बैतूल। जिले में अवैध जुआ-सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना गंज पुलिस ने सट्टा खिलाने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। बैतूल में सट्टे के खिलाफ गंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार ₹10,060 नगद सहित सट्टा पर्ची और पेन बरामद बैतूल। जिले में अवैध जुआ-सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना गंज पुलिस ने सट्टा खिलाने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹10,060 नगद सहित सट्टा सामग्री बरामद की है। पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध जुआ-सट्टे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना गंज पुलिस को 27 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। सूचना के अनुसार हमलापुर चौक स्थित पान ठेले के पास दो व्यक्ति अंकों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा खिला रहे थे। सूचना की तस्दीक के लिए थाना गंज पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो व्यक्तियों को सट्टा खिलाते हुए पकड़ा। पूछताछ एवं तलाशी में उनकी पहचान मुन्ना उर्फ मोहम्मद अब्बास पिता मोहम्मद ईशाक, उम्र 43 वर्ष, निवासी गणेश मंदिर के पीछे, मुर्गी चौक तथा गणेश मोहबे पिता चोखेलाल मोहबे, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम मलकापुर, थाना गंज, जिला बैतूल के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग एक-एक अंक लिखी सट्टा पर्ची, एक-एक लीड पेन तथा नगदी राशि बरामद की। मुन्ना उर्फ मोहम्मद अब्बास के पास से ₹8,720 और गणेश मोहबे के पास से ₹1,340, इस प्रकार कुल ₹10,060 नगद जब्त किए गए। दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है। पुलिस की लगातार कार्रवाई थाना गंज पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अधीक्षक की आमजन से अपील पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि अवैध जुआ-सट्टे से दूर रहें। जुआ-सट्टा व्यक्ति को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ सामाजिक और आपराधिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दे सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उनके आसपास कहीं अवैध जुआ-सट्टा या अन्य आपराधिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। किसी भी आपात स्थिति अथवा पुलिस सहायता के लिए डायल-112 का उपयोग किया जा सकता है। पुलिस ने आमजन से अपराधमुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है। कार्रवाई में इनकी रही विशेष भूमिका उक्त कार्रवाई में निरीक्षक नीरज पाल, उनि संदीप परतेती, प्रआर अंकित अग्निहोत्री, प्रआर 351 संदीप, प्रआर आशीष, आर शिवशंकर देवड़ा एवं आर नरेन्द्र की विशेष भूमिका रही। रिपोर्ट: जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 बैतूल, मध्यप्रदेश
बैतूल। जिले में अवैध जुआ-सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना गंज पुलिस ने सट्टा खिलाने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। बैतूल में सट्टे के खिलाफ गंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार ₹10,060 नगद सहित सट्टा पर्ची और पेन बरामद बैतूल। जिले में अवैध जुआ-सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना गंज पुलिस ने सट्टा खिलाने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹10,060 नगद सहित सट्टा सामग्री बरामद की है। पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध जुआ-सट्टे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना गंज पुलिस को 27 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। सूचना के अनुसार हमलापुर चौक स्थित पान ठेले के पास दो व्यक्ति अंकों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा खिला रहे थे। सूचना की तस्दीक के लिए थाना गंज पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो व्यक्तियों को सट्टा खिलाते हुए पकड़ा। पूछताछ एवं तलाशी में उनकी पहचान मुन्ना उर्फ मोहम्मद अब्बास पिता मोहम्मद ईशाक, उम्र 43 वर्ष, निवासी गणेश मंदिर के पीछे, मुर्गी चौक तथा गणेश मोहबे पिता चोखेलाल मोहबे, उम्र 48
वर्ष, निवासी ग्राम मलकापुर, थाना गंज, जिला बैतूल के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग एक-एक अंक लिखी सट्टा पर्ची, एक-एक लीड पेन तथा नगदी राशि बरामद की। मुन्ना उर्फ मोहम्मद अब्बास के पास से ₹8,720 और गणेश मोहबे के पास से ₹1,340, इस प्रकार कुल ₹10,060 नगद जब्त किए गए। दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है। पुलिस की लगातार कार्रवाई थाना गंज पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अधीक्षक की आमजन से अपील पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि अवैध जुआ-सट्टे से दूर रहें। जुआ-सट्टा व्यक्ति को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ सामाजिक और आपराधिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दे सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उनके आसपास कहीं अवैध जुआ-सट्टा या अन्य आपराधिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। किसी भी आपात स्थिति अथवा पुलिस सहायता के लिए डायल-112 का उपयोग किया जा सकता है। पुलिस ने आमजन से अपराधमुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है। कार्रवाई में इनकी रही विशेष भूमिका उक्त कार्रवाई में निरीक्षक नीरज पाल, उनि संदीप परतेती, प्रआर अंकित अग्निहोत्री, प्रआर 351 संदीप, प्रआर आशीष, आर शिवशंकर देवड़ा एवं आर नरेन्द्र की विशेष भूमिका रही। रिपोर्ट: जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 बैतूल, मध्यप्रदेश
- रक्षाबंधन महापर्व के अवसर पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद...... रक्षाबंधन का महापर्व है, जिसके दृष्टिगत जनपद देवरिया की पुलिस सतर्क है, महिला संबंधी अपराधों का हॉट-स्पाट चिन्हित कर लिया गया है, एवं महिलाओं द्वारा विजिट करने वाले स्थान जैसे बाजार व यात्रा करने वाले स्थान जैसे बस स्टॉप, वहां पर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किया गया है एवं पेट्रोलिंग बढ़ाया गया है, इसके साथ साथ डीजीपी महोदय के आदेश के क्रम में जनपद देवरिया की एंटी रोमियो टीम एवं महिला सशक्तिकरण की टीम भी अलग से सक्रिय है, किसी भी परेशानी की स्थिति में आपको अवगत किया जाता है कि आप 112 डायल करें, 10 मिनट के अंदर आपको पुलिस सहायता मिल जायेगी। आप सभी लोगों को देवरिया पुलिस की तरफ से रक्षाबंधन की बहुत शुभकामनाएं।2
- राखी विद खाकी: देवरिया पुलिस और बेटियों के बीच मजबूत हुआ सुरक्षा का बंधन रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देवरिया पुलिस द्वारा “राखी विद खाकी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों और स्कूली छात्राओं के बीच स्नेह, सम्मान और सुरक्षा का अनोखा रिश्ता देखने को मिला। रिजर्व पुलिस लाइन देवरिया में आर.बी.टी. स्कूल की छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन, सुख-समृद्धि और सफलता की मंगलकामना की। वहीं पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने छात्राओं को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए उनकी सुरक्षा, सम्मान और सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया। इसी क्रम में एलबीएस स्कूल खामपार की छात्राओं ने थानाध्यक्ष खामपार बलराम सिंह सहित पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को चॉकलेट और मिठाई वितरित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया। थाना सुरौली में जीवन ज्योति स्कूल बैदा के बच्चों एवं एकल विद्यालय पकड़ी बाजार के स्टाफ ने पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा। थानाध्यक्ष अविनाश मौर्य ने बच्चों को चॉकलेट देकर उनका उत्साह बढ़ाया और सुरक्षा का वचन दिया। भटनी थाने में नेशनल पब्लिक स्कूल, शाखा भटनी के बच्चों ने थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद दिया। बच्चों की इस पहल से थाने का माहौल भावुक और खुशनुमा हो गया। वहीं गौरीबाजार थाने में एसबीटी पब्लिक स्कूल और डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय सहित पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा। रुद्रपुर में प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर पुलिसकर्मियों के साथ सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल पहुंचे और छात्राओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान छात्राओं को भरोसा दिलाया गया कि देवरिया पुलिस बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाभिमान के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। “राखी विद खाकी” कार्यक्रम के माध्यम से देवरिया पुलिस ने महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। रक्षाबंधन के इस अवसर पर राखी के पवित्र धागे ने खाकी और बेटियों के बीच सुरक्षा, स्नेह और विश्वास के रिश्ते को और मजबूत किया।1
- सीएमओ श्रीमती ज्योति सुनेरे ने बताया कि मार्च माह से अब तक अतिक्रमणकारियों को तीन से चार बार नोटिस दिए जा चुके चिचोली नवीन बस स्टैंड के संचालन के लिए नगर परिषद ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार तक अतिक्रमण हटाने की अंतिम मोहलत, नहीं हटाने पर होगी सख्त कार्रवाई चिचोली। नवीन बस स्टैंड को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर परिषद चिचोली द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कार्रवाई नगर परिषद सीएमओ श्रीमती ज्योति सुनेरे एवं तहसीलदार श्याम सिंग उईके की उपस्थिति में की गई। प्रशासन द्वारा कार्रवाई से पहले संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए थे। बुधवार को भी दुकानदारों को समझाइश देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की गई थी। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर नगर परिषद की टीम ने जेसीबी की मदद से बस स्टैंड के समीप किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू किया। त्योहार के चलते सोमवार तक मोहलत कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने आगामी त्योहारों का हवाला देते हुए कुछ समय देने की मांग की। व्यापारियों की मांग को देखते हुए सीएमओ श्रीमती ज्योति सुनेरे ने मानवीय आधार पर स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए सोमवार तक की मोहलत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोमवार तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर परिषद का अमला दोबारा सख्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी करेगा। मार्च से जारी किए जा रहे थे नोटिस सीएमओ श्रीमती ज्योति सुनेरे ने बताया कि मार्च माह से अब तक अतिक्रमणकारियों को तीन से चार बार नोटिस दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कार्रवाई निष्पक्ष रूप से की जा रही है, ताकि नवीन बस स्टैंड का संचालन जल्द शुरू हो सके और आम जनता को आवागमन में सुविधा मिले। कार्रवाई के दौरान नगर परिषद का अमला, राजस्व विभाग की टीम एवं पुलिस बल मौजूद रहा। रिपोर्ट: राजेंद्र प्रसाद यादव, संवाददाता चिचोली जन जन की आवाज़ न्यूज़ 243
- मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज, 308 करोड़ की 80 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जनसभा स्थल पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री दो विधानसभा क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही दोनों विधानसभा क्षेत्रों से जुटने वाले लोगों को संबोधित भी करेंगे। जिलाधिकारी देवरिया के निर्देशन में जनसभा स्थल पर मंच, पंडाल, बैठने, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी, डीआईजी समेत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की टीम लगातार मौके का निरीक्षण कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में करीब 80 विकास परियोजनाओं, जिनकी कुल लागत लगभग 308 करोड़ रुपये है, का लोकार्पण एवं शिलान्यास प्रस्तावित है। इसे स्थानीय जनता के लिए बड़ी विकास सौगात माना जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। रेंज स्तर से अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है, जिसे विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी के लिए तैनात किया जाएगा। डीआईजी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा1
- मझौली राज में 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का होगा आगमन, 80 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास मझौली राज में 29 अगस्त को मुख्यमंत्री का होगा आगमन 80 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा चाक चौबंद की गई, व्यवस्था कार्यक्रम स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण1
- देवरिया न्यूज़ रिपोर्टर विनोद भारती माता और भाई बहने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं है 2026 28 तारीख योगी सरकार ने आपको नियम दिया है की ट्रेन बस ऑटो से लेकर सब कुछ फ्री रहेगा1
- प्रशासन और पुलिस का मिला सहयोग उमर खान और फैजान खान ने बताया कि पर्व के दौरान तहसीलदार श्याम सिंह उईके, राजस्व निरीक्षक, थाना प्रभारी हरिओम पटेल एवं पुलिस टीम का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। ईद मिलादुन्नबी पर चिचोली में निकला जुलूस, हुआ भव्य स्वागत बैतूल/चिचोली। बैतूल जिले सहित चिचोली क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम समाज द्वारा बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसका नगरवासियों, धार्मिक संस्थाओं तथा भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। विशेष नमाज़ और अमन-चैन की दुआ अजहर खान ने बताया कि जामा मस्जिद और नूरी मस्जिद में मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए और विशेष नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद देश और चिचोली क्षेत्र में अमन-चैन, शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। जुलूस का जगह-जगह स्वागत दोनों मस्जिदों के मौलानाओं की मौजूदगी में डीजे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस का नगरवासियों और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने स्वागत किया। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी फूल बरसाकर जुलूस का स्वागत किया तथा एक-दूसरे से गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी। लंगर का आयोजन नगर के खारी मोहल्ले में अजहर उर्फ अमन खान की ओर से विशेष लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन ग्रहण किया। मरीजों को फल और बिस्किट वितरित बरकाती युवा टीम के इमरान खान, अमन खान, सोमी खान, दानिश खान और जुनैद खान ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल, बिस्किट आदि वितरित किए और इंसानियत एवं भाईचारे का संदेश दिया। प्रशासन और पुलिस का मिला सहयोग उमर खान और फैजान खान ने बताया कि पर्व के दौरान तहसीलदार श्याम सिंह उईके, राजस्व निरीक्षक, थाना प्रभारी हरिओम पटेल एवं पुलिस टीम का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सज्जू खान, मकबूल खान, नजीर खान, वसीम खान, सलीम खान, शेख पप्पू, अकरम खान, मेहफूज खान, समीउल्लाह खान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट: राजेंद्र प्रसाद यादव, संवाददाता, चिचोली जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 242
- दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति हिरासत में, महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति हिरासत में, महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज देवरिया, 27 अगस्त। थाना खामपार क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना और महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को महिला के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी को पति द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि चलती गाड़ी से महिला को धक्का दिए जाने के बाद उसकी मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर थाना खामपार पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति निखिल यादव को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर वर्तमान में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है। क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री मनोज कुमार ने मामले में पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।1