logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आबादी के बीच घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू। आबादी के बीच घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू मानपुर। नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक-1 स्थित ग्राम सेमरा में गुरुवार रात करीब 10:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मगरमच्छ आबादी के बीच पहुंच गया। मगरमच्छ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग को इसकी जानकारी मिली, जिस पर विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए रेस्क्यू टीम को मौके पर रवाना किया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी सावधानी और सूझबूझ के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने फेंसिंग जाली की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से कवर किया और नियंत्रित करने के बाद सावधानीपूर्वक वाहन में लोड किया। इसके बाद मगरमच्छ को बल्हौड़ स्थित सोन नदी में ले जाकर उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया। रेस्क्यू अभियान में वन परिक्षेत्र अधिकारी मानपुर अंकित सोनी, सुनील ठाकुर, विक्रम सिकरवार, राजीव रंजन वर्मा, प्रदीप सिंह, अरुण प्रजापति, पप्पू वर्मा, ओम प्रकाश सिंह, नागेश्वर सिंह सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल रहे। सुरक्षा उपकरणों की कमी बनी चिंता मगरमच्छ जैसे खतरनाक वन्यजीव का रेस्क्यू बेहद जोखिमपूर्ण कार्य माना जाता है। अभियान के दौरान वनकर्मियों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया, लेकिन पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों की कमी चिंता का विषय बनी रही। रेस्क्यू टीम के सदस्यों को ऐसे अभियानों के दौरान विशेष सुरक्षा उपकरणों की आवश्यकता होती है। ऐसे में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से अपेक्षा है कि भविष्य में वन्यजीव रेस्क्यू अभियानों के लिए कर्मचारियों को पर्याप्त एवं आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वन्यजीवों को सुरक्षित बचाने के साथ-साथ रेस्क्यू टीम की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके। वनकर्मियों की तत्परता से एक संभावित हादसा टल गया और मगरमच्छ को सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास तक पहुंचा दिया गया।

5 hrs ago
user_Ashutosh tripathi
Ashutosh tripathi
Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

आबादी के बीच घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू। आबादी के बीच घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू मानपुर। नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक-1 स्थित ग्राम सेमरा में गुरुवार रात करीब 10:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मगरमच्छ आबादी के बीच पहुंच गया। मगरमच्छ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग को इसकी जानकारी मिली, जिस पर विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए रेस्क्यू टीम को मौके पर रवाना किया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी सावधानी और सूझबूझ के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने फेंसिंग जाली की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से कवर किया और नियंत्रित करने के बाद सावधानीपूर्वक वाहन में लोड किया। इसके बाद मगरमच्छ को बल्हौड़ स्थित सोन नदी में ले जाकर उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया। रेस्क्यू अभियान में वन परिक्षेत्र अधिकारी मानपुर अंकित सोनी,

76377626-66f0-401a-946d-f33e25a75e3d

सुनील ठाकुर, विक्रम सिकरवार, राजीव रंजन वर्मा, प्रदीप सिंह, अरुण प्रजापति, पप्पू वर्मा, ओम प्रकाश सिंह, नागेश्वर सिंह सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल रहे। सुरक्षा उपकरणों की कमी बनी चिंता मगरमच्छ जैसे खतरनाक वन्यजीव का रेस्क्यू बेहद जोखिमपूर्ण कार्य माना जाता है। अभियान के दौरान वनकर्मियों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया, लेकिन पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों की कमी चिंता का विषय बनी रही। रेस्क्यू टीम के सदस्यों को ऐसे अभियानों के दौरान विशेष सुरक्षा उपकरणों की आवश्यकता होती है। ऐसे में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से अपेक्षा है कि भविष्य में वन्यजीव रेस्क्यू अभियानों के लिए कर्मचारियों को पर्याप्त एवं आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वन्यजीवों को सुरक्षित बचाने के साथ-साथ रेस्क्यू टीम की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके। वनकर्मियों की तत्परता से एक संभावित हादसा टल गया और मगरमच्छ को सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास तक पहुंचा दिया गया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • उमरिया: बारिश का जोर बढ़ा, जोहिला डैम के 2 मीटर गेट खुले उमरिया। जिले में बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर नदी-नालों और जलाशयों में पानी की आवक बढ़ा दी है। लगातार बारिश के चलते जोहिला डैम का जलस्तर भी बढ़ा है, जिसके बाद डैम के 2 मीटर गेट खोले गए हैं। गेट खोले जाने से जल निकासी शुरू हो गई है और आसपास के क्षेत्रों में लोगों की नजर अब डैम के जलस्तर और नदी-नालों के बहाव पर बनी हुई है। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 54.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश चंदिया तहसील में 67.6 मिमी और बिलासपुर में 66.2 मिमी दर्ज हुई। वहीं नौरोजाबाद में 57.6 मिमी, पाली में 57.4 मिमी, मानपुर में 46.4 मिमी, बांधवगढ़ में 44.2 मिमी तथा करकेली में 39.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। लगातार बारिश का असर जिले के कुल वर्षा आंकड़ों पर भी दिखाई दे रहा है। एक जून से 20 अगस्त तक उमरिया जिले में कुल 811.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इसमें बांधवगढ़ तहसील में सर्वाधिक 1035.2 मिमी बारिश हुई है। पाली में 835.4 मिमी, नौरोजाबाद में 802.6 मिमी, चंदिया में 762.4 मिमी, मानपुर में 695.3 मिमी, बिलासपुर में 631.2 मिमी तथा करकेली में 609.6 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार जिले में अब तक कम बारिश दर्ज हुई है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले में 958.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। पिछले साल बांधवगढ़ में 1037.3 मिमी, मानपुर में 1071.9 मिमी, पाली में 795.8 मिमी, नौरोजाबाद में 777.6 मिमी, चंदिया में 1008.7 मिमी, करकेली में 956.1 मिमी और बिलासपुर में 1025 मिमी वर्षा हुई थी। इस वर्ष बारिश का आंकड़ा भले ही पिछले साल से कम हो, लेकिन बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश ने जल स्रोतों में तेजी से पानी बढ़ाया है। जोहिला डैम के गेट खोले जाने के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों से भी सतर्क रहने की उम्मीद है, क्योंकि बारिश के दौरान जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी की स्थिति बन सकती है। फिलहाल उमरिया में बारिश का दौर जारी है और आसमान में बादलों की मौजूदगी बनी हुई है। ऐसे में आने वाले दिनों में यदि तेज बारिश का सिलसिला जारी रहता है तो जोहिला डैम सहित जिले के अन्य जल स्रोतों में भी पानी की आवक बढ़ सकती है।
    2
    उमरिया: बारिश का जोर बढ़ा, जोहिला डैम के 2 मीटर गेट खुले
उमरिया। जिले में बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर नदी-नालों और जलाशयों में पानी की आवक बढ़ा दी है। लगातार बारिश के चलते जोहिला डैम का जलस्तर भी बढ़ा है, जिसके बाद डैम के 2 मीटर गेट खोले गए हैं। गेट खोले जाने से जल निकासी शुरू हो गई है और आसपास के क्षेत्रों में लोगों की नजर अब डैम के जलस्तर और नदी-नालों के बहाव पर बनी हुई है।
जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 54.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश चंदिया तहसील में 67.6 मिमी और बिलासपुर में 66.2 मिमी दर्ज हुई। वहीं नौरोजाबाद में 57.6 मिमी, पाली में 57.4 मिमी, मानपुर में 46.4 मिमी, बांधवगढ़ में 44.2 मिमी तथा करकेली में 39.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
लगातार बारिश का असर जिले के कुल वर्षा आंकड़ों पर भी दिखाई दे रहा है। एक जून से 20 अगस्त तक उमरिया जिले में कुल 811.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इसमें बांधवगढ़ तहसील में सर्वाधिक 1035.2 मिमी बारिश हुई है। पाली में 835.4 मिमी, नौरोजाबाद में 802.6 मिमी, चंदिया में 762.4 मिमी, मानपुर में 695.3 मिमी, बिलासपुर में 631.2 मिमी तथा करकेली में 609.6 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार जिले में अब तक कम बारिश दर्ज हुई है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले में 958.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। पिछले साल बांधवगढ़ में 1037.3 मिमी, मानपुर में 1071.9 मिमी, पाली में 795.8 मिमी, नौरोजाबाद में 777.6 मिमी, चंदिया में 1008.7 मिमी, करकेली में 956.1 मिमी और बिलासपुर में 1025 मिमी वर्षा हुई थी।
इस वर्ष बारिश का आंकड़ा भले ही पिछले साल से कम हो, लेकिन बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश ने जल स्रोतों में तेजी से पानी बढ़ाया है। जोहिला डैम के गेट खोले जाने के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों से भी सतर्क रहने की उम्मीद है, क्योंकि बारिश के दौरान जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी की स्थिति बन सकती है।
