logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लालसोट की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर लहराया तिरंगा, युवाओं ने देशभक्ति का दिया संदेश 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के प्रसिद्ध भोमिया जी महाराज मंदिर के ऊपर स्थित लालसोट की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर भोमिया जी महाराज नवयुवक मंडल की ओर से तिरंगा फहराया गया। इस दौरान युवाओं ने देशभक्ति का संदेश देते हुए लालसोटवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

1 hr ago
user_Girdhari lal Sahu
Girdhari lal Sahu
लालसोट, दौसा, राजस्थान•
1 hr ago

लालसोट की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर लहराया तिरंगा, युवाओं ने देशभक्ति का दिया संदेश 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के प्रसिद्ध भोमिया जी महाराज मंदिर के ऊपर स्थित लालसोट की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर भोमिया जी महाराज नवयुवक मंडल की ओर से तिरंगा फहराया गया। इस दौरान युवाओं ने देशभक्ति का संदेश देते हुए लालसोटवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • लालसोट की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर लहराया तिरंगा, युवाओं ने देशभक्ति का दिया संदेश 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के प्रसिद्ध भोमिया जी महाराज मंदिर के ऊपर स्थित लालसोट की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर भोमिया जी महाराज नवयुवक मंडल की ओर से तिरंगा फहराया गया। इस दौरान युवाओं ने देशभक्ति का संदेश देते हुए लालसोटवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
    1
    लालसोट की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर लहराया तिरंगा, 
युवाओं ने देशभक्ति का  दिया संदेश
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के प्रसिद्ध भोमिया जी महाराज मंदिर के ऊपर स्थित लालसोट की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर भोमिया जी महाराज नवयुवक मंडल की ओर से तिरंगा फहराया गया। इस दौरान युवाओं ने देशभक्ति का संदेश देते हुए लालसोटवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • 80वां स्वतंत्रता दिवस: दौसा एसपी ने दी जवानों को प्रेरणा— 'जनता के दुख-दर्द में बने संबल, सुरक्षा हमारी प्राथमिकता दौसा: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर दौसा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक श्री एस. दीक्षित ने हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान सजग पुलिस गार्ड ने राष्ट्रीय ध्वज को पूर्ण सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया। ​कार्यक्रम के दौरान पुलिस बैंड की ओर से प्रस्तुत 'वंदे मातरम्' एवं राष्ट्रगान 'जन गण मन' की मधुर धुन ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। समारोह में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के चेहरों पर राष्ट्र सेवा और जनसमर्पण का उत्साह साफ झलक रहा था। ​एसपी का प्रेरक संदेश: 'संवेदनशील पुलिसिंग और अटूट सुरक्षा ही प्राथमिकता' ​उपस्थित पुलिस बल को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री एस. दीक्षित ने सभी जवानों का उत्साहवर्धन किया और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। उन्होंने कहा: ​सहानुभूति और सहयोग: पुलिस का प्राथमिक धर्म आमजन के सुख-दुख में साथ खड़े रहना है। नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनकर उन्हें तत्काल राहत व सहायता प्रदान करें। ​मजबूत कानून-व्यवस्था: जिले में शांति और सौहार्द तभी बना रहेगा जब हर जवान अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी सजगता, ईमानदारी और मुस्तैदी से करेगा। ​सुरक्षित वातावरण का निर्माण: असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखकर दौसा के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित और भयमुक्त माहौल देना हमारा सर्वोच्च लक्ष्य है। ​तत्परता और सेवाभाव: जनता के प्रति सहयोगात्मक रवैया और सुरक्षा में तत्परता ही पुलिस की साख को मजबूत बनाती है। स्वतंत्र स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में ​समारोह के अंत में सभी अधिकारियों व जवानों ने जिले में अमन-चैन बनाए रखने तथा निष्ठापूर्वक राष्ट्र सेवा करने का संकल्प लिया। खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ के लिए दोसा
    2
    80वां स्वतंत्रता दिवस: दौसा एसपी ने दी जवानों को प्रेरणा— 'जनता के दुख-दर्द में बने संबल, सुरक्षा हमारी प्राथमिकता


दौसा:
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर दौसा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक श्री एस. दीक्षित ने हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान सजग पुलिस गार्ड ने राष्ट्रीय ध्वज को पूर्ण सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
​कार्यक्रम के दौरान पुलिस बैंड की ओर से प्रस्तुत 'वंदे मातरम्' एवं राष्ट्रगान 'जन गण मन' की मधुर धुन ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। समारोह में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के चेहरों पर राष्ट्र सेवा और जनसमर्पण का उत्साह साफ झलक रहा था।
​एसपी का प्रेरक संदेश: 'संवेदनशील पुलिसिंग और अटूट सुरक्षा ही प्राथमिकता'
​उपस्थित पुलिस बल को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री एस. दीक्षित ने सभी जवानों का उत्साहवर्धन किया और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। उन्होंने कहा:
​सहानुभूति और सहयोग: पुलिस का प्राथमिक धर्म आमजन के सुख-दुख में साथ खड़े रहना है। नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनकर उन्हें तत्काल राहत व सहायता प्रदान करें।
