Shuru
Apke Nagar Ki App…
दबंगों द्वारा घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। घटना कन्नौज जनपद के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के पारसपुर गांव की।
राजेन्द्र सिंह धुआँधार
दबंगों द्वारा घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। घटना कन्नौज जनपद के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के पारसपुर गांव की।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 162 बांगरमऊ विधानसभा भावी विधायक मोहम्मद इमरान सिद्दीकी हमारी विधानसभा बांगरमऊ के ग्राम रघुरामपुर में बाबा साहब की प्रतिमा खंडित किए जाने की घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। बाबा साहब के चाहने वालों की भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों से कहना चाहते हैं-सुधर जाओ! उन्नाव प्रशासन से मांग है कि तत्काल मुकदमा दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी की जाए। 15 तारीख की घटना पर उसी दिन कार्रवाई हुई होती, तो आज ऐसी घटना दोबारा होने की हिम्मत नहीं होती। प्रशासन की लापरवाही से माहौल बिगड़ सकता है।1
- साई जेपीएस इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती साई जेपीएस इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती1
- हजारों दीपों से जगमगाया शाहाबाद नगर एवं सरकारी दफ्तर, ब्लॉक परिसर से नवनिर्मित बस स्टेशन तक दिखा उत्सव का नजारा,उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं शाहाबाद,हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार शाम शाहाबाद में उत्सव का माहौल देखने को मिला। शाम होते ही ब्लॉक परिसर से लेकर नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन तक दीपों की रोशनी से नगर जगमगा उठा। हजारों दीपकों के बीच आयोजित दीपोत्सव ने पूरे क्षेत्र में आकर्षण पैदा कर दिया। ब्लॉक परिसर में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री एवं शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी ने अपने स्टाफ के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इसके बाद उन्होंने नवनिर्मित बस स्टेशन परिसर में आयोजित दीपोत्सव में भी सहभागिता की। इस दौरान रजनी तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास और जनकल्याण की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। दीपोत्सव के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों,कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह नजर आया। एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार,एसडीएम न्यायिक अंकित तिवारी,सीओ संतोष कुमार सिंह,कोतवाल अरविंद कुमार राय सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। नवनिर्मित बस स्टेशन परिसर में दीपों की लंबी कतारें देर शाम तक लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित दीपोत्सव ने शाहाबाद में उत्सव की खास छटा बिखेर दी। वहीं शाहाबाद ब्लॉक परिसर भी दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। शाम करीब सात बजे आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों,ग्राम प्रधानों और ब्लॉक कर्मचारियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी,ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र बीडीओ दिनेश चन्द्र शर्मा,एडीओ पंचायत नितांत रस्तोगी सहित ग्राम प्रधान शानू सिंह,भूरे सिंह,धीरेंद्र सिंह,प्रवीण सिंह,अभिषेक प्रधान तथा भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल पांडेय उर्फ पिंटू,सत्येंद्र राजपूत, अंकित गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।सभी ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। दीपों की रोशनी से पूरा ब्लॉक परिसर आकर्षक नजर आया और देर शाम तक उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और देश में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा,जनकल्याण और विकास की भावना के साथ मनाया जा रहा है।3