फिलहाल उमरिया में बारिश का दौर जारी है और आसमान में बादलों की मौजूदगी बनी हुई है। ऐसे में आने वाले दिनों में यदि तेज बारिश का सिलसिला जारी रहता है तो जोहिला डैम सहित जिले के अन्य जल स्रोतों में भी पानी की आवक बढ़ सकती है।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • उमरिया जिले के ब्लॉक पाली अंतर्गत वार्ड नंबर 4 खलौन्द प्राइमरी स्कूल में हेड मास्टर की लापरवाही से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ उमरिया जिले के ग्राम खलौन्द के शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल डाइस कोड 23151002301 जन शिक्षा केंद्र एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी ब्लॉक पाली के शिक्षा व्यवस्था बदहाल, खलौंद प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर मुराली लाल रजक जी हाजिरी लगाकर अक्सर नदारद रहते हैं बिरसिंहपुर --पाली के जनपद पंचायत नगर पालिका परिषद पाली वार्ड नंबर 4 खलौन्द के शा॰ प्राथमिक शाला में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। यहाँ कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर शिक्षक मुरारी लाल रजक रोजाना स्कूल आकर हाजिरी रजिस्टर में हस्ताक्षर करते हैं और उसके बाद स्कूल से नदारद हो गये हैं। ग्राम खलौन्द शा॰ प्राथमिक शाला एकल शिक्षकीय शाला है। यहाँ लगभग 32 बच्चे दर्ज हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हेडमास्टर शिक्षक मुराली लाल रजक सुबह 10:30 बजे के आसपास स्कूल आते हैं, हाजिरी लगाते हैं और कुछ देर बाद निजी काम का हवाला देकर चले जाते हैं। कई बार तो वे पूरे दिन स्कूल में नहीं रुकते। उनके जाने के बाद स्कूल में बच्चे असुरक्षित और बिना पढ़ाई के ही बैठे रहते हैं या फिर घर लौट जाते हैं। इस कारण बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कई बच्चे महीनों से किताबें भी नहीं खोल पाए हैं। परीक्षा नजदीक है, लेकिन बच्चों को अभी तक बुनियादी जोड़-घटाव तक नहीं आता। अभिभावकों ने बताया कि इस संबंध में कई बार संकुल प्राचार्य और जनपद शिक्षा अधिकारी को मौखिक शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि जब वे शिक्षक से इस बारे में पूछते हैं तो वे अधिकारी से शिकायत करने की धमकी और अभद्र व्यवहार करते हैं। खलौन्द जैसे आदिवासी बाहुल्य वार्ड नंबर 4 में जहाँ शासन शिक्षा के लिए लाखों रुपये खर्च कर मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति और निःशुल्क पुस्तकें दे रहा है, वहाँ एक हेडमास्टर शिक्षक की लापरवाही से सरकार की पूरी मंशा पर पानी फिर रहा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर उमरिया और जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर बच्चों की फर्जी हाजिरी भी लगाई जाती है जिससे बच्चों को मिलने वाला मध्यान भोजन की चोरी की जा सके इन सब कर्म से जहां बच्चों की पढ़ाई में बढ़ाएं आती हैं वहीं बच्चों के भविष्य को बचाया जाए स्कूल स्कूल में उपस्थित शिक्षक सुरेश कुमार शुक्ला जी से जानना चाहा की हेड मास्टर साहब कहां है तो उनके द्वारा जानकारी मिली कि वह बैंक गए हैं जबकि जब हमारे द्वारा हेड मास्टर साहब को फोन लगाया गया तब उन्होंने कहा कि मैं घर आ गया हूं हमारे द्वारा बार-बार पूछने पर यही बास की गई कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है तो मैं घर आ गया हूं इसलिए मैं स्कूल से घर आ गया हूं जो दूसरे मास्टर साहब रहे उनका कहना है कि स्कूल के काम से बैंक गए हुए है।
    2
    उमरिया जिले के ब्लॉक पाली अंतर्गत वार्ड नंबर 4 खलौन्द प्राइमरी स्कूल में हेड मास्टर की लापरवाही से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़
उमरिया जिले के ग्राम खलौन्द के शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल डाइस कोड 23151002301 जन शिक्षा केंद्र एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी ब्लॉक पाली के शिक्षा व्यवस्था बदहाल, खलौंद प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर मुराली लाल रजक जी हाजिरी लगाकर अक्सर नदारद रहते हैं
बिरसिंहपुर --पाली के जनपद पंचायत नगर पालिका परिषद पाली वार्ड नंबर 4 खलौन्द के शा॰ प्राथमिक शाला में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। यहाँ कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर शिक्षक मुरारी लाल रजक रोजाना स्कूल आकर हाजिरी रजिस्टर में हस्ताक्षर करते हैं और उसके बाद स्कूल से नदारद हो गये हैं।
ग्राम खलौन्द शा॰ प्राथमिक शाला एकल शिक्षकीय शाला है। यहाँ लगभग 32 बच्चे दर्ज हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हेडमास्टर शिक्षक मुराली लाल रजक सुबह 10:30 बजे के आसपास स्कूल आते हैं, हाजिरी लगाते हैं और कुछ देर बाद निजी काम का हवाला देकर चले जाते हैं। कई बार तो वे पूरे दिन स्कूल में नहीं रुकते। उनके जाने के बाद स्कूल में बच्चे असुरक्षित और बिना पढ़ाई के ही बैठे रहते हैं या फिर घर लौट जाते हैं।
इस कारण बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कई बच्चे महीनों से किताबें भी नहीं खोल पाए हैं। परीक्षा नजदीक है, लेकिन बच्चों को अभी तक बुनियादी जोड़-घटाव तक नहीं आता। अभिभावकों ने बताया कि इस संबंध में कई बार संकुल प्राचार्य और जनपद शिक्षा अधिकारी को मौखिक शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने बताया कि जब वे शिक्षक से इस बारे में पूछते हैं तो वे अधिकारी से शिकायत करने की धमकी और अभद्र व्यवहार करते हैं।
