प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वां जन्मदिन आदर्श ग्राम पंचायत सचिवालय पर दीपों से लिया 76, ग्रामीणोंने दी बधाई रियल न्यूज हरदोई/सुरसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन के अवसर पर ग्राम पंचायत खजुरहरा, वि.स. सुरसा, जिला-हरदोईके आदर्श ग्राम सचिवालय पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान संजोगिता पाल पत्नी उदय प्रताप, सचिव राजेश कुमार और पंचायत सहायक सहित तमाम ग्रामीणों ने सचिवालय परिसर में जमीन पर सैकड़ों दीप जलाकर 76 का भव्य आकार बनाया। शाम होते ही दीपों की रोशनी से पूरा सचिवालय जगमगा उठा। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गांवों में विकास की नई रोशनी आई है। इस मौके पर ग्राम प्रधान, सचिव, सफाई कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं मौजूद रहीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वां जन्मदिन आदर्श ग्राम पंचायत सचिवालय पर दीपों से लिया 76, ग्रामीणोंने दी बधाई रियल न्यूज हरदोई/सुरसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन के अवसर पर ग्राम पंचायत खजुरहरा, वि.स. सुरसा, जिला-हरदोईके आदर्श ग्राम सचिवालय पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान संजोगिता पाल पत्नी उदय प्रताप, सचिव राजेश कुमार और पंचायत सहायक सहित तमाम ग्रामीणों ने सचिवालय परिसर में जमीन पर सैकड़ों दीप जलाकर 76 का भव्य आकार बनाया। शाम होते ही दीपों की रोशनी से पूरा सचिवालय जगमगा उठा। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गांवों में विकास की नई रोशनी आई है। इस मौके पर ग्राम प्रधान, सचिव, सफाई कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं मौजूद रहीं।
- सांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों से वसूली के आरोप सांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों से वसूली के आरोप सांडी, हरदोई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी में मरीजों और उनके तीमारदारों से कथित रूप से पैसे लिए जाने के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि अस्पताल में उपचार एवं विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर मरीजों से निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि की मांग की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सेवाओं के लिए यदि किसी कर्मचारी या अन्य व्यक्ति द्वारा अनधिकृत रूप से धनराशि ली जा रही है, तो इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। मरीजों का आरोप है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले में स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की गई है कि अस्पताल में मरीजों से लिए जाने वाले शुल्क, संबंधित कर्मचारियों की भूमिका तथा उपलब्ध शिकायत अभिलेखों की जांच कराई जाए। साथ ही, यदि जांच में वसूली के आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।1
- *कोतवाली शहर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 664/26 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार सहित गिरफ्तार करने के संबंध में-* *कोतवाली शहर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 664/26 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार सहित गिरफ्तार करने के संबंध में-*1
- बारिश में जलमग्न हो जाता है शाहाबाद पठकाना बजरिया रोड पर भर जाता है पानी , लोहे के खंभों पर जुलते है तार आँखे बंद किए बैठे जिम्मेदार शाहाबाद के प्रमुख मोहल्ले पठकाना से पाली बाईपास ओर बजरिया मोहल्ले को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है यह थोड़ी सी बारिस में जलमग्न हो जाता है खास बात यह है इस मार्ग पर लोहे के खंभों पर बिजली की सप्लाई भी होती है काफी समय पूर्व यहां हादसा भी हो चुका है1
- दबंगों द्वारा घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। घटना कन्नौज जनपद के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के पारसपुर गांव की।1