- विकास खंड भरावन जनपद हरदोई भरावन के राजा स्वर्गी के कुंवर महावीर सिंह के लड़के अनु उर्फ आनंद सिंह* विकास खंड भरावन जनपद हरदोई *भरावन के राजा स्वर्गी के कुंवर महावीर सिंह के लड़के अनु उर्फ आनंद सिंह* शीर्षक: जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आगे आए सपा नेताअनु उर्फ आनंद सिंह, कार्यकर्ताओं के साथ हुई अहम बैठक *भरावन* / राजा कुंवर महावीर सिंह: भरावन क्षेत्र के राजा कुंवर महावीर सिंह के सुपुत्र अनु उर्फ आनंद सिंह ने आज क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं और सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान निकालना और संगठन की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करना था। बैठक के दौरान आनंद सिंह ने स्थानीय जनता की विभिन्न शिकायतों और समस्याओं को बेहद गंभीरता के साथ सुना। जनता की ओर से मुख्य रूप से बुनियादी सुविधाओं, रास्तों और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दे उठाए गए। जनता की शिकायतों का हुआ निस्तारण आनंद सिंह ने मौके पर ही कई शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित मुद्दों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान करना ही उनकी प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुलदीप तिवारी जिला संवाददाता बैठक का मुख्य उद्देश्य इस बैठक का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बेहतर करना और यह सुनिश्चित करना था कि शासन-प्रशासन की योजनाएं तथा जनहित के कार्य धरातल पर पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचें। आनंद सिंह ने पार्टी सदस्यों से आह्वान किया कि वे जनता के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहें और क्षेत्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में मौजूद पार्टी के अन्य सदस्यों ने भी इस पहल की सराहना की और जनता के हितों के लिए पूरी एकजुटता के साथ काम करने का संकल्प लिया।1
- 35 लाख के 151 गुम-चोरी मोबाइल बरामद संवाददाता निशांत त्रिवेदी जनपद फर्रुखाबाद राज उत्तर प्रदेश 35 लाख के 151 गुम-चोरी मोबाइल बरामद जनपद फर्रुखाबाद राज उत्तर प्रदेश वाइट पुलिस अधीक्षक आरती सिंह फर्रुखाबाद। गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी के अभियान में सर्विलांस सेल फतेहगढ़ को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने तकनीकी निगरानी के जरिए विभिन्न कंपनियों के 151 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है। गुरुवार को एसपी आरती सिंह ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस और सर्विलांस टीम का आभार जताया। वाइट पुलिस अधीक्षक आरती सिंह3
- बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत सुखेता पुलिया पर पानी में फिसला युवक, तेज धार में नीचे जा गिरा; वीडियो वायरल शाहाबाद, हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मिठनापुर गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद युवक को पानी से बाहर निकाले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मिठनापुर निवासी सचिव कुमार सिंह (35) पुत्र बाबू सिंह गुरुवार को मिठनापुर-सुखेता पुलिया के पास पहुंचा था। इसी दौरान पुलिया पर आए बाढ़ के पानी में उसका पैर फिसल गया और वह तेज धार के साथ नीचे पानी में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला। परिजन व ग्रामीण युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद युवक को पानी से बाहर निकाले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।2
- ग्रामीण भारत न्यूज़ ब्लॉक संवाददाता तुलाराम की रिपोर्ट यह तहसील हसनगंज उन्नाव का यह मामला है कॉलोनी के संबंध में घर गिरी का मामला है विधिक व्यक्ति होरीलाल लोधी श्रीपाल लोधी इनकी दोनों की पत्नियों नहीं है इसलिए इन्हीं के नाम पर ही घर गिरी का मामला एप्लीकेशन में दिया गया है कल के डेट में3
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वां जन्मदिन आदर्श ग्राम पंचायत सचिवालय पर दीपों से लिया 76, ग्रामीणोंने दी बधाई रियल न्यूज हरदोई/सुरसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन के अवसर पर ग्राम पंचायत खजुरहरा, वि.स. सुरसा, जिला-हरदोईके आदर्श ग्राम सचिवालय पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान संजोगिता पाल पत्नी उदय प्रताप, सचिव राजेश कुमार और पंचायत सहायक सहित तमाम ग्रामीणों ने सचिवालय परिसर में जमीन पर सैकड़ों दीप जलाकर 76 का भव्य आकार बनाया। शाम होते ही दीपों की रोशनी से पूरा सचिवालय जगमगा उठा। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गांवों में विकास की नई रोशनी आई है। इस मौके पर ग्राम प्रधान, सचिव, सफाई कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं मौजूद रहीं।1
- CITY NEWS:डीएम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, अनुपस्थित डॉक्टर कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश1