा पोस्ट बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने पुत्र और अन्य साथियों के साथ मिलकर डोडा पोस्ट की खरीद-फरोख्त करता था। गांव में किराये पर ली गई जमीन पर बने कमरे में नशीला पदार्थ छिपाकर रखा जाता था और अलग-अलग स्थानों पर भी स्टॉक रखा जाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सरसावा में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य नेटवर्क (फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक) की जांच भी की जा रही है। वीडियो: एसपी देहात मयंक पाठक जानकारी देते हुए

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने अचानक क्यों दे दिया इस्तीफा? जानें खुद क्या बताई वजह नेपाल की नई-नवेली बालेन शाह सरकार के गृहमंत्री सुदन गुरुंग 1 महीना भी पूरा नहीं कर पाए और उन्होंने आज (बुधवार को) अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सुदन गुरुंग ने नैतिक जिम्मेदारी और अपनी संपत्तियों को लेकर उठाए जा रहे सवालों की निष्पक्ष जांच की जरूरत का हवाला दिया और पद से त्यागपत्र दे दिया। अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए एक फेसबुक पोस्ट में, सुदन गुरुंग ने कहा कि उन्होंने सार्वजनिक आलोचना गंभीरता से ली और पब्लिक लाइफ में नैतिक मानकों को बनाए रखने के लिए पद छोड़ने का ऑप्शन चुना। गृहमंत्री ने गंभीरता से ली जनता की आलोचना सुदन गुरुंग ने बताया, 'मैं, सुदन गुरुंग, चैत्र 13, 2082 यानी 26 मार्च, 2026 से गृहमंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन कर रहा हूं। हाल ही में, मैंने अपने शेयरों और उनसे जुड़े मामलों के बारे में नागरिकों की ओर से उठाए गए सवालों, टिप्पणियों और सार्वजनिक चिंताओं को बहुत गंभीरता से लिया है।' नैतिकता किसी भी पद से ज्यादा अहम- गुरुंग ईमानदारी के महत्व पर जोर देते हुए सुदन गुरुंग ने कहा कि पद संभालने से पहले जनता का भरोसा सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए नैतिकता किसी भी पद से ज्यादा अहम है, और पब्लिक के विश्वास से बढ़कर कोई ताकत नहीं है। आज का Gen Z आंदोलन, जो सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की डिमांड करता है, यही मैसेज देता है: सार्वजनिक जीवन स्वच्छ होना चाहिए और लीडरशिप जवाबदेह होनी चाहिए।'
    1
    नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने अचानक क्यों दे दिया इस्तीफा? जानें खुद क्या बताई वजह
नेपाल की नई-नवेली बालेन शाह सरकार के गृहमंत्री सुदन गुरुंग 1 महीना भी पूरा नहीं कर पाए और उन्होंने आज (बुधवार को) अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सुदन गुरुंग ने नैतिक जिम्मेदारी और अपनी संपत्तियों को लेकर उठाए जा रहे सवालों की निष्पक्ष जांच की जरूरत का हवाला दिया और पद से त्यागपत्र दे दिया। अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए एक फेसबुक पोस्ट में, सुदन गुरुंग ने कहा कि उन्होंने सार्वजनिक आलोचना गंभीरता से ली और पब्लिक लाइफ में नैतिक मानकों को बनाए रखने के लिए पद छोड़ने का ऑप्शन चुना।
गृहमंत्री ने गंभीरता से ली जनता की आलोचना
सुदन गुरुंग ने बताया, 'मैं, सुदन गुरुंग, चैत्र 13, 2082 यानी 26 मार्च, 2026 से गृहमंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन कर रहा हूं। हाल ही में, मैंने अपने शेयरों और उनसे जुड़े मामलों के बारे में नागरिकों की ओर से उठाए गए सवालों, टिप्पणियों और सार्वजनिक चिंताओं को बहुत गंभीरता से लिया है।'
नैतिकता किसी भी पद से ज्यादा अहम- गुरुंग
ईमानदारी के महत्व पर जोर देते हुए सुदन गुरुंग ने कहा कि पद संभालने से पहले जनता का भरोसा सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए नैतिकता किसी भी पद से ज्यादा अहम है, और पब्लिक के विश्वास से बढ़कर कोई ताकत नहीं है। आज का Gen Z आंदोलन, जो सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की डिमांड करता है, यही मैसेज देता है: सार्वजनिक जीवन स्वच्छ होना चाहिए और लीडरशिप जवाबदेह होनी चाहिए।'
    user_Sunita Jain
    Sunita Jain
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • यमुनानगर के शादीपुर गांव में रविवार को हुए झगड़े ने अब एक युवक की जान ले ली है। चार दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद आज युवक ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। परिजनों ने इस मामले में ठेकेदार और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस जांच में जुटी है। वीओ : दरअसल, मृतक युवक शादीपुर स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था। रविवार को फैक्ट्री के ठेकेदार ने उसे फोन कर हिसाब-किताब करने और बकाया भुगतान लेने के लिए बुलाया था। परिजनों के मुताबिक, जब युवक वहां पहुंचा तो ठेकेदार और उसके कुछ साथी पहले से मौजूद थे। इसी दौरान सभी ने शराब पी, और शराब के दौरान युवक के हाथ से बोतल गिरकर टूट गई। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि ठेकेदार और उसके साथियों ने युवक को बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। चार दिन तक इलाज के दौरान जिंदगी की जंग लड़ने के बाद आज उसकी मौत हो गई।
    2
