logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ई-रिक्शा पर गिरा बिजली का खंभा, चालक घायल; पार्षद की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा महानगर के मोहल्ला झंडा कलां स्थित बताशे वाली गली के बाहर बिजली विभाग का एक जर्जर खंभा अचानक ई-रिक्शा पर आ गिरा, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से स्थानीय लोगों में विभाग के प्रति भारी आक्रोश है।

1 hr ago
user_A K DIXIT
A K DIXIT
8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

ई-रिक्शा पर गिरा बिजली का खंभा, चालक घायल; पार्षद की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा महानगर के मोहल्ला झंडा कलां स्थित बताशे वाली गली के बाहर बिजली विभाग का एक जर्जर खंभा अचानक ई-रिक्शा पर आ गिरा, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से स्थानीय लोगों में विभाग के प्रति भारी आक्रोश है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ई-रिक्शा पर गिरा बिजली का खंभा, चालक घायल; पार्षद की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा महानगर के मोहल्ला झंडा कलां स्थित बताशे वाली गली के बाहर बिजली विभाग का एक जर्जर खंभा अचानक ई-रिक्शा पर आ गिरा, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से स्थानीय लोगों में विभाग के प्रति भारी आक्रोश है।
    1
    ई-रिक्शा पर गिरा बिजली का खंभा, चालक घायल; पार्षद की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
महानगर के मोहल्ला झंडा कलां स्थित बताशे वाली गली के बाहर बिजली विभाग का एक जर्जर खंभा अचानक ई-रिक्शा पर आ गिरा, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से स्थानीय लोगों में विभाग के प्रति भारी आक्रोश है।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ##मोहल्ला झंडा कला बताशे वाली गली के बाहर बिजली का खंभा ई रिक्शा पर गिरा,चालक हुआ घायल ##पार्षद लालू पुजारी की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला,लेकिन बिजली विभाग कर रहा अनहोनी इतंजार ##शाहजहांपुर। महानगर के मोहल्ला झंडा कलां बताशे वाली गली के बाहर लगा बिजली विभाग का खंभा आज गिर गया। इस दौरान नीचे से निकल रहे ई रिक्शे के ऊपर पोल गिरा जिससे ई रिक्शा चालक घायल हो गया। ##घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद लालू पुजारी बिना किसी देरी के तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सबसे पहले आवागमन को सुरक्षित कराया और बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को फोन कर तुरंत स्थिति से अवगत कराया। ##पार्षद लालू पुजारी की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई के चलते बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बिजली आपूर्ति बंद की और गिरे हुए खंभे को सड़क से हटवाने का कार्य शुरू किया। पार्षद खुद पूरे समय मौके पर मौजूद रहे और कार्य को अपनी देखरेख में पूरा करवाया, जिससे सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था जल्द से जल्द सामान्य हो सकी। घायल हुए ई रिक्शा चालक को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। ##बिजली विभाग कर रहा अनहोनी का इतंजार ##शाहजहांपुर महानगर में विभिन्न क्षेत्रों बिजली के क्षतिग्रस्त खम्भे लगे मिल जाएंगे। आवास विकास कालोनी में कई गलियों में ऐसे खम्भे लगे है। जिसको बदलवाने के लिए विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। उक्त क्षेत्र कोई अकेला नहीं है। इस महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में तमाम ऐसे खम्भे लगे मिल जाएंगे जो किसी भी बड़े हादसे की वजह बन सकते है।
    2
    ##मोहल्ला झंडा कला बताशे वाली गली के बाहर बिजली का खंभा ई रिक्शा पर गिरा,चालक हुआ घायल

##पार्षद लालू पुजारी की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला,लेकिन बिजली विभाग कर रहा अनहोनी इतंजार