- समाजवादी पार्टी, कन्नौज सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती कन्नौज। समाजवादी पार्टी कार्यालय में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सपा प्रदेश सचिव बंटी शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया साथ ही बंटी शर्मा ने कहा कि 2027 में शर्मा समाज बढ़ चढ़ कर अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाएगा । कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव एवं पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, श्रम और निर्माण के प्रतीक हैं। समाज के विकास में श्रमिकों, कारीगरों और तकनीकी वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान है, जिसका सम्मान किया जाना चाहिए। विश्वकर्मा जयंती हमें मेहनत, हुनर और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती है। देश की प्रगति में शिल्पकारों और कामगारों की भूमिका बेहद अहम है। वरिष्ठ सपा नेता जय कुमार तिवारी "बऊअन ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने निर्माण और रचनात्मकता का संदेश दिया। समाजवादी विचारधारा हमेशा श्रम करने वाले लोगों के सम्मान और उनके अधिकारों की पक्षधर रही है। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन एवं सपा नेता यश कुमार दोहरे, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामसेवक बाथम, छात्रसभा जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा एवं सपा नेत्री शाशिमा सिंह दोहरे ने कहा कि विश्वकर्मा समाज सहित सभी कामगार वर्गों के योगदान को सम्मान मिलना चाहिए। युवाओं को भगवान विश्वकर्मा के कर्म, कौशल और समर्पण से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर सपा नेताओं ने आए हुए सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता, भाईचारे और श्रम के सम्मान का संदेश जाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव,राजेश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य,प्रांशु शर्मा, राहुल शर्मा,नाज़िम खान,सत्येंद्र शर्मा,नेम सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य,आनंद बाबू, राजू यादव, अमन खान,मुकीम खान, यशवीर भदोरिया,संजय कटियार,विनोद यादव,आशीष यादव, कुलदीप यादव, दीपक यादव नेता, सभासद नावेद हुसैन, संदीप शर्मा, राजा शर्मा, राहुल शर्मा,बी पी यादव, आसिफ सिद्दीकी,अजय कश्यप, सुधीर कश्यप,विवेक पाल,कुसुम यादव,अनुराधा यादव,सलीम खान,अतुल यादव, रिज़बान खान,अनिरुद्ध यादव, अतीक खान, अमादीप यादव आदि लोग मौजूद रहे आपका हसीब हसन प्रदेश उपाध्यक्ष सयुस समाजवादी पार्टी, कन्नौज सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती कन्नौज। समाजवादी पार्टी कार्यालय में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सपा प्रदेश सचिव बंटी शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया साथ ही बंटी शर्मा ने कहा कि 2027 में शर्मा समाज बढ़ चढ़ कर अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाएगा । कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव एवं पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, श्रम और निर्माण के प्रतीक हैं। समाज के विकास में श्रमिकों, कारीगरों और तकनीकी वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान है, जिसका सम्मान किया जाना चाहिए। विश्वकर्मा जयंती हमें मेहनत, हुनर और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती है। देश की प्रगति में शिल्पकारों और कामगारों की भूमिका बेहद अहम है। वरिष्ठ सपा नेता जय कुमार तिवारी "बऊअन ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने निर्माण और रचनात्मकता का संदेश दिया। समाजवादी विचारधारा हमेशा श्रम करने वाले लोगों के सम्मान और उनके अधिकारों की पक्षधर रही है। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन एवं सपा नेता यश कुमार दोहरे, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामसेवक बाथम, छात्रसभा जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा एवं सपा नेत्री शाशिमा सिंह दोहरे ने कहा कि विश्वकर्मा समाज सहित सभी कामगार वर्गों के योगदान को सम्मान मिलना चाहिए। युवाओं को भगवान विश्वकर्मा के कर्म, कौशल और समर्पण से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर सपा नेताओं ने आए हुए सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता, भाईचारे और श्रम के सम्मान का संदेश जाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव,राजेश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य,प्रांशु शर्मा, राहुल शर्मा,नाज़िम खान,सत्येंद्र शर्मा,नेम सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य,आनंद बाबू, राजू यादव, अमन खान,मुकीम खान, यशवीर भदोरिया,संजय कटियार,विनोद यादव,आशीष यादव, कुलदीप यादव, दीपक यादव नेता, सभासद नावेद हुसैन, संदीप शर्मा, राजा शर्मा, राहुल शर्मा,बी पी यादव, आसिफ सिद्दीकी,अजय कश्यप, सुधीर कश्यप,विवेक पाल,कुसुम यादव,अनुराधा यादव,सलीम खान,अतुल यादव, रिज़बान खान,अनिरुद्ध यादव, अतीक खान, अमादीप यादव आदि लोग मौजूद रहे आपका हसीब हसन प्रदेश उपाध्यक्ष सयुस1
- *कोतवाली शहर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 659/26 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 660/26 धारा 303(2) से संबंधित 01 अभियुक्त को चोरी की गयी 02 अदद मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में-* *कोतवाली शहर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 659/26 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 660/26 धारा 303(2) से संबंधित 01 अभियुक्त को चोरी की गयी 02 अदद मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में-*1
- पीडीए PDA की ताकत छात्रो का विश्वास माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी एवं प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी छात्र सभा उत्तर प्रदेश श्री विनीत कुशवाहा जी के निर्देशानुसार आज राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज तिर्वा कन्नौज में समाजवादी छात्रसभा कन्नौज द्वारा भव्य सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा कन्नौज श्री योगेश शर्मा जी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाजवादी छात्र सभा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान युवाओं में सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों, समान अवसर एवं छात्रहितों के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। श्री योगेश शर्मा जी ने कहा कि समाजवादी छात्र सभा सदैव छात्रों और युवाओं के अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाती रही है। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और छात्रहितों के लिए संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा। युवा जुड़ रहे हैं, समाजवादी छात्रसभा मजबूत हो रही है। ✊🚩 आइए अखिलेश जी की सोच और उनके संदेश को जन जन तक पहुँचाकर इस मुहिम को मजबूत बनाएं इस अभियान में उपस्थित रहें कार्यक्रम में अंशु यादव अनुराधा यादव भोला यादव अंकित कुमार अर्पित झौआ शिव मोहन प्रंशु यादव अली शान छात्र एव छात्रायें उपस्थित रहे पीडीए PDA की ताकत छात्रो का विश्वास माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी एवं प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी छात्र सभा उत्तर प्रदेश श्री विनीत कुशवाहा जी के निर्देशानुसार आज राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज तिर्वा कन्नौज में समाजवादी छात्रसभा कन्नौज द्वारा भव्य सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा कन्नौज श्री योगेश शर्मा जी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाजवादी छात्र सभा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान युवाओं में सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों, समान अवसर एवं छात्रहितों के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। श्री योगेश शर्मा जी ने कहा कि समाजवादी छात्र सभा सदैव छात्रों और युवाओं के अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाती रही है। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और छात्रहितों के लिए संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा। युवा जुड़ रहे हैं, समाजवादी छात्रसभा मजबूत हो रही है। ✊🚩 आइए अखिलेश जी की सोच और उनके संदेश को जन जन तक पहुँचाकर इस मुहिम को मजबूत बनाएं इस अभियान में उपस्थित रहें कार्यक्रम में अंशु यादव अनुराधा यादव भोला यादव अंकित कुमार अर्पित झौआ शिव मोहन प्रंशु यादव अली शान छात्र एव छात्रायें उपस्थित रहे2
- ई-रिक्शा पर गिरा बिजली का खंभा, चालक घायल; पार्षद की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा महानगर के मोहल्ला झंडा कलां स्थित बताशे वाली गली के बाहर बिजली विभाग का एक जर्जर खंभा अचानक ई-रिक्शा पर आ गिरा, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से स्थानीय लोगों में विभाग के प्रति भारी आक्रोश है।1
- एंबुलेंस की टक्कर से चार वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम* कस्बा संदना में बुधवार को तेज रफ्तार पशुपालन विभाग की एंबुलेंस की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्राम पंचायत संदना निवासी सुरेंद्र का चार वर्षीय पुत्र अभ्यांश बुधवार को हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि विकासखंड गोंदलामऊ के पशुपालन विभाग की एंबुलेंस संदना बाजार की ओर से गुजर रही थी। इसी दौरान एंबुलेंस ने मासूम को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्चा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। परिजन आनन-फानन में घायल अभ्यांश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोंदलामऊ लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मां-बाप और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही संदना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद ग्रामीणों में तेज रफ्तार सरकारी वाहनों को लेकर नाराजगी देखने को मिली।4