खलौन्द जैसे आदिवासी बाहुल्य वार्ड नंबर 4 में जहाँ शासन शिक्षा के लिए लाखों रुपये खर्च कर मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति और निःशुल्क पुस्तकें दे रहा है, वहाँ एक हेडमास्टर शिक्षक की लापरवाही से सरकार की पूरी मंशा पर पानी फिर रहा है।
ग्रामीणों ने कलेक्टर उमरिया और जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर बच्चों की फर्जी हाजिरी भी लगाई जाती है जिससे बच्चों को मिलने वाला मध्यान भोजन की चोरी की जा सके इन सब कर्म से जहां बच्चों की पढ़ाई में बढ़ाएं आती हैं वहीं बच्चों के भविष्य को बचाया जाए 
स्कूल स्कूल में उपस्थित शिक्षक सुरेश कुमार शुक्ला जी से जानना चाहा की हेड मास्टर साहब कहां है तो उनके द्वारा जानकारी मिली कि वह बैंक गए हैं जबकि जब हमारे द्वारा हेड मास्टर साहब को फोन लगाया गया तब उन्होंने कहा कि मैं घर आ गया हूं हमारे द्वारा बार-बार पूछने पर यही बास की गई कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है तो मैं घर आ गया हूं  इसलिए मैं स्कूल से घर आ गया हूं जो दूसरे मास्टर साहब रहे उनका कहना है कि स्कूल के काम से बैंक गए हुए है।
    user_Shambhu nath Soni
    Shambhu nath Soni
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • शहडोल में 110 गौवंशों को ले जाने का प्रयास विफल, गौसेवकों ने बचाया शहडोल। शहडोल में करीब 110 गौवंशों को पैदल ले जाने की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं नंदी गौ सेवा धाम की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। बताया गया कि गौवंशों को एक शोरूम के सामने से पैदल ले जाया जा रहा था। टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी लेने का प्रयास किया, इसी दौरान तीन लोग मौके से भाग गए, जबकि दो संदिग्ध व्यक्तियों को गौसेवकों ने पकड़ लिया और तत्काल डायल-112 को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद सभी गौवंशों को सुरक्षित किया गया। मामले की सूचना सोहागपुर थाने में दी गई, जहां दोनों पकड़े गए संदिग्धों को पुलिस के सुपुर्द किया गया। फिलहाल सभी 110 गौवंश सुरक्षित बताए जा रहे हैं और उन्हें सुमिडाय भवन में रखा गया है। इस पूरी कार्रवाई में स्थानीय लोगों की सजगता, पुलिस की तत्परता और नंदी गौ सेवा धाम की टीम के सदस्य सिल्लू रजक अविनाश मिश्रा धीरू मिश्रा विकास जोतवानी अमन यादव कमलेश जी प्रयास महत्वपूर्ण रहा 🙏 गौवंश की रक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं, हमारी आस्था और सेवा का संकल्प है।
    4
    शहडोल में 110 गौवंशों को ले जाने का प्रयास विफल, गौसेवकों ने बचाया

शहडोल। शहडोल में करीब 110 गौवंशों को पैदल ले जाने की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं नंदी गौ सेवा धाम की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

बताया गया कि गौवंशों को एक शोरूम के सामने से पैदल ले जाया जा रहा था। टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी लेने का प्रयास किया, इसी दौरान तीन लोग मौके से भाग गए, जबकि दो संदिग्ध व्यक्तियों को गौसेवकों ने पकड़ लिया और तत्काल डायल-112 को सूचना दी।

पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद सभी गौवंशों को सुरक्षित किया गया। मामले की सूचना सोहागपुर थाने में दी गई, जहां दोनों पकड़े गए संदिग्धों को पुलिस के सुपुर्द किया गया।

फिलहाल सभी 110 गौवंश सुरक्षित बताए जा रहे हैं और उन्हें सुमिडाय भवन में रखा गया है।

इस पूरी कार्रवाई में स्थानीय लोगों की सजगता, पुलिस की तत्परता और नंदी गौ सेवा धाम की टीम के सदस्य सिल्लू रजक अविनाश मिश्रा धीरू मिश्रा विकास जोतवानी अमन यादव कमलेश जी प्रयास महत्वपूर्ण रहा 

🙏 गौवंश की रक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं, हमारी आस्था और सेवा का संकल्प है।
    user_पार्षद सिल्लू रजक शहडोल
    पार्षद सिल्लू रजक शहडोल
    Animal Protection Organisation सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शहडोल में खाकी पर सवाल अमलाई के बटुरा में सरेआम चल रहा जुआ फड़, वीडियो वायरल अमलाई थाना अंतर्गत ग्राम बटुरा में सरेआम चल रहे जुआ फड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो सामने आने के बाद अमलाई पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं ​सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो में शायद तक बटुरा ग्राम जनप्रतिनिधि का नाम का व्यक्ति जुआ फड़ का संचालन करते दिखाई दे रहे हैं पुलिस अधीक्षक Shahdol Police डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के अवैध गतिविधियों पर कड़े प्रतिबंध के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद यह खेल धड़ल्ले से जारी है ​वीडियो वायरल होने के बाद भी स्थानीय पुलिस की ओर से कोई ठोस वैधानिक कार्रवाई न होना पुलिस प्रशासन की भूमिका और मूक सहमति पर प्रश्नचिह्न लगाता है।