##शाहजहांपुर। महानगर के मोहल्ला झंडा कलां बताशे वाली गली के बाहर लगा बिजली विभाग का खंभा आज गिर गया। इस दौरान नीचे से निकल रहे ई रिक्शे के ऊपर पोल गिरा जिससे ई रिक्शा चालक घायल हो गया।
##घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद लालू पुजारी बिना किसी देरी के तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सबसे पहले आवागमन को सुरक्षित कराया और बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को फोन कर तुरंत स्थिति से अवगत कराया।
##पार्षद लालू पुजारी की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई के चलते बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बिजली आपूर्ति बंद की और गिरे हुए खंभे को सड़क से हटवाने का कार्य शुरू किया। पार्षद खुद पूरे समय मौके पर मौजूद रहे और कार्य को अपनी देखरेख में पूरा करवाया, जिससे सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था जल्द से जल्द सामान्य हो सकी। घायल हुए ई रिक्शा चालक को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। 

##बिजली विभाग कर रहा अनहोनी का इतंजार

##शाहजहांपुर महानगर में विभिन्न क्षेत्रों बिजली के क्षतिग्रस्त खम्भे लगे मिल जाएंगे। आवास विकास कालोनी में कई गलियों में ऐसे खम्भे लगे है। जिसको बदलवाने के लिए विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। उक्त क्षेत्र कोई अकेला नहीं है। इस महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में तमाम ऐसे खम्भे लगे मिल जाएंगे जो किसी भी बड़े हादसे की वजह बन सकते है।
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • विश्वकर्मा योजना से कारीगरों को मिलेगा स्वरोजगार का सहारा गांधी भवन में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने महिलाओं व कारीगरों को टूलकिट और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत बुधवार को गांधी भवन सभागार में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना-2.0 कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ने योजना से जुड़े महिला लाभार्थियों और विभिन्न ट्रेडों के कारीगरों, जिनमें हलवाई भी शामिल रहे, को टूलकिट प्रदान कर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक सुविधाओं और प्रशिक्षण से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।
    1
    विश्वकर्मा योजना से कारीगरों को मिलेगा स्वरोजगार का सहारा
गांधी भवन में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने महिलाओं व कारीगरों को टूलकिट और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत बुधवार को गांधी भवन सभागार में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना-2.0 कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ने योजना से जुड़े महिला लाभार्थियों और विभिन्न ट्रेडों के कारीगरों, जिनमें हलवाई भी शामिल रहे, को टूलकिट प्रदान कर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक सुविधाओं और प्रशिक्षण से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शाहजहांपुर। थाना बंडा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से गलत काम करने और शादी की बात कहने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर 2026 को शिकायत के आधार पर थाना बंडा में बंडा थाना क्षेत्र निवासी आरोपी प्रमोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी पर युवती को शादी का झांसा देकर गलत काम करने तथा शादी करने की बात कहने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। पुलिस टीम ने आरोपी को महदूद राजा बिस्कुट चौराहा, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार,आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
    2
    शाहजहांपुर। थाना बंडा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से गलत काम करने और शादी की बात कहने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। 
पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर 2026 को शिकायत के आधार पर थाना बंडा में बंडा थाना क्षेत्र निवासी आरोपी प्रमोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी पर युवती को शादी का झांसा देकर गलत काम करने तथा शादी करने की बात कहने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। 
पुलिस टीम ने आरोपी को महदूद राजा बिस्कुट चौराहा, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। 
पुलिस के अनुसार,आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ***25 मुकदमों वाला गैंगस्टर विमलेश गिरफ्तार 👉जमुका तिराहे पर रोजा पुलिस के हत्थे चढ़ा वांछित आरोपी शाहजहांपुर। रोजा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे लखीमपुर खीरी निवासी विमलेश पुत्र बाबूराम को जमुका तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ शाहजहांपुर समेत विभिन्न जनपदों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और शस्त्र अधिनियम से संबंधित कुल 25 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी 7 अगस्त से वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसे 17 सितंबर को सुबह 11:55 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस टीम: थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक अभिषेक समेत पुलिस टीम।
    1
    ***25 मुकदमों वाला गैंगस्टर विमलेश गिरफ्तार

👉जमुका तिराहे पर रोजा पुलिस के हत्थे चढ़ा वांछित आरोपी

शाहजहांपुर। रोजा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे लखीमपुर खीरी निवासी विमलेश पुत्र बाबूराम को जमुका तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ शाहजहांपुर समेत विभिन्न जनपदों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और शस्त्र अधिनियम से संबंधित कुल 25 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी 7 अगस्त से वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसे 17 सितंबर को सुबह 11:55 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस टीम: थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक अभिषेक समेत पुलिस टीम।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • फाजिलपुर फसल नुकसान मामला: विधायक के आश्वासन के बाद भी नहीं मिला मुआवजा, खाली हाथ लौटे किसान शाहजहांपुर। ब्लॉक मदनापुर के ग्राम फाजिलपुर में गोवंशों द्वारा फसल बर्बाद किए जाने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। फाजिलपुर फसल नुकसान मामला: विधायक के आश्वासन के बाद भी नहीं मिला मुआवजा, खाली हाथ लौटे किसान शाहजहांपुर। ब्लॉक मदनापुर के ग्राम फाजिलपुर में गोवंशों द्वारा फसल बर्बाद किए जाने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है।
    1
    फाजिलपुर फसल नुकसान मामला: विधायक के आश्वासन के बाद भी नहीं मिला मुआवजा, खाली हाथ लौटे किसान
शाहजहांपुर। ब्लॉक मदनापुर के ग्राम फाजिलपुर में गोवंशों द्वारा फसल बर्बाद किए जाने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है।


फाजिलपुर फसल नुकसान मामला: विधायक के आश्वासन के बाद भी नहीं मिला मुआवजा, खाली हाथ लौटे किसान
शाहजहांपुर। ब्लॉक मदनापुर के ग्राम फाजिलपुर में गोवंशों द्वारा फसल बर्बाद किए जाने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है।
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • व्यापार मंडल ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ नियमित अभियान चलाने की मांग व्यापार मंडल ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ नियमित अभियान चलाने की मांग
    1
    व्यापार मंडल ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ नियमित अभियान चलाने की मांग
व्यापार मंडल ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ नियमित अभियान चलाने की मांग
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • **** 76 की उम्र, 101 दीपों की रोशनी में गूंजा मोदी का जन्मदिन** 👉मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में धूमधाम से काटा गया केक, 👉बुजुर्ग लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की **शाहजहांपुर।** जनपद की चर्चित मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। पंचायत कार्यालय में केक काटकर खुशी जताई गई। इस दौरान सरकारी योजनाओं के बुजुर्ग लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। ग्राम पंचायत कार्यालय और जेपी मंदिर को 101 दीपों से सजाया गया। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की प्रगति और जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता, ग्राम विकास अधिकारी राकेश कुमार, एएनएम नीलू गुप्ता, नितिन गुप्ता,पंचायत सहायक अनुज मिश्रा, मुनीश सिंह एडवोकेट, यशपाल सिंह, श्रीकांत दीक्षित, सुभाष मिश्रा, रामपाल, सूरज गुप्ता, मनीष गुप्ता, गयादीन, जगदीश, विनोद, अवधेश, सुनील सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।
    4
    **** 76 की उम्र, 101 दीपों की रोशनी में गूंजा मोदी का जन्मदिन**

👉मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में धूमधाम से काटा गया केक, 

👉बुजुर्ग लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की

**शाहजहांपुर।** जनपद की चर्चित मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। पंचायत कार्यालय में केक काटकर खुशी जताई गई। इस दौरान सरकारी योजनाओं के बुजुर्ग लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।

ग्राम पंचायत कार्यालय और जेपी मंदिर को 101 दीपों से सजाया गया। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की प्रगति और जनकल्याण की कामना की।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता, ग्राम विकास अधिकारी राकेश कुमार, एएनएम नीलू गुप्ता, नितिन गुप्ता,पंचायत सहायक अनुज मिश्रा, मुनीश सिंह एडवोकेट, यशपाल सिंह, श्रीकांत दीक्षित, सुभाष मिश्रा, रामपाल, सूरज गुप्ता, मनीष गुप्ता, गयादीन, जगदीश, विनोद, अवधेश, सुनील सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.