    यमुनानगर के शादीपुर गांव में रविवार को हुए झगड़े ने अब एक युवक की जान ले ली है। चार दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद आज युवक ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। परिजनों ने इस मामले में ठेकेदार और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस जांच में जुटी है।
वीओ : दरअसल, मृतक युवक शादीपुर स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था। रविवार को फैक्ट्री के ठेकेदार ने उसे फोन कर हिसाब-किताब करने और बकाया भुगतान लेने के लिए बुलाया था। परिजनों के मुताबिक, जब युवक वहां पहुंचा तो ठेकेदार और उसके कुछ साथी पहले से मौजूद थे। इसी दौरान सभी ने शराब पी, और शराब के दौरान युवक के हाथ से बोतल गिरकर टूट गई।
बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि ठेकेदार और उसके साथियों ने युवक को बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। चार दिन तक इलाज के दौरान जिंदगी की जंग लड़ने के बाद आज उसकी मौत हो गई।
    user_Kulwant Singh Reporter India T
    Kulwant Singh Reporter India T
    Local News Reporter जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • Post by Jagadhri Breaking News
    1
    Post by Jagadhri Breaking News
    user_Jagadhri Breaking News
    Jagadhri Breaking News
    Local News Reporter जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • जेफ
    2
    जेफ
    user_Rajnath Singh
    Rajnath Singh
    Digital Marketing Specialist इंद्री, करनाल, हरियाणा•
    19 hrs ago
  • मुज़फ्फरनगर | चरथावल थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशी के मामले में वांछित एक शातिर अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के मुताबिक, 22-23 अप्रैल की रात ग्राम पावटी के जंगल में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को पहले ही पकड़ लिया था। लेकिन अगले दिन जब पुलिस उसे घटनास्थल की तस्दीक के लिए जंगल में लेकर गई, तभी उसने अचानक भागने की कोशिश की और छिपाए गए तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी। एसपी सिटी अमृत जैन के अनुसार, आरोपी ने ईख के खेत में छिपकर पुलिस टीम को निशाना बनाया, हालांकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया और मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्त की पहचान इरशाद पुत्र नफीस निवासी खालापार के रूप में हुई है। उसके कब्जे से अवैध 315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।
    2
    मुज़फ्फरनगर | चरथावल थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशी के मामले में वांछित एक शातिर अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हो गई।
जानकारी के मुताबिक, 22-23 अप्रैल की रात ग्राम पावटी के जंगल में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को पहले ही पकड़ लिया था। लेकिन अगले दिन जब पुलिस उसे घटनास्थल की तस्दीक के लिए जंगल में लेकर गई, तभी उसने अचानक भागने की कोशिश की और छिपाए गए तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी।
एसपी सिटी अमृत जैन के अनुसार, आरोपी ने ईख के खेत में छिपकर पुलिस टीम को निशाना बनाया, हालांकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया और मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
घायल अभियुक्त की पहचान इरशाद पुत्र नफीस निवासी खालापार के रूप में हुई है। उसके कब्जे से अवैध 315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मेरठ में हल्की सी कहानी को लेकर कन्फेक्शनरी संचालक को मारी गोली पेटीज को लेकर हुआ था हंगामा
    1
    मेरठ में हल्की सी कहानी को लेकर कन्फेक्शनरी संचालक को मारी गोली पेटीज को लेकर हुआ था हंगामा
    user_Satish Kaushik
    Satish Kaushik
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शादीपुर : शराब की बोतल टूटने पर युवक की हत्या : शादीपुर झगड़े में युवक की मौत: पीजीआई में 4 दिन बाद तोड़ा दम, ठेकेदार पर हत्या का आरोप,मृतक की मां:** “मेरे बेटे को जानबूझकर मारा गया है। उसे बुलाकर पीटा गया, हम गरीब लोग हैं, हमें इंसाफ चाहिए। जिन्होंने मेरे बेटे को मारा है, उन्हें सख्त सजा मिलनी चाहिए।”
    1
    शादीपुर : शराब की बोतल टूटने पर युवक की हत्या : 
शादीपुर झगड़े में युवक की मौत: पीजीआई में 4 दिन बाद तोड़ा दम, ठेकेदार पर हत्या का आरोप,मृतक की मां:**
“मेरे बेटे को जानबूझकर मारा गया है। उसे बुलाकर पीटा गया, हम गरीब लोग हैं, हमें इंसाफ चाहिए। जिन्होंने मेरे बेटे को मारा है, उन्हें सख्त सजा मिलनी चाहिए।”
    user_Kulwant Singh Reporter India T
    Kulwant Singh Reporter India T
    Local News Reporter जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के थाना नई मण्डी में नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कार्यालय एवं जनसुनवाई हॉल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया उद्घाटन। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा महोदय द्वारा थाना नई मण्डी में नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कार्यालय एवं जनसुनवाई हॉल का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारीगण द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन,क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत बाजपेई, प्रभारी निरीक्षक नई मण्डी आनन्द देव मिश्रा,निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा मिश्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। उद्घाटन उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय एवं जनसुनवाई हॉल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपने वक्तव्य में कहा कि जनसुनवाई हॉल के सुचारु संचालन से आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।