​मजबूत कानून-व्यवस्था: जिले में शांति और सौहार्द तभी बना रहेगा जब हर जवान अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी सजगता, ईमानदारी और मुस्तैदी से करेगा।
​सुरक्षित वातावरण का निर्माण: असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखकर दौसा के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित और भयमुक्त माहौल देना हमारा सर्वोच्च लक्ष्य है।
​तत्परता और सेवाभाव: जनता के प्रति सहयोगात्मक रवैया और सुरक्षा में तत्परता ही पुलिस की साख को मजबूत बनाती है। स्वतंत्र स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में
​समारोह के अंत में सभी अधिकारियों व जवानों ने जिले में अमन-चैन बनाए रखने तथा निष्ठापूर्वक राष्ट्र सेवा करने का संकल्प लिया।
खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ के लिए दोसा
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • दौसा जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया 80वां स्वतन्त्रता दिवस समारोह *दौसा जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया 80वां स्वतन्त्रता दिवस समारोह* *जिला कलक्टर डॉ.सौम्या झा ने किया ध्वजारोहण, परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली* *-विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं एवं शहीद वीरांगनाओं को किया सम्मानित* दौसा, 15 अगस्त। जिलेभर में 80वां स्वतन्त्रता दिवस शुक्रवार को हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय पर पंडित नवल किशोर शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने ध्वजारोहण किया तथा परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने सुबह 9:05 बजे ध्वजारोहण किया तथा परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। मार्चपास्ट परेड कमाण्डर पुलिस सब इंस्पेक्टर गीता चैधरी के नेतृत्व में निकाली गई। आरएसी टूकड़ी का नेतृत्व प्लाटून कमांडर फूला मीना, राजस्थान पुलिस का सब इंस्पेक्टर नगेन्द्र सिंह, महिला पुलिस का सब इंस्पेक्टर मनीषा, होमगार्ड का प्लाटून कमांडर गोपाल लाल मीना, एनसीसी एसडी का एसयूओ अर्जुन सिंह, हिन्दुस्तान गाइड्स का सीमा गुर्जर, हिन्दुस्तान स्काउट्स का अमित मीना एवं स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट्स का विवेक बंशीवाल ने नेतृत्व करते हुए मार्च पास्ट किया। मुख्य समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद कुमार शर्मा ने महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया। *सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया, मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी* समारोह के दौरान छात्रा-छात्राओं की ओर से सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया गया, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आनन्द शर्मा बालिका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने ‘रंगीलो सावन आयो रे...’ के साथ लोक नृत्य की प्रस्तुती दी। इसी प्रकार लिटिल चॉइस दा वीनस स्कूल के छात्रा-छात्राओं ने अभिनय गीत ‘वन्दे मातरम सुजलाम सुफलाम...’, जवाहर नवोदय विद्यालय खेड़ली की छात्राओं ने ‘मराठी लोक नृत्य’, फ्रेम इंटरनेशनल स्कूल के छात्रा-छात्राओं ने अभिनय गीत ‘जयति जय जय भारतम...’, केन्द्रीय विद्यालय दौसा के छात्रा-छात्राओं ने अभिनय गीत ‘मेक इन इंडिया...’, बालिका आदर्श विद्या मंदिर की छात्रा-छात्राओं ने अभिनय गीत ‘भारत देश हमारा...’ के माध्यम से मनमोहक देशभक्ति प्रस्तुतियां दी। *परेड में राजस्थान पुलिस पहले स्थान पर रही* जिला कलक्टर ने जिले में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 40 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। वहीं शहीदों की वीरांगानों को शॉल ओढ़ाकर एवं ताम्र पत्रा भेंटकर सम्मानित किया गया। परेड वरिष्ठ वर्ग में पहले स्थान पर रहने वाली राजस्थान पुलिस एवं द्वितीय स्थान पर रही होमगार्ड की टुकड़ियों तथा कनिष्ठ वर्ग में पहले स्थान पर रहने वाली स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट एवं द्वितीय स्थान पर रही भारत स्काउट गाइड्स को सम्मानित किया गया। *सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बालिका आदर्श विद्या मंदिर प्रथम रही* सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान पर बालिका आदर्श विद्या मंदिर दौसा व द्वितीय स्थान पर केन्द्रीय विद्यालय दौसा रही, जिन्हें अतिथियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कमला शर्मा, नवनीत शर्मा एवं माधुरी गुप्ता ने किया। समारोह में यह रहें उपस्थित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में दौसा सांसद मुरारी लाल मीना, दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा, पूर्व विधायक शंकर लाल शर्मा, पंचायत समिति प्रधान प्रह्लाद मीना, जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, जगमोहन मीना पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित, अतिरिक्त जिला कलक्टर दौसा अरविन्द शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीना, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चन्द गंगवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर मीना, दौसा उपखंड अधिकारी संजू मीना, नगर सुधार न्यास सचिव गंगाधर मीना सहित जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, प्रबुद्ध नागरिक, अन्य अधिकारी-कार्मिक एवं आमजन उपस्थित रहे। *उल्लेखनीय कार्य करने वाली इन प्रतिभाओं को किया सम्मानित* विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दौसा उपखण्ड अधिकारी संजू मीना, तहसीलदार लालसोट राजेन्द्र मीना, मानद हवलदार वीरेन्द्र सिंह, बहादुरीपूर्ण कार्य के लिए पुखराज एवं युधिष्ठिर, अदम्य साहस के लिए सब इंस्पेक्टर मनोहर लाल एवं असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर हरिशंकर, जेवीवीएनएल दौसा के तकनीशियन प्रथम राकेश कुम्भकार, उपखण्ड कार्यालय दौसा के वरिष्ठ सहायक रतिराम मीना, स्वयंसेवक दिनेश कुमार योगी, समाज सेवा के लिए भारत विकास परिषद दौसा, जिला कलक्टर के निजी सहायक अरविंद शर्मा, ब्लॉक साक्षरता समन्वयक लालसोट अविनाश शर्मा, जिला परिषद कार्यालय कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार बैरवा, ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत राजपुरा उर्फ महाराजपुरा शिवशंकर शर्मा, प्रोटोकॉल लिपिक एवं सेल अमीन जिला सत्र न्यायालय दौसा विनोद कुमार शर्मा, अपर मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट सिकराय के लिपिक ग्रेड 2 रवि पाठक, सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी गजेन्द्र कुमार मीना, वाहन चालक अजीत सिंह गुर्जर, भूअभिलेख निरीक्षक राजेश कुमार गुर्जर, ईएलसी प्रभारी आशुतोष मीना, सूचना सहायक जिला रसद कार्यालय प्रमोद जांगिड़, सहायक सांख्यिकी अधिकारी दौसा कपिल कुमार कट्टा, अध्यापक नरेन्द्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ सहायक कानसिंह चौहान, हिन्दुस्तान स्काउट गाईड सोनू डीओ, जिला कलक्ट्रेट के कनिष्ठ सहायक शशांक पाराशर, भू अभिलेख निरीक्षक राकेश पाल गोठवाल, अनुराग सेवा संस्थान लालसोट, गुरू शिष्य ईकाई दौसा विश्राम कुमार शर्मा, नगर परिषद दौसा के कार्यवाहक जमादार दिनेश चंद, वरिष्ठ लेखाधिकारी भारमल मीना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलू वर्मा, अतिरिक्त विकास अधिकारी फैलीराम मीना, एचएसजी महिला स्वयं सहायता समूह भांडारेज हेमलता देवी एवं आरपीजी पटवारी महवा विजय सिंह सैनी को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार कक्षा 10 के छात्रा धारूवी डोई को 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर, छात्र हंसराज बैरवा को कक्षा 12 कला वर्ग में 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर, छात्र अमित कुमार मीना़ को कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर एवं छात्र यश चतुर्वेदी को कक्षा 12 वाणिज्य वर्ग में 80.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। *शहीद वीरांगनाओं का हुआ सम्मान* शहीद वीरांगनाओं में शहीद घनश्याम गुर्जर की माता सुशीला देवी एवं शहीद रामबल गुर्जर की पत्नी गुलाब देवी को जिला कलक्टर एवं अन्य अतिथियों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। *कलक्ट्रेट में जिला कलक्टर ने किया ध्वजारोहण* स्वाधीनता दिवस के अवसर पर जिला कलक्ट्रेट में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने प्रातः 8.30 बजे ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व उन्होंने सुबह 8 बजे अपने निवास पर ध्वजारोहण किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। उल्लेखनीय है कि जिले के सभी क्षेत्रों में स्वतन्त्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। जिले के राजकीय कार्यालयों, महाविद्यालयों, विद्यालयों तथा आमजन द्वारा अपने निवास एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
    1
    दौसा जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया 80वां स्वतन्त्रता दिवस समारोह
*दौसा जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया 80वां स्वतन्त्रता दिवस समारोह* 
*जिला कलक्टर डॉ.सौम्या झा ने किया ध्वजारोहण, परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली*  
*-विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं एवं शहीद वीरांगनाओं को किया सम्मानित* 
दौसा, 15 अगस्त। जिलेभर में 80वां स्वतन्त्रता दिवस शुक्रवार को हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय पर पंडित नवल किशोर शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने ध्वजारोहण किया तथा परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।
जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने सुबह 9:05 बजे ध्वजारोहण किया तथा परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। मार्चपास्ट परेड कमाण्डर पुलिस सब इंस्पेक्टर गीता चैधरी के नेतृत्व में निकाली गई। आरएसी टूकड़ी का नेतृत्व प्लाटून कमांडर फूला मीना, राजस्थान पुलिस का सब इंस्पेक्टर नगेन्द्र सिंह, महिला पुलिस का सब इंस्पेक्टर मनीषा, होमगार्ड का प्लाटून कमांडर गोपाल लाल मीना, एनसीसी एसडी का एसयूओ अर्जुन सिंह, हिन्दुस्तान गाइड्स का सीमा गुर्जर, हिन्दुस्तान स्काउट्स का अमित मीना एवं स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट्स का विवेक बंशीवाल ने नेतृत्व करते हुए मार्च पास्ट किया। मुख्य समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद कुमार शर्मा ने महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया।
*सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया, मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी* 
समारोह के दौरान छात्रा-छात्राओं की ओर से सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया गया, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आनन्द शर्मा बालिका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने ‘रंगीलो सावन आयो रे...’ के साथ लोक नृत्य की प्रस्तुती दी। इसी प्रकार लिटिल चॉइस दा वीनस स्कूल के छात्रा-छात्राओं ने अभिनय गीत ‘वन्दे मातरम सुजलाम सुफलाम...’, जवाहर नवोदय विद्यालय खेड़ली की छात्राओं ने ‘मराठी लोक नृत्य’, फ्रेम इंटरनेशनल स्कूल के छात्रा-छात्राओं ने अभिनय गीत ‘जयति जय जय भारतम...’, केन्द्रीय विद्यालय दौसा के छात्रा-छात्राओं ने अभिनय गीत ‘मेक इन इंडिया...’, बालिका आदर्श विद्या मंदिर की छात्रा-छात्राओं ने अभिनय गीत ‘भारत देश हमारा...’ के माध्यम से मनमोहक देशभक्ति प्रस्तुतियां दी। 