    1
    शहडोल में खाकी पर सवाल अमलाई के बटुरा में सरेआम चल रहा जुआ फड़, वीडियो वायरल
अमलाई थाना अंतर्गत ग्राम बटुरा में सरेआम चल रहे जुआ फड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो सामने आने के बाद अमलाई पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं ​सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो में शायद तक बटुरा ग्राम जनप्रतिनिधि का नाम का व्यक्ति जुआ फड़ का संचालन करते दिखाई दे रहे हैं पुलिस अधीक्षक Shahdol Police डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के अवैध गतिविधियों पर कड़े प्रतिबंध के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद यह खेल धड़ल्ले से जारी है ​वीडियो वायरल होने के बाद भी स्थानीय पुलिस की ओर से कोई ठोस वैधानिक कार्रवाई न होना पुलिस प्रशासन की भूमिका और मूक सहमति पर प्रश्नचिह्न लगाता है।
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय, जिला अधिवक्ता संघ एवं दक्षिण वन मंडल के संयुक्त समन्वय से निपनिया बीट में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
    1
    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय, जिला अधिवक्ता संघ एवं दक्षिण वन मंडल के संयुक्त समन्वय से निपनिया बीट में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
    user_अजय कुमार केवट
    अजय कुमार केवट
    Local News Reporter सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सद्भावना दिवस' पर गूंजा राजीव गांधी का विचार: कांग्रेसजनों ने आधुनिक भारत के शिल्पकार को दी भावांजलि ​शहडोल-​जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पूरे गरिमामय वातावरण में 'सद्भावना दिवस' के रूप में मनाई गई। इस पावन अवसर पर सिंहपुर ब्लॉक के ग्राम चुनिया और जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। आधुनिक भारत के विजन को किया याद ​ग्राम चुनिया में जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी की अध्यक्षता में गरिमामय सभा हुई, जिसका संयोजन जिला महामंत्री हीरामणी पटेल एवं ब्लॉक अध्यक्ष अजीत सोनी ने किया। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इसके उपरांत जिला कांग्रेस भवन में दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। ​सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के दूरदर्शी वास्तुकार थे। भारत में संचार क्रांति, कंप्यूटर युग और सूचना प्रौद्योगिकी की नींव रखने का ऐतिहासिक श्रेय उन्हीं को जाता है। उन्होंने युवाओं को मताधिकार की उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष कर राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ा और पंचायती राज को संवैधानिक मजबूती दी। शांति, सद्भाव और युवा शक्ति का संकल्प ​जिलाध्यक्ष ने रेखांकित किया कि राजीव गांधी का ध्येय तकनीक और युवा ऊर्जा के दम पर सशक्त भारत का निर्माण करना था। उनका जीवन सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय अखंडता और शांति की प्रेरणा देता है। विविधता में एकता को संजोना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। ​जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला के अनुसार, आयोजन में पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, राम नरेश तिवारी, प्रमोद जैन, नरेंद्र मरावी, हीरामणी पटेल, अजीत सोनी, शिव शंकर प्रसाद शुक्ला, विष्णु प्रताप सिंह, अजय सनपाल, दल प्रताप सिंह, महफूज अली, ललन सिंह मरावी, इकबाल अली, हीरालाल प्रजापति, विमल सिंह गुर्जर, जयकरण सिंह, राज कुमार कोल, शंभूलाल पटेल, साहू, कृष्णापाल पटेल, दयाशंकर पटेल, रामदीन पटेल, दुर्गेश सिंह, चमोलीय, दुईजी बाई, भारत पटेल, गोविंद पटेल, राजेश पटेल, महेश पटेल, प्रमोद पटेल, रामचरण पटेल, लक्ष्मण पटेल, गोरे कोरी, सुनील, नंदन पटेल, रमायन पटेल, सोनू कुशवाहा, कल्लू पटेल, संजीत बैगा, कामता पटेल, करण पटेल, प्रेमलाल, नेजमणि पटेल, कुशारी बैगा, हरिदास बैगा, भोले पटेल, माधव पटेल, धनश्याम कोरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अजय पाल
    2
    सद्भावना दिवस' पर गूंजा राजीव गांधी का विचार: कांग्रेसजनों ने आधुनिक भारत के शिल्पकार को दी भावांजलि
​शहडोल-​जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पूरे गरिमामय वातावरण में 'सद्भावना दिवस' के रूप में मनाई गई। इस पावन अवसर पर सिंहपुर ब्लॉक के ग्राम चुनिया और जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
आधुनिक भारत के विजन को किया याद
​ग्राम चुनिया में जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी की अध्यक्षता में गरिमामय सभा हुई, जिसका संयोजन जिला महामंत्री हीरामणी पटेल एवं ब्लॉक अध्यक्ष अजीत सोनी ने किया। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इसके उपरांत जिला कांग्रेस भवन में दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
​सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के दूरदर्शी वास्तुकार थे। भारत में संचार क्रांति, कंप्यूटर युग और सूचना प्रौद्योगिकी की नींव रखने का ऐतिहासिक श्रेय उन्हीं को जाता है। उन्होंने युवाओं को मताधिकार की उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष कर राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ा और पंचायती राज को संवैधानिक मजबूती दी।
शांति, सद्भाव और युवा शक्ति का संकल्प
​जिलाध्यक्ष ने रेखांकित किया कि राजीव गांधी का ध्येय तकनीक और युवा ऊर्जा के दम पर सशक्त भारत का निर्माण करना था। उनका जीवन सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय अखंडता और शांति की प्रेरणा देता है। विविधता में एकता को संजोना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
​जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला के अनुसार, आयोजन में पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, राम नरेश तिवारी, प्रमोद जैन, नरेंद्र मरावी, हीरामणी पटेल, अजीत सोनी, शिव शंकर प्रसाद शुक्ला, विष्णु प्रताप सिंह, अजय सनपाल, दल प्रताप सिंह, महफूज अली, ललन सिंह मरावी, इकबाल अली, हीरालाल प्रजापति, विमल सिंह गुर्जर, जयकरण सिंह, राज कुमार कोल, शंभूलाल पटेल, साहू, कृष्णापाल पटेल, दयाशंकर पटेल, रामदीन पटेल, दुर्गेश सिंह, चमोलीय, दुईजी बाई, भारत पटेल, गोविंद पटेल, राजेश पटेल, महेश पटेल, प्रमोद पटेल, रामचरण पटेल, लक्ष्मण पटेल, गोरे कोरी, सुनील, नंदन पटेल, रमायन पटेल, सोनू कुशवाहा, कल्लू पटेल, संजीत बैगा, कामता पटेल, करण पटेल, प्रेमलाल, नेजमणि पटेल, कुशारी बैगा, हरिदास बैगा, भोले पटेल, माधव पटेल, धनश्याम कोरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अजय पाल
    user_Policewala news
    Policewala news
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • संयुक्त सचिव प्रियंका दास ने लमरो में जनजातीय महिलाओं की प्राकृतिक खेती का किया अवलोकन === महिलाओं से संवाद कर जैविक खाद, बीज संरक्षण एवं उपज की मार्केटिंग की ली जानकारी ==== शहडोल 20 अगस्त 2026- प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के तहत जिले में संचालित कृषि गतिविधियों की समीक्षा एवं किसानों में प्राकृतिक खेती के प्रति बढ़ रहे रुझान की जानकारी लेने के लिए भारत सरकार की संयुक्त सचिव प्रियंका दास ने सोहागपुर जनपद पंचायत के ग्राम लमरो स्थित बीआरसी पहुंचकर विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने खेतों में पहुंचकर प्राकृतिक खेती एवं विभिन्न फसलों का स्थल निरीक्षण भी किया। भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, उप संचालक कृषि श्री केएस यादव, प्रमुख कृषि वैज्ञानिक डॉ. मृगेन्द्र सिंह, डॉ. बीके प्रजापति, सहायक संचालक कृषि श्री अनुराग पटेल सहित उद्यानिकी एवं कृषि विभाग का अमला उपस्थित रहा। संयुक्त सचिव प्रियंका दास ने बीआरसी लमरो में तैयार की जा रही सुपर कम्पोस्ट, बीजामृत, अग्नेयास्त्र, हरी खाद, वर्मी कम्पोस्ट एवं बायोडायजेस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला किसानों द्वारा खेतों में लगाई गई धान, कोदो, कुटकी एवं हल्दी की फसलों का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने महिला किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने तथा शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। महिला किसानों ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये की सहायता राशि अंतरित की गई है। बीआरसी को प्रथम चरण में संयंत्र खरीदने के लिए 50 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ था, जिससे बायोडायजेस्टर यूनिट स्थापित की गई है। बीआरसी सखी श्रीमती पुष्पलता सिंह ने बताया कि बीआरसी से 125 किसान जुड़े हुए हैं। किसानों की सुविधा के लिए कोदो संयंत्र, हल्दी संयंत्र एवं गेहूं पीसने का संयंत्र भी स्थापित किया गया है। संयुक्त सचिव प्रियंका दास ने प्राकृतिक खेती में उपयोग किए जाने वाले बीजों के संरक्षण के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। महिलाओं ने बताया कि प्रत्येक वर्ष खेती के बाद अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों का चयन कर उनका उपचार किया जाता है तथा आगामी फसल के लिए संरक्षित किया जाता है। ग्राम की किसान श्रीमती बिरमतिया बाई द्वारा श्रीअन्न कोदो, कुटकी, उड़द, अरहर, धान सहित अन्य फसलों के पारंपरिक बीजों के संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। संयुक्त सचिव ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि संरक्षित बीजों की जानकारी संकलित कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन के साथ पात्र उत्पादों को जीआई टैग दिलाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएं। उन्होंने उपज का अधिक मूल्य दिलाने के लिए ब्रांडिंग एवं बेहतर मार्केट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। ग्राम के किसान श्री भोल्ली सिंह ने बताया कि वे वर्ष 2003 से जैविक खेती कर रहे हैं। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर उसकी बिक्री से अतिरिक्त आय अर्जित की और इसी आय से ट्रैक्टर भी खरीदा है। वे गांव के अन्य किसानों को भी जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव में नशा मुक्त अभियान भी चलाया जा रहा है। बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजकर उनकी पढ़ाई सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। क्षेत्र में मुनगा एवं सीताफल का उत्पादन अधिक मात्रा में होता है। ग्राम लमरो में जनजातीय महिलाओं एवं किसानों द्वारा प्राकृतिक खेती, जैविक खाद निर्माण और पारंपरिक बीजों के संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयास ग्रामीण क्षेत्र में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहे हैं।
    1
    संयुक्त सचिव प्रियंका दास ने लमरो में जनजातीय महिलाओं की प्राकृतिक खेती का किया अवलोकन
===
महिलाओं से संवाद कर जैविक खाद, बीज संरक्षण एवं उपज की मार्केटिंग की ली जानकारी
====
शहडोल 20 अगस्त 2026- प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के तहत जिले में संचालित कृषि गतिविधियों की समीक्षा एवं किसानों में प्राकृतिक खेती के प्रति बढ़ रहे रुझान की जानकारी लेने के लिए भारत सरकार की संयुक्त सचिव प्रियंका दास ने सोहागपुर जनपद पंचायत के ग्राम लमरो स्थित बीआरसी पहुंचकर विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने खेतों में पहुंचकर प्राकृतिक खेती एवं विभिन्न फसलों का स्थल निरीक्षण भी किया।
भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, उप संचालक कृषि श्री केएस यादव, प्रमुख कृषि वैज्ञानिक डॉ. मृगेन्द्र सिंह, डॉ. बीके प्रजापति, सहायक संचालक कृषि श्री अनुराग पटेल सहित उद्यानिकी एवं कृषि विभाग का अमला उपस्थित रहा।
संयुक्त सचिव प्रियंका दास ने बीआरसी लमरो में तैयार की जा रही सुपर कम्पोस्ट, बीजामृत, अग्नेयास्त्र, हरी खाद, वर्मी कम्पोस्ट एवं बायोडायजेस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला किसानों द्वारा खेतों में लगाई गई धान, कोदो, कुटकी एवं हल्दी की फसलों का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने महिला किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने तथा शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
महिला किसानों ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये की सहायता राशि अंतरित की गई है। बीआरसी को प्रथम चरण में संयंत्र खरीदने के लिए 50 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ था, जिससे बायोडायजेस्टर यूनिट स्थापित की गई है। बीआरसी सखी श्रीमती पुष्पलता सिंह ने बताया कि बीआरसी से 125 किसान जुड़े हुए हैं। किसानों की सुविधा के लिए कोदो संयंत्र, हल्दी संयंत्र एवं गेहूं पीसने का संयंत्र भी स्थापित किया गया है।
संयुक्त सचिव  प्रियंका दास ने प्राकृतिक खेती में उपयोग किए जाने वाले बीजों के संरक्षण के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। महिलाओं ने बताया कि प्रत्येक वर्ष खेती के बाद अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों का चयन कर उनका उपचार किया जाता है तथा आगामी फसल के लिए संरक्षित किया जाता है।
ग्राम की किसान श्रीमती बिरमतिया बाई द्वारा श्रीअन्न कोदो, कुटकी, उड़द, अरहर, धान सहित अन्य फसलों के पारंपरिक बीजों के संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। संयुक्त सचिव ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि संरक्षित बीजों की जानकारी संकलित कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन के साथ पात्र उत्पादों को जीआई टैग दिलाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएं। उन्होंने उपज का अधिक मूल्य दिलाने के लिए ब्रांडिंग एवं बेहतर मार्केट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
ग्राम के किसान श्री भोल्ली सिंह ने बताया कि वे वर्ष 2003 से जैविक खेती कर रहे हैं। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर उसकी बिक्री से अतिरिक्त आय अर्जित की और इसी आय से ट्रैक्टर भी खरीदा है। वे गांव के अन्य किसानों को भी जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि गांव में नशा मुक्त अभियान भी चलाया जा रहा है। बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजकर उनकी पढ़ाई सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। क्षेत्र में मुनगा एवं सीताफल का उत्पादन अधिक मात्रा में होता है।
ग्राम लमरो में जनजातीय महिलाओं एवं किसानों द्वारा प्राकृतिक खेती, जैविक खाद निर्माण और पारंपरिक बीजों के संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयास ग्रामीण क्षेत्र में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहे हैं।
    user_Angad Tiwari
    Angad Tiwari
    पत्रकार जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • RCCPL CEMENT PLANT को लेकर उठ रहे गंभीर सवाल?RCCPL CEMENT PLANT को लेकर उठ रहे गंभीर सवाल?
    1
    RCCPL CEMENT PLANT को लेकर उठ रहे गंभीर सवाल?RCCPL CEMENT PLANT को लेकर उठ रहे गंभीर सवाल?
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    8 min ago
  • राजीव गांधी जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित मैहर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर आज ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मैहर में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने स्व. राजीव गांधी जी के आधुनिक भारत के निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी, संचार एवं युवाओं को नई दिशा देने में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी जी की दूरदर्शी सोच और आधुनिक भारत का सपना आज भी देशवासियों को प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश प्रजापति महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष दीपा मिश्रा सुषमा अर्जरियासुल्ताना परवीन, सुनीता विश्वकर्मा, नीलम त्रिपाठी,, प्रतिमा द्विवेदी, मानसी द्विवेदी, नीलम बुनकर, रिंकी पटेल, लक्ष्मी कुशवाहा, सुनैना पटेल, सुषमा अजररिया जनकदुलारी, विनीता दहिया, उर्मिला पांडे अमृतलाल पटेल केशव प्रसाद चौरसिया विपिन सिंह नितिन सोनी रामप्रकाश गुप्ता शिव दिल जिला कांग्रेस के महामंत्री अमृतलाल पटेल महेंद्र पटेल शारदा पटेल सुखलाल कुशवाहा राजेंद्र बबलू पटेल देवेंद्र अग्रवाल जी वीरेंद्रनामदेव महेंद्र गोटिया अरविंद पटेल केशव प्रसाद चौरसिया बैजनाथ कुशवाहा नितिन शराब विपिन सिंह महेंद्र लोटिया शिव शंकर कुशवाहा शारदा पटेल गणेश चतुर्वेदी दीपू मिश्रासहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी जी के विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया
    2
    राजीव गांधी जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित
मैहर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर आज ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय  मैहर में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने स्व. राजीव गांधी जी के आधुनिक भारत के निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी, संचार एवं युवाओं को नई दिशा देने में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी जी की दूरदर्शी सोच और आधुनिक भारत का सपना आज भी देशवासियों को प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश प्रजापति महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष दीपा मिश्रा सुषमा अर्जरियासुल्ताना परवीन, सुनीता विश्वकर्मा, नीलम त्रिपाठी,, प्रतिमा द्विवेदी, मानसी द्विवेदी, नीलम बुनकर, रिंकी पटेल, लक्ष्मी कुशवाहा, सुनैना पटेल, सुषमा अजररिया जनकदुलारी, विनीता दहिया, उर्मिला पांडे अमृतलाल पटेल केशव प्रसाद चौरसिया विपिन सिंह नितिन सोनी रामप्रकाश गुप्ता शिव दिल जिला कांग्रेस के महामंत्री अमृतलाल पटेल महेंद्र पटेल शारदा पटेल सुखलाल कुशवाहा राजेंद्र बबलू पटेल देवेंद्र अग्रवाल जी वीरेंद्रनामदेव महेंद्र गोटिया अरविंद पटेल केशव प्रसाद चौरसिया बैजनाथ कुशवाहा नितिन शराब विपिन सिंह महेंद्र लोटिया शिव शंकर कुशवाहा शारदा पटेल गणेश चतुर्वेदी  दीपू मिश्रासहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी जी के विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया
    user_प्रकाश कुमार सोनी
    प्रकाश कुमार सोनी
    Court reporter Maihar, Satna•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.