    4
    मुजफ्फरनगर के थाना नई मण्डी में नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कार्यालय एवं जनसुनवाई हॉल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया उद्घाटन।
आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा महोदय द्वारा थाना नई मण्डी में नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कार्यालय एवं जनसुनवाई हॉल का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारीगण द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  को पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन,क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत बाजपेई, प्रभारी निरीक्षक नई मण्डी आनन्द देव मिश्रा,निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा मिश्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
उद्घाटन उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय एवं जनसुनवाई हॉल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपने वक्तव्य में कहा कि जनसुनवाई हॉल के सुचारु संचालन से आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।
    user_Satish Kaushik
    Satish Kaushik
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर न्यूज गैस सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, चार दुकानें क्षतिग्रस्त, एक घायल ​उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत प्रकाश चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में चार दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं और एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। ​ ​जानकारी के अनुसार, प्रकाश चौक के पास स्थित 'कुमार सर्विसेज' नामक गैस एजेंसी पर यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनी गई। धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। ​हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से इलाके की घेराबंदी कर दी है ताकि किसी भी अन्य अनहोनी को रोका जा सके। ​ ​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सिलेंडर फटने के कारण गैस एजेंसी सहित आसपास की लगभग चार दुकानें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। धमाके के प्रभाव से दुकानों की दीवारें ढह गई हैं इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। गनीमत यह रही कि इस भीषण धमाके में कोई जनहानि नहीं हुई मौके पर अमोनिया गैस की गंध भी महसूस की गई, जिसके बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर जरूरी कदम उठाए हैं। ​ ​मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त गैस एजेंसी का लाइसेंस 1972 से है। फिलहाल, दमकल विभाग और पुलिस की टीमें जांच कर रही हैं कि सिलेंडर फटने का मुख्य कारण क्या था और क्या वहां सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। प्रशासन द्वारा अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
    1
    मुजफ्फरनगर न्यूज 
गैस सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, चार दुकानें क्षतिग्रस्त, एक घायल
​उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत प्रकाश चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में चार दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं और एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।
​
​जानकारी के अनुसार, प्रकाश चौक के पास स्थित 'कुमार सर्विसेज' नामक गैस एजेंसी पर यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनी गई। धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।
​हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से इलाके की घेराबंदी कर दी है ताकि किसी भी अन्य अनहोनी को रोका जा सके।
​
​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सिलेंडर फटने के कारण गैस एजेंसी सहित आसपास की लगभग चार दुकानें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। धमाके के प्रभाव से दुकानों की दीवारें ढह गई हैं इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। गनीमत यह रही कि इस भीषण धमाके में कोई जनहानि नहीं हुई मौके पर अमोनिया गैस की गंध भी महसूस की गई, जिसके बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर जरूरी कदम उठाए हैं।
​
​मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त गैस एजेंसी का लाइसेंस 1972 से है। फिलहाल, दमकल विभाग और पुलिस की टीमें जांच कर रही हैं कि सिलेंडर फटने का मुख्य कारण क्या था और क्या वहां सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। प्रशासन द्वारा अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
    user_M News National digital
    M News National digital
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.