*परेड में राजस्थान पुलिस पहले स्थान पर रही* 
जिला कलक्टर ने जिले में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 40 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। वहीं शहीदों की वीरांगानों को शॉल ओढ़ाकर एवं ताम्र पत्रा भेंटकर सम्मानित किया गया। परेड वरिष्ठ वर्ग में पहले स्थान पर रहने वाली राजस्थान पुलिस एवं द्वितीय स्थान पर रही होमगार्ड की टुकड़ियों तथा कनिष्ठ वर्ग में पहले स्थान पर रहने वाली स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट एवं द्वितीय स्थान पर रही भारत स्काउट गाइड्स को सम्मानित किया गया। 
*सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बालिका आदर्श विद्या मंदिर प्रथम रही* 
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान पर बालिका आदर्श विद्या मंदिर दौसा व द्वितीय स्थान पर केन्द्रीय विद्यालय दौसा रही, जिन्हें अतिथियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कमला शर्मा, नवनीत शर्मा एवं माधुरी गुप्ता ने किया।
समारोह में यह रहें उपस्थित
जिला स्तरीय मुख्य समारोह में दौसा सांसद मुरारी लाल मीना, दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा, पूर्व विधायक शंकर लाल शर्मा, पंचायत समिति प्रधान प्रह्लाद मीना, जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, जगमोहन मीना पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित, अतिरिक्त जिला कलक्टर दौसा अरविन्द शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीना, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चन्द गंगवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर मीना, दौसा उपखंड अधिकारी संजू मीना, नगर सुधार न्यास सचिव गंगाधर मीना सहित जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, प्रबुद्ध नागरिक, अन्य अधिकारी-कार्मिक एवं आमजन उपस्थित रहे।
*उल्लेखनीय कार्य करने वाली इन प्रतिभाओं को किया सम्मानित* 
विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दौसा उपखण्ड अधिकारी संजू मीना, तहसीलदार लालसोट राजेन्द्र मीना, मानद हवलदार वीरेन्द्र सिंह, बहादुरीपूर्ण कार्य के लिए पुखराज एवं युधिष्ठिर, अदम्य साहस के लिए सब इंस्पेक्टर मनोहर लाल एवं असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर हरिशंकर, जेवीवीएनएल दौसा के तकनीशियन प्रथम राकेश कुम्भकार, उपखण्ड कार्यालय दौसा के वरिष्ठ सहायक रतिराम मीना, स्वयंसेवक दिनेश कुमार योगी, समाज सेवा के लिए भारत विकास परिषद दौसा, जिला कलक्टर के निजी सहायक अरविंद शर्मा, ब्लॉक साक्षरता समन्वयक लालसोट अविनाश शर्मा, जिला परिषद कार्यालय कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार बैरवा, ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत राजपुरा उर्फ महाराजपुरा शिवशंकर शर्मा, प्रोटोकॉल लिपिक एवं सेल अमीन जिला सत्र न्यायालय दौसा विनोद कुमार शर्मा, अपर मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट सिकराय के लिपिक ग्रेड 2 रवि पाठक, सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी गजेन्द्र कुमार मीना, वाहन चालक अजीत सिंह गुर्जर, भूअभिलेख निरीक्षक राजेश कुमार गुर्जर, ईएलसी प्रभारी आशुतोष मीना, सूचना सहायक जिला रसद कार्यालय प्रमोद जांगिड़, सहायक सांख्यिकी अधिकारी दौसा कपिल कुमार कट्टा, अध्यापक नरेन्द्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ सहायक कानसिंह चौहान, हिन्दुस्तान स्काउट गाईड सोनू डीओ, जिला कलक्ट्रेट के कनिष्ठ सहायक शशांक पाराशर, भू अभिलेख निरीक्षक राकेश पाल गोठवाल, अनुराग सेवा संस्थान लालसोट, गुरू शिष्य ईकाई दौसा विश्राम कुमार शर्मा, नगर परिषद दौसा के कार्यवाहक जमादार दिनेश चंद, वरिष्ठ लेखाधिकारी भारमल मीना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलू वर्मा, अतिरिक्त विकास अधिकारी फैलीराम मीना, एचएसजी महिला स्वयं सहायता समूह भांडारेज हेमलता देवी एवं आरपीजी पटवारी महवा विजय सिंह सैनी को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार कक्षा 10 के छात्रा धारूवी डोई को 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर, छात्र हंसराज बैरवा को कक्षा 12 कला वर्ग में 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर, छात्र अमित कुमार मीना़ को कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर एवं छात्र यश चतुर्वेदी को कक्षा 12 वाणिज्य वर्ग में 80.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
*शहीद वीरांगनाओं का हुआ सम्मान* 
शहीद वीरांगनाओं में शहीद घनश्याम गुर्जर की माता सुशीला देवी एवं शहीद रामबल गुर्जर की पत्नी गुलाब देवी को जिला कलक्टर एवं अन्य अतिथियों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। 
*कलक्ट्रेट में जिला कलक्टर ने किया ध्वजारोहण* 
स्वाधीनता दिवस के अवसर पर जिला कलक्ट्रेट में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने प्रातः 8.30 बजे ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व उन्होंने सुबह 8 बजे अपने निवास पर ध्वजारोहण किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। 
उल्लेखनीय है कि जिले के सभी क्षेत्रों में स्वतन्त्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। जिले के राजकीय कार्यालयों, महाविद्यालयों, विद्यालयों तथा आमजन द्वारा अपने निवास एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज  फहराया गया।
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस मंच से विधायक का 'महा-विस्फोटक' भाषण: 'अरे! जिला तो खत्म हो गया... क्या पाप किया है!' स्वतंत्रता दिवस मंच से विधायक का 'महा-विस्फोटक' भाषण: 'अरे! जिला तो खत्म हो गया... क्या पाप किया है!' ★ गंगापुर सिटी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सियासी ड्रामा, कलेक्टर-एसपी के संबोधन पर मंच से फूटा गुस्सा! ★ विधायक ने अधिकारियों को दिया खुला अल्टीमेटम—'जब तक गंगापुर में हो, विकास की आंधी रुकनी नहीं चाहिए!' गंगापुर सिटी (विशेष संवाददाता)। गंगापुर सिटी के राजकीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के ऐतिहासिक मंच पर आज उस वक्त सियासी भूचाल आ गया, जब मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद स्थानीय विधायक रामकेश मीणा ने माइक थामते ही तीखे तेवरों से पूरे प्रशासनिक अमले के होश उड़ा दिए! भाषण की शुरुआत में जैसे ही उन्होंने मंच पर आसीन अधिकारियों के नाम पुकारने शुरू किए, अचानक अपनी ही रौ में बोलते हुए उन्होंने ऐसा तंज कसा कि पंडाल में बैठे सैकड़ों लोगों की सांसें थम गईं। मंच से फूटा दर्द—'अरे! जिला तो खत्म हो गया... क्या पाप किया है!' भाषण की शुरुआत में जब विधायक जी ने जिला कलेक्टर और जिला एसपी का औपचारिक अभिवादन किया, तभी अचानक रुककर तंजिया अंदाज में बोले— "अरे, जिला तो खत्म हो गया... ओहो हो! जिला खत्म हो गया... क्या पाप किया है जिला खत्म करके!" विधायक के इस एक जुमले से मंच पर बैठे प्रशासनिक अधिकारियों के चेहरे का रंग उड़ गया और पूरे मैदान में जोरदार कानाफूसी और ठहाकों का दौर शुरू हो गया। विधायक ने मंच से ही ऐलानिया अंदाज में कहा कि— "गंगापुर जिला फिर बनेगा और जब बनेगा, तब तोमर साहब ही कलेक्टर और शर्मा जी ही एसपी बनकर सबसे पहले यहीं आएंगे!" शहीदों की शहादत और आजादी का जोश इसके बाद विधायक ने अपने चिर-परिचित आक्रामक और ओजस्वी अंदाज में देशभक्ति का शंखनाद किया। उन्होंने देश के अमर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर बलिदानियों के खून-पसीने की कीमत याद दिलाते हुए उपस्थित स्कूली बच्चों व युवाओं से दहाड़ते हुए कहा— "यह आजादी खैरात में नहीं मिली है! हमारे पुरखों ने अपनी जान की आहुतियां देकर अंग्रेजों को इस मुल्क से खदेड़ा है। आज की युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास पढ़ना ही होगा!" उन्होंने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि जैसे ही वे 18 वर्ष के होंगे, देश की बागडोर उनके हाथों में होगी और वे वोट की चोट से सरकारें और प्रतिनिधि चुनकर देश को नई दिशा देंगे। अफसरों और स्कूल संचालकों को खुली चेतावनी विधायक ने मंच पर मौजूद एसडीएम, तहसीलदार, डिप्टी साहब, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, प्रधान मंजू गुर्जर और नगर परिषद सभापति की मौजूदगी में अधिकारियों को दो-टूक कहा— "आप भले ही सरकारी मुलाजिम हैं, लेकिन जब तक गंगापुर सिटी की सरजमीं पर तैनात हैं, गंगापुर की शांति व्यवस्था और विकास की गंगा में रत्ती भर भी रुकावट नहीं आनी चाहिए!" साथ ही उन्होंने पिछड़ते शिक्षण संस्थानों, निजी और सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि गंगापुर को फिर से 'शिक्षा नगरी' की बुलंदी पर ले जाना होगा और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बड़ा सवाल: स्वतंत्रता दिवस के मंच से निकला विधायक का यह तीखा तीर अब स्थानीय राजनीति और सत्ता के गलियारों में क्या नया तूफान खड़ा करता है, इस पर पूरे शहर की नजरें टिकी हुई हैं!
    1
    स्वतंत्रता दिवस मंच से विधायक का 'महा-विस्फोटक' भाषण: 'अरे! जिला तो खत्म हो गया... क्या पाप किया है!'
स्वतंत्रता दिवस मंच से विधायक का 'महा-विस्फोटक' भाषण: 'अरे! जिला तो खत्म हो गया... क्या पाप किया है!'
★ गंगापुर सिटी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सियासी ड्रामा, कलेक्टर-एसपी के संबोधन पर मंच से फूटा गुस्सा!
★ विधायक ने अधिकारियों को दिया खुला अल्टीमेटम—'जब तक गंगापुर में हो, विकास की आंधी रुकनी नहीं चाहिए!'
गंगापुर सिटी (विशेष संवाददाता)।
गंगापुर सिटी के राजकीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के ऐतिहासिक मंच पर आज उस वक्त सियासी भूचाल आ गया, जब मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद स्थानीय विधायक रामकेश मीणा ने माइक थामते ही तीखे तेवरों से पूरे प्रशासनिक अमले के होश उड़ा दिए! भाषण की शुरुआत में जैसे ही उन्होंने मंच पर आसीन अधिकारियों के नाम पुकारने शुरू किए, अचानक अपनी ही रौ में बोलते हुए उन्होंने ऐसा तंज कसा कि पंडाल में बैठे सैकड़ों लोगों की सांसें थम गईं।
मंच से फूटा दर्द—'अरे! जिला तो खत्म हो गया... क्या पाप किया है!'
भाषण की शुरुआत में जब विधायक जी ने जिला कलेक्टर और जिला एसपी का औपचारिक अभिवादन किया, तभी अचानक रुककर तंजिया अंदाज में बोले— "अरे, जिला तो खत्म हो गया... ओहो हो! जिला खत्म हो गया... क्या पाप किया है जिला खत्म करके!"
विधायक के इस एक जुमले से मंच पर बैठे प्रशासनिक अधिकारियों के चेहरे का रंग उड़ गया और पूरे मैदान में जोरदार कानाफूसी और ठहाकों का दौर शुरू हो गया। विधायक ने मंच से ही ऐलानिया अंदाज में कहा कि— "गंगापुर जिला फिर बनेगा और जब बनेगा, तब तोमर साहब ही कलेक्टर और शर्मा जी ही एसपी बनकर सबसे पहले यहीं आएंगे!"
शहीदों की शहादत और आजादी का जोश
इसके बाद विधायक ने अपने चिर-परिचित आक्रामक और ओजस्वी अंदाज में देशभक्ति का शंखनाद किया। उन्होंने देश के अमर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर बलिदानियों के खून-पसीने की कीमत याद दिलाते हुए उपस्थित स्कूली बच्चों व युवाओं से दहाड़ते हुए कहा—
"यह आजादी खैरात में नहीं मिली है! हमारे पुरखों ने अपनी जान की आहुतियां देकर अंग्रेजों को इस मुल्क से खदेड़ा है। आज की युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास पढ़ना ही होगा!"
उन्होंने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि जैसे ही वे 18 वर्ष के होंगे, देश की बागडोर उनके हाथों में होगी और वे वोट की चोट से सरकारें और प्रतिनिधि चुनकर देश को नई दिशा देंगे।
अफसरों और स्कूल संचालकों को खुली चेतावनी
विधायक ने मंच पर मौजूद एसडीएम, तहसीलदार, डिप्टी साहब, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, प्रधान मंजू गुर्जर और नगर परिषद सभापति की मौजूदगी में अधिकारियों को दो-टूक कहा—
"आप भले ही सरकारी मुलाजिम हैं, लेकिन जब तक गंगापुर सिटी की सरजमीं पर तैनात हैं, गंगापुर की शांति व्यवस्था और विकास की गंगा में रत्ती भर भी रुकावट नहीं आनी चाहिए!"
साथ ही उन्होंने पिछड़ते शिक्षण संस्थानों, निजी और सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि गंगापुर को फिर से 'शिक्षा नगरी' की बुलंदी पर ले जाना होगा और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बड़ा सवाल: स्वतंत्रता दिवस के मंच से निकला विधायक का यह तीखा तीर अब स्थानीय राजनीति और सत्ता के गलियारों में क्या नया तूफान खड़ा करता है, इस पर पूरे शहर की नजरें टिकी हुई हैं!
    user_Ramsingh Meena
    Ramsingh Meena
    तालावारा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • ar bhai ne kitna bhdiya song gaya h mehnt ka piche jeet hoti h ar ko 🇮🇳🇮🇳asehi hi safalta milti rhe yehi duwa h hmari
    3
    ar bhai ne kitna bhdiya song gaya h mehnt ka piche jeet hoti h 
ar ko 🇮🇳🇮🇳asehi hi safalta  milti rhe  yehi duwa h hmari
    user_AR king @969798@
    AR king @969798@
    Carpenter बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • कुंजेला गांव में सरकारी स्कूल में क्या प्रोग्राम हुआ देखोभाई वंदे मातरम के ऊपर क्या प्रोग्राम बनाया है बच्चों ने देखा भाई मजा आ गया भाई
    1
    कुंजेला गांव में सरकारी स्कूल में क्या प्रोग्राम हुआ देखोभाई
वंदे मातरम के ऊपर क्या प्रोग्राम बनाया है बच्चों ने देखा भाई मजा आ गया भाई
    user_कुंजेला की समस्या
    कुंजेला की समस्या
    Roofing Service नादोती, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • तिरंगे की शान में झूम उठा लालसोट, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के जयकारे लालसोट। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को श्री अशोक शर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्कूली छात्र-छात्राओं, स्थानीय नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में भाग लिया। यात्रा परशुराम सर्किल, झंडा चौक, लोहार बाजार, पोस्ट ऑफिस और ज्योतिबा फुले सर्किल होते हुए स्कूल मैदान पहुंची। जगह-जगह पुष्पवर्षा से यात्रा का स्वागत हुआ और ‘जय हिंद’ व ‘भारत माता की जय’ के नारों से शहर गूंज उठा।
    4
    तिरंगे की शान में झूम उठा लालसोट, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के जयकारे
लालसोट। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को श्री अशोक शर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्कूली छात्र-छात्राओं, स्थानीय नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में भाग लिया।
यात्रा परशुराम सर्किल, झंडा चौक, लोहार बाजार, पोस्ट ऑफिस और ज्योतिबा फुले सर्किल होते हुए स्कूल मैदान पहुंची। जगह-जगह पुष्पवर्षा से यात्रा का स्वागत हुआ और ‘जय हिंद’ व ‘भारत माता की जय’ के नारों से शहर गूंज उठा।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • मलारना डूंगर से भाई-भाई की ढाणी (मोरेल नदी मार्ग) होते हुए मीना की ढाणी, जोड़लिया मीना की ढाणी, मोरपा, काँची कुंडली से सवाई माधोपुर - गंगापुर मेगा हाईवे लिंक रोड (कुल लंबाई 5-6 किमी) तक क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण, उच्च-स्तरीय पुलिया निर्माण एवं तात्कालिक राहत हेतु मुरम डलवाने सेवा में, माननीय राष्ट्रपति महोदय, भारत गणराज्य, राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली। ​(माध्यम: श्रीमान उपखण्ड अधिकारी एवं उप जिला कलेक्टर महोदय, मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर) ​विषय: मलारना डूंगर (राजस्थान) से भाई-भाई की ढाणी (मोरेल नदी मार्ग) होते हुए विभिन्न ढाणियों को जोड़ने वाली मुख्य मिसिंग लिंक रोड (कुल लंबाई 5-6 किमी) के पुनर्निर्माण, उच्च-स्तरीय पुलिया निर्माण एवं वर्तमान वर्षाकाल में मोरेल नदी के तेज बहाव और कमर-कमर पानी के बीच स्कूली बच्चों व नागरिकों को हो रही गंभीर जानलेवा समस्याओं के समाधान के संबंध में। ​महामहिम महोदय जी, ​हम सभी क्षेत्रवासी इस ज्ञापन के माध्यम से भारत के सर्वोच्च संवैधानिक प्रधान के समक्ष अपने क्षेत्र की एक अत्यंत गंभीर, जानलेवा एवं मूलभूत जनसमस्या को पुनः आपके संज्ञान में लाना चाहते हैं। स्थानीय प्रशासन के स्तर पर ठोस कार्रवाई न होने के कारण अत्यंत व्यथित होकर हम आपके संरक्षण की गुहार लगा रहे हैं। ​हमारे क्षेत्र में मलारना डूंगर से भाई-भाई की ढाणी होते हुए मीना की ढाणी, जोड़लिया मीना की ढाणी, मोरपा, काँची कुंडली को सवाई माधोपुर से गंगापुर जाने वाले मुख्य मेगा हाईवे से जोड़ने वाली यह मुख्य मिसिंग लिंक रोड (जिसकी कुल लंबाई लगभग 5-6 किलोमीटर है), पिछले लंबे समय से पूरी तरह टूटकर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। विशेष रूप से मोरेल नदी क्षेत्र में लगभग 300 मीटर का रास्ता पूरी तरह बह चुका है। ​वर्तमान में वर्षाकाल का समय है और क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण मोरेल नदी में उफान पर पानी आ रहा है। नदी में वर्तमान में कमर-कमर (ग्रेव तक) पानी बह रहा है, जिसके कारण जनता निम्नलिखित भयंकर और जानलेवा संकटों से जूझ रही है: ​नदी के तेज बहाव और कमर-कमर पानी में स्कूली बच्चों की सुरक्षा का गंभीर संकट: इस वर्षाकाल और नदी में लगातार आ रहे पानी के बीच गांव के नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चों को प्रतिदिन अपनी पढ़ाई और स्कूलों के लिए इसी कमर-कमर गहरे पानी को पार करके जाना पड़ रहा है। बहते पानी और तेज बहाव के बीच बच्चों को नदी पार कराना उनके जीवन के साथ सीधा खिलवाड़ है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ​आवागमन ठप एवं जान जोखिम में डालने की मजबूरी: सड़क और पुलिया के अभाव में ग्रामीणों को अपनी जान हथेली पर रखकर इस उफनती मोरेल नदी को पार करना पड़ रहा है। पैरों के नीचे फिसलन और तेज पानी के बहाव के कारण राहगीरों के बहने या डूबने का निरंतर भय बना हुआ है। ​आपातकालीन सेवाएं ठप और संपर्क कटा: इस मार्ग के क्षतिग्रस्त होने और नदी में पानी आने से इन सभी ढाणियों और गांवों का मुख्य बाजार, उपखण्ड मुख्यालय तथा सवाई माधोपुर-गंगापुर मुख्य मार्ग से संपर्क पूरी तरह कट चुका है। रास्ता बंद और जलमग्न होने के कारण बीमार बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुंचाना और किसी भी आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस या अन्य वाहनों का आना-जाना पूरी तरह असंभव हो गया है। ​आप हमारे राष्ट्र के अभिभावक हैं और देश के प्रत्येक नागरिक के कल्याण व सुरक्षा की अंतिम उम्मीद हैं। अतः पूरे क्षेत्र के नागरिकों को इस मानवीय और आपदा जैसे संकट से उबारने की जिम्मेदारी आपके सर्वोपरि नेतृत्व पर है। ​अतः महामहिम महोदय जी से विनम्र प्रार्थना है कि: ​तात्कालिक राहत एवं सुरक्षा हेतु निर्देश: इस खतरनाक वर्षाकाल और नदी में आ रहे कमर-कमर पानी को देखते हुए, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रशासनिक व्यवस्था (जैसे गोताखोर, नाव या अन्य वैकल्पिक सुरक्षा उपाय) सुनिश्चित करवाने तथा मोरेल नदी पर आवागमन सुगम करने हेतु राज्य सरकार एवं स्थानीय जिला प्रशासन (सवाई माधोपुर) को अपने स्तर से सख्त निर्देशित करने की कृपा करें। ​स्थायी समाधान: मलारना डूंगर से मेगा हाईवे तक इस 5-6 किलोमीटर की मिसिंग लिंक रोड पर मजबूत डामर सड़क व मोरेल नदी के 300 मीटर क्षतिग्रस्त हिस्से पर उच्च-स्तरीय पुलिया (High-level Bridge) के स्थायी निर्माण हेतु राज्य सरकार को आवश्यक वित्तीय बजट तुरंत जारी करने हेतु निर्देशित करने का श्रम करें। ​हमें पूरा विश्वास है कि आपकी संवेदनशीलता और सर्वोच्च हस्तक्षेप से हमारे क्षेत्र के नागरिकों और मासूम बच्चों को इस भयंकर परेशानी से जल्द ही मुक्ति मिलेगी। ​धन्यवाद! ​दिनांक: 01 / 06 / 2026 स्थान: मलारना डूंगर (सवाई माधोपुर) ​भवदीय / प्रार्थीगण: समस्त आम जनता एवं क्षेत्रवासी (मलारना डूंगर, भाई-भाई की ढाणी, मीना की ढाणी, जोड़लिया मीना की ढाणी, मोरपा, काँची कुंडली एवं सवाई माधोपुर - गंगापुर मेगा हाईवे लिंक रोड क्षेत्र) ​मुख्य प्रतिनिधि संपर्क: लोकेश सैनी मोबाइल नंबर: 9509383057
    1
    मलारना डूंगर से भाई-भाई की ढाणी (मोरेल नदी मार्ग) होते हुए मीना की ढाणी, जोड़लिया मीना की ढाणी, मोरपा, काँची कुंडली से सवाई माधोपुर - गंगापुर मेगा हाईवे लिंक रोड (कुल लंबाई 5-6 किमी) तक क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण, उच्च-स्तरीय पुलिया निर्माण एवं तात्कालिक राहत हेतु मुरम डलवाने
सेवा में,
माननीय राष्ट्रपति महोदय,
भारत गणराज्य,
राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली।
​(माध्यम: श्रीमान उपखण्ड अधिकारी एवं उप जिला कलेक्टर महोदय, मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर)
​विषय: मलारना डूंगर (राजस्थान) से भाई-भाई की ढाणी (मोरेल नदी मार्ग) होते हुए विभिन्न ढाणियों को जोड़ने वाली मुख्य मिसिंग लिंक रोड (कुल लंबाई 5-6 किमी) के पुनर्निर्माण, उच्च-स्तरीय पुलिया निर्माण एवं वर्तमान वर्षाकाल में मोरेल नदी के तेज बहाव और कमर-कमर पानी के बीच स्कूली बच्चों व नागरिकों को हो रही गंभीर जानलेवा समस्याओं के समाधान के संबंध में।
​महामहिम महोदय जी,
​हम सभी क्षेत्रवासी इस ज्ञापन के माध्यम से भारत के सर्वोच्च संवैधानिक प्रधान के समक्ष अपने क्षेत्र की एक अत्यंत गंभीर, जानलेवा एवं मूलभूत जनसमस्या को पुनः आपके संज्ञान में लाना चाहते हैं। स्थानीय प्रशासन के स्तर पर ठोस कार्रवाई न होने के कारण अत्यंत व्यथित होकर हम आपके संरक्षण की गुहार लगा रहे हैं।
​हमारे क्षेत्र में मलारना डूंगर से भाई-भाई की ढाणी होते हुए मीना की ढाणी, जोड़लिया मीना की ढाणी, मोरपा, काँची कुंडली को सवाई माधोपुर से गंगापुर जाने वाले मुख्य मेगा हाईवे से जोड़ने वाली यह मुख्य मिसिंग लिंक रोड (जिसकी कुल लंबाई लगभग 5-6 किलोमीटर है), पिछले लंबे समय से पूरी तरह टूटकर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। विशेष रूप से मोरेल नदी क्षेत्र में लगभग 300 मीटर का रास्ता पूरी तरह बह चुका है।
​वर्तमान में वर्षाकाल का समय है और क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण मोरेल नदी में उफान पर पानी आ रहा है। नदी में वर्तमान में कमर-कमर (ग्रेव तक) पानी बह रहा है, जिसके कारण जनता निम्नलिखित भयंकर और जानलेवा संकटों से जूझ रही है:
​नदी के तेज बहाव और कमर-कमर पानी में स्कूली बच्चों की सुरक्षा का गंभीर संकट: इस वर्षाकाल और नदी में लगातार आ रहे पानी के बीच गांव के नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चों को प्रतिदिन अपनी पढ़ाई और स्कूलों के लिए इसी कमर-कमर गहरे पानी को पार करके जाना पड़ रहा है। बहते पानी और तेज बहाव के बीच बच्चों को नदी पार कराना उनके जीवन के साथ सीधा खिलवाड़ है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
​आवागमन ठप एवं जान जोखिम में डालने की मजबूरी: सड़क और पुलिया के अभाव में ग्रामीणों को अपनी जान हथेली पर रखकर इस उफनती मोरेल नदी को पार करना पड़ रहा है। पैरों के नीचे फिसलन और तेज पानी के बहाव के कारण राहगीरों के बहने या डूबने का निरंतर भय बना हुआ है।
​आपातकालीन सेवाएं ठप और संपर्क कटा: इस मार्ग के क्षतिग्रस्त होने और नदी में पानी आने से इन सभी ढाणियों और गांवों का मुख्य बाजार, उपखण्ड मुख्यालय तथा सवाई माधोपुर-गंगापुर मुख्य मार्ग से संपर्क पूरी तरह कट चुका है। रास्ता बंद और जलमग्न होने के कारण बीमार बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुंचाना और किसी भी आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस या अन्य वाहनों का आना-जाना पूरी तरह असंभव हो गया है।
​आप हमारे राष्ट्र के अभिभावक हैं और देश के प्रत्येक नागरिक के कल्याण व सुरक्षा की अंतिम उम्मीद हैं। अतः पूरे क्षेत्र के नागरिकों को इस मानवीय और आपदा जैसे संकट से उबारने की जिम्मेदारी आपके सर्वोपरि नेतृत्व पर है।
​अतः महामहिम महोदय जी से विनम्र प्रार्थना है कि:
​तात्कालिक राहत एवं सुरक्षा हेतु निर्देश: इस खतरनाक वर्षाकाल और नदी में आ रहे कमर-कमर पानी को देखते हुए, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रशासनिक व्यवस्था (जैसे गोताखोर, नाव या अन्य वैकल्पिक सुरक्षा उपाय) सुनिश्चित करवाने तथा मोरेल नदी पर आवागमन सुगम करने हेतु राज्य सरकार एवं स्थानीय जिला प्रशासन (सवाई माधोपुर) को अपने स्तर से सख्त निर्देशित करने की कृपा करें।
​स्थायी समाधान: मलारना डूंगर से मेगा हाईवे तक इस 5-6 किलोमीटर की मिसिंग लिंक रोड पर मजबूत डामर सड़क व मोरेल नदी के 300 मीटर क्षतिग्रस्त हिस्से पर उच्च-स्तरीय पुलिया (High-level Bridge) के स्थायी निर्माण हेतु राज्य सरकार को आवश्यक वित्तीय बजट तुरंत जारी करने हेतु निर्देशित करने का श्रम करें।
​हमें पूरा विश्वास है कि आपकी संवेदनशीलता और सर्वोच्च हस्तक्षेप से हमारे क्षेत्र के नागरिकों और मासूम बच्चों को इस भयंकर परेशानी से जल्द ही मुक्ति मिलेगी।
​धन्यवाद!
​दिनांक: 01 / 06 / 2026
स्थान: मलारना डूंगर (सवाई माधोपुर)
​भवदीय / प्रार्थीगण:
समस्त आम जनता एवं क्षेत्रवासी
(मलारना डूंगर, भाई-भाई की ढाणी, मीना की ढाणी, जोड़लिया मीना की ढाणी, मोरपा, काँची कुंडली एवं सवाई माधोपुर - गंगापुर मेगा हाईवे लिंक रोड क्षेत्र)
​मुख्य प्रतिनिधि संपर्क:
लोकेश सैनी
मोबाइल नंबर: 9509383057
    user_Lokesh saini
    Lokesh saini
    Artist मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.